केजरीवाल सरकार ने 11 साल में नहीं चलाया एक भी सामाजिक चेतना अभियान : वीरेंद्र सचदेवा

United States News News

केजरीवाल सरकार ने 11 साल में नहीं चलाया एक भी सामाजिक चेतना अभियान : वीरेंद्र सचदेवा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

केजरीवाल सरकार ने 11 साल में नहीं चलाया एक भी सामाजिक चेतना अभियान : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली, 9 जून । दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीरता न दिखाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने करीब 11 साल पहले निर्भया मामले पर राजनीति की थी और आज तक मासूम बच्चियों के साथ होने वाले अपराधों पर केवल राजनीतिक बयानबाजी तक ही सीमित रही है।वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि ऐसे घिनौने अपराध निस्संदेह निंदनीय हैं और समाज में इनके लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए, लेकिन इन घटनाओं को सिर्फ कानून व्यवस्था की नाकामी बताना एक राजनीतिक चालाकी है।सचदेवा के अनुसार, इस तरह के अपराध करने वाले लोग विकृत मानसिकता और आपराधिक प्रवृत्ति के होते हैं, जिन्हें केवल सख्त कानून ही नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता के जरिए भी नियंत्रित किया जा सकता है।नेहरू विहार में एक नाबालिग बच्ची के साथ हुए हालिया वीभत्स अपराध का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और जल्द ही गिरफ्तारी भी हो जाएगी। हालांकि, ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए केवल कानूनी कार्रवाई ही पर्याप्त नहीं है, समाज में जन जागरण और अपराधियों के मन में भय पैदा करने के लिए एक व्यापक सामाजिक अभियान की जरूरत है।सचदेवा ने सवाल किया कि बीते 11 वर्षों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री आतिशी मार्लेना ने महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर कोई भी स्थायी या व्यापक सामाजिक चेतना अभियान क्यों नहीं चलाया?उन्होंने कहा कि चाहे दिल्ली महिला आयोग हो या बाल आयोग, इनके प्रमुख अक्सर राष्ट्रीय मुद्दों पर बयान देते हैं, लेकिन महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों की मानसिकता को बदलने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए गए।भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि नेहरू विहार कांड में आरोपी भी अल्पसंख्यक समाज से है और पीड़िता का पड़ोसी था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि ऐसे अपराध सामाजिक रूप से कितने गहरे हैं।--आईएएनएसडीएससी/एकेजे Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Odisha Cabinet Meeting: कैबिनेट बैठक में 6 प्रस्ताव को अनुमोदन, उच्च शिक्षा में पिछड़ा वर्ग को मिलेगा 11.25 प्रतिशत आरक्षणOdisha Cabinet Meeting: कैबिनेट बैठक में 6 प्रस्ताव को अनुमोदन, उच्च शिक्षा में पिछड़ा वर्ग को मिलेगा 11.25 प्रतिशत आरक्षणओडिशा सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसले में उच्च शिक्षा में सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग एसईबीसी के छात्रों के लिए 11.
Read more »

जापान के एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, 30 साल में नहीं खोया एक भी बैगजापान के एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, 30 साल में नहीं खोया एक भी बैगजापान के कंसाई एयरपोर्ट ने एक अनोखा रिकॉर्ड कायम किया है, जिसे आज तक 30 सालों में एक भी बैग खोने का कोई मामला नहीं सामने आया है। इस शानदार उपलब्धि के लिए कंसाई एयरपोर्ट को कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुके हैं।
Read more »

राजेश, अमिताभ और रजनीकांत नहीं , इस एक्टर का गिनीज बुक में है नाम दर्ज, 700 से ज्यादा फिल्मों में किया काम, 50 से ज्यादा ब्लॉकबस्टरराजेश, अमिताभ और रजनीकांत नहीं , इस एक्टर का गिनीज बुक में है नाम दर्ज, 700 से ज्यादा फिल्मों में किया काम, 50 से ज्यादा ब्लॉकबस्टरसाउथ एक्टर प्रेम नजीर के नाम एक साल में 41 फिल्मों में काम करने का रिकॉर्ड दर्ज है जिसे साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड का कोई भी एक्टर नहीं तोड़ पाया है.
Read more »

11 सालों में बड़े-बड़े वादों के खोखले दावे... मल्लिकार्जुन खरगे ने बताए 7 पॉइंट, कहा- ऐसा रहा कमल का निशान!11 सालों में बड़े-बड़े वादों के खोखले दावे... मल्लिकार्जुन खरगे ने बताए 7 पॉइंट, कहा- ऐसा रहा कमल का निशान!Modi Govt 11 Years: साल 2014 में बंपर जीत के बाद मोदी सरकार सत्ता में आई थी और नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी.
Read more »

हमारी नारीशक्ति की सफलताएं... पीएम मोदी के 51 सेकंड की वीडियो में महिलाओं की तरक्की के 11 साल का सफरहमारी नारीशक्ति की सफलताएं... पीएम मोदी के 51 सेकंड की वीडियो में महिलाओं की तरक्की के 11 साल का सफरप्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 11 साल पूरे कर लिए हैं। इस दौरान महिलाओं के लिए शुरू की गई योजनाओं ने उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाया है।
Read more »

'AAP बताए कि 11 साल में अपराध रोकने के लिए क्या किया', आप के आरोपों पर बोले वीरेंद्र सचदेवा'AAP बताए कि 11 साल में अपराध रोकने के लिए क्या किया', आप के आरोपों पर बोले वीरेंद्र सचदेवादिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप नेता आतिशी से दिल्ली में बच्चियों के खिलाफ अपराध रोकने के लिए किए गए कार्यों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आप सरकार में महिला और बाल आयोग ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। सचदेवा ने मासूमों के साथ अपराधों को निंदनीय बताते हुए सामाजिक जागरूकता और सख्त पुलिस कार्रवाई की आवश्यकता पर बल...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:18:33