क्यों भारत ने 1971 के युद्ध के बाद 93,000 पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया था

United States News News

क्यों भारत ने 1971 के युद्ध के बाद 93,000 पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया था
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 द वायर हिंदी
  • ⏱ Reading Time:
  • 612 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 248%
  • Publisher: 63%

क्यों भारत ने 1971 के युद्ध के बाद 93,000 पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया था India Pakistan Bangladesh 1971IndoPakWar PrisonersOfWar PoW भारत पाकिस्तान बांग्लादेश 1971भारतपाकयुध्द युद्धबंदी

2 अगस्त, 1972 को, यानी 16 दिसंबर, 1971 को भारत-पाकिस्तान के बीच 13 दिन चले युद्ध की समाप्ति के आठ महीने के बाद- दोनों देशों ने शिमला समझौते पर दस्तखत किए जिसमें भारत ने युद्ध के दौरान हिरासत में लिए गए सभी 93,000 पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा करने का फैसला किया.

युद्धबंदियों को रिहा करने के इस फैसले ने विवाद को जन्म दिया और भारत में कई लोगों ने यह सवाल उठाया कि आखिर क्यों प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कश्मीर की समस्या का समाधान भारतीय शर्तों पर करने के एक सुनहरे अवसर को यूं ही हाथ से जाने दिया. युद्धबंदियों को रिहा करने के लिए श्रीमती गांधी को किस चीज ने प्रेरित किया? पर्दे के पीछे क्या चला था? क्या कोई ऐसी न टाली जा सकनेवाली स्थितियां थीं, जिनके बारे में लोगों को पता नहीं था? अगर ऐसी कोई बात थी, तो आदर्श स्थिति यह होगी कि उन्हें सार्वजनिक दायरे में लाया जाए ताकि आने वाली पीढ़ियां इतिहास की एक सीख का फायदा उठा सकें. चूंकि मैं निजी तौर पर इस घटनाक्रम का राजदार था, एक सेवानिवृत्त राजनयिक के तौर पर मैं वह कहानी सुना सकता हूं, भले ही उस घटना को हुए 40 से ज्यादा साल बीत चुके हैं. 16 दिसंबर, 1971- यानी उस दिन जब पाकिस्तानी सेना ने ढाका में आयोजित सरेंडर के कार्यक्रम में भारतीय सेना और बांग्लादेश की मुक्ति वाहिनी की संयुक्त कमान के सामने आत्मसमर्पण किया- भारतीय और बांग्लादेश के सैन्य इतिहास का सर्वाधिक यादगार पल बन गया. इसमें एक सेना पुरानी थी और एक बिल्कुल नई. लेकिन, जिस वक्त दोनों सेनाएं, एक कभी भी बाज न आनेवाले दुश्मन के ख़िलाफ़ अपनी सैन्य जीत का जश्न मना रही थीं, श्रीमती गांधी भारत के सामने मौजूद एक गंभीर मसले को लेकर सोच में डूबी हुई थीं. भारत को युद्ध पर हुए भारी खर्चे का तो सामना करना ही था, साथ ही पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए भयावह अत्याचारों- जिसे सामान्य तौर पर 1971 के बांग्लादेश नरसंहार के तौर पर जाना जाता है- के कारण पूर्वी पाकिस्तान से भाग कर भारत आए 1 करोड़ शरणार्थियों की देखभाल के आर्थिक बोझ को भी उठाना था. दूसरी बड़ी चुनौती युद्धबंदी बनाए गए 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों की देखभाल की थी. यह चुनौती राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के मसले से संबद्ध होने के कारण काफी जटिल थी, साथ ही काफी सावधानी बरतने की मांग करती थी. यह एक अचानक आ गई अप्रत्याशित जिम्मेदारी थी, जिसके खर्चे का पहले से कोई अनुमान नहीं लगाया था. भारत चाहता था कि पाकिस्तानी सैनिकों को जिनेवा संधि के प्रावधानों से भी ज्यादा आरामदेह स्थिति में रखा जाए. इंदिरा गांधी के लिए सबसे बड़ी चिंता यह थी कि बांग्लादेशी नेता शेख मुजीबुर्रहमान को उनके देश जीवित और सकुशल कैसे लाया जाए. वे उनकी जिंदगी को बचाने के लिए कोई भी कीमत चुकाने के लिए तैयार थीं. प्रधानमंत्री ने अपने तथाकथित ‘किचेन कैबिनेट’ के कम से कम एक व्यक्ति के साथ यह बात साझा की थी. ये व्यक्ति, राम नाथ काव थे, जो कि रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के प्रमुख थे. वे इस तथ्य से भली-भांति परिचित थीं कि मुजीब पर एक पाकिस्तानी सैन्य अदालत में मुकदमा चलाया गया था और देशद्रोह के आरोप में इस बांग्लादेशी नेता को फांसी की सजा सुनाई गई थी. साथ ही जैसा कि पाकिस्तानी सेना की विशेषता है, उसकी सुरक्षा एजेंसियों ने हद दर्जे के ओछेपन का प्रदर्शन किया. मुजीबुर्रहमान की जेल की कोठरी में एक 6.5 फीट की कब्र खोद दी गई थी, जिसके एक सिरे पर फांसी का फंदा लटक रहा था- जो इस बात की चेतावनी था कि वे किसी भी क्षण क्रूर मौत का शिकार हो सकते हैं. अगर पाकिस्तानी सेना मुजीबुर्रहमान को मौत की सजा की तामील कर देती, तो यह श्रीमती गांधी के लिए किसी दुःस्वप्न सरीखा होता और दूसरी तरफ यह बांग्लादेश को अनाथ हाल में छोड़ देता. भारत के लिए, जिसने बांग्लादेश के मुक्ति संघर्ष का समर्थन पूरे दिलोजान से किया था, मुजीब की फांसी एक कभी भी भरपाई न की जा सकनेवाली विपदा, एक सपने के टूट जाने की तरह होती इसलिए मुजीब की जिंदगी को बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करना भारत के हित में था- मुजीब के लिए, मुजीब के परिवार के लिए, बांग्लादेश के लिए और अपने लिए. दूसरी तरफ अपने कट्टर दुश्मन भारत के हाथों मिली हार को पाकिस्तान के राष्ट्रत्व के लिए असहनीय अपमान के तौर पर देखा गया. पाकिस्तान के लिए इससे भी ज्यादा असहनीय अपना आधा भूक्षेत्र बांग्लादेश के हाथों गंवा देना था, जिसने मोहम्मद अली जिन्ना के दो राष्ट्र के सिद्धांत- जो कि पाकिस्तान के अस्तित्व का वैचारिक आधार था- को दरका दिया था. इसका नतीजा यह हुआ कि पाकिस्तान के सैन्य तानाशाह याहया खान ने अचानक लिए गए फैसले में इस राष्ट्रीय आपदा की पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर लेते हुए इस्तीफा दे दिया. उन्होंने ज़ुल्फिकार अली भुट्टो को, जो उस समय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में हिस्सा ले रहे थे, वापस आने को कहा. भुट्टो को याहया खान ने यह भी बताया गया कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है कि और उन्हें पाकिस्तान का चीफ मार्शल लॉ प्रशासक नियुक्त किया गया है. लेकिन, भुट्टो को यह निर्देश दिया गया कि रावलपिंडी के लिए फ्लाइट लेने से पहले वे तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन, जो उस समय पाकिस्तान के संरक्षक थे, से वाशिंगटन डीसी में मुलाकात कर लें. शेख़ मुजीबुर्रहमान और इंडिया गांधी ज़ुल्फ़िकार अली भुट्टो, डीपी धर और लंदन से ढाका की एक फ्लाइट में मुजीबुर्रहमान के साथ सशांक बनर्जी भुट्टो की वाशिंगटन -रावलपिंडी फ्लाइट को ईंधन भरवाने के लिए लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर थोड़ी देर के लिए रुकना था. भुट्टो की वतन वापसी के बारे में अंदरूनी जानकारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने साउथ ब्लॉक के अपने दफ्तर में अपने वॉर कैबिनेट की एक आपातकालीन बैठक बुलाई. इंदिरा गांधी किसी भी कीमत पर एक ऐसा संपर्क चाहती थीं, जो हीथ्रो पर भुट्टो के उतरने के वक्त वहां मौजूद रहे ताकि उन्हें उस समय भारत के हिसाब से यह बेहद जरूरी जानकारी मिल सके कि पाकिस्तान के सैन्य कोर्ट द्वारा मुजीबुर्रहमान को मौत की सजा दिए जाने के बारे में भुट्टो की सोच क्या है? इस बैठक में विदेश मंत्रालय में हेड ऑफ पॉलिसी प्लानिंग दुर्गा प्रसाद धर; रॉ प्रमुख रामनाथ काव; प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीएन हक्सर और विदेश सचिव टीएन कॉल मौजूद थे. श्रीमती इंदिरा गांधी के निर्देश पर पूर्वी पाकिस्तान के भूतपूर्व मुख्य सचिव मुज़फ्फ़र हुसैन, जो कि 16 दिसंबर, 1971 तक ढाका में तैनात सबसे आला रैंक के लोकसेवक थे, और जो फिलहाल भारत के युद्धबंदी थे, डीपी धर के आधिकारिक निवास में वीआईपी अतिथि के तौर पर रखे गए थे. उनकी पत्नी लैला, जो 3 दिसंबर, 1971 को युद्ध छिड़ जाने के वक्त लंदन में थीं, वापस घर नहीं आ सकीं थीं और वहीं लंदन में फंसी हुई थीं. ये पति-पत्नी राजनयिक चैनलों से आपस में संपर्क में थे. मुझे वीआईपी संदेशवाहक का काम सौंपा गया था. दोनों के बीच संदेशवाहक का काम करने के चलते मैंने जल्दी ही लैला हुसैन के सामने एक काम लायक छवि बना ली. प्रधानमंत्री इस बात से अच्छी तरह वाकिफ़ थीं कि लैला और भुट्टो लंबे समय तक अंतरंग मित्र रहे हैं और दोनों के बीच दोस्ती आज भी बरकरार है. पीएमओ की यह राय बनी कि वे वीआईपी लॉउंज, हीथ्रो एयरपोर्ट के अलकॉक एंड ब्राउन सुइट में, अपने तरह के अकेले राजनयिक शिखर सम्मेलन में एक अहम किरदार निभा सकने की स्थिति में हैं. मैं लंदन में नौ महीनों- 25 मार्च, 1971 से 16 दिसंबर, 1971 के बीच, यानी जब बांग्लादेश का मुक्ति संघर्ष चल रहा था, कई दफे धर से मिला था. इसी दौरान हमारे बीच मित्रता हुई. वे एक विनम्र और साहित्यिक व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे, जिन्हें उर्दू शायरी का काफी अच्छा ज्ञान था. हैदराबाद की ओस्मानिया यूनिवर्सिटी के जमाने से ही उर्दू शायरी के प्रति मेरा लगाव हमारी आधिकारिक स्थिति में बड़े अंतर के बावजूद हम दोनों की अप्रत्याशित मित्रता की वजह बना. जहां डीपी एक कैबिनेट मंत्री थे, मैं बस एक नौकरशाह था. जिस दिन भुट्टो लंदन पहुंचनेवाले थे, उससे महज दो दिन पहले, मुझे दिल्ली से डीपी का एक टेलीफोन कॉल आया. वे चाहते थे कि मैं लैला को इस बाबत सूचना दूं कि भुट्टो को पाकिस्तान का चीफ मार्शल लॉ प्रशासक नियुक्त किया गया है और वे वाशिंग्टन से इस्लामाबाद जाने के रास्ते में हैं और उनकी फ्लाइट ईंधन भरवाने के लिए हीथ्रो एयरपोर्ट पर रुकेगी. मुझे लैला को भुट्टो से मिलने के लिए राजी करना था. लैला इस बात से भली-भांति वाकिफ़ थीं कि मुझे अतीत में उनके और भुट्टो के संबंध के बारे में जानकारी है. बातचीत कैसे आगे बढ़ेगी, यह देखना हमारे लिए काफी दिलचस्पी भरा था. भारत की दिलचस्पी सिर्फ एक बात जानने में थी: रहमान के बारे में भुट्टो की सोच क्या थी, क्या वे उन्हें घर वापसी के लिए रिहा करने के बारे में सोच रहे थे या सैन्य अदालत द्वारा सुनाई गई मौत की सजा की तामील किए जाने के बारे में सोच रहे थे. मैं उन दोनों के बीच मुलाकात तय कराने में कामयाब रहा. काफी अरसे से बिछड़े हुए दो दोस्त, लैला और भुट्टो हीथ्रो एयरपोर्ट के वीआईपी लॉउंज में मिले. यह मुलाकात काफी दोस्ताना और यथासंभव खुशनुमा रही. इस बात में कोई शक नहीं है कि पिछले दरवाजे से करवाई गई यह मुलाकात ऐतिहासिक महत्व की साबित हुई. यह सचमुच में किसी रोमांच पटकथा के क्लाइमेक्स जैसी थी. भुट्टो ने चीजों को भांपने में देरी नहीं की. जहां उन्होंने भारत की हिरासत से अपने पति को छुड़ाने में मदद करने लैला की अपील पर प्रतिक्रिया दी, वहीं वे यह समझने से भी नहीं चूके कि ये महिला वास्तव में भारत सरकार की तरफ से काम कर रही है. भुट्टो की आंखों में चमक आ गई और उन्होंने विषय बदल दिया. फिर लैला को एक तरफ ले जाते हुए फुसफुसाते हुए उनके कानों में भारत के प्रधानमंत्री के लिए काफी संवेदनशील, अतिगोपनीय संदेश कहा. लैला ने मुझे जैसा बताया, उसे मैं यहां दोहरा रहा हूं : ‘लैला मुझे मालूम है कि तुम क्या चाहती हो. मैं यह कल्पना कर सकता हूं कि तुम श्रीमती इंदिरा गांधी की [दरख्वास्त लेकर] आयी हो. तुम उन तक यह संदेश जरूर से पहुंचाओ कि वतन वापसी पर पद संभालने के बाद मैं मुजीबुर्रहमान को रिहा कर दूंगा और उन्हें अपने घर लौटने की इजाजत दूंगा. इसके बदले में मैं क्या चाहता हूं, यह मैं श्रीमती इंदिरा गांधी को किसी दूसरे रास्ते बताऊंगा. अब तुम जा सकती हो.’ मुलाकात के बाद लैला ने मुझे भुट्टो के संदेश के बारे में बताया और मैंने बिना कोई समय गंवाए दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय को एक गोपनीय संदेश भेजा, जिसमें लैला द्वारा दी गई जानकारी का जिक्र था. उम्मीद के मुताबिक़ श्रीमती गांधी को इस बात की थोड़ी तसल्ली हुई कि भुट्टो की तरफ से, अनौपचारिक रास्ते से ही सही, सकारात्मक संदेश आया था. हालांकि, वे इस बात को लेकर सशंकित थीं कि क्या भुट्टो पर यकीन किया जा सकता है? प्रधानमंत्री काफी सावधानी के साथ आशावादी थीं. क्या भुट्टो भारत को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं? क्या वे किसी शरारतपूर्ण इरादे से झूठा वादा कर रहे हैं? वे जितनी जल्दी हो सके, पाकिस्तान में हमारे राजनयिक मिशन से लैला द्वारा मुहैया कराई गई सूचना की पुष्टि चाह रही थीं. इसी बीच कुछ घंटों के भीतर ही, इस्लामाबाद से एक रिपोर्ट आयी, जो लैला की बात की प्रामाणिकता पर मुहर लगानेवाली थी. इस मुकाम पर श्रीमती गांधी ने चीजों को अपने हाथ में ले लिया और बातचीत को नौकरशाहों के स्तर से राजनीतिक स्तर तक उठा दिया. अपने स्तर से गांधी को इस बात की जानकारी मिली थी कि रहमान पहले लंदन में उतरेंगे, उसके बाद वहां से ढाका की सीधे या वाया दिल्ली उड़ान भरेंगे. अपने किचन कैबिनेट के एक सदस्य के साथ उन्होंने इस बात को साझा किया कि उनके पास इस बात की पुख्ता सूचना है भुट्टो रहमान की रिहाई के बदले में क्या चाहते हैं. भुट्टो के पास रहमान को पहले रिहा करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था. युद्धबंदियों का सवाल इसके बाद आता था. जाहिर है भुट्टो, श्रीमती गांधी की शालीनता पर भरोसा कर रहे थे कि वे उन्हें निराश नहीं करेंगी. यह नजर आने लगा था कि इंदिरा गांधी ने निश्चय कर लिया है. अगर भुट्टो व्यक्तिगत तौर पर उनसे युद्धबंदियों को रिहा करने के लिए कहेंगे तो वे इसे स्वीकार करने में नहीं हिचकेंगीं. भलमनसाहत के प्रदर्शन का जवाब उसके उपयुक्त शिष्टाचार से दिया जाना चाहिए. इससे कुछ भी कम नहीं. एक भू-राजनीतिक भलमनसाहत का प्रदर्शन करते हुए भुट्टो ने रावलपिंडी के एक सैन्य कोर्ट द्वारा दी गई मौत की सजा को पलट दिया और 8 जनवरी, 1972 को मुजीबुर्रहमान को रिहा कर दिया. वापस लौटकर मुजीब ने 10 जनवरी, 1972 को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली. नवनिर्मित बांग्लादेश राष्ट्र के जन्मदाता मुजीबुर्रहमान को जीवनदान के लिए सच्ची कृतज्ञता का प्रदर्शन करते हुए, उन्हें रिहा करने के आठ महीने के बाद, भारत ने 2 अगस्त, 1972 के शिमला समझौते के तहत 93,000 पाकिस्तानी युद्धबंदियों की रिहाई का आदेश दिया. युद्धबंदियों के मसले पर पाकिस्तान के साथ भारत का जैसा जो बर्ताव रहा, अंतरराष्ट्रीय संबंधों में शिष्टाचार का वैसा ऐसा प्रदर्शन दुनिया के लिए एक अनजानी चीज थी.तीन साल आठ महीने के बाद, 15 अगस्त, 1975 को एबटाबाद में प्रशिक्षित सैन्य अधिकारियों द्वारा, जो उस समय बांग्लादेश की सेना में वरिष्ठ पदों पर कार्यरत थे, मुजीबुर्रहमान और उनके परिवार की बर्बर हत्या एक तरह से आईएसआई द्वारा बांग्लादेश का बदला था. आईएसआई पाकिस्तान की क्षेत्रीय अखंडता को खंडित करने में भूमिका के लिए इस बांग्लादेशी नेता को कठोर सजा देना चाहता था. 8 जनवरी, 1972 को मियांवाली जेल से उनकी रिहाई बस एक भटकाव था. भारत के लिहाज से देखें, तो कश्मीर समस्या का समाधान नहीं निकला; पाकिस्तान ने आखिरकार भारत के खिलाफ एक कभी न खत्म होनेवाला छद्म युद्ध छेड़ा, जो 45 सालों से चल रहा है और आज तक खत्म नहीं हुआ है.मैं अपनी बात को अबु सईद चौधरी, जो बाद में बांग्लादेश के राष्ट्रपति बने, के कथन से खत्म करूंगा. 16 दिसंबर, 1971 को श्रीमती इंदिरा गांधी को संबोधित एक कड़े शब्दों में लिखे गए ख़त में उन्होंने गांधी को इस बात की चेतावनी दी कि अगर वे पश्चिमी मोर्चे पर एकतरफा युद्ध विराम करने का फैसला करेंगी, तो इसके गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे. उन्होंने कहा कि यह बांग्लादेश युद्ध का एक अधूरा अध्याय साबित होगा. उनकी आखिरी चंद पंक्तियां थीं, ‘जब कोबरा की पूंछ को काट दिया जाता है, तब उसका फन दस गुना ज्यादा जहरीला हो जाता है.’सशांक एस. बनर्जी 1971-72 के दौरान भारतीय मिशन में राजनयिक के तौर पर तैनात थे. अन्य किताबों के अलावा वे इंडिया, मुजीबुर्रहमान, बांग्लादेश लिबरेशन एंड पाकिस्तान : अ पॉलिटिकल ट्रीटीज के भी लेखक हैं, जिसका प्रकाशन, 2011 में अमेरिका में हुआ. उन्हें अक्टूबर 2013 में उन्हें बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख़ हसीना द्वारा बांग्लादेश के राजकीय सम्मान ‘फ्रेंड ऑफ बांग्लादेश लिबरेशन वॉर’ से सम्मानित किया गया है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

द वायर हिंदी /  🏆 3. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पुलवामा के बाद तैयार थी नेवी, पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए परमाणु पनडुब्बी की तैनातीपुलवामा के बाद तैयार थी नेवी, पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए परमाणु पनडुब्बी की तैनातीभारत की ओर से तैनात पनडुब्बी में परमाणु पनडुब्बी आईएनएस चक्र और एयरक्राफ्ट करियर आईएनएस विक्रमादित्य शामिल थे. बता दें कि भारत ने पहली बार इन परमाणु पनडु्ब्बियों की तैनाती पाकिस्तान के खिलाफ की थी.
Read more »

परिकर के निधन के बाद गोवा के नए मुख्यमंत्री की तलाश करनी होगी- Amarujalaपरिकर के निधन के बाद गोवा के नए मुख्यमंत्री की तलाश करनी होगी- Amarujalaपणजी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले परिकर के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत होगी। goacm narendramodi BJP4India ManoharParkar Manohar
Read more »

मोदी के 'मन की बात' के बाद 'सांची बात प्रियंका के साथ'मोदी के 'मन की बात' के बाद 'सांची बात प्रियंका के साथ'पीएम मोदी के 'मन की बात' के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी जनता के साथ 'सांची बात'। इसके साथ ही प्रियंका प्रयागराज से नौका के जरिए 'गंगा-जमुना तहजीब यात्रा' की शुरुआत करेंगी।
Read more »

सीएम मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा बोर्ड की परीक्षाएं स्थगितसीएम मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा बोर्ड की परीक्षाएं स्थगितगोवा बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षाएं 28 फरवरी से शुरू हुई थीं और 26 मार्च 2019 को संपन्न होने वाली हैं। GBSHSE द्वारा परीक्षा के लिए संशोधित तारीखों की घोषणा अभी बाकी है।
Read more »

मनोहर परिकर: पत्नी के जाने के बाद अकेले संभाली थी दो बेटों की जिम्मेदारी- Amarujalaमनोहर परिकर: पत्नी के जाने के बाद अकेले संभाली थी दो बेटों की जिम्मेदारी- Amarujalaपरिकर देश के पहले आईआईटीयन मुख्यमंत्री थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन सादगी और सरलता और बिना दिखावे के बिताया।
Read more »

Exclusive: बालाकोट में हुई एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की मदद के लिए सामने आया चीनExclusive: बालाकोट में हुई एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की मदद के लिए सामने आया चीनलंबी दूरी तक मार करने वाले आधुनिक कॉम्बैट ड्रोन्स 'Rainbow' होंगे पाक वायुसेना में शामिल.
Read more »

शास्त्री की मूर्ति पर प्रियंका ने चढ़ाई माला, तो भाजपाइयों ने गंगा जल से किया शुद्धिकरणशास्त्री की मूर्ति पर प्रियंका ने चढ़ाई माला, तो भाजपाइयों ने गंगा जल से किया शुद्धिकरणप्रियंका गांधी के दौरे पर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है. मंगलवार को उनके सामने मोदी-मोदी के नारे लगे तो आज उनके सामने ही बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में हाथापाई हो गई.
Read more »

1971 युद्ध के हीरो बांग्लादेश नेवी के संस्थापक कैप्टन एमएन सामंत का निधन1971 युद्ध के हीरो बांग्लादेश नेवी के संस्थापक कैप्टन एमएन सामंत का निधनबांग्लादेश के गठन के बाद कैप्टन एमएन सामंत ने वहां की नौसेना के गठन में अहम भूमिका निभाई थी। 89 वर्षीय कैप्टन सामंत का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
Read more »

न्यूज़ीलैंड हमले के बाद पाकिस्तान में जलाया गया चर्च?न्यूज़ीलैंड हमले के बाद पाकिस्तान में जलाया गया चर्च?दावा किया गया है कि न्यूज़ीलैंड की मस्जिद में हुए हमले के बाद पाकिस्तान के इस्लामिक कट्टरपंथियों ने एक चर्च में आग लगा दी है.
Read more »

PM नरेंद्र मोदी ने नेशनल डे पर PAK की जनता को दी बधाई, इमरान खान ने ट्वीट किया मैसेजPM नरेंद्र मोदी ने नेशनल डे पर PAK की जनता को दी बधाई, इमरान खान ने ट्वीट किया मैसेजइमरान खान ने कहा कि पीएम मोदी ने पाकिस्तान की जनता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल के लिए महाद्वीप के लोग एक साथ आएं, जहां हिंसा और आतंक के लिए कोई जगह ना हो.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 11:53:19