कोविड वैक्सीन से युवाओं की हो रही अचानक मौतें? AIIMS और ICMR ने कही ये बात

Delhi News

कोविड वैक्सीन से युवाओं की हो रही अचानक मौतें? AIIMS और ICMR ने कही ये बात
AiimsICMRStudy On Sudden Deaths
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 98 sec. here
  • 26 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 123%
  • Publisher: 63%

Covid Vaccine Not Linked To Sudden Deaths: भारत में युवाओं की अचानक हो रही मौतों के पीछे का रहस्य सामने आ गया है. AIIMS और ICMR की रिसर्च स्टडी के अनुसार, कोविड वैक्सीन और इन मौतों के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है.

Covid -19 Vaccine : भारत में युवाओं में अचानक होने वाली मौतों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के एक संयुक्त शोध अध्ययन ने इस पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है.

शोध के प्रारंभिक निष्कर्षों में कहा गया है कि इन मौतों का कोविड-19 टीकाकरण से कोई संबंध नहीं है. एम्स दिल्ली के पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. सुधीर अरावा ने इस शोध के परिणामों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि अचानक होने वाली मौतों का कोविड-19 वैक्सीनेशन से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने कहा कि हमने युवाओं में अचानक होने वाली मौतों के कारणों का विश्लेषण किया और पाया कि इसका मुख्य कारण दिल का दौरा था. जब कोरोनरी धमनियां अवरुद्ध हो जाती हैं, तो हृदय का सामान्य कामकाज रुक जाता है, जिसके कारण अचानक मौत हो जाती है. बता दें, यह अध्ययन एक वर्षीय शोध पर आधारित था और इसके परिणाम आईसीएमआर की एक पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं. शोध में यह भी स्पष्ट किया गया कि अब तक भारत में इस तरह की अचानक मौतों का कोई दस्तावेजीकरण नहीं हुआ था, हालांकि, एम्स के शोध में इसे दर्ज किया गया है. जीवनशैली का पड़ रहा युवाओं पर असर डॉ. अरावा ने युवाओं में अचानक मौतों के अन्य संभावित कारणों को समझाते हुए कहा कि जीवनशैली एक बड़ा कारण हो सकता है. आजकल युवाओं में अत्यधिक शराब का सेवन, अनियमित खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी देखी जा रही है, जो दिल के दौरे का कारण बन सकते हैं. उन्होंने कहा कि हमें अपनी जीवनशैली में सुधार लाने की आवश्यकता है. डॉ. अरावा ने आगे यह भी बताया कि आनुवंशिक विश्लेषण पर आधारित शोध भी जारी है और इसके परिणामों से इस मुद्दे के और पहलू सामने आ सकते हैं. #WATCH | Delhi: On AIIMS–ICMR research study on sudden deaths among young adults, Dr Sudheer Arava, Professor at AIIMS, New Delhi, says, ...Our initial study has shown that there is no such role of the COVID vaccine and complications related to sudden deaths, especially in young… pic.twitter.comtwjzmLkSst — ANI December 14, 2025 इस बीच जब शोधकर्ताओं से पूछा गया कि क्या कोविड-19 वैक्सीनेशन और युवाओं की अचानक मौतों के बीच कोई संबंध है, तो डॉ. अरावा ने कहा कि हमने इस संभावना को भी ध्यान में रखा था, लेकिन हमारे शोध से यह स्पष्ट रूप से सामने आया कि इन मौतों का कोविड-19 वैक्सीनेशन से कोई संबंध नहीं है. इस शोध ने यह साबित कर दिया है कि कोविड-19 टीकाकरण युवाओं में अचानक मौतों का कारण नहीं है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Aiims ICMR Study On Sudden Deaths Dr Sudheer Arava COVID Vaccine COVID-19 Vaccine Deaths Covid Covid Vaccine AIIMS Delhi Dr. Sudhir Arava Heart Attacks Deaths Alcohol Cardiac Arrest Trending News Latest News Breaking News India News Delhi News Mumbai News Kolkata News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

1 फल-1 सब्जी, दिल और दिमाग को अटैक से बचा सकती है? AIIMS दिल्ली से ट्रेंड डॉक्टर प्रियंका ने बताया1 फल-1 सब्जी, दिल और दिमाग को अटैक से बचा सकती है? AIIMS दिल्ली से ट्रेंड डॉक्टर प्रियंका ने बतायादिल और दिमाग शरीर के दो सबसे जरूरी अंग हैं। एक खून पंप करता है और दूसरा पूरे शरीर को कंट्रोल करता है। क्या कोई एक फूड किसी एक अंग को हेल्दी बना सकता है? इसके बारे में डॉक्टर प्रियंका शेरावत ने जानकारी दी है।
Read more »

स्ट्रोक इलाज में AIIMS ने रचा इतिहास, देश की पहली स्वदेशी क्लिनिकल ट्रायल से एडवांस ब्रेन स्टेंट को मिली मं...स्ट्रोक इलाज में AIIMS ने रचा इतिहास, देश की पहली स्वदेशी क्लिनिकल ट्रायल से एडवांस ब्रेन स्टेंट को मिली मं...एम्स (AIIMS) ने स्ट्रोक इलाज के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. एम्स देश की पहली समर्पित भारतीय क्लिनिकल ट्रायल GRASSROOT ट्रायल का राष्ट्रीय समन्वय केंद्र और प्रमुख भर्ती स्थल रहा, जिसमें अत्याधुनिक स्ट्रोक डिवाइस सुपरनोवा स्टेंट का सफल परीक्षण किया गया.
Read more »

ICMR: कोरोना टीकाकरण से नहीं...इस वजह हो रहीं अचानक मौतें, आईसीएमआर के अध्ययन में बड़ा खुलासाICMR: कोरोना टीकाकरण से नहीं...इस वजह हो रहीं अचानक मौतें, आईसीएमआर के अध्ययन में बड़ा खुलासाकोरोना महामारी के बाद युवाओं में अचानक हार्ट अटैक से होने वाली मौतों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के एक अहम अध्ययन ने तस्वीर काफी हद तक
Read more »

शराब और सिगरेट के शौकीन युवा हो रहे दिल की बीमारी के शिकार, AIIMS की स्टडी में चौंकाने वाला खुलासाशराब और सिगरेट के शौकीन युवा हो रहे दिल की बीमारी के शिकार, AIIMS की स्टडी में चौंकाने वाला खुलासाएम्स, नई दिल्ली के अध्ययन में शराब व सिगरेट के शौकीन युवाओं में हृदय रोग बढ़ने की बात सामने आई है। 45 वर्ष से कम उम्र के लोगों की मौत का सबसे बड़ा कारण हृदय रोग है। यह बीमारी बिना किसी स्पष्ट लक्षण के चुपचाप शरीर में बढ़ती रहती है। विशेषज्ञों ने 2214 पोस्टमार्टम मामलों का विश्लेषण किया, जिनमें 57 प्रतिशत मौतें युवाओं से संबंधित थीं। मरने वाले 57...
Read more »

अचानक मौत का कारण बीमार दिल... दिल्ली AIIMS की स्टडी में बड़ा खुलासाअचानक मौत का कारण बीमार दिल... दिल्ली AIIMS की स्टडी में बड़ा खुलासाअचानक हो रही मौत को लेकर दिल्ली एम्स की एक चौकाने वाली स्टडी सामने आई है, जिसमें यह पता चला है कि अचानक होने वाली मौत के पीछे का कारण दिल की बीमार है।
Read more »

महिलाओं की हड्डियों का मिल गया नया दोस्त... AIIMS की स्टडी में चौंकाने वाला खुलासामहिलाओं की हड्डियों का मिल गया नया दोस्त... AIIMS की स्टडी में चौंकाने वाला खुलासाएम्स की रिसर्च में एक बड़ा खुलासा हुआ है। स्टडी में सामने आया है कि महिलाओं में तेजी से बढ़ने वाले ऑस्टियोपोरोसिस के इलाज को लेकर नई उम्मीद जगी है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:47:00