गुजरात : सोमनाथ मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़, प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम

United States News News

गुजरात : सोमनाथ मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़, प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

गुजरात : सोमनाथ मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़, प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम

सोमनाथ, 25 जुलाई । गुजरात के विश्व प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में शुक्रवार को सावन मास के शुभारंभ पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने भगवान सोमनाथ के दर्शन कर सावन के पवित्र महीने की शुरुआत की। Advertismentसोमनाथ मंदिर परिसर शुक्रवार सुबह से ही भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए। दर्शन को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई, साथ ही सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष उपाय किए गए। सोमनाथ ट्रस्ट के मैनेजर विजय सिंह चावड़ा ने कहा, आज से सावन मास की शुरुआत हुई है। सोमनाथ मंदिर में स्थित भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे खोला गया। सावन मास में हर सोमवार को सुबह चार बजे मंदिर दर्शन के लिए खोला जाएगा। सावन के पहले दिन से ही भक्तों का उत्साह देखने लायक है। हमने सभी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं, ताकि उन्हें दर्शन में किसी तरह की परेशानी न हो। श्रद्धालुओं ने सावन मास के पहले दिन पर सोमनाथ मंदिर में दर्शन करने पर खुशी जाहिर की। महिला श्रद्धालु ने कहा कि सावन मास का आज पहला दिन है और मंदिर में दर्शन कर हमें काफी खुशी हुई है। यहां का माहौल बहुत ही भक्तिमय है। मंदिर प्रशासन के इंतजाम भी सराहनीय हैं। एक अन्य श्रद्धालु ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, सोमनाथ मंदिर में दर्शन करके मन को सुकून मिला। हमने यही प्रार्थना की है कि भोले बाबा अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखें। शिव भक्तों से अपील है कि वह मांस और मदिरा से दूर रहें। मंदिर के पुजारी ने बताया कि देश के अलग-अलग राज्यों में सावन मास की शुरुआत अलग-अलग तारीखों पर होती है। पूर्णिमा को मानने वाले लोगों का श्रावण मास 15 दिन पहले शुरू होता है और अमावस्या को मानने वाले लोगों के लिए श्रावण मास आज से शुरू हुआ है। सोमनाथ मंदिर में सावन के दौरान भक्तों का यह उत्साह पूरे महीने जारी रहने की उम्मीद है। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सहयोग और नियमों का पालन करने की अपील की है। --आईएएनएस एफएम/ डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पुरी रथ यात्रा : पुलिस ने सुरक्षा के लिए किए व्यापक इंतजाम, डीजी खुरानिया ने दी जानकारीपुरी रथ यात्रा : पुलिस ने सुरक्षा के लिए किए व्यापक इंतजाम, डीजी खुरानिया ने दी जानकारीपुरी रथ यात्रा : पुलिस ने सुरक्षा के लिए किए व्यापक इंतजाम, डीजी खुरानिया ने दी जानकारी
Read more »

यूपी में कांवड़ मार्ग पर नहीं खुलेंगी मांस और शराब की दुकानें, योगी ने दुकानों पर रेट लिस्‍ट लगाने का दिया आदेशयूपी में कांवड़ मार्ग पर नहीं खुलेंगी मांस और शराब की दुकानें, योगी ने दुकानों पर रेट लिस्‍ट लगाने का दिया आदेशमुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गाजियाबाद में पुलिस और प्रशासन के अफसरों के साथ बैठक की। उन्‍होंने आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और भव्‍य बनाने के लिए जरूरी इंतजाम करने को कहा।
Read more »

पुरी भगदड़ : मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार ने भक्तों से की अपील, 'प्रशासन के साथ करें सहयोग'पुरी भगदड़ : मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार ने भक्तों से की अपील, 'प्रशासन के साथ करें सहयोग'पुरी भगदड़ : मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार ने भक्तों से की अपील, 'प्रशासन के साथ करें सहयोग'
Read more »

INDIA गठबंधन बदल देगा बिहार का भविष्य... पटना के रोजगार मेले का वीडियो शेयर कर बोले राहुल गांधीINDIA गठबंधन बदल देगा बिहार का भविष्य... पटना के रोजगार मेले का वीडियो शेयर कर बोले राहुल गांधीबिहार चुनाव के नज़दीक आते ही कांग्रेस सक्रिय हो गई है। पार्टी ने पटना में महारोजगार मेला लगाया, जिसमें युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। राहुल गांधी ने इसका वीडियो शेयर किया है।
Read more »

सावन के दूसरे सोमवार को नागेश्वर मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, जगह-जगह ड्रोन से रखी जाएगी निगरानी, वीडियो देखिएसावन के दूसरे सोमवार को नागेश्वर मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, जगह-जगह ड्रोन से रखी जाएगी निगरानी, वीडियो देखिएAyodhya Viral Video: सावन के दूसरे सोमवार के दिन अयोध्या के नागेश्वर मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का तांता, 20 दिन में 3.31 लाख भक्तों ने किए दर्शनअमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का तांता, 20 दिन में 3.31 लाख भक्तों ने किए दर्शनअमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का तांता, 20 दिन में 3.31 लाख भक्तों ने किए दर्शन
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:33:42