Rajasthan Jaipur 10th Class Girl Student AI Deepfake Video Blackmailing Case; जयपुर के मानसरोवर में एक स्टूडेंट ने अपने साथियों के साथ मिलकर AI(आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) की मदद से 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा का उसके पिता के साथ अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर...
जयपुर की पीड़ित और उसकी मां को रेप की धमकी, ऑनलाइन गेमिंग में हुई थी दोस्तीजयपुर में स्कूली छात्रा और उसके पिता का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से अश्लील वीडियो बनाने का केस सामने आया है। दो आरोपियों में एक स्कूल व दूसरा कॉलेज स्टूडेंट है।आरोपी छात्रा और उसकी मां का रेप करने की भी धमकी दे रहे थे। फेक अकाउंट बनाकर स्टूडेंट को लगातार धमका रहे थे। बेटी के तनाव में देखकर मां ने उसका मोबाइल चेक किया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक नाबालिग है। उसकी मनोवैज्ञानिक स्थिति देखते हुए कोर्ट ने उसे जमानत देने से इनकार कर दिया है। वहीं, दूसरा बालिग आरोपी जेल में है।जयपुर शहर का पॉश इलाका मानसरोवर। यहां के शिप्रापथ थाने में 19 अप्रैल 2025 को एक महिला पॉक्सो और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज करात है। एफआईआर में महिला ने बताया कि उसकी बेटी 10वीं की स्टूडेंट है। पिता ने जब बेटी को मोबाइल दिलाया तो उन्हें सुकून था कि बेटी अगर घर से बाहर जाएगी तो उसकी सुरक्षा के बारे में उन्हें ज्यादा चिंता नहीं होगी। फोटो: मेटा AI जनरेटेड। मोबाइल पर ऑनलाइन गेमिंग के दौरान उसकी दोस्ती आरोपी लड़कों से हुई। कुछ समय बाद उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम आईडी और वॉट्सऐप नंबर आपस में शेयर किए। लड़कों ने छात्रा को कई इंस्टाग्राम ग्रुप में ऐड कर लिया। वे सभी ऑनलाइन चैट करने लगे। लाइव चैट के दौरान जम्मू–कश्मीर की एक लड़की से लड़के की कहासुनी हो गई। जिस पर पीड़ित ने लड़की का पक्ष लेते हुए लड़के को तमीज से बात करने की नसीहत दी।इस पर लड़के ने अन्य साथियों के साथ मिलकर 16 अप्रैल को लड़की से लाइव चैटिंग के दौरान गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। लड़के ने वॉट्सऐप नंबर पर अश्लील मैसेज भी भेजे। छात्रा का बढ़ता तनाव परिवार को परेशान कर रहा था, लेकिन वो अपने मम्मी-पापा को ब्लैकमेलिंग की जानकारी देने से डरती रही। फोटो: मेटा AI जनरेटेड। लड़के ने लड़की काे रेप करने की धमकी दी और उससे अश्लील फोटो व वीडियो मांगे। लड़के और उसके साथियों ने पीड़ित छात्रा की मां से भी रेप की भी धमकी दी। इससे छात्रा डिप्रेशन में आ गई। उसने स्कूल व कोचिंग जाना भी बंद कर दिया। पीड़ित ने इंस्टाग्राम आईडी को ब्लॉक किया तो दूसरे अकाउंट से मैसेज आना शुरू हो गए। पीड़िता को तनाव में देखकर उसकी मां ने कई बार पूछा, लेकिन छात्रा ने जवाब नहीं दिया। जब मां ने उसका मोबाइल फोन चेक किया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।आरोपियों ने इंस्टाग्राम से छात्रा के फोटो चोरी कर उसके पिता के साथ एआई से उसके अश्लील वीडियो बनाए। इन्हीं के जरिए वे स्टूडेंट को ब्लैकमेल करने लगे। सोशल मीडिया एआई से बनी अपनी फोटो देखकर वो इतना डर गई कि उसने घर से निकलना लगभग बंद कर दिया। फोटो: मेटा AI जनरेटेड। छात्र ने इसे अपने इंस्टाग्राम रील पर शेयर करते हुए पीड़िता और उसके पिता को टैग करते हुए लिखा कि इस व्यक्ति ने इस लड़की के साथ रेप किया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को ये वीडियो और छात्रों द्वारा भेजे गए आपत्तिजनक मैसेज भी दिखाए। आरोपी अलग-अलग इंस्टाग्राम आईडी से मैसेज कर छात्रा को परेशान कर रहे थे।शिप्रापथ थाना प्रभारी राजेंद्र गोदारा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए पीड़िता की इंस्टाग्राम आईडी से आरोपियों की आईडी ली और मेटा कंपनी को ईमेल कर डेटा मांगा। इस केस में 4 इंस्टाग्राम आईडी अलग-अलग जगहों से यूज हो रही थी। ये सभी फर्जी नाम से बनाई गई थी। साइबर व टेक्निकल टीम की मदद से आरोपियाें के वेरिफाई मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी मिल गए। पुलिस ने आईपी एड्रेस के आधार पर जांच की तो सामने आया कि ये नंबर दिल्ली, पंजाब व गुजरात में एक्टिव थे। दूसरा बालिग आरोपी वंश राणा भी दो सिमकार्ड यूज करता था। एक पिता के नाम पर था और दूसरा उसके नाम पर रजिस्टर है। कोर्ट ने उसकी जमानत खारिज कर आरोपी को जेल भेज दिया।मोबाइल नंबर के दस्तावेजों के आधार पर पुलिस टीम पहले जालोर पहुंची। वहां से पुलिस को आरोपी के परिवार के गुजरात के वापी में रहने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने छात्र के मोबाइल नंबर डिटेल निकलवाई। लोकेशन के आधार पर पुलिस ने नाबालिग छात्र को गुजरात से 18 मई को पकड़ लिया। उसकी 3 जून को पॉक्सो कोर्ट ने जमानत खारिज कर दी। नाबालिग छात्र दो सिमकार्ड काम में ले रहा था। जिनसे उसने अलग–अलग इंस्टाग्राम आईडी बना रखी थी। पुलिस ने आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड में पेश कर बाल सुधार गृह भेजा दिया।नाबालिग छात्र के पिता गुजरात में कपड़े का व्यवसाय करते हैं। उनके दो बेटे हैं। छात्र के पिता ने बताया कि पिछले साल 10वीं के एग्जाम में वह 90 प्रतिशत अंक लाया था। इस बार उसके केवल 50 प्रतिशत अंक आए हैं। वह दिन भर मोबाइल में लगा रहता था। यही हाल 20 वर्षीय वंश राणा का भी है। वह ग्रेजुएशन कर रहा है, लेकिन मोबाइल की लत के कारण वह भी पढ़ाई में कमजोर हुआ है। उसे पुलिस ने 7 जून को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वो जेल में है। वंश की 26 जून को भी कोर्ट ने जमानत खारिज कर दी।पुलिस जांच में सामने आया कि नाबालिग छात्र ने ही 10वीं की छात्रा के नाम से आपत्तिजनक ग्रुप बनाया और उसमें अश्लील मैसेज व फोटो भेजे। वहीं आरोपी वंश राणा ने इसे अपने अकाउंट से शेयर किया। जज ने कहा कि- आरोपी ने जो किया उससे लगता है कि वह ऐसे लोगों के संपर्क में था जिससे उसका नैतिक व मनोवैज्ञानिक पतन हुआ। इसकी अधिक संभावना है कि वह किसी अन्य अपराधी के संपर्क में आ सकता है। फोटो: मेटा AI जनरेटेड। कोर्ट ने अपने आदेश में दोनों की जमानत खारिज कर दी। पॉक्सो कोर्ट के जज तिरुपति कुमार गुप्ता ने अपने फैसले में लिखा कि नाबालिग को जमानत पर नहीं छोड़ा जा सकता। इससे उसका नैतिक व मनोवैज्ञानिक विकास खतरे में पड़ेगा। आरोपी रिमांड होम में रहेगा तो उसे सरकार द्वारा नियुक्त मनोवैज्ञानिक काउंसलर्स का नियमित इलाज मिलेगा। वहीं आरोपी को जमानत देने पर पीड़िता के मन मस्तिष्क पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा और न्याय का उद्देश्य भी विफल होगा। ऐसे में कोर्ट ने आरोपी की जमानत खारिज कर दी।युवती ने वीडियो बनाया, फिर फंदे से लटकी:लाइब्रेरी संचालक पर एक साल से परेशान करने का आरोप, पिता बोले- रेप भी किया था डीग जिले में एक युवती ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवती ने सुसाइड से पहले एक वीडियो भी बनाया था। इसमें उसने एक लाइब्रेरी संचालक को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया।10 जिलों में स्ट्रॉन्ग सिस्टम, हैवी रेन का अलर्टजैसलमेर में मानसून की दस्तक, 2 इंच बरसा पानीकल 1 सेमी तक हो सकती है बारिशकानपुर-बरेली में नावें पलटीं, मकान भरभराकर ढहे.
जयपुर की पीड़ित और उसकी मां को रेप की धमकी, ऑनलाइन गेमिंग में हुई थी दोस्तीजयपुर में स्कूली छात्रा और उसके पिता का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से अश्लील वीडियो बनाने का केस सामने आया है। दो आरोपियों में एक स्कूल व दूसरा कॉलेज स्टूडेंट है।आरोपी छात्रा और उसकी मां का रेप करने की भी धमकी दे रहे थे। फेक अकाउंट बनाकर स्टूडेंट को लगातार धमका रहे थे। बेटी के तनाव में देखकर मां ने उसका मोबाइल चेक किया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक नाबालिग है। उसकी मनोवैज्ञानिक स्थिति देखते हुए कोर्ट ने उसे जमानत देने से इनकार कर दिया है। वहीं, दूसरा बालिग आरोपी जेल में है।जयपुर शहर का पॉश इलाका मानसरोवर। यहां के शिप्रापथ थाने में 19 अप्रैल 2025 को एक महिला पॉक्सो और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज करात है। एफआईआर में महिला ने बताया कि उसकी बेटी 10वीं की स्टूडेंट है। पिता ने जब बेटी को मोबाइल दिलाया तो उन्हें सुकून था कि बेटी अगर घर से बाहर जाएगी तो उसकी सुरक्षा के बारे में उन्हें ज्यादा चिंता नहीं होगी। फोटो: मेटा AI जनरेटेड। मोबाइल पर ऑनलाइन गेमिंग के दौरान उसकी दोस्ती आरोपी लड़कों से हुई। कुछ समय बाद उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम आईडी और वॉट्सऐप नंबर आपस में शेयर किए। लड़कों ने छात्रा को कई इंस्टाग्राम ग्रुप में ऐड कर लिया। वे सभी ऑनलाइन चैट करने लगे। लाइव चैट के दौरान जम्मू–कश्मीर की एक लड़की से लड़के की कहासुनी हो गई। जिस पर पीड़ित ने लड़की का पक्ष लेते हुए लड़के को तमीज से बात करने की नसीहत दी।इस पर लड़के ने अन्य साथियों के साथ मिलकर 16 अप्रैल को लड़की से लाइव चैटिंग के दौरान गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। लड़के ने वॉट्सऐप नंबर पर अश्लील मैसेज भी भेजे। छात्रा का बढ़ता तनाव परिवार को परेशान कर रहा था, लेकिन वो अपने मम्मी-पापा को ब्लैकमेलिंग की जानकारी देने से डरती रही। फोटो: मेटा AI जनरेटेड। लड़के ने लड़की काे रेप करने की धमकी दी और उससे अश्लील फोटो व वीडियो मांगे। लड़के और उसके साथियों ने पीड़ित छात्रा की मां से भी रेप की भी धमकी दी। इससे छात्रा डिप्रेशन में आ गई। उसने स्कूल व कोचिंग जाना भी बंद कर दिया। पीड़ित ने इंस्टाग्राम आईडी को ब्लॉक किया तो दूसरे अकाउंट से मैसेज आना शुरू हो गए। पीड़िता को तनाव में देखकर उसकी मां ने कई बार पूछा, लेकिन छात्रा ने जवाब नहीं दिया। जब मां ने उसका मोबाइल फोन चेक किया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।आरोपियों ने इंस्टाग्राम से छात्रा के फोटो चोरी कर उसके पिता के साथ एआई से उसके अश्लील वीडियो बनाए। इन्हीं के जरिए वे स्टूडेंट को ब्लैकमेल करने लगे। सोशल मीडिया एआई से बनी अपनी फोटो देखकर वो इतना डर गई कि उसने घर से निकलना लगभग बंद कर दिया। फोटो: मेटा AI जनरेटेड। छात्र ने इसे अपने इंस्टाग्राम रील पर शेयर करते हुए पीड़िता और उसके पिता को टैग करते हुए लिखा कि इस व्यक्ति ने इस लड़की के साथ रेप किया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को ये वीडियो और छात्रों द्वारा भेजे गए आपत्तिजनक मैसेज भी दिखाए। आरोपी अलग-अलग इंस्टाग्राम आईडी से मैसेज कर छात्रा को परेशान कर रहे थे।शिप्रापथ थाना प्रभारी राजेंद्र गोदारा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए पीड़िता की इंस्टाग्राम आईडी से आरोपियों की आईडी ली और मेटा कंपनी को ईमेल कर डेटा मांगा। इस केस में 4 इंस्टाग्राम आईडी अलग-अलग जगहों से यूज हो रही थी। ये सभी फर्जी नाम से बनाई गई थी। साइबर व टेक्निकल टीम की मदद से आरोपियाें के वेरिफाई मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी मिल गए। पुलिस ने आईपी एड्रेस के आधार पर जांच की तो सामने आया कि ये नंबर दिल्ली, पंजाब व गुजरात में एक्टिव थे। दूसरा बालिग आरोपी वंश राणा भी दो सिमकार्ड यूज करता था। एक पिता के नाम पर था और दूसरा उसके नाम पर रजिस्टर है। कोर्ट ने उसकी जमानत खारिज कर आरोपी को जेल भेज दिया।मोबाइल नंबर के दस्तावेजों के आधार पर पुलिस टीम पहले जालोर पहुंची। वहां से पुलिस को आरोपी के परिवार के गुजरात के वापी में रहने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने छात्र के मोबाइल नंबर डिटेल निकलवाई। लोकेशन के आधार पर पुलिस ने नाबालिग छात्र को गुजरात से 18 मई को पकड़ लिया। उसकी 3 जून को पॉक्सो कोर्ट ने जमानत खारिज कर दी। नाबालिग छात्र दो सिमकार्ड काम में ले रहा था। जिनसे उसने अलग–अलग इंस्टाग्राम आईडी बना रखी थी। पुलिस ने आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड में पेश कर बाल सुधार गृह भेजा दिया।नाबालिग छात्र के पिता गुजरात में कपड़े का व्यवसाय करते हैं। उनके दो बेटे हैं। छात्र के पिता ने बताया कि पिछले साल 10वीं के एग्जाम में वह 90 प्रतिशत अंक लाया था। इस बार उसके केवल 50 प्रतिशत अंक आए हैं। वह दिन भर मोबाइल में लगा रहता था। यही हाल 20 वर्षीय वंश राणा का भी है। वह ग्रेजुएशन कर रहा है, लेकिन मोबाइल की लत के कारण वह भी पढ़ाई में कमजोर हुआ है। उसे पुलिस ने 7 जून को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वो जेल में है। वंश की 26 जून को भी कोर्ट ने जमानत खारिज कर दी।पुलिस जांच में सामने आया कि नाबालिग छात्र ने ही 10वीं की छात्रा के नाम से आपत्तिजनक ग्रुप बनाया और उसमें अश्लील मैसेज व फोटो भेजे। वहीं आरोपी वंश राणा ने इसे अपने अकाउंट से शेयर किया। जज ने कहा कि- आरोपी ने जो किया उससे लगता है कि वह ऐसे लोगों के संपर्क में था जिससे उसका नैतिक व मनोवैज्ञानिक पतन हुआ। इसकी अधिक संभावना है कि वह किसी अन्य अपराधी के संपर्क में आ सकता है। फोटो: मेटा AI जनरेटेड। कोर्ट ने अपने आदेश में दोनों की जमानत खारिज कर दी। पॉक्सो कोर्ट के जज तिरुपति कुमार गुप्ता ने अपने फैसले में लिखा कि नाबालिग को जमानत पर नहीं छोड़ा जा सकता। इससे उसका नैतिक व मनोवैज्ञानिक विकास खतरे में पड़ेगा। आरोपी रिमांड होम में रहेगा तो उसे सरकार द्वारा नियुक्त मनोवैज्ञानिक काउंसलर्स का नियमित इलाज मिलेगा। वहीं आरोपी को जमानत देने पर पीड़िता के मन मस्तिष्क पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा और न्याय का उद्देश्य भी विफल होगा। ऐसे में कोर्ट ने आरोपी की जमानत खारिज कर दी।युवती ने वीडियो बनाया, फिर फंदे से लटकी:लाइब्रेरी संचालक पर एक साल से परेशान करने का आरोप, पिता बोले- रेप भी किया था डीग जिले में एक युवती ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवती ने सुसाइड से पहले एक वीडियो भी बनाया था। इसमें उसने एक लाइब्रेरी संचालक को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया।10 जिलों में स्ट्रॉन्ग सिस्टम, हैवी रेन का अलर्टजैसलमेर में मानसून की दस्तक, 2 इंच बरसा पानीकल 1 सेमी तक हो सकती है बारिशकानपुर-बरेली में नावें पलटीं, मकान भरभराकर ढहे
Jaipur 10Th Class Student Blackmailing Case Jaipur News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भाजपा विधायक के पिता ने लड़की के साथ की बदसलूकी! छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास का आरोपजयपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। भाजपा विधायक के पिता पर एक छात्रा ने छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास का आरोप लगाया है। छात्रा के अनुसार, उसे गौशाला में पकड़ा और उसके साथ दुर्व्यवहार किया। जब छात्रा की मां बचाने आई, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। जानते हैं कौनसे बीजेपी विधायक के पिता पर छात्रा ने आरोप...
Read more »
UP News: बरेली में सपा पार्षद व उसके भाई ने छात्रा को कार में खींचकर की छेड़छाड़, तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकीबरेली में सपा पार्षद और उसके भाई पर एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। छात्रा का कहना है कि आरोपियों ने उसे कार में खींचकर अश्लील हरकतें की और शादी का दबाव बनाया। इनकार करने पर जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी...
Read more »
शहीद की पत्नी का अश्लील AI वीडियो, बिहार के एक कमरे से मोहिबुल और जिलानी की खुराफात, जानेंबिहार: पहलगाम हमले में शहीद लेफ्टिनेंट की पत्नी का एआई के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर शेयर कर दिया। इससे जुड़े दो आरोपियों को गोपालगंज से गिरफ्तार किया गया।
Read more »
हिसाब लिया जाएगा... डोनाल्ड ट्रंप-एलन मस्क को जान से मारने की धमकी, अल कायदा के इनामी आतंकी ने जारी किया वीडियोअल कायदा की यमन शाखा के कमांडर ने एक वीडियो संदेश में गाजा पट्टी में इजरायल के हमलों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अरबपति एलन मस्क को धमकी दी है।
Read more »
दरिंदा बाप अपनी ही मासूम बेटियों से... कमरे में पहुंचते ही देख कांप उठी मांRajasthan News: जयपुर की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए दो नाबालिग बच्चियों के साथ दरिंदगी करने वाले कलयुगी पिता को पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया है.
Read more »
राजस्थान में पिता ने नाबालिग बेटियों के साथ चरमपंथक कर्म किए, पत्नी भी वाकिफ थीजयपुर पुलिस ने एक पिता को नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।आरोपी ने वर्षों डर और धमकी के बीच अपनी बेटियों का शोषण किया।
Read more »
