गाजा के चर्च पर हमला कर ईसाई वर्ल्ड में घिरेगा इजरायल! नेतन्याहू पर भड़कीं इटली की पीएम मेलोनी, पोप लियो का भी आया बयान

Israel Strike Gaza Church News

गाजा के चर्च पर हमला कर ईसाई वर्ल्ड में घिरेगा इजरायल! नेतन्याहू पर भड़कीं इटली की पीएम मेलोनी, पोप लियो का भी आया बयान
Italy Pm Slams IsraelPope Leo Gaza WarGaza Ceasefire
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 105 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 76%
  • Publisher: 51%

गाजा में इजरायल की ओर से भीषण हमले किए जा रहे हैं। इन हमलों में लगातार आम लोगों की जानें जा रही है। इस पर दुनियाभर से चिंता जताई जा रही है।

गाजा पट्टी:इजरायल ने गाजा के एकमात्र चर्च पर भीषण हमला किया है। इजरायल के उत्तरी गाजा में स्थित होली फैमिली गिरजाघर पर गुरुवार सुबह हुए हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हुए हैं। गाजा के कैथोलिक चर्च के अधिकारियों ने बताया कि इजरायली हमले में इमारत का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इजरायली टैंकों ने चर्च पर हमला किया। इस चर्च की अरब खासतौर से गाजा और आसपास के ईसाईयों में काफी मान्यता है। यहां के पादरी फादर गेब्रियल रोमानेली दिवंगत पोप फ्रांसिस के करीबी रहे हैं।अल-अहली अस्पताल के कार्यवाहक निदेशक फदल नईम के अनुसार, गिरजाघर में ईसाई और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों को शरण दी गई थी, जिनमें कई विकलांग बच्चे भी शामिल थे। इस चर्च पर हमले से ईसाई जगत में गुस्सा देखा जा रहा है। इटली की प्रधानमंत्री ने इस हमले की सख्त शब्दों में निंदा की है। पोप लियो ने भी इस पर चिंता जताई है। मेलोनी और पोप का आया बयानइतालवी प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने गिरजाघर पर हमले के लिए इजरायल की सरकार को घेरा है। मेलोनी ने एक्स पर लिखा, 'गाजा पर इजरायली हमलों में होली फैमिली चर्च भी शामिल था। इजरायल के कई महीनों से नागरिक आबादी पर किए जा रहे हमले अस्वीकार्य हैं। कोई भी सैन्य कार्रवाई इजरायल के कार्यों को उचित नहीं ठहरा सकती। इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने हमले को ईसाई पूजा स्थल के खिलाफ गंभीर कार्रवाई कहा है। पोप लियो ने गाजा के एकमात्र कैथोलिक चर्च पर इजरायली हमले और इससे हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया है। वेटिकन के राज्य सचिव कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन की ओर से हस्ताक्षरित पीड़ितों के नाम एक टेलीग्राम में पोप लियो ने कहा कि सैन्य हमले में हुई जानमाल की हानि के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ है।पोप ने गाजा में तत्काल युद्धविराम का आह्वान दोहराते हुए स्थायी शांति की उम्मीद जताई।इजरायल पर बढ़ेगा दबाव?गाजा में अक्टूबर, 2023 से इजरायल हमले कर रहा है। 21 महीने से ज्यादा समय से चल रहे युद्ध ने गाजा में बड़ा मानवीय संकट खड़ा किया है। इजरायल के हमलों में 58 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं और लाखों घायल हुए हैं। इजरायल ने युद्ध रोकने के दुनिया के आह्वानों को लगातार नजरअंदाज किया है। हालांकि चर्च पर हमले से पश्चिम से उसको मिलने वाले समर्थन में कमी आ सकती है। इससे इजरायल की बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार पर सीजफायर के लिए दबाव पड़ सकता है।.

गाजा पट्टी:इजरायल ने गाजा के एकमात्र चर्च पर भीषण हमला किया है। इजरायल के उत्तरी गाजा में स्थित होली फैमिली गिरजाघर पर गुरुवार सुबह हुए हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हुए हैं। गाजा के कैथोलिक चर्च के अधिकारियों ने बताया कि इजरायली हमले में इमारत का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इजरायली टैंकों ने चर्च पर हमला किया। इस चर्च की अरब खासतौर से गाजा और आसपास के ईसाईयों में काफी मान्यता है। यहां के पादरी फादर गेब्रियल रोमानेली दिवंगत पोप फ्रांसिस के करीबी रहे हैं।अल-अहली अस्पताल के कार्यवाहक निदेशक फदल नईम के अनुसार, गिरजाघर में ईसाई और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों को शरण दी गई थी, जिनमें कई विकलांग बच्चे भी शामिल थे। इस चर्च पर हमले से ईसाई जगत में गुस्सा देखा जा रहा है। इटली की प्रधानमंत्री ने इस हमले की सख्त शब्दों में निंदा की है। पोप लियो ने भी इस पर चिंता जताई है। मेलोनी और पोप का आया बयानइतालवी प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने गिरजाघर पर हमले के लिए इजरायल की सरकार को घेरा है। मेलोनी ने एक्स पर लिखा, 'गाजा पर इजरायली हमलों में होली फैमिली चर्च भी शामिल था। इजरायल के कई महीनों से नागरिक आबादी पर किए जा रहे हमले अस्वीकार्य हैं। कोई भी सैन्य कार्रवाई इजरायल के कार्यों को उचित नहीं ठहरा सकती। इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने हमले को ईसाई पूजा स्थल के खिलाफ गंभीर कार्रवाई कहा है। पोप लियो ने गाजा के एकमात्र कैथोलिक चर्च पर इजरायली हमले और इससे हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया है। वेटिकन के राज्य सचिव कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन की ओर से हस्ताक्षरित पीड़ितों के नाम एक टेलीग्राम में पोप लियो ने कहा कि सैन्य हमले में हुई जानमाल की हानि के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ है।पोप ने गाजा में तत्काल युद्धविराम का आह्वान दोहराते हुए स्थायी शांति की उम्मीद जताई।इजरायल पर बढ़ेगा दबाव?गाजा में अक्टूबर, 2023 से इजरायल हमले कर रहा है। 21 महीने से ज्यादा समय से चल रहे युद्ध ने गाजा में बड़ा मानवीय संकट खड़ा किया है। इजरायल के हमलों में 58 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं और लाखों घायल हुए हैं। इजरायल ने युद्ध रोकने के दुनिया के आह्वानों को लगातार नजरअंदाज किया है। हालांकि चर्च पर हमले से पश्चिम से उसको मिलने वाले समर्थन में कमी आ सकती है। इससे इजरायल की बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार पर सीजफायर के लिए दबाव पड़ सकता है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Italy Pm Slams Israel Pope Leo Gaza War Gaza Ceasefire Israel Hamas War इज़राइल ने गाजा चर्च पर हमला किया इटली के प्रधानमंत्री ने इज़राइल की आलोचना की पोप लियो ने गाजा युद्ध गाजा युद्ध विराम इज़राइल हमास युद्ध

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

नेतन्‍याहू का इजरायल की जनता को संदेश, बताया ईरान पर कब तक करेंगे हमला, अब क्‍या है टारगेट? पढ़ें पूरा संदे...नेतन्‍याहू का इजरायल की जनता को संदेश, बताया ईरान पर कब तक करेंगे हमला, अब क्‍या है टारगेट? पढ़ें पूरा संदे...इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्‍याहू ने 'ऑपरेशन आम कलावी' के छठे दिन परमाणु और मिसाइल खतरों को खत्म करने का लक्ष्य बताया और गाजा पट्टी में हमास को हराने की प्रतिबद्धता जताई.
Read more »

ईरान ने अस्पताल और बच्चों के वार्ड पर हमला किया, नेतन्याहू ने हमले की निंदा कीईरान ने अस्पताल और बच्चों के वार्ड पर हमला किया, नेतन्याहू ने हमले की निंदा कीईरान ने अस्पताल और बच्चों के वार्ड पर हमला किया, नेतन्याहू ने हमले की निंदा की
Read more »

ट्रंप-नेतन्याहू ने कर दी जॉर्ज बुश-टोनी ब्लेयर जैसी गलती! क्या है जिनेवा कन्वेंशन जो बनेगा इजरायल-अमेरिका के गले की फांसट्रंप-नेतन्याहू ने कर दी जॉर्ज बुश-टोनी ब्लेयर जैसी गलती! क्या है जिनेवा कन्वेंशन जो बनेगा इजरायल-अमेरिका के गले की फांसUS airstrikes on Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर परमाणु हथियार बनाने का आरोप लगाते हुए हमला बोला है.
Read more »

हमास की छुट्टी, UAE को कमान... नेतन्याहू-ट्रंप के बीच गाजा युद्ध रोकने पर बन गया प्‍लान! अब्राहम अकॉर्ड का होगा विस्तारहमास की छुट्टी, UAE को कमान... नेतन्याहू-ट्रंप के बीच गाजा युद्ध रोकने पर बन गया प्‍लान! अब्राहम अकॉर्ड का होगा विस्तारईरान-इजरायल में सीजफायर के बाद गाजा में भी युद्ध रुकने की उम्मीद जगी है। गाजा मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच बात हुई है।
Read more »

खाना तलाशना मौत की सजा..., गाजा में मानवीय मदद को लेकर UN चीफ ने उठाई उंगली, भड़के इजरायल ने दागे सवालखाना तलाशना मौत की सजा..., गाजा में मानवीय मदद को लेकर UN चीफ ने उठाई उंगली, भड़के इजरायल ने दागे सवालIsrael-Gaza Conflict: हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इजरायल पर निशाना साधते हुए उसे गाजा में भेजी जा रही मानवीय मदद को रोकने का जिम्मेदार ठहराया.
Read more »

डोनाल्ड ट्रंप गाजा में सीजफायर करा देंगे... अमेरिका के लिए उड़ान भरने से पहले इजरायली पीएम नेतन्याहू का बड़ा बयानडोनाल्ड ट्रंप गाजा में सीजफायर करा देंगे... अमेरिका के लिए उड़ान भरने से पहले इजरायली पीएम नेतन्याहू का बड़ा बयानफिलिस्तीनी गुट हमास ने कहा है कि उसने अमेरिका समर्थित गाजा युद्धविराम प्रस्ताव पर कारात्मक भावना से प्रतिक्रिया दी है। हमास के बाद इजरायल का भी रिएक्शन आया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:13:43