बसंत पंचमी पर गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है, जो कई राशियों के लिए शुभ फल लेकर आएगा। गुरु-चंद्रमा के संयोग से बनने वाला यह योग आर्थिक स्थिति, करियर और पारिवारिक जीवन में सुधार लाएगा।
Gajkesari Yog 2026 Rashifal: बसंत पंचमी का पर्व इस बार 23 जनवरी यानी आज मनाया जा रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पर्व माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन मां सरस्वती का पूरे विधि-विधान के साथ पूजन किया जाता है और यह दिन मांगलिक कार्यों को पूर्ण करने के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है.
ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन इस बार बहुत ही सारे दुर्लभ संयोगों का निर्माण होने जा रहा है जिनमें से एक है गजकेसरी योग. और पढ़ेंज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी योग बहुत ही शुभ, फलदायी और विशेष लाभ देने वाला माना जाता है. दरअसल, इस शुभ दिन पर गुरु-चंद्रमा के संयोग से शक्तिशाली गजकेसरी राजयोग का निर्माण होने वाला है. जिससे कई राशियों के जीवन में खुशियों का संचार होगा और मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त होगा. बसंत पंचमी पर बनेगा ये खास योग23 जनवरी यानी आज बसंत पंचमी के दिन सुबह 8 बजकर 33 मिनट पर चंद्रदेव मीन राशि में गोचर करेंगे और देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में बैठे हुए हैं. दरअसल, पंचांग के अनुसार, जब चंद्रमा से केंद्र में गुरु विराजमान होते हैं, तभी गजकेसरी योग का निर्माण होता है. इस दिन चंद्रमा मिथुन राशि के चौथे भाव में रहेंगे. गुरु चंद्रमा से चतुर्थ भाव में हैं, इसलिए दोनों की युति से शक्तिशाली गजकेसरी योग का निर्माण होगा. तो आइए जानते हैं कि गजकेसरी योग के बनने से किन राशियों को फायदा होगा. Advertisement वृषभ वृषभ राशि के जातकों के लिए बसंत पंचमी का दिन खुशखबरी लेकर आ सकता है. भाग्य का साथ मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है. करियर में आगे बढ़ने के अवसर बनेंगे और अटके हुए काम दोबारा गति पकड़ सकते हैं. छात्रों के लिए यह समय मेहनत का अच्छा फल देने वाला रहेगा. नए संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में आपके काम आएंगे. पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और घर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. मन में आध्यात्मिक रुचि बढ़ सकती है और किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के योग भी बन सकते हैं. पुरानी समस्याओं से धीरे-धीरे राहत मिलने लगेगी.मिथुनमिथुन राशि वालों के लिए यह समय कई तरह से अनुकूल संकेत दे रहा है. आपकी कुंडली में गुरु लग्न में और चंद्रमा सुख भाव में होने से आपके आत्मविश्वास और सोच में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा, जिससे सही फैसले लेने में आसानी होगी. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, वहीं व्यापारियों को विस्तार के मौके मिलेंगे. पढ़ाई, प्रशासन या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय आगे बढ़ने वाला साबित हो सकता है. आपकी बातों में असर रहेगा और लोग आपकी राय को गंभीरता से लेंगे. Advertisement कुंभकुंभ राशि वालों के लिए यह योग लाभ और स्थिरता लेकर आ सकता है. इस दौरान खर्चों पर नियंत्रण संभव है और आप धन की बेहतर प्लानिंग कर पाएंगे. आय के नए साधन बन सकते हैं, खासकर डिजिटल या ऑनलाइन कार्यों से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है. नौकरी और व्यापार में स्थिरता आएगी और भविष्य को लेकर भरोसा मजबूत होगा. विद्यार्थियों के लिए यह समय पढ़ाई में फोकस बढ़ाने वाला रहेगा. जो लोग उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अच्छे अवसर मिल सकते हैं. कुल मिलाकर यह समय धीरे लेकिन मजबूत प्रगति का संकेत देता है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
गजकेसरी योग बसंत पंचमी राशिफल ज्योतिष शुभ योग
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Basant Panchmi 2026: बसंत पंचमी पर अबूझ मुहूर्त, लेकिन इस बार नहीं होंगे विवाह, इस ग्रह ने बिगाड़ा खेल!Basant Panchmi 2026: बसंत पंचमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से इस साल 23 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा.
Read more »
CMAT 2026 Admit Card OUT: NTA ने cmat.nta.nic.in पर जारी किए एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें हॉल टिकटCMAT Admit Card 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.
Read more »
RRB NTPC 2026: ग्रेजुएट लेवल एप्लीकेशन स्टेटस जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे करें चेक अपना आवेदन स्थितिRRB NTPC Graduate Level Application Status 2026 Released: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) ग्रेजुएट लेवल एप्लीकेशन स्टेटस 2026 जारी कर दिया है.
Read more »
WEF 2026: IMF चीफ को अश्विनी वैष्णव ने दिया करारा जवाब, दावोस में मजबूती से रखा भारत का पक्षWEF 2026: IMF चीफ को अश्विनी वैष्णव ने दिया करारा जवाब, दावोस में मजबूती से रखा भारत का पक्ष Ashwini Vaishnaw Slams IMF Chief Kristalina Georgieva at WEF 2026 विदेश
Read more »
Aaj Ka Panchang: ये है 22 जनवरी का पूरा दैनिक पंचांग, आज वरीयान और परिघ योग का संयोग, जानें राहुकाल कब तकAaj Ka Panchang 22 January 2026: 22 जनवरी 2026 यानी आज गुरुवार का दिन अति शुभ और सकारात्मक है.
Read more »
ದಿನ ಭವಿಷ್ಯ 22-01-2026: ಗುರುವಾರದಂದು ವರೀಯಾ ಯೋಗ.. ಈ ರಾಶಿಯವರಿಗ ಧನಲಾಭToday Horoscope 22nd January 2026: ಜನವರಿ 22 2026ರ ಈ ದಿನ ಗುರುವಾರ ಮೇಷ, ವೃಷಭ, ಮಿಥುನ, ಕರ್ಕ, ಸಿಂಹ, ಕನ್ಯಾ, ತುಲಾ, ವೃಶ್ಚಿಕ, ಧನು, ಮಕರ, ಕುಂಭ ಮತ್ತು ಮೀನ ರಾಶಿಯವರ ರಾಶಿಫಲ ಹೇಗಿದೆ ತಿಳಿಯಿರಿ.
Read more »
