LIC Share Price: एलआईसी (LIC) को मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने बड़ी राहत दी है। कंपनी का कहना है कि मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग के नियमों को पूरा करने के लिए सेबी ने उसे तीन साल की मोहलत दी है।इसके साथ ही कंपनी का शेयरों में काफी तेजी देखी जा रही...
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी को मार्केट रेगुलेटर सेबी ने बड़ी राहत दी है। कंपनी का कहना है कि मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग के नियमों को पूरा करने के लिए सेबी ने उसे तीन साल की मोहलत दी है। इसके मुताबिक एलआईसी को 16 मई, 2027 तक 10 फीसदी पब्लिक शेयरहोल्डिंग का लक्ष्य हासिल करना है। इसके साथ ही कंपनी का शेयरों में काफी तेजी देखी जा रही है। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद एलआईसी का शेयर तीन फीसदी से ज्यादा तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। सुबह 10.
50 बजे यह 3.11 फीसदी तेजी के साथ 960 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1,175 रुपये है।सेबी के नियमों के मुताबिक सभी लिस्टेड कंपनियों में कम से कम 25 फीसदी पब्लिक शेयरहोल्डिंग होनी चाहिए। लेकिन नई लिस्ट होने वाली कंपनियों को इस नियम का पालन करने के लिए तीन साल का समय दिया जाता है। जिन कंपनियों का इश्यू के बाद मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है, उन्हें 25 फीसदी पब्लिक शेयरहोल्डिंग के लिए पांच साल है। दिसंबर में फाइनेंस मिनिस्ट्री ने एलआईसी को इन नियम का पालन करने के लिए 2032 तक का समय दिया था। तबसे कंपनी के शेयरों में तेजी आ रही है। एलआईसी में सरकार की 96.5 फीसदी हिस्सेदारी है। मई 2022 में सरकार इस कंपनी का एलआईसी लाई थी। इसके तहत सरकार ने कंपनी में अपनी 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर करीब 21,000 करोड़ रुपये जुटाए थे। यह देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ है। इसका इश्यू प्राइस 949 रुपये था।
LIC SEBI Relief LIC Latest News Share Market Update एलआईसी शेयर प्राइस एलआईसी सेबी सेबी लेटेस्ट अपडेट एलआईसी न्यूज अपडेट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
शेयर बाजार में हाहाकार से तीन दिन में 7.93 लाख करोड़ घटी निवेशकों की संपत्तिदेश का शेयर व मुद्रा बाजार वैश्विक तनाव के फैलने की अनिश्चतता में है। मंगलवार को मुंबई शेयर बाजार का सूचकांक सेंसेक्ट में 0.62 फीसद और निफ्टी में 0.
Read more »
Stock Market Updates: ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 21,850 से नीचेStock Market Updates: शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है. शुक्रवार को बाजार के प्रमुख इंडेक्स में भारी गिरावट देखने को मिली.
Read more »
शेयर बाजार में तूफानी तेजी से निवेशकों पर बरसा पैसा, जेब में आए 4.97 लाख करोड़Stock Market: शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। शेयर बाजार में दो दिनों से तेजी का सिलसिला रहने से निवेशकों की संपत्ति 4.
Read more »
Stock Market Today: मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 22,400 के पारStock Market Updates: शेयर बाजार में बीते दो दिन से तेजी का सिलसिला रहने से निवेशकों की संपत्ति 4.97 लाख करोड़ रुपये बढ़ गयी.
Read more »
1 साल में 768% का रिटर्न... LIC पोर्टफोलियो के इन 5 स्टॉक्स ने कराई दमदार कमाई!भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) भारतीय शेयर बाजार में एक बड़ा निवेशक है, जिसने 250 से ज्यादा लिस्टेड कंपनियों में निवेश किया है.
Read more »
