केरल में LDF और UDF में किस ओर जाएगा मुस्लिम वोटर? BJP करेगी तय, समझिए कैसे

Muslim Voters In Kerala News

केरल में LDF और UDF में किस ओर जाएगा मुस्लिम वोटर? BJP करेगी तय, समझिए कैसे
Kerala NewsKerala CMKerala Election 2026
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 71 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 51%

Kerala Elections 2026 : केरल विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 9 अप्रैल को होनी है। यहां पिनराई विजयन की वामपंथी सरकार है। पनराई विजयन को सत्ता से हटाने के लिए बीजेपी एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। कांग्रेस भी मैदान में है। इस बार मुस्लिम वोटर्स को लेकर असमंजस की स्थिति हो गई...

तिरुवनंतपुरम : केरल विधानसभा चुनाव में मुस्लिम वोटर किस तरफ जाएंगे, इसमें BJP एक बड़ा फैक्टर बनती दिख रही है। राज्य में 9 अप्रैल को वोटिंग है और LDF व UDF - दोनों ही अल्पसंख्यकों का वोट पाने की कोशिश में हैं। जिस तरह दोनों गठबंधनों के नेता एक-दूसरे पर BJP की बी-टीम होने का आरोप लगा रहे हैं, उससे साफ है कि दोनों को पता है कि मुस्लिम वोटर्स की दिशा तय करने में BJP एक अहम फैक्टर है।मुस्लिम वोटों की लड़ाईकेरल में ऐसा पहले भी होता रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान ज्यादातर लोगों को चिंता थी कि कहीं राज्य का सांप्रदायिक सौहार्द खराब ना हो। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए तब भी BJP बड़ा फैक्टर थी और उसके खिलाफ उन्हें UDF ही मजबूत लगी। तब जनता में सरकार को लेकर नाराजगी भी थी। नतीजे आए तो 20 लोकसभा सीटों में से 18 पर UDF उम्मीदवारों को जीत मिली थी। इसी वजह से इस बार दोनों गठबंधन दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे ही BJP का मुकाबला कर सकते हैं। केरल की राजनीति लंबे वक्त से इन दो अलायंस के बीच ही घूमती रही है। पहले हर 5 साल में सत्ता बदल जाती थी, लेकिन 2021 में पहली बार यह परंपरा टूटी और LDF ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाई।केरल में मुस्लिम आबादी करीब 26.

5% है। उत्तर के जिलों - मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में अल्पसंख्यक वोट ही निर्णायक होते हैं। परंपरागत रूप से ये वोट कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF के साथ रहे और इसके पीछे गठबंधन में शामिल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग बड़ी वजह थी। हालांकि पिछले दो विधानसभा चुनावों में LDF ने इस आधार में सेंध लगाई है। थिंक टैंक सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी रिसर्च के पोस्ट पोल सर्वे के मुताबिक, 2021 में करीब 65% मुस्लिम वोट UDF को मिले। लगभग 30% वोट LDF की तरफ गए।किधर जाएंगे मुस्लिम वोटरइसी वोट बैंक पर BJP का अप्रत्यक्ष प्रभाव दिखता है। पार्टी का केरल में वोट शेयर भले सीमित हो, लेकिन उसकी मौजूदगी और बढ़ती राजनीतिक सक्रियता ने विपक्षी दलों की रणनीति को प्रभावित किया है। माना जा रहा है कि ज्यादातर मुस्लिम मतदाता यह देखकर वोट दे सकते हैं कि किसे रोकना है और कौन रोक सकता है। इसीलिए केरल में कांग्रेस और सीपीएम के बीच आरोप-प्रत्यारोप का एक बड़ा मुद्दा यही है कि कौन BJP के खिलाफ ज्यादा मजबूती से खड़ा है।लोकसभा चुनावों में मुस्लिम वोटों का UDF की तरफ झुकाव साफ था, खासकर उत्तर के इलाकों में। यहां UDF ने लगभग क्लीन स्वीप किया। हालांकि केरल विधानसभा चुनाव में पैटर्न अलग था। केरल में BJP अहम फैक्टर बनती जा रही है और उसे कुछ सफलता भी मिली है। पार्टी की हालिया राजनीतिक उपलब्धियां भले सीमित हों, लेकिन प्रतीकात्मक रूप से अहम हैं। त्रिशूर लोकसभा सीट पर जीत और तिरुवनंतपुरम नगर निगम में सफलता ने इस नैरेटिव को भी मजबूत किया है कि BJP अब नॉन-फैक्टर नहीं रही। यह नैरेटिव ही विपक्षी वोटों के ध्रुवीकरण को प्र

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Kerala News Kerala CM Kerala Election 2026 Kerala Chunav Kerala Kerala Elections Date 2026 Kerala BJP Kerala Congress Muslim Population In Kerala

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

नोएडा में अखिलेश की सद्भावना रैली आज: पश्चिमी यूपी से 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेगी सपानोएडा में अखिलेश की सद्भावना रैली आज: पश्चिमी यूपी से 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेगी सपाAkhilesh Yadav Sadbhavna Rally Noida Dadri 29 March Western UP BJP Failings.
Read more »

'LDF-UDF ने वर्षों तक किया सत्ता का व्यापार': केरल मे PM मोदी का विपक्ष पर हमला, कहा- लोगों से किए खोखले दावे'LDF-UDF ने वर्षों तक किया सत्ता का व्यापार': केरल मे PM मोदी का विपक्ष पर हमला, कहा- लोगों से किए खोखले दावेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए पलक्कड़ पहुंचे। यहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री पारंपरिक केरल मुंडू (धोती) पहने हुए नजर आए। जनसभा
Read more »

एक भ्रष्ट, दूसरा महाभ्रष्ट... केरल में बोले PM मोदी- LDF-UDF के 'डबल गेम' से ऊब चुकी है जनताएक भ्रष्ट, दूसरा महाभ्रष्ट... केरल में बोले PM मोदी- LDF-UDF के 'डबल गेम' से ऊब चुकी है जनतापलक्कड़ में रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि केरल में एलडीएफ और यूडीएफ के वादों पर लोगों का भरोसा कम हो गया है. उन्होंने दावा किया कि राज्य में बदलाव का माहौल है और बीजेपी-एनडीए को समर्थन बढ़ रहा है. पीएम मोदी ने दोनों गठबंधनों पर वोटबैंक राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि बीजेपी सरकार बनने पर केरल का तेज विकास होगा.
Read more »

'LDF-UDF ने वर्षों तक किया सत्ता का व्यापार': केरल में PM मोदी का विपक्ष पर हमला, कहा- लोगों से किए खोखले दावे'LDF-UDF ने वर्षों तक किया सत्ता का व्यापार': केरल में PM मोदी का विपक्ष पर हमला, कहा- लोगों से किए खोखले दावेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए पलक्कड़ पहुंचे। यहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री पारंपरिक केरल मुंडू (धोती) पहने हुए नजर आए। जनसभा
Read more »

DMK का मेनिफेस्टो जारी, महिलाओं को ₹8000 का कूपन देगी: इससे टीवी-फ्रिज खरीद सकेंगी; पश्चिम बंगाल में चुनाव ...DMK का मेनिफेस्टो जारी, महिलाओं को ₹8000 का कूपन देगी: इससे टीवी-फ्रिज खरीद सकेंगी; पश्चिम बंगाल में चुनाव ...Tamil Nadu Assam West Bengal Puducherry Kerala Election 2026 Updates TVK DMK TMC BJP Congress
Read more »

DMK का मेनिफेस्टो जारी, महिलाओं को ₹8000 का कूपन देगी: इससे टीवी-फ्रिज खरीद सकेंगी; पश्चिम बंगाल में चुनाव ...DMK का मेनिफेस्टो जारी, महिलाओं को ₹8000 का कूपन देगी: इससे टीवी-फ्रिज खरीद सकेंगी; पश्चिम बंगाल में चुनाव ...Tamil Nadu Assam West Bengal Puducherry Kerala Election 2026 Updates TVK DMK TMC BJP Congress
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:21:20