गर्लफ्रेंड सुल्ताना के साथ बड़े भाई का अश्लील वीडियो बनाया: मां-बाप, बहन और दादी का कत्ल करके उनकी कब्र पर ...

Malda Asif Family Murder News

गर्लफ्रेंड सुल्ताना के साथ बड़े भाई का अश्लील वीडियो बनाया: मां-बाप, बहन और दादी का कत्ल करके उनकी कब्र पर ...
Malda Murder CaseRarest Of Rare CaseWest Bengal
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 45 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 52%
  • Publisher: 51%

पश्चिम बंगाल के मालदा सिटी का 16 माइल गांव। तारीख- 28 फरवरी 2021, वक्त- सुबह के 6 बजे। दो मंजिला एक गोदाम में आसिफ प्लाईवुड से ताबूत बना रहा था। दोपहर करीब 12 बजे उसकी अम्मी ने खाना खाने के लिए आवाज दी। आसिफ बगलWest Bengal Malda Asif Family Murder Case Story Explained; Follow Mrityudand True Crime, Real Murder Cases, News and Updates On Dainik...

मां-बाप, बहन और दादी का कत्ल करके उनकी कब्र पर 4 महीने सोया; फैमिली किलर पार्ट-3पश्चिम बंगाल के मालदा सिटी का 16 माइल गांव। तारीख- 28 फरवरी 2021, वक्त- सुबह के 6 बजे। दो मंजिला एक गोदाम में आसिफ प्लाईवुड से ताबूत बना रहा था। दोपहर करीब 12 बजे उसकी अम्मी ने खाना खाने के लिए आवाज दी। आसिफ बगल में अपने घर पहुंचा और अब्बू जावेद अली,खाना खाने के बाद आसिफ ने सभी को संतरे का जूस पिलाया, लेकिन खुद नहीं पिया। दरअसल, उसने इस जूस में बेहोशी की दवा मिलाई थी। जूस पीने के कुछ मिनटों बाद ही पांचों अपनी-अपनी कुर्सियों पर अधमरे से झूलने लगे।‘देख लिया न अब्बू, मेरी बातें न मानने का यही अंजाम होता है।’ इसके बाद वो बारी-बारी से सभी को घसीटकर गोदाम ले गया और वहां पड़े ताबूतों में पॉलिथीन लगाकर सभी को उनमें डाल दिया। हर ताबूत के ढक्कन में एक छेद भी था। आसिफ ने इन्हीं छेदों से ताबूतों में पानी भर दिया।‘सभी मर चुके होंगे, अब इन्हें दफनाना होगा।’ तभी एक ताबूत में हलचल हुई। ये देखते ही आसिफ पिस्टल ले आया और ताबूत पर तान दी। फिर धीरे से ढक्कन हटाया तो आरिफ उठ खड़ा हुआ। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। फिर आरिफ ने अम्मी-अब्बू, बहन और दादी के बारे में पूछा, तो आसिफ हंसते हुए बोला-आरिफ ताबूत में लाशें देखते ही रोते हुए जमीन पर बैठ गया। आसिफ ने उसे एक अश्लील वीडियो दिखाते हुए कहा-दरअसल, ये वीडियो आरिफ और उसकी गर्लफ्रेंड सुल्ताना का था। वीडियो देखते ही आरिफ चुपचाप वहां से कोलकाता के लिए निकल गया। इधर, आसिफ ने एक-एक करके सभी लाशों को ताबूत से निकाला और लोहे की रॉड से पीटने लगा। जब वो मुतमइन हो गया कि सब मर चुके हैं, तब उसने एक डंडे से लाश की लंबाई नापी। फिर फावड़ा उठाया और गोदाम में ही 6 फीट गहरा, 12-13 फीट चौड़ा गड्ढा खोदा। फिर बड़बड़ाया-फिर लाशों के ऊपर सात-आठ ढक्कन केमिकल छिड़क कर फावड़े से गड्ढा भर दिया। तब तक सुबह के चार बज गए थे। सभी को दफनाने के बाद आसिफ नहाया और नींद की दवाई लेकर सो गया। ये वही दवाई थी जो आसिफ ने जूस में मिलाई थी। उधर, आरिफ करीब 17 दिन कोलकाता के एक होटल में रहा। जब उसके पैसे खत्म हो गए तो उसने अपने मामा शीश मोहम्मद को फोन कर कहा-शीश मोहम्मद ने कहा- ‘हां, हां आ जाओ। ये कोई पूछने वाली बात थोड़ी न है। आरिफ फोन रखते ही मामा के घर के लिए निकल पड़ा।करीब 17 दिन बाद आरिफ कोलकाता से अपने मामा के घर झारखंड के बरहरवा पहुंच गया। दो-तीन दिन बीत गए। आरिफ गुमसुम सा एक कमरे में बैठा रहता था। मामा शीश मोहम्मद ने आरिफ से पूछा- ‘जबसे तुम कोलकाता से आए हो कमरे में गुमसुम बैठे रहते हो, सब ठीक है न? परीक्षा में फेल तो नहीं हो गए हो।’, उखड़ा सा जवाब देते हुए आरिफ कमरे की तरफ जाने लगा। शीश मोहम्मद ने फिर पूछा-‘आसिफ से पूछ लो मामा, मैं तो कोलकाता में था। मुझे कुछ नहीं पता।’आसिफ गुस्से में बोला-‘अमेरिका जाने से पहले दीदी ने एक फोन भी नहीं किया।’ उधर, करीब 15 दिन बाद आसिफ घर से निकला और पास के बाजार में एक होटल वाले के पास गया। काउंटर पर बैठे मैनेजर से बोला- ‘मैं जब भी फोन करूं खाना घर भेज देना। पैसे की चिंता मत करना, मैं दोगुना दूंगा। अम्मी-अब्बू सब अमेरिका चले गए हैं, घर पर कोई खाना बनाने वाला नहीं है।’ होटल वाले ने हामी भर दी और रोज आसिफ का खाना घर भेजने लगा। हालांकि आसिफ किसी को भी घर के अंदर आने नहीं देता था।‘मामा, घर बनाने के लिए जो 2 लाख 80 हजार रुपए आपसे लिए थे, वो आज ही आकर ले जाओ।’ शीश मोहम्मद तीन-चार दिन बाद आसिफ के घर पहुंचे। दरवाजा खटखटाया। आसिफ ने खिड़की से झांककर देखा और आगबबूला हो गया। चीखते हुए बोला-‘अरे ! मेरी दीदी का घर है। जब मन करेगा, तब आऊंगा। आज आ गया हूं तो पैसे दे दो।’ ‘आपको मेरी बात समझ में नहीं आती क्या? जो कह रहा हूं, वो करो, मैं बहुत खतरनाक आदमी हूं। चुपचाप चले जाओ। जब मैं फोन करूं, तभी आना।’आसिफ के हावभाव पर शीश मोहम्मद को शक हो गया। आसिफ के दरवाजे पर ही उसे पड़ोसी नौशाद अली मिल गया। बोला- ‘तुम्हारे दीदी-जीजा तो फरवरी के महीने में ही अमेरिका चले गए। तुम्हारी दीदी ने हम सबको अमेरिका का टिकट भी दिखाया था।’‘अभी तो आसिफ है, लेकिन घर के अंदर भी नहीं आने दिया। कह रहा है कि खतरनाक आदमी है। वो जो बोलेगा वही करना होगा।’‘आज आसिफ से मिलने गया था। उसने घर के अंदर घुसने भी नहीं दिया। कह रहा था कि खतरनाक आदमी है। जब वह पैसे देने के लिए बुलाएगा, तभी मुझे जाना होगा। दीदी-जीजा से बात किए हुए चार महीने से ज्यादा हो गए हैं। आखिर बात क्या है? तुम भी बदले-बदले से हो। सूखते जा रहे हो।’ शीश मोहम्मद आसिफ से मिलकर घर लौटा और आरिफ से पूछा कि आखिर बात क्या है, मुझे सबकुछ सच-सच बताओ। स्केच: संदीप पाल‘दीदी-जीजा से मेरी बात कराओ। अमेरिका में चार महीने से उन्हें नया नंबर नहीं मिला क्या? आसिफ अब तक अमेरिका क्यों नहीं गया? सबकुछ सच-सच बताओ वर्ना मेरे घर से चले जाओ।’‘मामा, आसिफ ने 28 फरवरी की शाम सभी को पानी में डुबोकर मार दिया। उसने हम सबको जूस में कुछ मिलाकर पिलाया था, जब सब बेहोश हो गए तो उसने ताबूत में पानी भरकर सभी को उसमें डाल दिया। मैं बच गया तो उसने मुझे मारा और घर से भगा दिया। धमकी भी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो गर्लफ्रेंड के साथ मेरा अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। मेरी गर्लफ्रेंड सुल्ताना को भी मार देगा।’ आरिफ की बात सुनते ही शीश मोहम्मद ने नौशाद अली को मिलने के लिए बुलाया। सभी ने मिलकर तय किया कि पुलिस में कम्प्लेन करेंगे। 19 जून 2021 की रात करीब 8 बजे शीश मोहम्मद, आरिफ और नौशाद अली कालियाचक थाने पहुंचे। उस वक्त इंस्पेक्टर पवितर महत्तो ड्यूटी पर थे। रिपोर्ट लिखते-लिखते रात के करीब एक बज गए। फौरन कालियाचक पुलिस मालदा जिले से फोर्स लेकर 16 माइल के लिए निकल पड़ी। वहां पहुंचते ही पुलिस ने आसिफ के घर को चारों तरफ से घेर लिया। फिर दरवाजा तोड़ा गया। पूरे घर में अंधेरा था। पुलिस ने लाइट जलाकर देखा, आसिफ गोदाम के एक कोने में रखी चौकी पर सो रहा था। बिस्तर पर दर्जनभर हार्ड डिस्क, एपल लैपटॉप और कई इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस पड़े थे। पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले आई। आसिफ के खिलाफ 302 यानी हत्या, 307 यानी अटेम्प्ट टू मर्डर और 201 यानी सबूत को छुपाने की धाराएं दर्ज कर पूछताछ शुरू हुई। केस के लिए तीन इन्वेस्टिगेटिव ऑफिसर्स बनाए गए। इन्हीं में से एक थे सब इंस्पेक्टर राकेश बिस्वास।आसिफ चीखते हुए बोला-ये सुनते ही सब-इंस्पेक्टर राकेश बिस्वास गुस्से में डंडा दिखाते हुए बोले-आसिफ को थाने लाकर सब-इंस्पेक्टर राकेश बिस्वास ने सख्ती से पूछताछ शुरू की। स्केच: संदीप पाल, ठसक भरी आवाज में आसिफ बोला। सब-इंस्पेक्टर ने सीनियर ऑफिसर्स को फोन पर बताया कि चारों बॉडी गोदाम में ही दफनाई हैं। फौरन पुलिस फोर्स को आसिफ के घर भेज दिया गया। इधर, कालियाचक पुलिस भी आसिफ को लेकर उसके घर पहुंची। तभी आरिफ और शीश मोहम्मद भी वहां पहुंच गए। आसिफ ने पुलिस को वो जगह दिखाई, जहां लाशों को दफनाया था। करीब 50 पुलिस वाले फावड़ा लेकर खुदाई करने लगे। आठ फीट खुदाई करने के बाद भी कुछ नहीं मिला। फौरन इन्वेस्टिगेटिव ऑफिसर बिस्वास को शक हुआ कि आसिफ झूठ बोल रहा हैै।‘वहां नहीं, यहां दफनाया है।’‘अबकी बार झूठ बोला, तो खाल उधेड़ दूंगा।’ पुलिस वाले फिर खुदाई करने लगे। करीब साढ़े पांच फीट खुदाई होते ही कुछ नजर आया। मिट्टी हटाकर देखा तो, कंकाल बन चुकी चार लाशें मिलीं। चेहरा पूरी तरह से गला हुआ। कहीं पर भी मांस नहीं। सिर में थोड़े-थोड़े बाल थे।हुलिया और लाशों की लंबाई देखते ही आरिफ फूट-फूटकर रोने लगा। शीश मोहम्मद बिलखते हुए बोले-पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक टीम ने लाशों को सीज किया और सैंपल टेस्टिंग के लिए भेज दिया गया। पुलिस आसिफ, आरिफ को लेकर थाने लौट आई।‘साहब, यह बचपन से ही अकेले रहता था। स्कूल में भी किसी से कोई बातचीत नहीं करता था। बैग में हमेशा स्क्रू ड्राइवर रखता था। उसे इलेक्ट्रॉनिक्स का बहुत शौक है। 10वीं के बाद एक डिप्लोमा कोर्स भी किया, उसके बाद से ही रिसर्च में जुटा रहता था।’‘दिन-रात रिसर्च करता था। फिर एक दिन बोला अमेरिकी ऐरोनॉटिक्स कंपनी NASA से एक प्रोजेक्ट का ऑफर आया है। इसके लिए 23 लाख रुपए की जरूरत है। घरवालों को भी साथ ले जाएगा। अब्बू ने गांव की सारी जमीन बेचकर पैसा दे दिया। फिर वो गोदाम अपने नाम कराने की बात करने लगा। अब्बू ने वो भी कर दिया।’एक बार मैं अपनी गर्लफ्रेंड सुल्ताना को घर लेकर आया था। आसिफ ने चुपके से हमारे प्राइवेट वीडियो बना लिए। फिर धमकी दी कि अगर मैंने किसी को कुछ बताया तो वीडियो वायरल कर देगा। सुल्ताना को भी मार देगा।’पुलिस ने आरिफ के टावर लोकेशन, सीडीआर, कॉल डिटेल्स को खंगाले, तो पता चला कि 28 फरवरी के बाद उसकी लोकेशन कोलकाता और झारखंड थी। जबकि आसिफ की लोकेशन 28 फरवरी के बाद से घर या उसके आसपास की थी। पुलिस को अब यकीन हो चुका था कि कातिल आसिफ ही है।‘ये सब मेरे दुश्मन थे। अब्बू ने बहन की शादी के लिए 10 लाख रुपए रखे थे, मैंने अमेरिका जाने के लिए मांगे तो अब्बू ने मना कर दिया। मैंने उन्हें समझाया भी, लेकिन वो फिर भी नहीं माने। उसी के बाद मैंने इंग्लिश मूवी देखकर सभी को मारने का प्लान बनाया।’ पुलिस ने ऑरेंज जूस बेचने वाले दुकानदार, प्लाईवुड बेचने वाले सप्लायर और बेहोशी की दवा देने वाले डॉक्टर का बयान दर्ज किया। सभी ने कहा कि आसिफ ने ये सारी चीजें घटना से कुछ दिन पहले खरीदी थीं।‘आसिफ पहले नींद की टैबलेट की केवल एक स्ट्रिप ले जाता था। फरवरी में वो कहने लगा कि दो चाहिए। मैंने मना किया तो गुस्से में कहने लगा कि बार-बार आने का टाइम नहीं मिलता। उसके अब्बू से भी बात हुई तो वो बोले कि NASA के प्रोजेक्ट पर दिन-रात लगा रहता है। इसलिए कभी-कभी जरूरत पड़ जाती है नींद की दवाई की।’ सारे सबूत जुटाने के बाद कालियाचक पुलिस ने आसिफ के खिलाफ 26 अगस्त 2021 को मालदा सेशन कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। करीब चार साल तक ये मामला चला।‘एक 19 साल का लड़का ऐसे कत्ल कर सकता है, कोई सोच भी नहीं सकता। भारत में यह शायद पहला ऐसा मामला होगा, जिसमें इतने प्लांड तरीके से क्राइम को अंजाम दिया गया। एक-डेढ़ महीने पहले परिवार को खत्म करने की प्लानिंग की। मार्केट से प्लाईवुड खरीदकर लाया और घरवालों को बताया कि गोदाम में प्लाईवुड से कमरा बनाएगा।’‘माई लॉर्ड, इस घर को यदि आप देखेंगे, तो दंग रह जाएंगे। दो मंजिला मकान पूरी तरह से किसी अनाज के गोदाम की तरह बनाया गया है। कोई खिड़की नहीं। दाखिल होने के लिए एक मेन गेट और छोटा सा दरवाजा है, जिससे आरोपी के पुराने घर का रास्ता है। जिन लोगों का कत्ल किया गया, वह भोले-भाले थे। पढ़े-लिखे नहीं थे। बेटे पर अंधा विश्वास करते रहे। इसने घर अपने नाम करवा लिया। कत्ल के बाद सभी को उसी घर में दफनाया और चार महीने तक खुद भी उसी घर में रहा। कत्ल करने के बाद उस घर में दफना कर चार महीने तक रहना, खाना-पीना, सोना… ऐसा कोई शैतान ही कर सकता है।’‘माई लॉर्ड, ये पूरी कहानी पुलिस ने गढ़ी है। मेरे मुवक्किल ने अगर ये सब किया है, तो ऐसे कैसे हो सकता है कि चार कत्ल हो गए और किसी को भनक भी नहीं पड़ी।’‘माय लॉर्ड मैं बचाव पक्ष के वकील को ये बताना चाहता हूं कि आरिफ ने खुद ताबूत के अंदर चार लाशें देखी थीं। आरिफ ने जूस बहुत कम पिया था। वो जिम जाता था, फिजिकली काफी फिट था इसलिए बच गया। अगर वक्त पर उसको होश न आता तो इस केस के बारे में किसी को पता ही न चलता। आरोपी कितना हिंसक है इसका अंदाजा इस बाते से लगाया जा सकता है कि उसने सभी के कत्ल के बाद, लाठी-रॉड से लाशों को पीटा। ताकि इस बात की पुष्टि हो सके कि सभी मर चुके हैंं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कलेजा, पेट, छाती, सभी पर चोट के निशान मिले हैं। इस तरह के आदमी काे समाज में जीने का कोई हक नहीं है।’‘आसिफ की उम्र घटना के वक्त महज 19 साल थी। अभी वह 24 साल का है। इसके आचरण में बदलाव की पूरी गुंजाइश है। इसलिए मेरे मुवक्किल को कम से कम सजा दी जाए।’ दोनों पक्ष की दलील सुनने के बाद मालदा कोर्ट के सेशन जज सुभयू बनर्जी ने 16 मई 2025 को आसिफ को दोषी करार दिया। जज बनर्जी ने आसिफ से कहा- ‘पुलिस की इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट, मेडिकल रिपोर्ट, चश्मदीद गवाह सभी इस बात को पुष्टि करने के लिए काफी हैं कि ये खूनी खेल तुमने ही रचा था। तुम्हारी उम्र अभी 24 साल है। क्या तुम्हारे आचरण में बदलाव की कोई गुंजाइश है?’सुनते ही जज बनर्जी ने आसिफ के वकील से कहा- ‘हम आरोपी के आचरण में सुधार को लेकर एक मौका देना चाह रहे थे, लेकिन ऐसा लगता है कि आरोपी को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है।’इजाजत मांगते हुए सरकारी वकील बिवस चटर्जी बोले- ‘मान लीजिए कि आप आसिफ को उम्रकैद की सजा देते हैं। 14 साल या 20 साल बाद वह जेल से निकलकर आ जाएगा। फिर वह अपने गांव में खुलेआम घूमेगा तो लोग घर से निकलने में डरेंगे। वो अपने भाई को तो मार ही देगा। साथ ही गांव के और लोगों को भी मार डालेगा। जिसने 19 साल की उम्र में ही कत्ल का ऐसा शातिराना प्लान बनाया वो आगे क्या करेगा। उसे फांसी की सजा ही मिलनी चाहिए।’ सरकारी वकील बिवस चटर्जी के तर्क से सहमत जज सुयसू बनर्जी ने 17 मई 2025 को इस केस को रेयरेस्ट ऑफ रेयर यानी विरल से विरलमत मानते हुए आसिफ को मृत्युदंड की सजा सुनाई। हालांकि आसिफ के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। जब पुलिस आसिफ को कोर्ट कैंपस से जेल ले जाने लगी, तो वह चीखते हुए सब-इंस्पेक्टर राकेश बिस्वास से बंगाली में बोला-फिलहाल यह मामला कोलकाता हाईकोर्ट में पेंडिंग है। आसिफ पश्चिम बंगाल की मालदा जेल में बंद है। उसका भाई आरिफ झारखंड में अपने मामा शीश मोहम्मद के साथ रहता है। उनका कहना है कि आरिफ इस घटना के बाद से गहरे सदमे में है। अब वो किसी से भी इस बारे में बात नहीं करता। 1.

बहन को मारकर बोला भाई-अब्बू तेरी शादी कब्र में करेंगे:पांच ताबूत बनाए, बेहोश मां-बाप, भाई-बहन को डालकर पानी भरा; फैमिली किलर पार्ट-1 पश्चिम बंगाल के मालदा सिटी से 25 किलोमीटर दूर 16 माइल गांव। सुबह के करीब 6 बज रहे थे। तारीख थी- 28 फरवरी, 2021। 19 साल का एक दुबला-पतला लड़का, दो मंजिला गोदाम में बैठकर धारदार आरी से प्लाईवुड काट रहा था। लड़के का नाम था आसिफ। उसने तेज आवाज में गाने भी बजा रखे थे।2. चार लाशों को ताबूत से निकालकर रॉड से पीटा:सभी को घर में दफनाया, नहाया और गोली खाकर सो गया; फैमिली किलर, पार्ट-2 आसिफ ने जैसे ही ताबूत का ढक्कन हटाया, आरिफ तुरंत उठ खड़ा हुआ। आसिफ से उसकी कनपटी पर पिस्टल तान दी। आरिफ सकपका गया। उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था। आसिफ ने तुरंत उसकी गर्दन पकड़कर घसीटना शुरू कर दिया। आरिफ हट्टा-कट्टा था, उसने आसिफ के दोनों पैर पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया।झांसी में बारिश से उफनाई नदियां…3 बांधों के गेट खोलेनूंह में बारिश, 7 जिलों में अलर्टझांसी में 10 घंटे बारिश

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Malda Murder Case Rarest Of Rare Case West Bengal Malda City Malda Family Killer Asif Ira Bibi Malda Family Murder Case Malda Murder Case

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

66 साल की दादी ने बनारसी साड़ी में ईशा मालवीय के गाने पर किया धांसू डांस, कॉन्फिडेंस देख लोग बोले-माइंड ब्लोइंग!66 साल की दादी ने बनारसी साड़ी में ईशा मालवीय के गाने पर किया धांसू डांस, कॉन्फिडेंस देख लोग बोले-माइंड ब्लोइंग!Dadi Dance Video: सोशल मीडिया पर छाया 66 साल की दादी का शनादार डांस वीडियो, जिसमें दादी बनारसी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

दिल्ली: पॉकेटमारी और साइबर धोखाधड़ी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तारदिल्ली: पॉकेटमारी और साइबर धोखाधड़ी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तारदिल्ली: पॉकेटमारी और साइबर धोखाधड़ी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार
Read more »

कैमरे में सब रिकॉर्ड हो रहा था फिर भी Sunny Leone को इग्नोर करते दिखीं Kajol, इंटरनेट पर वायरल हो गया वीडियोकैमरे में सब रिकॉर्ड हो रहा था फिर भी Sunny Leone को इग्नोर करते दिखीं Kajol, इंटरनेट पर वायरल हो गया वीडियोKajol Sunny Ignored each other: काजोल और सनी लियोन का एक इवेंट के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

AI से छात्रा का पिता के साथ बनाया अश्लील वीडियो: जयपुर की पीड़ित और उसकी मां को रेप की धमकी, ऑनलाइन गेमिंग म...AI से छात्रा का पिता के साथ बनाया अश्लील वीडियो: जयपुर की पीड़ित और उसकी मां को रेप की धमकी, ऑनलाइन गेमिंग म...Rajasthan Jaipur 10th Class Girl Student AI Deepfake Video Blackmailing Case; जयपुर के मानसरोवर में एक स्टूडेंट ने अपने साथियों के साथ मिलकर AI(आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) की मदद से 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा का उसके पिता के साथ अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर...
Read more »

Jagannath Rath Yatra 2025 : जगन्‍नाथजी की मौसी कौन हैं? जानिए मौसी के घर किन पकवानों से होता है भगवान का स्‍वागतJagannath Rath Yatra 2025 : जगन्‍नाथजी की मौसी कौन हैं? जानिए मौसी के घर किन पकवानों से होता है भगवान का स्‍वागतRath Yatra 2025 : जगन्‍नाथजी 15 दिन बीमार रहने के बाद आज बन संवरकर चल दिए मौसी के घर। जी हां आज भगवान जगन्‍नाथ की रथ यात्रा बहन सुभद्रा और भाई बलराम के साथ नगर भ्रमण पर निकली है। सबसे आगे बड़े भाई बलरामजी का रथ, बीच में लाडली बहन सुभद्रा का रथ और सबसे पीछे संपूर्ण जगत के तारणहार भगवान जगन्‍नाथ। नगर भ्रमण के बाद भगवान जगन्‍नाथ अपनी मौसी के घर...
Read more »

कहीं तैयारी तो कहीं उमड़ा भक्तों का हुजूम...पुरी से अहमदाबाद तक देखें जगन्नाथ यात्रा के तमाम रंगकहीं तैयारी तो कहीं उमड़ा भक्तों का हुजूम...पुरी से अहमदाबाद तक देखें जगन्नाथ यात्रा के तमाम रंगरथयात्रा में भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र, और बहन सुभद्रा तीन भव्य रथों पर सवार होकर अपने मौसी के घर गुंडिचा मंदिर की ओर प्रस्थान करेंगे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:19:42