Stock Market Updates: शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है. शुक्रवार को बाजार के प्रमुख इंडेक्स में भारी गिरावट देखने को मिली.
Stock Market Today : भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है. बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांकों में भारी गिरावट देखने को मिली. इसी के साथ भारतीय बाजार लगातार पांचवें दिन गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है.
दरअसल, मध्य पूर्व के देशों ईरान और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष के चलते पिछले कई दिनों से भारतीय बाजार लगातार गिर रहा है. जिससे निवेशकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है. शुक्रवार को एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 599 अंक या 0.8 प्रतिशत गिरकर 71,890 के स्तर पर आ गया. जबकि निफ्टी 50 174 अंक या 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,822 के स्तर पर आ गया. ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: विश्व की सबसे छोटे कद वाली महिला ने डाला वोट, की वोट डालने की अपीलसेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में आज गिरावट बनी हुई है. जबकि निफ्टी के 50 में से 44 शेयर आज गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. बीपीसीएल, एचपीसीएल, बजाज ऑटो, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, एलएंडटी, नेस्ले इंडिया, एसबीआई लाइफ, एलटीआई माइंडट्री, टीसीएस, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में आज 1 फीसदी से लेकर 2.5 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई. ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 Voting Live: UP में सुबह 9 बजे तक 12.66 तो पश्चिम बंगाल 15.09 प्रतिशत मतदान, 102 सीटों के लिए वोटिंग जारी व्यापक बाजारों में, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. जिन शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली उसमें निफ्टी पीएसयू बैंक , मीडिया और आईटी को घाटा हुआ है. जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वी के विजयकुमार का कहना है कि ईरान-इज़राइल तनाव बढ़ने की आशंका की रिपोर्ट ने बाज़ारों में डर का माहौल है. एशियाई बाजारों में स्पष्ट कमजोरी और अमेरिकी वायदा में तेज कटौती इक्विटी बाजारों में बढ़ी घबराहट को दर्शाती है. ये भी पढ़ें: Prominent Candidate Voting: नितिन गडकरी से लेकर अगाथा संगमा तक इन दिग्गजों ने डाले अपने वोट
Nifty Stock Market Today Stock Market Share Market Crash Iran Israel War Sensex Sensex Fall 700 Points Stock Market News Sensex News Why Did The Stock Market Crash Today Why Is Share Market Falling शेयर बाजार की खबर स्टॉक मार्केट न्यूज शेयर बाजार में गिरावट ईरान-इजरायल युद्ध का असर न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Share Market Outlook: क्या ईरान-इजरायल के संघर्ष से शेयर बाजार में मचेगा कोहराम?ईरान और इजरायल के बीच तनाव के मद्देनजर भारतीय शेयर बाजार के लिए आने वाला हफ्ता काफी अहम रहेगा। इस हफ्ते भारत का थोक मूल्य सूचकांक WPI आधारित मुद्रास्फीति का डेटा जारी होगा। वहीं चीन से जीडीपी ग्रोथ अमेरिका से खुदरा बिक्री और बेरोजगारी से जुड़ा डेटा आएगा। आइए जानते हैं कि इन सभी मामलों पर भारत का शेयर बाजार कैसी प्रतिक्रिया दे सकता...
Read more »
Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 250 अंक चढ़ा, निफ्टी 22200 के पारSensex Opening Bell: शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 250 अंक चढ़ा, निफ्टी 22200 के पार
Read more »
Stock Market Crash: ईरान में इजरायली मिसाइल अटैक से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम!इजरालय के ईरान पर जवाबी कार्रवाई का असर आज शेयर बाजार में भी देखने को मिला है. सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट हुई है. शुरुआती कारोबार में ही शेयर बाजार धड़ाम हो गया.
Read more »
Stock Market Today : शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 591 अंक टूटा, निफ्टी 21,800 के करीबशुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 591.67 अंक (0.82%) गिरकर 71,897.32 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी 175.25 अंक(0.80%) की गिरावट के साथ 21,820.60 पर कारोबार करता नजर आया.
Read more »
Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में बिकवाली जारी; सेंसेक्स और 600 अंक टूटा, निफ्टी 22000 के नीचे आयाSensex Opening Bell: शेयर बाजार में बिकवाली जारी; सेंसेक्स और 600 अंक टूटा, निफ्टी 22000 के नीचे आया
Read more »
