Odisha News: चुनाव आयोग (ECI) ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) के दो खासमखास अफसरों पर गाज गिराते हुए एक को दिल्ली अटैच कर दिया वहीं दूसरे को आज भुवनेश्वर एम्स (AIIMS Bhubaneswar) में पेश होने को कहा है. क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं.
कौन हैं IPS डी एस कुटे और आशीष सिंह, नवीन पटनायक के खास अफरों पर EC की गाज; एक दिल्ली अटैच, दूसरे की भुवनेश्वर एम्स में पेशी Odisha News: चुनाव आयोग ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के दो खासमखास अफसरों पर गाज गिराते हुए एक को दिल्ली अटैच कर दिया वहीं दूसरे को आज भुवनेश्वर एम्स में पेश होने को कहा है.
क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं.T20 World Cup 2024 : T20 WC के लिए टीम इंडिया की प्रैक्टिस शुरू, एक्शन मोड में नजर आए Rohit-Hardik समेत अन्य खिलाड़ीकैजुअल लुक में फैमिली के साथ निकले फरहान अख्तर, रिया चक्रवर्ती के नए स्टाइल पर अटक जाएगी नजर; देखें Photosलोकसभा चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग से पहले केंद्रीय चुनाव आयोग ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के दो बेहद खास और करीबी अफसरों पर गाज गिराई है. आयोग ने लोकसभा के साथ विधानसभा चुनावों को प्रभावित करने के आरोपों में ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक के विशेष सचिव डी.एस. कुटे को निलंबित कर दिया गया है. वहीं आयोग ने लंबी छुट्टी पर चल रहे पुलिस महानिरीक्षक आशीष कुमार सिंह को आज भुवनेश्वर एम्स में पेश होकर अपना मेडिकल चेकअप कराने का आदेश दिया है. ओडिशा में तैनात इन दोनों वरिष्ठ आईपीएस अफसरों को सीएम का विश्वासपात्र अधिकारी माना जाता है. चुनाव आयोग की ये कार्रवाई मुख्य निर्वाचन अधिकारी ओडिशा द्वारा दी गई सूचना के आधार पर की गई, जिसमें संकेत दिया गया था कि दोनों अधिकारी सीधे तौर पर चुनाव कार्य के संचालन पर अनुचित’ प्रभाव डाल रहे थे.ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में ईसीआई ने कहा कि वर्तमान में मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के रूप में काम कर रहे वर्ष 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी डी.एस. कुटे को चुनाव के संचालन में ‘हस्तक्षेप’ करने के आरोप में निलंबित किया जाए. इससे पहले ओडिशा बीजेपी के कई नेताओं ने इन अधिकारियों समेत कुछ अफसरों पर अपनी ड्यूटी निभाने के बजाए सत्ताधारी बीजू जनता दल का एजेंट बनकर काम करने का आरोप लगाया था. भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया था कि कुट्टे बीजू जनता दल के चुनाव प्रबंधन में सीधे तौर पर शामिल थे. पत्र में कहा गया है कि निलंबन अवधि के दौरान कुटे का मुख्यालय नयी दिल्ली स्थित ओडिशा के स्थानिक आयुक्त के कार्यालय में तय किया गया है, जहां उन्हें बुधवार को अपराह्न तीन बजे तक रिपोर्ट करना है. वर्तमान में आईजी के रूप में कार्यरत वर्ष 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी आशीष सिंह चार मई से मेडिकल लीव पर हैं. पत्र में कहा गया कि सिंह को 30 मई 2024 से पहले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भुवनेश्वर के निदेशक द्वारा गठित एक विशेष चिकित्सा बोर्ड द्वारा विस्तृत और गहन मेडिकल चेकअप के लिए उपस्थित होना होगा. डीएस कुटे और आशीष सिंह के बारे में आपको जानकारी दें तो 56 साल के डीएस कुटे के पिता का नाम संभाजी कुटे है. आईपीएस में चयन से पहले उन्होंनने डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन किया था. वर्तमान में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के विशेष कर्तव्य अधिकारी . इससे पहले वो ओडिशा के परिवहन आयुक्त थे. उनकी तैनाती आईजीपी और डीआइजीपी के पद पर हो चुकी है. वो 20 अप्रैल, 2007 से 29 मई, 2011 तक जाजपुर के एसपी रहे. इसके पहले उनकी तैनाती राउरकेला में एसपी सिटी के पद पर थी. डीआइजी पुलिस के पद पर काम करने के दौरान सराहनीय सेवा के लिए साल कुटे को 2013 में गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस मेडल मिला था.
ECI Naveen Patnayak IPS Officer Working For BJD Alleges BJP IPS D S Kutey IPS Ashish Singh Bhuneshwar Aiims EC AIIMS Bhubaneswar नवीन पटनायक बीजू जनता दल आईपीएस डीएस कुटे आईपीएस आशीष सिंह
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सबसे युवा विधायक, दिल्ली कांग्रेस की संभाली कमान...कौन हैं अरविंदर सिंह लवलीसबसे युवा विधायक, दिल्ली कांग्रेस की संभाली कमान...कौन हैं अरविंदर सिंह लवली
Read more »
WhatsApp पर फोटो-वीडियो के लिए आ गया अनोखा फीचर, चैटिंग का मजा हो जाएगा डबल, देखें स्क्रीनशॉटवॉट्सऐप पर आए दिन एक से बढ़ कर एक फीचर दिए जाते हैं, और अब यूज़र्स की सहूलियत के लिए एक और खास फीचर की पेशकश होने जा रही है.
Read more »
Lok Sabha Chunav 2024: ‘ओडिशा के सारे जिलों के नाम बता दो’, PM मोदी ने ‘दोस्त’ नवीन पटनायक को क्यों दिया ये चैलेंज?Lok Sabha Chunav 2024: PM Narendra Modi आज ओडिशा के दौरे पर थे और उन्होंने राज्य के सीएम नवीन पटनायक पर कई हमले किए और एक चैलेंज दे दिया।
Read more »
संबित पात्रा ने 'भगवान जगन्नाथ को बताया मोदी भक्त', भड़के नवीन पटनायकओडिशा के सीएम नवीन पटनायक के साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी संबित पात्रा के बयान की निंदा की है.
Read more »
सानिया मिर्जा की कलाई पर दिखा WHOOP बैंड, रोनाल्डो, कोहली और धोनी भी हैं इसके फैनक्या आप जानते हैं कि सानिया मिर्जा भी विराट कोहली और MS धोनी की तरह की एक खास बैंड पहनती हैं, जो एक खास फिटनेस बैंड और उसका नाम WHOOP है.
Read more »
दिल्लीः घर में लगी आग, तीन लोगों की मौत, तीन घायलदिल्ली के कृष्णानगर इलाक़े में बीती रात एक घर में लगी आग की घटना में तीन लोगों की मौत हुई है और तीन लोग घायल हुए हैं.
Read more »
