केजरीवाल को क्यों लग रहा कि उन्हें मुस्लिम वोट नहीं मिला

United States News News

केजरीवाल को क्यों लग रहा कि उन्हें मुस्लिम वोट नहीं मिला
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 77 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 34%
  • Publisher: 51%

केजरीवाल को क्यों लग रहा कि उन्हें मुस्लिम नहीं मिला

23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि आख़िरी घंटों में दिल्ली के मुसलमान मतदाता कांग्रेस की तरफ़ शिफ़्ट हो गए. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की सभी सात सीटों पर आम आदमी पार्टी जीत रही थी लेकिन अंतिम समय में मुस्लिम वोट कांग्रेस के साथ चले गए.

इंडियन एक्सप्रेस को दिए अपने इंटरव्यू में केजरीवाल ने कहा,"देखते हैं क्या होता है. दरअसल, चुनाव के 48 घंटे पहले तक लग रहा था सातों सीटों पर आम आदमी पार्टी को जीत मिलेगी. अंतिम पलों में पूरा मुस्लिम वोट कांग्रेस की तरफ़ चला गया. मतदान से ठीक पहले की रात ऐसा हुआ. हम यह पता लगा रहे हैं कि हुआ क्या है. पूरा का पूरा मुस्लिम वोट कांग्रेस में शिफ़्ट हो गया. ये दिल्ली में 12-13 फ़ीसदी हैं." पंजाब के राजपुरा में अपने चुनावी अभियान के दौरान केजरीवाल ने यह बयान दिया. आम आदमी पार्टी पंजाब की सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. यहां 19 मई को मत डाले जाएंगे. केजरीवाल के इस बयान पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और पूर्व आम आदमी पार्टी सदस्य कुमार विश्वास ने प्रतिक्रियाएं दी हैं. शीला दीक्षित ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा,"मुझे नहीं पता कि वो क्या कहने की कोशिश कर रहे हैं. लोगों के पास अपनी पसंद की पार्टी को वोट करने का अधिकार है. दिल्ली के लोग न तो अरविंद केजरीवाल के शासन के मॉडल को समझते हैं और न ही पसंद करते हैं." कई जानकारों का कहना है कि दिल्ली के मुसलमान अरविंद केजरीवाल की मुख्यमंत्री की भूमिका से नाराज़ नहीं हैं लेकिन वो केंद्र में बीजेपी के विकल्प के तौर कांग्रेस को देख रहे हैं. ऐसे में संभव है कि मुसलमानों ने आम आदमी पार्टी के बदले कांग्रेस को वोट किया हो.आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पहले दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में कांग्रेस से चुनाव पूर्व गठबंधन की कोशिश की थी. लेकिन दोनों के बीच गठबंधन नहीं हो सका. इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि कांग्रेस ही गठबंधन नहीं चाहती है. बीबीसी से बातचीत में तब शीला दीक्षित ने कहा था,"गठबंधन से हमें क्या लाभ मिलना था. हो सकता है इससे उन्हें लाभ हो रहा हो."

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जुराब उतरिए और पैरों को आजाद कीजिए | DW | 12.05.2019जुराब उतरिए और पैरों को आजाद कीजिए | DW | 12.05.2019अपने पैरों को बदबूदार जुराबों से आजाद कर दीजिए. जब कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर हॉलीवुड स्टार ऐसा कर सकते हैं तो आप क्यों नहीं? क्या आप जानते हैं कि दुनिया हर साल 8 मई को 'नो सॉक्स डे' मनाती है.
Read more »

कांग्रेस को झटका: प्रियंका गांधी पर लगाया अपमान करने का आरोप, फिर नेताओं ने दिया पार्टी से इस्तीफाकांग्रेस को झटका: प्रियंका गांधी पर लगाया अपमान करने का आरोप, फिर नेताओं ने दिया पार्टी से इस्तीफानीलम ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को हुई चुनावी सभा के बाद उन्होंने प्रियंका से शिकायत की थी कि भदोही से पार्टी के प्रत्याशी रमाकांत यादव जिला कांग्रेस कमेटी से बिल्कुल भी तालमेल नहीं रख रहे हैं और रैली में पार्टी के कई जिला पदाधिकारियों को पास नहीं दिया गया. उनका आरोप है कि इस पर प्रियंका ने भीड़ के सामने ही उनसे तेज आवाज में बात की और कहा कि अगर आप लोग अपमानित महसूस कर रहे हैं तो करते रहिए. इसके अलावा प्रियंका ने भीड़ के सामने कई कड़े शब्द कहकर पार्टी जिला इकाई के पदाधिकारियों को अपमानित किया.
Read more »

फरीदाबाद: 'बूथ कैप्चरिंग' मामले में पोलिंग एजेंट गिरफ्तार, VIDEO वायरल होने के बाद EC ने लिया एक्शनफरीदाबाद: 'बूथ कैप्चरिंग' मामले में पोलिंग एजेंट गिरफ्तार, VIDEO वायरल होने के बाद EC ने लिया एक्शनस्थानीय निर्वाचन विभाग ने कहा कि पोलिंग एजेंट ने कम से कम तीन महिला वोटरों को प्रभावित करने की कोशिश की थी. इसके साथ ही बताया कि वरिष्ठ चुनाव अधिकारियों ने बूथ का दौरा किया था. रविवार शाम को उस युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. चुनाव आयोग ने कहा कि पर्यवेक्षक की रिपोर्ट मिलने के बाद उसका अध्ययन करने के लिए तय किया जाएगा कि आगे की कार्रवाई क्या की जाएगी.
Read more »

अरुण जेटली का हमला- मायावती ने बता दिया है कि वो क्यों पीएम बनने लायक नहीं– News18 हिंदीअरुण जेटली का हमला- मायावती ने बता दिया है कि वो क्यों पीएम बनने लायक नहीं– News18 हिंदीजेटली ने ट्वीट का कर कहा- 'वे (मायावती) प्रधानमंत्री बनने की प्रबल इच्छा रखती हैं. उनका गवर्नेंस, एथिक्स, और विचारधारा अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुकी है. Arun Jaitley Calls Mayawati Unfit for Prime Minister post after modi attack
Read more »

गोयल को रितेश देशमुख का जवाब- देर हो गई, 7 साल पहले जवाब मिल जातागोयल को रितेश देशमुख का जवाब- देर हो गई, 7 साल पहले जवाब मिल जातागोयल ने रविवार को बयान में कहा था कि 26 नवंबर 2008 को जब मुंबई पर आतंकी हमला हुआ, तब तत्कालीन सीएम को सिर्फ अपने बेटे को फिल्म में रोल दिलाने की चिंता थी. इस पर रितेश देशमुख ने जवाब दिया है.
Read more »

दिल्ली: मुस्लिम बहुल इलाकों में जोरदार वोटिंग, किसके हाथ लगेगी 7 सीटों की बाजी?-Navbharat Timesदिल्ली: मुस्लिम बहुल इलाकों में जोरदार वोटिंग, किसके हाथ लगेगी 7 सीटों की बाजी?-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: कांग्रेस और आप के सूत्रों ने बताया कि वे वोटों के बंटवारे से बीजेपी को होने वाले फायदे को लेकर चिंतित हैं। हालांकि कांग्रेस का मानना है कि वह इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने वाली है। पार्टी का मानना है कि लोग बड़े नजरिए को देखते हुए नैशनल पार्टी को वोट देना पसंद करेंगे।
Read more »

विराट कोहली ने बताया कि ऋषभ पंत को क्यों नहीं रखाविराट कोहली ने बताया कि ऋषभ पंत को क्यों नहीं रखाविराट कोहली ने बताया कि विश्व कप की टीम में ऋषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक को क्यों चुना.
Read more »

MP: कांग्रेस ने की स्ट्रॉन्गरूम में जैमर की मांग, शिवराज बोले- सता रहा हार का डरMP: कांग्रेस ने की स्ट्रॉन्गरूम में जैमर की मांग, शिवराज बोले- सता रहा हार का डरशिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इससे साफ होता है क‍ि कांग्रेस को अब अपनी ही सरकार के प्रशासन पर भरोसा नहीं रहा. इसीलिए दिग्विजय सिंह वोट डालने भी नहीं गए.
Read more »

नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी के बयानों के बीच बोले कैप्टन अमरिंदर पंजाब में कांग्रेस हारी तो मैं सीएम पद से इस्तीफा दे दूंगानवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी के बयानों के बीच बोले कैप्टन अमरिंदर पंजाब में कांग्रेस हारी तो मैं सीएम पद से इस्तीफा दे दूंगालोकसभा चुनाव में नवजोत सिंह सिद्धू के साथ मची खींचतान के बीच पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि अगर राज्य में कांग्रेस चुनाव हार जाती है तो वह मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे देंगे. उन्होंने कहा है कि सभी मंत्रियों और विधायकों को कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर जिम्मेदारी दी गई है. नवजोत सिंह सिद्धू  की पत्नी के टिकट न मिलने के पीछे सीएम और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता आशा कुमारी को जिम्मेदार बताने वाले बयान को भी उन्होंने खारिज किया है. कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि उन्हें अमृतसर या बठिंडा सीट से कांग्रेस की टिकट की पेशकश की गई लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था. साथ ही सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ लोकसभा सीट से कौर को टिकट नहीं मिलने में उनकी कोई भूमिका नहीं थी क्योंकि टिकट बंटवारे का काम दिल्ली में कांग्रेस के आला कमान ने किया था और उन्होंने पवन कुमार बंसल को चुना.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: मुस्लिम वोटर्स को लेकर केजरीवाल के बयान पर शीला दीक्षित का पलटवार– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव 2019: मुस्लिम वोटर्स को लेकर केजरीवाल के बयान पर शीला दीक्षित का पलटवार– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव के नतीजे 23 मई को आएंगे, लेकिन उससे पहले दिल्ली में सियासत गरमा गई है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आखिरी समय में मुस्लिम वोट कांग्रेस की तरफ चले गए. इस पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. शीला दीक्षित ने कहा कि मुझे नहीं मालूम कि केजरीवाल क्या कहने की कोशिश कर रहे हैं. हर किसी को अधिकार है कि वह जिस भी पार्टी को वोट देना चाहे दे सकता है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:59:17