विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने से वार्नर तीसरी बार चूके
सनराइजर्स हैदराबाद टीम के ताबड़तोड़ बल्लेबाज डेविड वार्नर आगामी क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए अपने देश ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए हैं. आईपीएल के मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वार्नर वतन वापसी के साथ ही एकबड़े आईपीएल रिकॉर्ड से भी चूक गए.
वार्नर ने आईपीएल 12 में सबसे ज्यादा 692 रन बनाए हैं. उनके अलावा सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में के एल राहुल 520 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं. इनके अलावा आंद्रे रसेल 486 रन के साथ तीसरे नंबर पर, शिखर धवन 451 रन के साथ चौथे नंबर पर और विराट कोहली 448 रन के साथ 5वें नंबर पर हैं. इस आईपीएल में वार्नर ने कुल 9 अर्धशतक लगाए हैं लेकिन वो एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए. अगर वो ऑस्ट्रेलिया नहीं लौटते तो बाकी के मैचों में कोहली का रिकॉर्ड तोड़ सकते थे. विराट कोहली ने 2016 के आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा 12अर्धशतक लगाए थे. कोहली का यह रिकॉर्ड अभी तक कोई नहीं तोड़ पाया है. हालांकि, यह माना जा रहा था कि डेविड वार्नर कोहली के इस रिकॉर्ड को इस आईपीएल के सीजन में ध्वस्त कर देंगे लेकिन उनकी वतन वापसी के बाद यह बात भी यहीं खत्म हो गई है.डेविड वार्नर- 9 *वार्नर की वापसी के बाद टीम के खिलाड़ियों और सहायक स्टाफने कहा कि वार्नर की कमी खलेगी. दक्षिण अफीका में पिछले साल गेंद से छेड़छाड़ के मामले में एक साल का प्रतिबंध पूरा करने के बाद वार्नर को ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय विश्व कपटीम में शामिल किया गया है. वार्नर ने ट्वीट किया, ‘इस सत्र में ही नहीं बल्कि पिछले साल भी सनराइजर्स परिवार से मिले समर्थन का आभार व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं. मुझे लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा लेकिन वापसी शानदार रही.’
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बढ़त के साथ बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 39100 के स्तर परदेश के शेयर बाजार की गुरुवार को मजबूत शुरुआत हुई. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 39,100 के स्तर को पार कर गया.
Read more »
दिल्ली के लिए AAP ने किए कई ऐलान, लेकिन हर वादे के साथ लगाई शर्त
Read more »
Vodafone के इस प्लान में मिलेगा 5 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलVodafone ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नया 139 रुपये का रीचार्ज पैक पेश किया है। नए रीचार्ज पैक में वोडाफोन यूज़र्स को हर महीने 5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलता है।
Read more »
तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 39 हजार अंक के पारसप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी रही और सेंसेक्स 336 अंक बढ़त के साथ एक बार फिर 39,000 के आंकड़े को पार कर गया.
Read more »
भारतीय वायुसेना के डॉक्टरों ने मरीजों के साथ किया डांस, वीडियो वायरलइन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय वायुसेना के डॉक्टर मरीजों के साथ डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो
Read more »
मैं आम आदमी के साथ और सत्तारूढ़ पार्टी अमीरों के साथ: कन्हैया-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: बिहार के बेगूसराय से सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने सोमवार को विश्वास जताते हुए कहा कि वह चुनावी दंगल में बीजेपी और आरजेडी के उम्मीदवार के मुकाबले जीत हासिल कर लेंगे। उन्होंने कहा कि बेगूसराय की जनता दिल से वोट करेगी न कि दल से।
Read more »
