सूरत हादसा /गुजरात सरकार के मंत्री, विभागों के अधिकारियों ने अपने स्तर पर ही खुद को दे डाली क्लीनचिट SuratFireTragedy SuratFire vijayrupanibjp
21 साल की कृष्णा सुरेश भिकड़िया की हादसे में मौत गई। वह ड्रॉइंग सिखाने आती थीं और खुद भी फैशन डिजाइनिंग सीख रही थीं। कृष्णा अभी अविवाहित थीं और उनकी कोई ख्वाहिश अधूरी न रह जाए, इसलिए अंतिम यात्रा से पहले पूरा शृंगार किया गया। सजी-धजी कृष्णा का शव देखकर हर किसी की रुलाई फूट पड़ी।21 साल की कृष्णा सुरेश भिकड़िया की हादसे में मौत गई। वह ड्रॉइंग सिखाने आती थीं और खुद भी फैशन डिजाइनिंग सीख रही थीं। कृष्णा अभी अविवाहित थीं और उनकी कोई ख्वाहिश अधूरी न रह जाए, इसलिए अंतिम यात्रा से पहले पूरा शृंगार किया गया। सजी-धजी कृष्णा का शव देखकर हर किसी की रुलाई फूट पड़ी।सूडा सीईओ ने कहा- मनपा को ट्रांसफर करने के बाद अवैध निर्माण हुआ तक्षशिला आर्केड अग्निकांड में जान गंवाने वाले मासूम बच्चों की चिता की आग ठंडी भी नहीं हुई कि सरकार के हर स्तर पर लीपापोती करने की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भले ही शुक्रवार को हादसे के तुरंत बाद घटना की जांच प्रमुख सचिव को सौंपकर तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हों, लेकिन यहां रिपोर्ट का इंतजार किसको है? सरकार के मंत्री हाें, या विभागों के आला अधिकारी, सबने अपने स्तर पर ही खुद को क्लीनचिट देने की खानापूर्ति कर ली है। मतलब, 22 बच्चों समेत एक टीचर की भयावह मौत का कोई दोषी है तो बस दोनों बिल्डर और क्लास संचालक। इनको पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया।शिक्षा मंत्री ने शुक्रवार को ही अपने विभाग को क्लीनचिट देते हुए सारा दोष महानगर पालिका पर मढ़ दिया था। शनिवार को इनसे भी एक कदम आगे निकलकर महानगर पालिका आयुक्त ने कह दिया कि उनके विभाग को कोई दोष नहीं है। मनपा को यह बिल्डिंग सूरत विकास प्राधिकरण से ट्रांसफर हुई थी। वह भी पहले से बनी हुई। बाद में एक मंजिल और बनी, उसकी अनुमति ले ली थी। जबकि, 15 मीटर से कम ऊंचाई की बिल्डिंग्स को तो फायर एनओसी की जरूरत ही नहीं।सूडा अधिकारियों से पूछा तो सीईओ ने भी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से एसी में आग लगने को कारण माना गया, लेकिन बिजली बोर्ड के अधिकारी भी हादसे को लेकर खुद को दोषी नहीं मानते। उनका कहना है कि हमारा कोई ट्रांसफार्मर वहां नहीं था। हमारी सभी लाइनें नीचे से गईं हैं। आग वहां होर्डिंग की वजह से लगी थी।22 बच्चों की मौत की वजह बनी सरथाणा स्थित तक्षशिला आर्केड की पूरी बिल्डिंग ही अवैध है। बिल्डरों ने सिर्फ ग्राउंड फ्लोर की मंजूरी लेकर चार मंजिलें बना दी थीं। मनपा सूत्रों के मुताबिक, वर्ष 2001 में सूडा ने इस प्लान को पास किया था। तब ग्राउंड फ्लोर बनाने की इजाजत दी गई थी। वर्ष 2007-8 में यह बिल्डिंग मनपा की सीमा में आ गई तब बिना मंजूरी के इस पर तीन और अवैध मंजिल बना ली गईं। बाद में मनपा से वर्ष 2010 से 2013 के बीच ग्रुडा के नियम के तहत इंपैक्ट फीस भरके तीन मंजिलों के लिए सीओआर ले ली गई थी। सूडा के सीईओ अमीत अरोरा का कहना है कि इस बिल्डिंग का वर्ष 2001 में प्लान ले आउट पास करवाया गया था, जिसके बाद यह मनपा की सीमा में आ गई। इसके बाद तीनों मंजिलों को वैध करने के लिए इंपैक्ट फीस भरी गई थी। कोई स्ट्रक्चर स्टेबिलिटी रिपोर्ट और बीयूसी रिपोर्ट नहीं बनाई गई थी। इंपैक्ट फीस भरने की वजह से सिर्फ ले आउट पास करवाया गया था वो भी सूडा में। शिक्षा मंत्री भरत चुड़ासमा ने कहा- यह पूरी तरह हमारा मामला नहीं है फिर भी हम इसमें कड़ी कार्रवाई करेंगे। महानगर पालिका की कमी रह गई। जिसका भी दोष होगा, रिपोर्ट आने के बाद उस पर कार्रवाई की जाएगी। महानगर पालिका आयुक्त एम थेन्नारसन ने कहा- जब यह ले आउट प्लान मंजूर हुआ तो सूडा के अधिकार क्षेत्र में था। 15 मीटर से कम ऊंची इमारतों को हम फायर सेफ्टी के आधार पर नहीं जांचते। इसी वजह से इसे भी नहीं जांचा। सूरत रूरल सर्किल के अभियंता जीबी पटेल ने कहा- हमारा कोई ट्रांसफार्मर वहां नहीं था। हमारी सभी लाइनें नीचे से गई हैं। आग वहां लगे होर्डिंग कि वजह से लगी थी। हमारा वहां ज्यादा कोई काम था, नहीं फिर भी फोरेंसिक की टीम ने सैंपल लिए हैं। सूडा के सीईओ अमित अरोड़ा ने कहा- इस इमारत का वर्ष 2001 में प्लान ले आउट प्लान पास करवाया गया था। जिसके बाद यह मनपा के हद में आ गई। इसके बाद तीनों मंजिलों को वैध करने के लिए इंपैक्ट फीस भरी गई थी।हादसे काे लेकर पुलिस ने शनिवार काे काेचिंग संचालक भार्गव भुटानी काे गिरफ्तार कर लिया है। दाे अन्य बिल्डर हर्षुल वेकारिया और जिग्नेश पालीवाल फरार हैं। पुलिस ने मामले में आईपीसी की अलग-अलग धाराओं में शुक्रवार रात काे ही इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। दाे अधिकारियाें काे सस्पेंड किया गया है। वहीं राज्य सरकार ने सभी काेचिंग पर राेक लगा दी है। उधर, हादसे के बाद शहर में शनिवार को विभिन्न स्कूलों के अलावा शहर के लोगों ने भी प्रदर्शन किया।.
21 साल की कृष्णा सुरेश भिकड़िया की हादसे में मौत गई। वह ड्रॉइंग सिखाने आती थीं और खुद भी फैशन डिजाइनिंग सीख रही थीं। कृष्णा अभी अविवाहित थीं और उनकी कोई ख्वाहिश अधूरी न रह जाए, इसलिए अंतिम यात्रा से पहले पूरा शृंगार किया गया। सजी-धजी कृष्णा का शव देखकर हर किसी की रुलाई फूट पड़ी।21 साल की कृष्णा सुरेश भिकड़िया की हादसे में मौत गई। वह ड्रॉइंग सिखाने आती थीं और खुद भी फैशन डिजाइनिंग सीख रही थीं। कृष्णा अभी अविवाहित थीं और उनकी कोई ख्वाहिश अधूरी न रह जाए, इसलिए अंतिम यात्रा से पहले पूरा शृंगार किया गया। सजी-धजी कृष्णा का शव देखकर हर किसी की रुलाई फूट पड़ी।सूडा सीईओ ने कहा- मनपा को ट्रांसफर करने के बाद अवैध निर्माण हुआ तक्षशिला आर्केड अग्निकांड में जान गंवाने वाले मासूम बच्चों की चिता की आग ठंडी भी नहीं हुई कि सरकार के हर स्तर पर लीपापोती करने की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भले ही शुक्रवार को हादसे के तुरंत बाद घटना की जांच प्रमुख सचिव को सौंपकर तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हों, लेकिन यहां रिपोर्ट का इंतजार किसको है? सरकार के मंत्री हाें, या विभागों के आला अधिकारी, सबने अपने स्तर पर ही खुद को क्लीनचिट देने की खानापूर्ति कर ली है। मतलब, 22 बच्चों समेत एक टीचर की भयावह मौत का कोई दोषी है तो बस दोनों बिल्डर और क्लास संचालक। इनको पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया।शिक्षा मंत्री ने शुक्रवार को ही अपने विभाग को क्लीनचिट देते हुए सारा दोष महानगर पालिका पर मढ़ दिया था। शनिवार को इनसे भी एक कदम आगे निकलकर महानगर पालिका आयुक्त ने कह दिया कि उनके विभाग को कोई दोष नहीं है। मनपा को यह बिल्डिंग सूरत विकास प्राधिकरण से ट्रांसफर हुई थी। वह भी पहले से बनी हुई। बाद में एक मंजिल और बनी, उसकी अनुमति ले ली थी। जबकि, 15 मीटर से कम ऊंचाई की बिल्डिंग्स को तो फायर एनओसी की जरूरत ही नहीं।सूडा अधिकारियों से पूछा तो सीईओ ने भी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से एसी में आग लगने को कारण माना गया, लेकिन बिजली बोर्ड के अधिकारी भी हादसे को लेकर खुद को दोषी नहीं मानते। उनका कहना है कि हमारा कोई ट्रांसफार्मर वहां नहीं था। हमारी सभी लाइनें नीचे से गईं हैं। आग वहां होर्डिंग की वजह से लगी थी।22 बच्चों की मौत की वजह बनी सरथाणा स्थित तक्षशिला आर्केड की पूरी बिल्डिंग ही अवैध है। बिल्डरों ने सिर्फ ग्राउंड फ्लोर की मंजूरी लेकर चार मंजिलें बना दी थीं। मनपा सूत्रों के मुताबिक, वर्ष 2001 में सूडा ने इस प्लान को पास किया था। तब ग्राउंड फ्लोर बनाने की इजाजत दी गई थी। वर्ष 2007-8 में यह बिल्डिंग मनपा की सीमा में आ गई तब बिना मंजूरी के इस पर तीन और अवैध मंजिल बना ली गईं। बाद में मनपा से वर्ष 2010 से 2013 के बीच ग्रुडा के नियम के तहत इंपैक्ट फीस भरके तीन मंजिलों के लिए सीओआर ले ली गई थी। सूडा के सीईओ अमीत अरोरा का कहना है कि इस बिल्डिंग का वर्ष 2001 में प्लान ले आउट पास करवाया गया था, जिसके बाद यह मनपा की सीमा में आ गई। इसके बाद तीनों मंजिलों को वैध करने के लिए इंपैक्ट फीस भरी गई थी। कोई स्ट्रक्चर स्टेबिलिटी रिपोर्ट और बीयूसी रिपोर्ट नहीं बनाई गई थी। इंपैक्ट फीस भरने की वजह से सिर्फ ले आउट पास करवाया गया था वो भी सूडा में। शिक्षा मंत्री भरत चुड़ासमा ने कहा- यह पूरी तरह हमारा मामला नहीं है फिर भी हम इसमें कड़ी कार्रवाई करेंगे। महानगर पालिका की कमी रह गई। जिसका भी दोष होगा, रिपोर्ट आने के बाद उस पर कार्रवाई की जाएगी। महानगर पालिका आयुक्त एम थेन्नारसन ने कहा- जब यह ले आउट प्लान मंजूर हुआ तो सूडा के अधिकार क्षेत्र में था। 15 मीटर से कम ऊंची इमारतों को हम फायर सेफ्टी के आधार पर नहीं जांचते। इसी वजह से इसे भी नहीं जांचा। सूरत रूरल सर्किल के अभियंता जीबी पटेल ने कहा- हमारा कोई ट्रांसफार्मर वहां नहीं था। हमारी सभी लाइनें नीचे से गई हैं। आग वहां लगे होर्डिंग कि वजह से लगी थी। हमारा वहां ज्यादा कोई काम था, नहीं फिर भी फोरेंसिक की टीम ने सैंपल लिए हैं। सूडा के सीईओ अमित अरोड़ा ने कहा- इस इमारत का वर्ष 2001 में प्लान ले आउट प्लान पास करवाया गया था। जिसके बाद यह मनपा के हद में आ गई। इसके बाद तीनों मंजिलों को वैध करने के लिए इंपैक्ट फीस भरी गई थी।हादसे काे लेकर पुलिस ने शनिवार काे काेचिंग संचालक भार्गव भुटानी काे गिरफ्तार कर लिया है। दाे अन्य बिल्डर हर्षुल वेकारिया और जिग्नेश पालीवाल फरार हैं। पुलिस ने मामले में आईपीसी की अलग-अलग धाराओं में शुक्रवार रात काे ही इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। दाे अधिकारियाें काे सस्पेंड किया गया है। वहीं राज्य सरकार ने सभी काेचिंग पर राेक लगा दी है। उधर, हादसे के बाद शहर में शनिवार को विभिन्न स्कूलों के अलावा शहर के लोगों ने भी प्रदर्शन किया।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Exit Poll Results 2019: पप्पू यादव बोले, तेजस्वी के अंहकार की वजह से NDA को बढ़त– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के लिए न्यूज18 के एक्जिट पोल में NDA को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है. जबकि अन्य चैनलों के एक्जिट पोल में भी NDA को पूर्ण बहुमत दिखाया गया है. एग्जिट पोल के नतीजे पर जनाधिकार पार्टी के सरंक्षक पप्पू यादव ने न्यूज़18 से कहा कि तेजस्वी यादव के अंहकार और अपरिपक्वता के कारण एग्जिट पोल के नतीजे बिहार में एनडीए को बढ़त दिखा रहे हैं. बिहार में कई मंच को कांग्रेस और राजद ने एक साथ साझा नहीं किया.
Read more »
झांसी के इस डायरेक्टर ने बनाया शम्मी कपूर को सुपरस्टार, देव आनंद को दिलाई बड़ी कामयाबीझांसी के इस डायरेक्टर ने बनाया शम्मी कपूर को सुपरस्टार, देव आनंद को दिलाई बड़ी कामयाबी SubodhMukherjee KajolAtUN सुबोधमुखर्जी DevAnand
Read more »
दुती चंद को समलैंगिक पार्टनर ने शादी के लिए किया ब्लैकमेल, बहन ने लगाए सनसनीखेज आरोपएशियन गेम्स की मेडल विजेता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बहन दुती चंद की जिंदगी और प्रॉपर्टी पर खतरा मंडरा रहा है.
Read more »
अमेरिका के प्रतिबंध के बाद Huawei के विरुद्ध Google ने उठाया बड़ा कदमअमेरिका द्वारा चीनी कंपनी हुवावे पर प्रतिबंध के बाद गूगल ने बड़ा कदम उठाते हुए हुवावे द्वारा एंड्रॉयड के प्रयोग पर करने पर बैन लगा दिया है। हुवावे के स्मार्टफोन पर अब गूगल ऐप्स भी एक्सेस नहीं हो पाएंगे।
Read more »
Huawei को बड़ी राहत, ट्रंप प्रशासन ने रोक के फैसले को 90 दिनों के लिए टालाहुआवे के संस्थापकों ने बीजिंग में कहा है कि अमेरिका कंपनी की ताकत को कम आंक रहा है. कंपनी की तरफ से बयान जारी कर कहा गया कि 5G टेक्नोलॉजी में अगले दो से तीन साल तक कोई हुआवे के बराबर नहीं पहुंच पायेंगे.
Read more »
डिनर डिप्लोमेसी: PM मोदी उन लोगों से भी मिले, जिनकी ज्यादा चर्चा नहीं हो रहीएग्जिट पोल (Exit Polls 2019) में एनडीए को बहुमत मिलने के अनुमान के बीच बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने डिनर डिप्लोमेसी के तहत सभी सहयोगी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया. इसमें एनडीए के 36 घटक दलों ने शिरकत की. इसमें शामिल होने के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात को कुछ प्रमुख मंत्रालयों के खास अधिकारियों के साथ बैठक की.
Read more »
मोदी समर्थक ने बेटी को दी भद्दी गालियां, अनुराग कश्यप ने पीएम मोदी को दी बधाईअनुराग कश्यप के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। जिस पर अनुराग ने पलटवार किया था।
Read more »
Election Results 2019: हार पर मंथन करेगी कांग्रेस, कल CWC की होगी बैठक, इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं राहुल गांधीउत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख राज बब्बर ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव बक्शी ने शुक्रवार को पीटीआई भाषा को बताया कि बब्बर ने राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है. बक्शी ने बताया कि बब्बर ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया है. इससे पहले बब्बर ने ट्वीट किया, यूपी कांग्रेस के लिए परिणाम निराशाजनक हैं. अपनी जिम्मेदारी को सही तरीके से नहीं निभा पाने के लिए खुद को दोषी पाता हूं. नेतृत्व से मिलकर अपनी बात रखूंग. जनता का विश्वास हासिल करने के लिए विजेताओं को बधाई. यूपी की बात करें तो यहां 80 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस सिर्फ एक रायबरेली सीट जीत पायी, जहां से सोनिया गांधी चुनाव लड़ी थीं. फतेहपुर सीकरी से राज बब्बर चुनाव हार गये हैं.
Read more »
'हिन्दू राष्ट्र' के फैसले को HC ने पलटा, चीफ जस्टिस बोले- संविधान के खिलाफ था निर्णयपिछले साल 10 दिसंबर को जस्टिस सेन ने अपने विवादास्पद फैसले में प्रधान मंत्री, गृह मंत्री, कानून मंत्री और सांसदों से आग्रह किया था कि वे पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए हिंदुओं, सिखों, जैन, बौद्ध, पारसी, ईसाई, ख़ासी, जैन और अन्य समुदाय के लोगों को यहां रहने की अनुमति देने और उसे नागरिकता देने के लिए कानून बनाएं।
Read more »
बंगाल के 42 सांसदों में 11 महिलाएं; ममता ने 15 को टिकट दिए, 9 को जीतींममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल को इस बार 22 सीटें मिलीं भाजपा ने 18 सीटें जीतीं, पिछली बार सिर्फ 2 सांसद चुने गए थे | 7वीं लोकसभा में इस बार 76 महिला संसद का हिस्सा होंगी। जिसमें से पश्चिम बंगाल से 11 महिलाएं संसद में पहुंचेगी। बंगाल से जीते हुए 42 सांसदों में से एक चौथाई से ज्यादा महिलाएं हैं। इसमें 9 तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की 2 सांसद हैं।
Read more »
