टेलीविजन का पॉपुलर टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहु थी का दूसरा सीजन जल्द ही टीवी पर प्रसारित होने वाला है। स्टार प्लस द्वारा शो का पहला लुक जारी कर दिया गया है। 25 साल बाद स्मृति ईरानी को तुलसी के किरदार में देखकर
स्मृति ईरानी ने किया अनाउंस- 29 जुलाई से होगा शुरू, 25 साल बाद टीवी पर होगी वापसीटेलीविजन का पॉपुलर टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी का दूसरा सीजन जल्द ही टीवी पर प्रसारित होने वाला है। स्टार प्लस द्वारा शो का पहला लुक जारी कर दिया गया है। 25 साल बाद स्मृति ईरानी को तुलसी के किरदार में देखकर फैंस बेहद खुश हैं। स्मृति ईरानी और स्टार प्लस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शो का पहला लुक जारी करते हुए लिखा है, क्या आप अभी भी विश्वास नहीं कर पा रहे। 25 साल के बाद, तुलसी वीरानी लौट रही है, एक नई कहानी के साथ। क्योंकि सास भी कभी बहू थी एक बार फिर तैयार है हर घर का हिस्सा बनने, क्या आप भी तैयार हो। पहले लुक के साथ ही स्टार प्लस और स्मृति ईरानी ने शो की रिलीज डेट जारी की है। शो 29 जुलाई से स्टार प्लस और जियो हॉटस्टार पर रोजाना रात 10 बजकर 30 मिनट पर आएगा। जारी किए गए फर्स्ट लुक में तुलसी वीरानी बनीं स्मृति ईरानी पहले की तरह आंगन में लगे तुलसी के पौधे को पानी देती नजर आ रही हैं। टीजर की शुरुआत, एक परिवार से होती है, जो ये चर्चा करते हैं कि तुलसी इतने सालों बाद राजनीति में जा चुकी हैं। अब वो टीवी पर लौटेंगी या नहीं। बताते चलें कि टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी, इंडियन टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर शोज में से एक है। पहले सीजन की शुरुआत 3 जुलाई साल 2000 से हुई थी। ये शो 2008 तक चला था। 8 साल में इसके 1833 एपिसोड टेलीकास्ट हुए थे। एकता कपूर के इस शो में स्मृति ईरानी, अमर उपाध्याय, रोनित रॉय, मंदिरा बेदी, सुधा शिवपुरी, जया भट्टाचार्या, हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान अहम किरदारों में थे।इस सीजन में स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय लीड रोल में नजर आने वाले हैं। पिछले सीजन में अमर उपाध्याय के बाद मिहिर की भूमिका निभाने वाले रोनित रॉय ने टीवी पर वापसी से इनकार कर दिया है।इस शो और किरदारों की दर्शकों के बीच खास पॉपुलैरिटी थी। यही वजह थी कि जब साल 2001 में शो में मिहिर वीरानी को मरता हुआ दिखाया गया तो कई फैंस ने प्रोडक्शन हाउस के बाहर भीड़ लगाकर किरदार की शो में वापसी के लिए विरोध प्रदर्शन किया था। जब मार्च 2001 में मिहिर के किरदार को शो में दोबारा लाया गया तो शो की रेटिंग 22.
4 TVR थी, जो टीवी इंडस्ट्री का रिकॉर्ड है।60 रुपए किलो टमाटर और 200 में शिमला मिर्चभोपाल में 11 इंच बारिश, बड़ा तालाब में पानी बढ़ाछिंदवाड़ा में अब तक 11.8 इंच बारिशजैसलमेर में कमजोर पड़ा मानसून
SMRITI Irani Shared Release Date 'Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi' Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi' First Look Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi' Release Date Star Plus Jio Hotstar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
25 साल बाद फिर से लौट रही तुलसी विरानी: स्मृति ईरानी ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के लिए कॉन्ट्रैक्ट सा...Smriti Irani Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Contract;'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के सीक्वल को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि स्मृति ईरानी ने इस शो के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है।
Read more »
'क्योंकि सास भी कभी बहू' का कमबैक, स्मृति ईरानी ने Z+ सिक्योरिटी में शुरू की शूटिंग, शो में नजर आएंगे जितें...2000 का सबसे चर्चित शो क्योंकि सास भी बहू भी एक बार फिर से टीवी पर वापसी कर रहा है. शो में स्मृति इरानी के साथ जितेंद्र भी अभिनय करेंगे. साथ ही कुछ अन्य स्टार भी नजर आ सकते हैं.
Read more »
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में 25 साल बाद मिहिर-तुलसी का प्यार होगा कैसा? अमर उपाध्याय ने दिया बड़ा हिंटमनोरंजन | टेलीविज़न: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीजन 2 के साथ दोबारा टीवी पर धमाल मचाने आ रहा है. वहीं हाल ही में शो के लीड अमर उपाध्याय और स्मृति ईरानी की मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों के बीच क्या बातचीत हुई आइए जानते हैं.
Read more »
स्मृति ईरानी ने ठुकरा दी थी ऋषि कपूर के साथ फिल्म और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', बोलीं- PMO से आ गया था फोनस्मृति ईरानी, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2' को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने 2014 में दूसरा सीजन और ऋषि कपूर के साथ फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था क्योंकि वह राजनीति में अपना करियर बनाना चाहती थीं।
Read more »
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से सामने आई नई तुलसी, 17 साल बाद भी उसी सादगी में दिखीं स्मृति ईरानी, जीत लिया ...क्योंकि सास भी कभी बहू थी का नया सीजन आने वाला है. इस बीच स्मृति ईरानी के पहले लुक ने इंटरनेट पर सभी का ध्यान खींचा है. उनकी एक फोटो तुलसी के रूप में वायरल हो रही है.
Read more »
क्योंकि सास भी कभी बहू थी: 21 दिन बाद होगा शुरू, पर कइयों को समय से ऐतराज! प्रोमो में स्मृति को देख रोंगटे खड़ेएकता कपूर का लोकप्रिय शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का प्रोमो जारी हो गया है। तारीख और समय भी बता दिया गया है। स्मृति ईरानी तुलसी के रूप में 25 साल पुरानी यादें ताजा करेंगी। दर्शक इस शो को लेकर उत्साहित हैं।
Read more »
