Lok Sabha Chunav 2024: PM Narendra Modi आज ओडिशा के दौरे पर थे और उन्होंने राज्य के सीएम नवीन पटनायक पर कई हमले किए और एक चैलेंज दे दिया।
Lok Sabha Chunav 2024 : ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। ऐसे में बीजेपी दो दशकों से ज्यादा वक्त से सत्ता में काबिज बीजेडी चीफ और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर जबरदस्त हमलावर है। पीएम मोदी भी लोकसभा और विधानसभा के लिहाज से राज्य में चुनाव प्रचार के दौरान ज्यादा आक्रामक नजर आ रहे हैं। आज उन्होंने एक चुनावी रैली के दौरान सीएम नवीन पटनायक को ओडिशा के सभी जिलों के नाम लेने तक का चैलेंज दे दिया। दरअसल, आज ओडिशा के कंधमाल में एक रैली के दौरान पीएम मोदी ने सीएम नवीन पटनायक और उनकी सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने यह भी कहा कि ओडिशा में प्राकृतिक संसाधनों के भंडार हैं। इसके बावजूद ओडिशा में गुजरात जैसा विकास नहीं हो पाया है। Also ReadLok Sabha Chunav: ‘दूसरा कोई कारण तो नहीं…’ वरुण का टिकट कटने पर मेनका गांधी ने बताई असल वजह नवीन पटनायक को दिया चैलेंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पुराने दोस्त और राज्य के सीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि नवीन बाबू इतने वर्ष से मुख्यमंत्री हैं, मैं उन्हें चुनौती देता हूं, आखिर ओडिशा की जनता आपसे दुखी क्यों है, क्योंकि नवीन बाबू बिना कागज लिए ओडिशा के जिलों या जिला मुख्यालय के नाम बोलिए, वे नहीं बोल पाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि जो सीएम अपने प्रदेश के जिलों या मुख्यालयों के नाम बिना कागज खोले नहीं बोल सकता, वह आपके दुख-दर्द को क्या समझेगा? इस दौरान पीएम मोदी ने जनता से वादा किया कि पांच वर्ष बीजेपी को मौका दीजिए, वह राज्य को नंबर वन बना देंगे। Also Readथम गया चौथे चरण का चुनाव प्रचार, दांव पर अखिलेश से लेकर महुआ और अधीर बाबू की किस्मत बिजली से कमाई करने का किया वादा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने एक ऐसी योजना बनाई है कि आपके बिजली बिल का बिल जीरो हो जाएगा, इतना ही नहीं आप बिजली बेचकर कमाई करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी ने केंद्र सरकार की सोलर पैनल वाली योजना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं, आप अपने घर में बिजली का उत्पादन करें, उस बिजली का उपयोग करें, जो ज्यादा बिजली पैदा हो, उसे हमारी सरकार खरीद लेगी, जिससे आपकी कमाई भी होगी। Also Readरायबरेली में प्रियंका गांधी संभाल रहीं भाई राहुल का चुनावी कैंपेन, क्या काम आएगा भावनात्मक मुद्दा? पुराने 'दोस्त' पर हमलावर मोदी? दिलचस्प बात यह है कि पीएम मोदी लंबे वक्त बाद सीएम नवीन पटनायक के खिलाफ चुनावी समर में इतने आक्रामक नजर आए हैं। बता दें कि नवीन पटनायक की बीजेडी ने पिछले 5 सालों में कई बिलों को पास कराने को लेकर राज्यसभा में सत्ता पक्ष का समर्थन किया था, जिसे मोदी और पटनायक की आपसी करीबी का परिणाम माना जाता था। यह भी माना जा रहा था कि ओडिशा में बीजेडी और बीजेपी के बीच एनडीए के तहत गठबंधन भी हो सकता है, लेकिन अंतिम में दोनों ही दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया था। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और एनसीपी नेता शरद पवार भले ही विपक्ष में रहे लेकिन पीएम मोदी आम तौर पर कभी उन पर आक्रामक नजर नहीं आए थे। इसके बावजूद लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बारामती सीट को लेकर एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच ऐसा टकराव देखने को मिला कि पीएम मोदी ने शरद पवार पर कई अप्रत्याशित निजी हमले भी किए थे।.
Lok Sabha Chunav 2024: ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। ऐसे में बीजेपी दो दशकों से ज्यादा वक्त से सत्ता में काबिज बीजेडी चीफ और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर जबरदस्त हमलावर है। पीएम मोदी भी लोकसभा और विधानसभा के लिहाज से राज्य में चुनाव प्रचार के दौरान ज्यादा आक्रामक नजर आ रहे हैं। आज उन्होंने एक चुनावी रैली के दौरान सीएम नवीन पटनायक को ओडिशा के सभी जिलों के नाम लेने तक का चैलेंज दे दिया। दरअसल, आज ओडिशा के कंधमाल में एक रैली के दौरान पीएम मोदी ने सीएम नवीन पटनायक और उनकी सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने यह भी कहा कि ओडिशा में प्राकृतिक संसाधनों के भंडार हैं। इसके बावजूद ओडिशा में गुजरात जैसा विकास नहीं हो पाया है। Also ReadLok Sabha Chunav: ‘दूसरा कोई कारण तो नहीं…’ वरुण का टिकट कटने पर मेनका गांधी ने बताई असल वजह नवीन पटनायक को दिया चैलेंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पुराने दोस्त और राज्य के सीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि नवीन बाबू इतने वर्ष से मुख्यमंत्री हैं, मैं उन्हें चुनौती देता हूं, आखिर ओडिशा की जनता आपसे दुखी क्यों है, क्योंकि नवीन बाबू बिना कागज लिए ओडिशा के जिलों या जिला मुख्यालय के नाम बोलिए, वे नहीं बोल पाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि जो सीएम अपने प्रदेश के जिलों या मुख्यालयों के नाम बिना कागज खोले नहीं बोल सकता, वह आपके दुख-दर्द को क्या समझेगा? इस दौरान पीएम मोदी ने जनता से वादा किया कि पांच वर्ष बीजेपी को मौका दीजिए, वह राज्य को नंबर वन बना देंगे। Also Readथम गया चौथे चरण का चुनाव प्रचार, दांव पर अखिलेश से लेकर महुआ और अधीर बाबू की किस्मत बिजली से कमाई करने का किया वादा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने एक ऐसी योजना बनाई है कि आपके बिजली बिल का बिल जीरो हो जाएगा, इतना ही नहीं आप बिजली बेचकर कमाई करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी ने केंद्र सरकार की सोलर पैनल वाली योजना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं, आप अपने घर में बिजली का उत्पादन करें, उस बिजली का उपयोग करें, जो ज्यादा बिजली पैदा हो, उसे हमारी सरकार खरीद लेगी, जिससे आपकी कमाई भी होगी। Also Readरायबरेली में प्रियंका गांधी संभाल रहीं भाई राहुल का चुनावी कैंपेन, क्या काम आएगा भावनात्मक मुद्दा? पुराने 'दोस्त' पर हमलावर मोदी? दिलचस्प बात यह है कि पीएम मोदी लंबे वक्त बाद सीएम नवीन पटनायक के खिलाफ चुनावी समर में इतने आक्रामक नजर आए हैं। बता दें कि नवीन पटनायक की बीजेडी ने पिछले 5 सालों में कई बिलों को पास कराने को लेकर राज्यसभा में सत्ता पक्ष का समर्थन किया था, जिसे मोदी और पटनायक की आपसी करीबी का परिणाम माना जाता था। यह भी माना जा रहा था कि ओडिशा में बीजेडी और बीजेपी के बीच एनडीए के तहत गठबंधन भी हो सकता है, लेकिन अंतिम में दोनों ही दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया था। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और एनसीपी नेता शरद पवार भले ही विपक्ष में रहे लेकिन पीएम मोदी आम तौर पर कभी उन पर आक्रामक नजर नहीं आए थे। इसके बावजूद लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बारामती सीट को लेकर एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच ऐसा टकराव देखने को मिला कि पीएम मोदी ने शरद पवार पर कई अप्रत्याशित निजी हमले भी किए थे।
Lok Sabha Elections 2024 Bjp Naveen Patnaik Pm Modi In Odisha Bjp Vs Bjd बीजेडी वर्सेज बीजेडी नवीन पटनायक लोकसभा चुनाव ओडिशा में मोदी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
फिर एक बार मोदी सरकार, 4 जून 400 पार... असम में PM मोदी ने भरी हुंकारLok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के नलबाड़ी में एक जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने 4 जून 400 पार का नारा दिया.
Read more »
Lok Sabha chunav 2024: PM मोदी के बांसवाड़ा दौरे से पहले बोले महेंद्रजीत मालवीय, मैं MP बनूंगा तो मेरी भी तकदीर खुल जाएगीLok Sabha chunav 2024: PM नरेंद्र मोदी के बांसवाड़ा दौरे से पहले महेंद्रजीत मालवीय ने बड़ा बयान दिया है. जानिए उन्होंने क्या कहा?
Read more »
Lok Sabha Election 2024:वैक्सीन के मामले पर Akhilesh Yadav ने PM मोदी को कह दी ये बड़ी बात !Lok Sabha Election 2024:वैक्सीन के मामले पर Akhilesh Yadav ने PM मोदी को कह दी ये बड़ी बात !
Read more »
सात दिन में थाने में पेश हों जेपी नड्डा, कर्नाटक पुलिस ने भेजा समन, X पोस्ट से जुड़ा है मामलाLok Sabha Chunav 2024: कर्नाटक पुलिस ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
Read more »