कौन हैं बीजेपी नेता आरके सिन्हा, जिनके पैरों पर झुक गए CM नीतीश कुमार? क्यों झुके इसकी वजह भी जानिये

Ravindra Kumar Sinha Alias RK Sinha Profile News

कौन हैं बीजेपी नेता आरके सिन्हा, जिनके पैरों पर झुक गए CM नीतीश कुमार? क्यों झुके इसकी वजह भी जानिये
Know About RK SinhaCM Nitish KumarBihar News
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 238 sec. here
  • 22 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 157%
  • Publisher: 51%

CM Nitish Kumar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर सुर्खियों में हैं क्योंकि उन्होंने बीजेपी नेता आरके सिन्हा के पैर छू लिए. इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. लेकिन, सीएम नीतीश ने आरके सिन्हा के आगे क्यों झुके इसकी वजह भी जानना जरूरी है.

पटना. बिहार में रविवार को चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर कुछ ऐसा हुआ जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. सीएम नीतीश जब पटना सिटी के आदि चित्रगुप्त मंदिर में एक कार्यक्रम में पहुंचे तो वहां उन्होंने भाजपा के नेता आरके सिन्हा के पांव छू लिए.

अचानक हुई इस घटना के बाद सवाल पूछे जा रहे हैं कि आखिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐसा क्यों किया? साथ ही सवाल यह भी कि आरके सिन्हा कौन है जिनके आगे सीएम नीतीश झुक गए? ऐसे में सबसे पहले हम वह वाकया जान लेते हैं जब आरके सिन्हा के आगे मुख्यमंत्री क्यों झुके और पांव क्यों छुए? बताया जा रहा है भाजपा के पूर्व सांसद आरके सिन्हा सीएम नीतीश की प्रशंसा कर रहे थे और इसी पर वह भावुक हो गए. दरअसल, आरके सिन्हा ने नीतीश कुमार की तारीफ में कहा कि आदि चित्रगुप्त मंदिर का स्वरूप जो बदला है उसका पूरा श्रेय नीतीश कुमार को ही जाता है. एक बुजुर्ग और कद्दावर नेता के मुख से अपनी प्रशंसा सार्वजनिक तौर पर सुनकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इमोशनल हो गए और उन्होंने आरके सिंह के पैर छू लिए. भाजपा के पूर्व सांसद का कहना था कि इस मंदिर की हालत पहले बहुत अधिक खराब थी, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयासों से और उनके ध्यान देने से मंदिर का स्वरूप पूरी तरह बदल गया. ऐसे में लिए हम जानते हैं कि रविंद्र किशोर सिंह उर्फ आरके सिन्हा कौन हैं? पहली पीढ़ी के बिजनेसमैन और कद्दावर बीजेपी नेता रविंद्र किशोर सिन्हा उर्फ आरके सिन्हा बिहार के जाने-माने उद्योगपति तो हैं ही, इसके साथ ही वह एक बड़े कद्दावर राजनेता भी हैं. आरके सिंह भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद रह चुके हैं, लेकिन इससे भी बड़ी बात यह कि जब 1980 में मुंबई में अटल बिहारी वाजपेई जी की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई तो उस समय संस्थापक सदस्यों में से एक रविंद्र कुमार सिन्हा उर्फ आरके सिन्हा भी थे. इससे भी इतर एक पहचान यह कि वह पत्रकार थे और बाद में छोटा व्यवसाय शुरू किया और आज इतने बड़े बिजनेसमैन बन गए जो 13000 करोड़ रुपये से अधिक के मालिक हैं. इंदिरा गांधी के खिलाफ लिखा तो नौकरी गंवानी पड़ी रविंद्र कुमार सिन्हा का जन्म 22 सितंबर 1951 को बिहार के बक्सर में हुआ था. पिताजी की नौकरी पटना में थी तो वह पटना में रहे. यहीं पढ़ाई पूरी की और साथ-साथ वह पत्रकारिता करने लगे. उस समय बिहार के प्रमुख अखबार सर्च लाइट प्रदीप में वह युद्ध संवाददाता थे. बताया जाता है कि तब आरके सिन्हा की सैलरी 230 रुपये रुपये प्रतिमाह थी. रविंद्र कुमार सिन्हा ने साल 1971 में बतौर पत्रकार भारत-पाकिस्तान युद्ध को कवर किया था. बांग्लादेश की मुक्ति के लिए हुए इस युद्ध के बारे में एक मीडिया संस्थान से बातचीत में उन्होंने स्वयं बताया है कि इस कवरेज के लिए उन्हें प्रशंसा तो बहुत मिली लेकिन, तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के विरुद्ध लिखने के कारण इन्हें अखबार की नौकरी से निकाल दिया गया. 14 जवानों के साथ लेकर शुरू किया एसआईएस का सफर दरअसल, इस युद्ध के बाद कई युवा जवानों को मामूली विकलांगता के कारण सेना से बाहर होना पड़ गया था जिससे इन्हें पीड़ा पहुंची थी. नौकरी से निकाले जाने के बाद इन्होंने खुद से अपनी किस्मत बदलने की ठानी और इतना आगे बढ़े कि इनकी कंपनी में लगभग 3 लाख लोग नौकरी कर रहे हैं. इन्होंने जवानों को रोजगार देने के उद्देश्य से पटना के एक गैरेज में सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज लिमिटेड की स्थापना की. शुरुआत में उन्होंने सेना से रिटायर हुए 14 जवानों को 400 रुपये के मासिक वेतन पर अपने बिल्डर मित्र की इमारतों पर निजी गार्ड के रूप में तैनात किया. लोकनायक जय प्रकाश नारायण की सलाह से बनी कंपनी आरके सिन्हा बिहार के प्रथम पीढ़ी के उद्यमी हैं, जिन्होंने 1974 में एक छोटे से किराए के कार्यालय से दो लोगों की टीम के साथ भारत के पूर्वी हिस्सों में सफलतापूर्वक सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज लिमिटेड की शुरुआत की थी. एक मीडिया संस्थान से बातचीत में उन्होंने स्वयं बताया है कि 1974 के जयप्रकाश नारायण की अगुवाई में आंदोलन से भी जुड़े थे. जेपी आंदोलन के दौरान जेपी ने उनसे कहा कि जब तुम स्टोरी लिखते हो तो सारे उद्योगपति तुम्हारी तारीफ करते हैं. तुम्हारी पटना डायरी सबसे प्रसिद्ध है. तुम इनके बीच में ब्रिज होने का काम करो. उन उद्योगपतियों को जरूरत है अच्छे एम्पलाई की और इन गरीबों नौजवानों को जरूरत है, नौकरी मिल जाए. आज 13000 करोड़ रुपये तक का कंपनी का टर्नओवर जेपी की प्रेरणा से 1974 में ही कंपनी की स्थापना की और 1985 में इसे प्राइवेट लिमिटेड बना दिया. 1974 का स्टार्ट किया हुआ 50 साल का जो सफर है. आज 3 लाख से ज्यादा लोगों को स्थाई नौकरी दे रहा है. 13000 करोड़ से ज्यादा का इसका टर्नओवर है. पूरे देश के कोने-कोने में कंपनी है. न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में भी इसके ब्रांच हैं. SIS की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कंपनी का रेवेन्यू 11, 346 करोड़ रुपये है. 374 ब्रांच के साथ SIS भारत के अलावा सिंगापुर, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में भी अपनी सेवाएं देती है. कंपनी में 2, 83, 000 कर्मचारी कार्यरत हैं. यूंही कोई किसी के आगे नहीं झुक जाता… आरके सिन्हा को 2014 में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संसद सदस्य के रूप में राज्यसभा के लिए नामित किया गया था. वर्तमान में वे विभिन्न समितियों के सदस्य हैं. लेकिन अभी आरके सिन्हा इसलिए चर्चा में हैं कि सीएम नीतीश कुमार ने उनका पांव छू लिया. आरके सिन्हा बुजुर्ग हैं और उम्र में नीतीश कुमार से बड़े भी हैं. जेपी से जुड़े रहे आरके सिन्हा और नीतीश कुमार एक तरह से गुरु भाई भी हैं. जब नीतीश कुमार आरके सिन्हा के आगे झुक रहे थे तो उन्होंने सीएम को रोकने की कोशिश की और नीतीश कुमार के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें गले लगाने की भी कोशिश की. लेकिन, नीतीश कुमार का यूं झुकना किसी राजनीति का हिस्सा नहीं बल्कि एक दूसरे के प्रति सम्मान का नाता दर्शाता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Know About RK Sinha CM Nitish Kumar Bihar News Patna News BJP Leader RK Sinha BJP Ex-MP RK Sinha Chitragupt Puja CM Nitish Kumar Touched RK Sinha's Feet रविंद्र कुमार सिन्हा उर्फ आरके सिन्हा प्रोफाइल आरके सिन्हा के बारे में जानिये सीएम नीतीश कुमार बिहार समाचार पटना समाचार बीजेपी नेता आरके सिन्हा बीजेपी पूर्व सांसद आरके सिन्हा चित्रगुप्त पूजा सीएम नीतीश कुमार ने आरके सिन्हा के पांव छुए

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Bihar Politics: आपमें सत्ता दिखती है, रब्बा मैं क्या करूं! नीतीश की 'रात वाली बात' भाई वीरेंद्र ने बताईBihar Politics: आपमें सत्ता दिखती है, रब्बा मैं क्या करूं! नीतीश की 'रात वाली बात' भाई वीरेंद्र ने बताईBihar Politics: नीतीश कुमार की चुप्पी पर आरजेडी के सीनियर नेता भाई वीरेंद्र ने कहा कि नीतीश कुमार बीजेपी और आरएसएस के साथ रहने को लेकर चिंतित हैं। वे विचार कर रहे हैं कि आगे क्या करना है। भाई वीरेंद्र ने कहा कि 2025 के चुनाव को देखते हुए कुछ भी संभव है। नीतीश कुमार समाजवादी हैं और ऐसे ही...
Read more »

56 इंच का सीना कहां है? कश्मीर में मरे बिहारी मजदूरों पर विपक्ष का हमला56 इंच का सीना कहां है? कश्मीर में मरे बिहारी मजदूरों पर विपक्ष का हमलाBihar CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमले में बिहार के तीन मजदूरों की मौत पर संवेदना व्यक्त की है.
Read more »

साक्षी मलिक के आरोपों पर विनेश फोगाट का पलटवार, जानें क्या कहासाक्षी मलिक के आरोपों पर विनेश फोगाट का पलटवार, जानें क्या कहामहिला पहलवान साक्षी मलिक ने जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट और पहलवान बजरंग पूनिया पर बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने बीजेपी नेता बबीता फोगाट पर भी उन्हें उकसाने के आरोप लगाए।
Read more »

'आपने सिर्फ तस्वीर देखी', काजोल का छलका दर्द, शोबिज को बताया फेक!'आपने सिर्फ तस्वीर देखी', काजोल का छलका दर्द, शोबिज को बताया फेक!काजोल अक्सर ही ट्रोल्स का शिकार होती रहती हैं, लेकिन वो इसकी बिल्कुल परवाह नहीं करती हैं. एक्ट्रेस ने इसकी वजह भी बताई है.
Read more »

JDU मतलब जहां-दारू-अनलिमिटेड? RJD ने Nitish Kumar की पार्टी का ये कैसा फुल फॉर्म रख दियाJDU मतलब जहां-दारू-अनलिमिटेड? RJD ने Nitish Kumar की पार्टी का ये कैसा फुल फॉर्म रख दियाबिहार में शराबबंदी की विफलताओं पर राजद ने इस बार नीतीश कुमार के साथ पीएम मोदी को भी निशाने पर ले Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

तारीफ सुन गदगद हुए CM नीतीश कुमार, भाषण के बीच छू लिए बीजेपी नेता के पैर, VIDEOतारीफ सुन गदगद हुए CM नीतीश कुमार, भाषण के बीच छू लिए बीजेपी नेता के पैर, VIDEOबीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद ने नीतीश कुमार की तारीफ की और कहा कि मंदिर का स्वरूप जो बदला है, उसके लिए नीतीश कुमार को श्रेय जाता है. इसके बाद नीतीश कुमार गदगद हो गए और मंच पर आरके सिन्हा के पैर छू लिए. बीजेपी के पूर्व सांसद का कहना था कि इस मंदिर की हालत बहुत खराब थी, लेकिन नीतीश कुमार ने ध्यान देकर इस मंदिर का स्वरूप बदल दिया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:46:17