Sunil Narine react on toughest to bowl, दुनिया के मिस्ट्री स्पिनर माने जाते वाले सुनील नरेन ने उन दो भारतीय बल्लेबाजों के नाम बताएं हैं जिसे वो सबसे खतरनाक मानते हैं.
Sunil Narine on toughest to bowl: दुनिया के मिस्ट्री स्पिनर सुनील नरेन ने भारत के उन दो बल्लेबाजों के नाम बताएं हैं जिनके खिलाफ गेंदबाजी करना उनके लिए काफी मुश्किल है. बता दें कि आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने वाला है.
उससे पहले नरेन ने दो भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बात की है जिसे वो सबसे खतरनाक मानते हैं. नरेन ने पहले नंबर पर वीरेंद्र सहवाग को नाम लिया. मिस्ट्री स्पिनर नरेन ने माना है कि सहवाग दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक रहे हैं. उनके खिलाफ गेंदबाजी करना हमेशा से उनके लिए एक बड़ी चुनौती रही है. इसके बाद नरेन ने वर्तमान क्रिकेट से यशस्वी जायसवाल का नाम लिया है. नरेन ने जायसवाल को विश्व क्रिकेट का भविष्य माना है और कहा है कि वर्तमान में जायसवाल एक ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके खिलाफ गेंदबाजी करना उन्हें सबसे मुश्किल लगता है. जायसवाल को लेकर बात करते हुए नरेन ने कहा, "वह निडर बल्लेबाज है और मुझे लगता है कि उसके पास गेंदबाजों पर हावी होने वाली मानसिकता है और लगातार वह गेंदबाजों पर हावी होने की कोशिश करने की इच्छाशक्ति रखता है. यकीनन जायसवाल एक भविष्य का सुपरस्टार है." {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});बता दें कि नरेन केकेआऱ के लिए सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक रहे हैं जिसे इस फ्रेंचाइजी से रिटेन किया है. एक ऑलराउंडर के तौर पर नरेन लगातार बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं. Sunil Narine ने अबतक 176 मैच खेलकर 1534 रन बनाए हैं और कुल 180 विकेट लेने में सफल रहे हैं. इस बार भी नरेन केकेआऱ के लिए काफी अहम होंगे. केकेआर अपना पहला मैच 22 मार्च को आरसीबी के साथ खेलने वाली है.कोलकाता नाइटराइडर्स की पूरी टीम – अजिंक्य रहाणे , सुनील नरेन, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डिकॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, एनरिक नॉर्किया, अंगकृष रघुवंशी, वैभव अरोड़ा, मयंक मार्कंडे, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, स्पेंसर जॉनसन, लवनीत सिसोदिया, अनुकूल रॉय, मोईन अली, चेतन सकारिया/ उमरान मलिक
Virender Sehwag Yashasvi Bhupendra Kumar Jaiswal IPL 2025 Kolkata Knight Riders Cricket
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कौन था सबसे तेज गेंद फेंकने वाला खतरनाक गेंदबाज? सुनील गावस्कर ने दिया जवाबSunil Gavaskar react on Fastest bowler bowler he faced: भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने उस गेंदबाज का नाम लिया है जिसे वो सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक मानते थे.
Read more »
विवियन रिचर्ड्स ने चुने भारत के 5 सबसे महान खिलाड़ी, इस खिलाड़ी को बताया 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम'Viv Richards Picks top 5 Indian cricketer of All Time: दुनिया के सबसे महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स ने भारत के टॉप 5 सबसे महान क्रिकेटरों का चयन किया है.
Read more »
सचिन-कोहली नहीं, विवियन रिचर्ड्स ने इस क्रिकेटर को बताया दुनिया का सबसे महान बल्लेबाजViv Richards on Best Batsman in World Cricket: पूर्व वेस्टइंडीज दिग्गज ने Cyrus Says के पॉडकास्ट पर बात करते हुए अपने सबसे मनपसंद बल्लेबाज के नाम का खुलासा किया है. पूर्व दिग्गज ने
Read more »
सचिन तेंदुलकर नहीं बल्कि यह बल्लेबाज था दुनिया का सबसे खतरनाक, कोर्टनी वाल्श ने बतायाCourtney Walsh react on toughest batsman
Read more »
तेंदुलकर-अफरीदी नहीं बल्कि इस बल्लेबाज को गेंदबाजी करना था सबसे मुश्किल, कोर्टनी वाल्श ने बतायाCourtney Walsh react on toughest batsman, दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज रहे कोर्टनी वाल्श ने उस बल्लेबाज का नाम बताया है जिसके खिलाफ गेंदबाजी करना उनके लिए काफी मुश्किल हुआ करता था.
Read more »
IPL 2025: डेल स्टेन ने इन दो खिलाड़ियों को बताया टी20 क्रिकेट का सबसे बेस्ट गेंदबाजDale Steyn Picks Jasprit Bumrah and kagiso Rabada as Best T20I Bowler: स्टेन ने कहा कि सिर्फ 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करना काफी नहीं है.
Read more »
