लोकसभा चुनाव के नतीजों से ये साफ हो गया है कि अब कि बार मोदी फिर से सरकार बना रहे हैं. जानिए कौन होगा मोदी सरकार का नया वित्त मंत्री. Verdict2019WithNews18
से ये साफ हो गया है कि अब कि बार मोदी फिर से सरकार बना रहे हैं. मोदी सरकार की कैबिनेट मीटिंग फिर शुरू हो गई हैं जिसमें अब ये आंकलन शुरु हो गया कि किस मंत्री को कौनसा मंत्रालय मिलेगा. आपको बता दें कि सबसे अहम मंत्रालय पर जो चर्चा है, वो वित्त मंत्रालय के लिए है.
क्योंकि वित्त मंत्रालय ही एक ऐसा मंत्रालय है जो सबसे बड़ा माना जाता है. मोदी की पहली सरकार में अरुण जेटली को वित्त मंत्री बनाया गया था. लेकिन अरुण के स्वास्थ्य को परेशानियों ने मोदी सरकार को ये सोचने के लिए मजबूर कर दिया है कि वित्त मंत्रालय किसे दिया जाए? इसके अलावा पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह को लकर भी चर्चा है कि क्या उन्हें भी मंत्रिमंडल में जिम्मेदारी मिल सकती है?दरअसल वर्तमान में मोदी सरकार को अब आर्थिक रूप से कुछ कर गुजरने के लिए बहुत बड़ी चुनौती होगी. इस लोकसभा के महासमर में विपक्ष ने उन्हें नौकरी, आर्थिक वृद्धि जैसे तमाम मामलों में घेरने की पूरी कोशिश की, लेकिन जनादेश बीजेपी को मिला. ऐसे में इस समय देश की आर्थिक विकास दर पांच तिमाहियों के निचले स्तर पर पहुंच गई हैं और अर्थशास्त्रियों को उम्मीद है कि ग्रामीण खपत मांग में गिरावट और तेल कीमतों में धीमी बढ़ोतरी के कारण हालात और बदतर हो सकते हैं. लिहाजा मोदी सरकार के लिए एक परमानेंट वित्त मंत्री की जरूरत पड़ेगी. जो कुशलता पूर्वक इस भंवर से निकाल सके.अरुण जेटली ने मोदी सरकार में वित्त मंत्रालय के अलावा कई मंत्रालयों का भी कार्यभार संभाला. पेशे से वकील जेटली बीजेपी कद्दावर नेता हैं. साथ ही सरकार के लि संकटमोचक की भूमिका भी निभाते हैं. पिछले पांच साल में जेटली जीएसटी जैसे लंबित कानून को लेकर आये, साथ ही तील तलाक में खुलकर मोदी सरकार का समर्थन करते हुए इसकी जोरदार वकालत भी की. जेटली विपक्षी सांसदों को भी ढंग से संभालकर चलते हैं. जेटली संसद के बाहर और भीतर दोनों जगह एक अच्छे वक्ता के रूप में जाने जाते हैं. जेटली मोदी जी के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं. स बात से समझा जा सकता है कि वो तीन – तीन मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली है. जेटली इस समय डायबिटीज से पीड़ित हैं. अंतरिम बजट पेश नहीं कर सके थे, क्योंकि उस समय वो अमेरिका में कैंसर का इलाज करा रहे थे. पिछले साल मई मे उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था. जेटली की गैरमौजूदगी में पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट पेश किया था.जेटली के स्वास्थ्य को लेकर चिंता अभी भी बनी हुई है. बीजेपी के जीत के जश्न में वो पार्टी कार्यालय नहीं जा सके. अगले कुछ महीनों में आर्थिक मोर्चे पर आ रही चुनौतियों का सामना करने के लिए जेटली के स्वास्थ्य को लेकर बीजेपी में चिंता रहना लाजमी है.रेलवे और कोयला मत्री पीयूष गोयल पिछले पांच साल से जेटली की गैरमौजूदगी में उनका कार्यभार संभालत आ रहे हैं. गोयल देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के बोर्ड में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. गोयल कुशल चार्टर्ड एकाउंटेंट यानी सीए हैं और पिछली बार का अतरिम बजट भी पेश कर चुके हैं. जेटली ने सत्ता मे आने पर सैलरी वालों के लि टैक्स में कटौती करने की बात कही थी. हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि कौन बनेगा वित्त मंत्री, यह ज्यादा महत्वपूर्ण इसलिए नहीं है क्योंकि बड़े फैसले प्रधानमंत्री कार्यालय से होते हैं.सबको सांसद बनाने वाले अमित शाह पहली बार लोकससभा चुनाव लड़े और शानदार जीत दर्ज करके पहली बार सांसद बने . मोदी सरकार के कैबिनेट मे शामिल होने की पूरी संभावना व्यक्त की जा रही है. उम्मीद की जा रही है कि अमित शाह की एंट्री सुरक्षा पर कैबिनेट समिति यानी सीसीएस के जरिए मोदी की कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं. सीसीएस में पीएम के अलावा चार बड़े रक्षा, गृह, विदेश और वित्त मंत्री शामिल होते हैं. गुजरात में मोदी के मुख्यमंत्री कार्यकाल में अमित शाह गृहमंत्री रह चुके हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मिशन सरकार: नतीजों से पहले मोदी के खिलाफ महागठबंधन की कोशिश तेज, विपक्षी खेमे में मंथनलोकसभा के चुनावी नतीजे आने में अभी वक्त है, लेकिन उससे पहले के रुझान इस ओर इशारा कर रहे हैं कि किसी भी गठबंधन को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने जा रहा. ऐसे में बीजेपी को फिर से केंद्र में सत्तारुढ़ होने और विपक्षी दलों को एकजुट कर नई सरकार बनाने की कोशिशें शुरू हो चुकी है. टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू इस कवायद में जुट गए हैं.
Read more »
267 सीटों के साथ सबसे आगे NDA, ABP न्यूज बता रहा त्रिशंकु लोकसभा के आसारExit Poll Results 2019, Lok Sabha Elections Exit Poll Results 2019 Date, Timings and Updates Details: इस बार लोगों की निगाहें उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर टिकी है क्योंकि 26 साल बाद सपा-बसपा एक होकर चुनाव लड़ रहे हैं।
Read more »
मोदी की राहुल से 6 गुना ज्यादा सर्चिंग, प्रियंका-ममता से आगे मायावतीगूगल ट्रेंड्स पर मौजूद 10 मार्च से लेकर 15 मई तक के डेटा का विश्लेषण गूगल पर सभी राज्यों में मोदी और भाजपा की सर्चिंग सबसे ज्यादा, बंगाल में भी तृणमूल से ज्यादा भाजपा सर्च हुई मोदी सबसे ज्यादा 27 मार्च को सर्च हुए, क्योंकि इसी दिन उन्होंने ए-सैट की घोषणा की थी राहुल ने 22 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगी थी, इस दिन उनकी सर्चिंग सबसे ज्यादा हुई | google trends comparison pm modi rahul gandhi njp congress searching during loksabha election campaign 2019
Read more »
ओमप्रकाश राजभर UP सरकार से बर्खास्त, योगी आदित्यनाथ सरकार से SBSP के अन्य नेता भी बेदखलBJP की केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ लगातार आग उगलने वाले YogiAdityanath के कैबिनेट मंत्री OmPrakashRajbhar ने लोकसभा चुनाव में हद पार... GovernorRamNaik UPCabinet UPCM LokSabhaElections2019
Read more »
संकट में कमलनाथ सरकार, माया ने सोनिया से मिलने से किया इनकार!– News18 हिंदीकांग्रेस की मुसीबत अब मायावती ने और बढ़ा दी जब उन्होंने राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मिलने से इनकार कर दिया INCIndia
Read more »
UP Result Live: अमेठी में 1700 वोटों से आगे हुए राहुल, बनारस से पीएम मोदी आगेअमेठी में पीछे चल रहे राहुल गांधी, स्मृति ईरानी 6 हजार वोटों से आगे ResultsOnAajTak ElectionResults2019 लाइव अपडेट-
Read more »
मोदी 2.0 LIVE: आडवाणी-जोशी से मिले मोदी और शाह, लिया जीत का आशीर्वादमोदी-शाह ने की आडवाणी से मुलाकात लाइव ब्लॉग
Read more »
PM मोदी ने की लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात, गले से लगाए मुरली मनोहर जोशी | देखें PHOTOSपीएम मोदी पांच साल का पूर्ण कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा सत्ता में वापसी करने वाले भारत के तीसरे प्रधानमंत्री होंगे. इससे पहले जवाहरलाल नेहरू और मनमोहन सिंह पूर्ण कार्यकाल के बाद लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने थे.
Read more »
