गुजरात: BJP के 400 से ज्यादा पूर्व विधायकों की शिकायत, नहीं सुनी जाती बात

United States News News

गुजरात: BJP के 400 से ज्यादा पूर्व विधायकों की शिकायत, नहीं सुनी जाती बात
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 78 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 34%
  • Publisher: 63%

BJP के 400 से ज्यादा पूर्व विधायकों ने पार्टी पर पक्षपात का आरोप लगाया | gopimaniar

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायकों ने शिकायत की है कि पार्टी में उनकी बात नहीं सुनी जाती. पूर्व विधायकों ने ये भी कहा कि 7 से ज्यादा बार खत लिख कर प्रदेश मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा गया लेकिन एक बार भी उनका जवाब नहीं आया.

पूर्व विधायकों का कहना है कि गुजरात के 400 से ज्यादा पूर्व विधायकों के संगठन ने मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को खत लिखकर मुलाकात के लिए वक्त मांगा. मुख्यमंत्री ने वक्त तो दिया नहीं लेकिन खत का जवाब भी नहीं दिया. पूर्व विधायकों की काउंसिल के चेयरमैन बाबू भाई शाह ने कहा कि अगर अन्य राज्यों में पूर्व विधायकों को पेंशन दी जाती है तो गुजरात में पूर्व विधायकों को क्यों नहीं? इस मामले पर बाबू भाई ने कहा कि महंगाई को देखकर सरकार राज्य के विधायक और मंत्रियों की तनख्वाह बढ़ाती गई है, लेकिन पूर्व विधायकों की नहीं बढ़ाई गई. इस पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा पक्षपात क्यों किया जाता है, ये बात समझ नहीं आ रही. उन्होंने ये भी कहा कि पूर्व विधायक भी पुराने वक्त में लोकसेवक हुआ करते थे, उन्होंने भी ईमानदारी से जनता के लिए काम किए हैं और ऐसा भी नहीं है कि वो विधायक नहीं हैं तब जनता के काम नहीं करते. इसके साथ ही कई मांगों को लेकर पूर्व विधायकों की काउंसिल ने कई बार सरकार को खत लिखा है. भाजपा के पूर्व विधायक जय नारायण व्यास ने इस बात पर सरकार को लताड़ा है. जय नारायण व्यास ने कहा कि जरूरतमंद 150 पूर्व विधायकों को पेंशन का फायदा मिलना चाहिए. उच्च स्तरीय कमिटी बनाकर ये फैसला होना चाहिए कि किसे कितनी पेंशन देनी चाहिए. इसके अलावा स्टेट ट्रांसपोर्ट और सरकारी अस्पताल में मुफ्त सुविधा मिलनी चाहिए. पूर्व विधायकों को दी जाने वाली सुविधाओं को लेकर और उनके साथ बुरे बर्ताव पर जल्द से जल्द पुन: विचार करने के लिए संसदीय मामलों के मंत्री से अपील की गई है. साथ ही विपक्ष के नेताओं से इन मांग को पूरी करने में साथ देने की विनती की गई है. For latest update on mobile SMS to 52424 for Airtel, Vodafone and idea users. Premium charges apply!!

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Team India in World Cup 2019। फिक्स है वर्ल्ड कप 2019, जान-बूझकर मैच हारेगी टीम इंडियाTeam India in World Cup 2019। फिक्स है वर्ल्ड कप 2019, जान-बूझकर मैच हारेगी टीम इंडियाICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में मैचों का रोमांच जारी है। क्रिकेट के इस महासमर के बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टूर्नामेंट को लेकर सनसनीखेज बयान दिया है। पाकिस्तान के इस पूर्व बल्लेबाज के इस दावे से क्रिकेट जगत में सनसनी फैल गई है। पूर्व क्रिकेटर के इस दावे से प्रशंसक भी चौंक गए हैं।
Read more »

आकाश विजयवर्गीय को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका पर अब भोपाल में सुनवाई– News18 हिंदीआकाश विजयवर्गीय को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका पर अब भोपाल में सुनवाई– News18 हिंदीबीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय की ज़मानत याचिका पर अब भोपाल की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई होगी. इंदौर के सेशन कोर्ट ने केस भोपाल ट्रांसफर कर दिया है. कोर्ट ने क्षेत्राधिकार के अभाव में आकाश विजयवर्गीय का मामला ट्रांसफर किया. नगर निगम ने कोर्ट में आपत्ति लगायी थी कि विधायक के मामले की सुनवाई भोपाल की विशेष कोर्ट में होना चाहिए. क्योंकि भोपाल में जन प्रतिनिधियों के मामले की सुनवाई के लिए स्पेशल कोर्ट है.
Read more »

11 जुलाई तक जेल की हवा खाएंगे 'बल्लेबाज' विधायक, कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका11 जुलाई तक जेल की हवा खाएंगे 'बल्लेबाज' विधायक, कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका'बल्लेबाज' विधायक की जमानत अर्जी पर नहीं शुरू हो सकी सुनवाई, विशेष अदालत जा सकता है मामला aakashvijayvargiya KailashOnline MadhyaPradesh
Read more »

पूर्व पीएम नरसिम्हा राव के परिवार ने कहा- अन्याय के लिए सोनिया-राहुल मांगे माफीपूर्व पीएम नरसिम्हा राव के परिवार ने कहा- अन्याय के लिए सोनिया-राहुल मांगे माफीपूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के पौत्र एनवी सुभाष ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी से अपने दादा के साथ न्याय न होने के लिए माफी मांगने को कहा है।
Read more »

करगिल संघर्ष के दौरान वाजपेयी ने नहीं दी थी वायुसेना को LOC पार करने की अनुमति: पूर्व वायु सेना प्रमुखकरगिल संघर्ष के दौरान वाजपेयी ने नहीं दी थी वायुसेना को LOC पार करने की अनुमति: पूर्व वायु सेना प्रमुखपूर्व वायु सेना प्रमुख अनिल टिपनीस ने शुक्रवार को कहा कि करगिल संघर्ष के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी वायु सेना के इस्तेमाल को लेकर अनिच्छुक थे और उन्होंने उसे नियंत्रण रेखा पार करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:33:53