क्रिकेट इतिहास के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की तैयारी में हैं। 2011 में पदार्पण करने वाले विराट का प्रदर्शन 2020 से लगातार गिर रहा है।
नई दिल्ली: क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल विराट कोहली टेस्ट से संन्यास लेने की तैयारी में हैं। 2011 में भारत के लिए पहला टेस्ट खेलने वाले विराट ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आखिरी बार सफेद जर्सी पहनी थी। टीम इंडिया को अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जाना है। वहां 5 मैचों की टेस्ट सीरीज है। विराट इससे पहले ही संन्यास लेने के मूड में लग रहे हैं। हालांकि बीसीसीआई नहीं चाहती कि विराट अभी टेस्ट छोड़े। कप्तान रोहित शर्मा ने चंद दिनों पहले ही संन्यास का ऐलान किया था। विराट का प्रदर्शन 2020 से गिर रहा विराट कोहली का टेस्ट में 2019 तक कोई टक्कर ही नहीं था। 2011 से 2019 के बीच पूर्व भारतीय कप्तान ने 84 मुकाबले खेले थे। इसमें उनके बल्ले से 7202 रन निकले थे। इस दौरान विराट के बल्ले से 27 शतक निकले। उनका औसत 54.
97 का था। तब वो फैब-4 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज थे। लेकिन 2020 से विराट के प्रदर्शन में गिरावट आने लगी। जनवरी 2020 से विराट कोहली ने भारत के लिए 39 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उनका बैटिंग औसत सिर्फ 30.72 का रहा। उनके बल्ले से 2028 रन निकले हैं। पहले 84 मैच में 27 शतक लगाने वाले विराट अगले 39 मैच में सिर्फ 3 ही शतक लगा पाए। 2020 से जो रूट ने टेस्ट में 19, केन विलियमसन ने 12 और स्टीव स्मिथ ने 10 शतक ठोके हैं। इन तीनों का औसत 45 से ऊपर का है। ऑफ स्टंप की बॉल सबसे बड़ी परेशानकवर ड्राइव विराट कोहली का फेवरेट शॉट है लेकिन यही शॉट उनके लिए दोधारी तलवार की तरह हो गया है। टेस्ट में जब बॉल सीम और स्विंग करती है तो कवर ड्राइव लगाना आसान नहीं होता। यही वजह है कि विराट बार-बार ड्राइव लगाकर आउट हो रहे हैं। ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को वह छोड़ ही नहीं पाते। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वह 7 बार आउट हुए और हर बाद गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेट के पीछे गई। विकेटकीपर, स्लिप या गली में उनका कैच लपका गया।
विराट टेस्ट संन्यास भारत Vs इंग्लैंड विराट कोहली टेस्ट करियर Virat Kohli Virat Test Retirement Ind Vs Eng Virat Test Records Virat Test Retirement Reason
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली से ज्यादा यूपी की महिलाओं के पास प्रॉपर्टी, 90 प्रतिशत का घर के फैसलों में दबदबा, पढ़िए ये स्पेशल रिपोर्टUP Women Special Report: एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 90.50% महिलाएं घर के मामलों में निर्णय लेने में सक्रिय भूमिका निभाती हैं, जो राष्ट्रीय औसत 88.
Read more »
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने शादी के पहले 6 महीनों में साथ गुजारे थे 21-22 दिन, दोनों को साथ देख स्टाफ करता था यूं रिएक्टविराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं, जिनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं.
Read more »
आईपीएल 2025 : शुभमन गिल बनाते हैं विराट कोहली के स्टाइल में लगातार रन- अजय जडेजाआईपीएल 2025 : शुभमन गिल बनाते हैं विराट कोहली के स्टाइल में लगातार रन- अजय जडेजा
Read more »
सेल्फी का शौक पड़ा महंगा, मगरमच्छ का 'स्टैचू' देख फोटो लेने पहुंचा शख्स, छूते ही पुतले में आ गई जान, जबड़ों में दबाकर खींच ले गयाफिलीपींस के एक चिड़ियाघर में मगरमच्छ ने सेल्फी लेने घुसे युवक पर किया हमला, मौत के मुंह से बचाया गया, हाथ और पैर पर 50 से अधिक टांके, गंभीर रूप से घायल.
Read more »
Virat Kohli Avneet Kaur: राहुल वैद्य ने विराट कोहली के फैन्स को बताया जोकर, पत्नी और बहन पर आए गंदे कमेंट्स तो भड़के सिंगरविराट कोहली को लेकर सोशल मीडिया पर एक कमेंट कर राहुल वैद्य कोहली फैन्स के निशाने पर आ गए.
Read more »
IPL सस्पेंड होते ही विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी, लंबे पोस्ट में इतना कुछ लिखा कि चिढ़ जाएगा पाकिस्तानविराट कोहली ने आईपीएल 2025 के सस्पेंड होते ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में विराट ने भारतीय सेना को लेकर काफी कुछ लिखा है।
Read more »
