क्या एयर फ्रायर में बन जाएगा ब्रेड पकोड़ा? पंकज भदौरिया ने बताईं 7 नाश्ते की रेसिपी, LPG गैस की नहीं रहेगी टेंशन

Pankaj Bhadouria's Quick Air Fryer 7 Breakfast Rec News

क्या एयर फ्रायर में बन जाएगा ब्रेड पकोड़ा? पंकज भदौरिया ने बताईं 7 नाश्ते की रेसिपी, LPG गैस की नहीं रहेगी टेंशन
क्या एयर फ्रायर में बिना तेल के ब्रेड पकोड़ा बन सपंकज भदौरिया की एयर फ्रायर में बनने वाली 7 बेस्टक्या एयर फ्रायर में मूंग दाल का ऑमलेट बनाना आसान
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 166 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 101%
  • Publisher: 51%

LPG गैस की दिक्कत होने पर एयर फ्रायर एक बेहतरीन समाधान बनकर उभरा है। ऐसे में मशहूर शेफ पंकज भदौरिया ने एयर फ्रायर में बनने वाले 7 लाजवाब नाश्तों की रेसिपी शेयर की है, जो न केवल आपकी गैस बचाएंगे बल्कि आपको सेहतमंद विकल्प भी देंगे।

पश्चिम एशिया में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध और तनावपूर्ण माहौल का सीधा असर आम आदमी की रसोई पर पड़ता दिख रहा है। LPG सिलेंडर की दिक्कत होने की वजह से लोग पारंपरिक चूल्हे के बजाय बिजली से चलने वाले एयर फ्रायर जैसे आधुनिक ऑप्शन को अपना रहे हैं। हालांकि लोगों को लगता है डीप फ्राई होने वाली रेसिपी जैसे कि ब्रेड पकोड़ा एयर पर कैसे बनेगा। ऐसे में मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने एयर फ्रायर के लिए 7 खास नाश्तों की रेसिपी पेश की है। इसमें ब्रेड पकोड़ा से लेकर हेल्दी बनाना ब्रेड तक शामिल है, जिन्हें बिना डीप फ्राई किए और बिना गैस जलाए मिनटों में तैयार किया जा सकता है। यह न केवल आपके बजट को बिगड़ने से बचाएगा, बल्कि गैस की समस्या का एक प्रभावी समाधान भी साबित होगा।गार्लिक चीज टोस्ट यह बच्चों और बड़ों दोनों का पसंदीदा नाश्ता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले मक्खन में बारीक कटा लहसुन और पार्सले मिलाकर गार्लिक बटर तैयार करें। अब ब्रेड स्लाइस पर इसे लगाएं और ऊपर से कटी हुई शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, मिक्स्ड हर्ब्स और ढेर सारा मोजरेला चीज डालें। इसे एयर फ्रायर में 180°C पर 5-6 मिनट के लिए रखें। और, कैफे जैसा कुरकुरा गार्लिक चीज टोस्ट तैयार हो जाएगा। एयर फ्राइड ब्रेड पकोड़ा आपको जानकर हैरानी हो लेकिन एयर फ्रायर में ब्रेड पकोड़ा भी बन जाता है। इसके लिए उबले आलू में अदरक, मिर्च, हरा धनिया और अमचूर जैसे मसाले मिलाकर स्टफिंग तैयार करें। ब्रेड पर हरी चटनी लगाएं, आलू भरें और बेसन के गाढ़े घोल में डुबोएं। एयर फ्रायर बास्केट को तेल से ब्रश करें और पकोड़ों को 190°C पर 10 मिनट तक पकाएं। यह बाहर से एकदम क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट बनेगा।मूंग दाल ऑमलेट शाकाहारी लोगों के लिए अंडे के ऑमलेट का बेहतरीन ऑप्शन है। भीगी हुई पीली मूंग दाल को अदरक, मिर्च और नमक के साथ पीसकर चिकना बैटर बना लें। इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर और धनिया मिलाएं। एक चिकनाई लगे सिलिकॉन मोल्ड या छोटी प्लेट में इसे डालें और 180°C पर 8-10 मिनट के लिए एयर फ्राई करें। यह प्रोटीन से भरपूर और बेहद हल्का नाश्ता है।होल व्हीट बनाना ब्रेड अगर आप मीठे के शौकीन हैं, तो यह हेल्दी बनाना ब्रेड आपके लिए है। पके हुए केलों को मैश करें और उसमें गुड़ का पाउडर, दही, तेल और वैनिला एसेंस मिलाएं। अब इसमें गेहूं का आटा, बेकिंग पाउडर, सोडा और थोड़ा नमक छानकर मिलाएं। ऊपर से अखरोट डालें और बेकिंग टिन में 180°C पर 20 मिनट के लिए बेक करें। यह चाय या कॉफी के साथ परफेक्ट लगती है।एग मफिन्स अंडों से बना यह नाश्ता जिम जाने वालों के लिए बहुत अच्छा है। दो अंडों में थोड़ा दूध, बारीक कटी सब्जियां, नमक, काली मिर्च और चीज मिलाएं। इस मिश्रण को छोटे सिलिकॉन मोल्ड्स में डालें और 160°C पर 10 मिनट तक एयर फ्राई करें। ये छोटे-छोटे फ्लफी मफिन्स दिखने में जितने सुंदर हैं, खाने में उतने ही स्वादिष्ट।पंकज भदौरिया की आसान रेसिपी ​ ​क्रिस्पी हैशब्राउन्स बाजार जैसे हैशब्राउन्स घर पर बनाना बहुत आसान है। बड़े आलुओं को कद्दूकस करें और उनका सारा पानी एक कपड़े से निचोड़कर निकाल दें। अब इसमें नमक, काली मिर्च और थोड़ा चावल का आटा मिलाएं। इन्हें मनचाहा आकार दें और एयर फ्रायर में 200°C पर 10-12 मिनट तक पकाएं। आलू के शौकीनों के लिए यह सबसे बेहतरीन स्नैक है।स्टफ्ड ब्रेड रोल्स पारंपरिक ब्रेड रोल में बहुत तेल सोख लिया जाता है, लेकिन एयर फ्रायर में यह बिल्कुल गिल्ट-फ्री बनते हैं। आलू की चटपटी स्टफिंग तैयार करें। ब्रेड स्लाइस को पानी में भिगोकर निचोड़ लें, बीच में आलू की बॉल रखें और चारों तरफ से बंद कर दें। ऊपर से थोड़ा तेल ब्रश करें और 200°C पर 8-10 मिनट के लिए एयर फ्राई करें। सुनहरे और करारे ब्रेड रोल्स तैयार हो जाएंगे। डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे इंस्टाग्राम वीडियो और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।.

पश्चिम एशिया में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध और तनावपूर्ण माहौल का सीधा असर आम आदमी की रसोई पर पड़ता दिख रहा है। LPG सिलेंडर की दिक्कत होने की वजह से लोग पारंपरिक चूल्हे के बजाय बिजली से चलने वाले एयर फ्रायर जैसे आधुनिक ऑप्शन को अपना रहे हैं। हालांकि लोगों को लगता है डीप फ्राई होने वाली रेसिपी जैसे कि ब्रेड पकोड़ा एयर पर कैसे बनेगा। ऐसे में मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने एयर फ्रायर के लिए 7 खास नाश्तों की रेसिपी पेश की है। इसमें ब्रेड पकोड़ा से लेकर हेल्दी बनाना ब्रेड तक शामिल है, जिन्हें बिना डीप फ्राई किए और बिना गैस जलाए मिनटों में तैयार किया जा सकता है। यह न केवल आपके बजट को बिगड़ने से बचाएगा, बल्कि गैस की समस्या का एक प्रभावी समाधान भी साबित होगा।गार्लिक चीज टोस्ट यह बच्चों और बड़ों दोनों का पसंदीदा नाश्ता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले मक्खन में बारीक कटा लहसुन और पार्सले मिलाकर गार्लिक बटर तैयार करें। अब ब्रेड स्लाइस पर इसे लगाएं और ऊपर से कटी हुई शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, मिक्स्ड हर्ब्स और ढेर सारा मोजरेला चीज डालें। इसे एयर फ्रायर में 180°C पर 5-6 मिनट के लिए रखें। और, कैफे जैसा कुरकुरा गार्लिक चीज टोस्ट तैयार हो जाएगा। एयर फ्राइड ब्रेड पकोड़ा आपको जानकर हैरानी हो लेकिन एयर फ्रायर में ब्रेड पकोड़ा भी बन जाता है। इसके लिए उबले आलू में अदरक, मिर्च, हरा धनिया और अमचूर जैसे मसाले मिलाकर स्टफिंग तैयार करें। ब्रेड पर हरी चटनी लगाएं, आलू भरें और बेसन के गाढ़े घोल में डुबोएं। एयर फ्रायर बास्केट को तेल से ब्रश करें और पकोड़ों को 190°C पर 10 मिनट तक पकाएं। यह बाहर से एकदम क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट बनेगा।मूंग दाल ऑमलेट शाकाहारी लोगों के लिए अंडे के ऑमलेट का बेहतरीन ऑप्शन है। भीगी हुई पीली मूंग दाल को अदरक, मिर्च और नमक के साथ पीसकर चिकना बैटर बना लें। इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर और धनिया मिलाएं। एक चिकनाई लगे सिलिकॉन मोल्ड या छोटी प्लेट में इसे डालें और 180°C पर 8-10 मिनट के लिए एयर फ्राई करें। यह प्रोटीन से भरपूर और बेहद हल्का नाश्ता है।होल व्हीट बनाना ब्रेड अगर आप मीठे के शौकीन हैं, तो यह हेल्दी बनाना ब्रेड आपके लिए है। पके हुए केलों को मैश करें और उसमें गुड़ का पाउडर, दही, तेल और वैनिला एसेंस मिलाएं। अब इसमें गेहूं का आटा, बेकिंग पाउडर, सोडा और थोड़ा नमक छानकर मिलाएं। ऊपर से अखरोट डालें और बेकिंग टिन में 180°C पर 20 मिनट के लिए बेक करें। यह चाय या कॉफी के साथ परफेक्ट लगती है।एग मफिन्स अंडों से बना यह नाश्ता जिम जाने वालों के लिए बहुत अच्छा है। दो अंडों में थोड़ा दूध, बारीक कटी सब्जियां, नमक, काली मिर्च और चीज मिलाएं। इस मिश्रण को छोटे सिलिकॉन मोल्ड्स में डालें और 160°C पर 10 मिनट तक एयर फ्राई करें। ये छोटे-छोटे फ्लफी मफिन्स दिखने में जितने सुंदर हैं, खाने में उतने ही स्वादिष्ट।पंकज भदौरिया की आसान रेसिपी ​ ​क्रिस्पी हैशब्राउन्स बाजार जैसे हैशब्राउन्स घर पर बनाना बहुत आसान है। बड़े आलुओं को कद्दूकस करें और उनका सारा पानी एक कपड़े से निचोड़कर निकाल दें। अब इसमें नमक, काली मिर्च और थोड़ा चावल का आटा मिलाएं। इन्हें मनचाहा आकार दें और एयर फ्रायर में 200°C पर 10-12 मिनट तक पकाएं। आलू के शौकीनों के लिए यह सबसे बेहतरीन स्नैक है।स्टफ्ड ब्रेड रोल्स पारंपरिक ब्रेड रोल में बहुत तेल सोख लिया जाता है, लेकिन एयर फ्रायर में यह बिल्कुल गिल्ट-फ्री बनते हैं। आलू की चटपटी स्टफिंग तैयार करें। ब्रेड स्लाइस को पानी में भिगोकर निचोड़ लें, बीच में आलू की बॉल रखें और चारों तरफ से बंद कर दें। ऊपर से थोड़ा तेल ब्रश करें और 200°C पर 8-10 मिनट के लिए एयर फ्राई करें। सुनहरे और करारे ब्रेड रोल्स तैयार हो जाएंगे। डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे इंस्टाग्राम वीडियो और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

क्या एयर फ्रायर में बिना तेल के ब्रेड पकोड़ा बन स पंकज भदौरिया की एयर फ्रायर में बनने वाली 7 बेस्ट क्या एयर फ्रायर में मूंग दाल का ऑमलेट बनाना आसान बिजली बचाने के लिए एयर फ्रायर का सही तापमान क्या बिना डीप फ्राई किए कुरकुरे हैशब्राउन्स कैसे तैयार गैस चूल्हे के मुकाबले एयर फ्रायर कितना किफायती है Healthy And Oil-Free Garlic Cheese Toast Recipe I Step-By-Step Air Fryer Recipes To Save Monthly LP Difference Between Air Frying And Deep Frying For

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

LPG संकट: देश में हाहाकार! सिलेंडर की किल्लत से जूझ रहे लोग, सरकार की अपीलLPG संकट: देश में हाहाकार! सिलेंडर की किल्लत से जूझ रहे लोग, सरकार की अपीलईरान-इजरायल युद्ध के कारण वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति बाधित होने से भारत में LPG सिलेंडर की किल्लत, लोगों में घबराहट, एजेंसियों पर लंबी कतारें, सरकार के उपाय।
Read more »

प्रयागराज के अमन कुमार गुप्ता ने बनाया देसी चूल्हा, बिना LPG के छान रहे हैं जलेबी और समोसाप्रयागराज के अमन कुमार गुप्ता ने बनाया देसी चूल्हा, बिना LPG के छान रहे हैं जलेबी और समोसाAman Kumar Gupta: यूपी के प्रयागराज निवासी अमन गुप्ता ने एक ऐसा चूल्हा बनाया, जो बिना LPG सिलेंडर के चल रहा है। लोग इसको देखने के लिए उत्सुक दिखाई दे रहे हैं।
Read more »

LPG Gas Crisis: दिल्ली में खत्म होगी गैस की किल्लत, सरकार ने निकाला रास्ता तैयार किया मेगा प्लानLPG Gas Crisis: दिल्ली में खत्म होगी गैस की किल्लत, सरकार ने निकाला रास्ता तैयार किया मेगा प्लानLPG Gas Crisis: दिल्ली में खत्म होगी गैस की किल्लत, सरकार ने निकाला रास्ता तैयार किया मेगा प्लान
Read more »

वित्तीय वर्ष के पहले दिन महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG की कीमतों में ₹195.5 की बढ़ोतरीवित्तीय वर्ष के पहले दिन महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG की कीमतों में ₹195.5 की बढ़ोतरीमिडिल-ईस्ट संघर्ष से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं, जिससे कमर्शियल LPG सिलेंडर 195.50 रुपये महंगा होकर 2,078.50 रुपये पहुंच गया है.
Read more »

LPG Cylinder Price: महंगाई का झटका! कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम पहुंचे ₹2 हजार के पार, जानें घरेलू गैस के नए रेटLPG Cylinder Price: महंगाई का झटका! कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम पहुंचे ₹2 हजार के पार, जानें घरेलू गैस के नए रेटबुधवार को दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत LPG Cylinder Price 1 April में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब 19 किलोग्राम का सिलेंडर 2,078.50 रुपये में मिलेगा।
Read more »

'देश की जनता पर बोझ बढ़ा रही मोदी सरकार, LPG से ATF और दवाइयों तक महंगे', खड़गे का निशाना'देश की जनता पर बोझ बढ़ा रही मोदी सरकार, LPG से ATF और दवाइयों तक महंगे', खड़गे का निशानाकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने LPG, ATF, दवाइयों और टोल महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:40:17