सिवनी में कत्ल की हैरतंगेज वारदात सामने आई है. यहां खेत में काम कर रही 17 साल की लड़की की उसके परिजनों के सामने ही चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई. भागते हुए आरोपी ने मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर मार दिया ताकि परिजन उसे पकड़ ना सकें.
मध्य प्रदेश के सिवनी में कत्ल की हैरतंगेज वारदात सामने आई है. यहां खेत में काम कर रही 17 साल की लड़की की उसके परिजनों के सामने ही चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई. भागते हुए आरोपी ने मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर मार दिया ताकि परिजन उसे पकड़ ना सकें और हुआ भी ऐसा ही.
मधुमक्खियां परिजनों को पीछे पड़ गईं और मृतक बच्ची के पिता को कई जगह काट लिया. बेसुध मां बच्ची को अकेले उठाकर घूमती रही और बच्ची ने दम तोड़ दिया. Advertisementमृतका की मां रुकमणी ठाकुर ने बताया- हम खेत में काम कर रहे थे, आरोपी की बहन का फोन आया वो हमे घर बुलाने लगी, हमने कहा अभी नहीं आ सकते शाम को आएंगे. इसके बाद आरोपी खेत में आया, बंदूक और चाकू लेकर और लड़की को खींचा और चाकू चला दिया. लड़की बेहोश हुई और खत्म हो गई, हम अकेले टांग टांग के घूम रहे थे. उसने भागते हुए मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर मारा जिससे हम उसे पकड़ नहीं पाए. मधुमक्खियों के हमले में घायल पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना सिवनी के काहीवाड़ा थाना में आने वाले भोमा और कोटिया गांव के बीच की है. घटना के बाद मौके पर पहुंची कान्हीवाड़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मृत लड़की के परिजनों ने बताया कि बच्ची के रिश्ते के मामा ने ही चाकू मारकर हत्या की है. Advertisement परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक की नीयत ठीक नहीं थी इसीलिए उसने इस घटना को अंजाम दिया. कान्हीवाड़ा टीआई प्रीतम तिलगाम ने बताया कि एफएसएल टीम को बुलाया गया है. पुलिस जल्द आरोपी को पकड़ लेगी. फिलहाल हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है.
Seoni Man Murdered Minor In Front Of Family Threw A Stone At A Beehive While Fleeing
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली: नाबालिग लड़के की चाकू घोंपकर हत्या, पुलिस जांच में जुटीदिल्ली: नाबालिग लड़के की चाकू घोंपकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Read more »
सीलमपुर मर्डर केस: जिकरा के बाद कुणाल पर चाकू चलाने वाले भी पुलिस के शिकंजे में, टोटल 3 अरेस्टSeelampur Murder Case: दिल्ली के सीलमपुर में एक 17 साल के किशोर की चाकू मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
Read more »
मां ने नशा करने के लिए नहीं दिए पैसे तो कर दी हत्या, मामा से बोला- 'तुम्हारी बहन को मार दिया उठाकर ले जाओ'कैथल के सिरटा गांव में एक 16 वर्षीय लड़के ने नशा करने के लिए पैसे न मिलने पर अपनी मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी नाबालिग नशा करने का आदी है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के भाई ने बताया कि आरोपी पहले भी नशा के लिए पैसे न देने पर मां के साथ मारपीट करता...
Read more »
खेत के लिए रास्ता न मिलने से नाराज बुजुर्ग ने धरना दियाआगरा में तहसील दिवस पर एक बुजुर्ग ने अपने खेत के लिए रास्ता ना मिलने से नाराज होकर डीजल छिड़ककर आत्महत्या करने की कोशिश की।
Read more »
बलिया में पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर हत्या, आरोपी पति पुलिस ने बचने के लिए कुएं में लगाई छलांगयूपी के बलिया में एक सनसनीखेज वारदात हुई, धनेश गुप्ता ने अपनी पत्नी पूजा की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली गांव में हुई। वारदात के बाद भागने की कोशिश में आरोपी कुएं में कूद गया, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Read more »
माता-पिता के सामने बेटी की चाकू मारकर हत्या: आरोपी ने भागते हुए मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर फेंका; हमले म...सिवनी जिले के कटिया गांव में पड़ोसी युवक ने खेत में मक्का तोड़ रही 11वीं में पढ़ने वाली 17 वर्षीय लड़की की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। कुछ दूर पर लड़की के माता-पिता भी काम कर रहे थे। वे पकड़ न सकें, इसलिए
Read more »
