फरीदाबाद: 'बूथ कैप्चरिंग' मामले में पोलिंग एजेंट गिरफ्तार, VIDEO वायरल होने के बाद EC ने लिया एक्शन

United States News News

फरीदाबाद: 'बूथ कैप्चरिंग' मामले में पोलिंग एजेंट गिरफ्तार, VIDEO वायरल होने के बाद EC ने लिया एक्शन
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 116 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 63%

फरीदाबाद: 'बूथ कैप्चरिंग' मामले में पोलिंग एजेंट गिरफ्तार, VIDEO वायरल होने के बाद EC ने लिया एक्शन Election2019 Electionswithndtv

फरीदाबाद: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के आरोप में एक पोलिंग एजेंट को हरियाणा के फरीदाबाद से रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया. एजेंट का एक वीडियो टि्वटर पर वायरल होने के बाद चुनाव आयोग ने कार्रवाई की है.

वीडियो में दिख रहा है कि फरीदाबाद के पृथला के आसावती के एक पोलिंग बूथ के अंदर एक युवक टेबल पर नीली टीशर्ट पहनकर बैठा है. कमरे में महिला वोटर्स लाइन में खड़ी हुई दिख रही हैं. जब एक महिला वोटर वोट डाल रही होती है तो वह युवक अपनी सीट से उठता है और उसकी तरफ जाता है. इसके बाद देखकर ऐसे लग रहा है कि वह जबरन बटन दबाता है. इसके बाद वह वापस अपनी सीट पर आ जाता है. उसने दो और महिलाओं के साथ ऐसा किया. हालांकि, NDTV इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता. वीडियो में देखा जा सकता है कि कमरे में कोई अन्य अधिकारी उस युवक को रोकने वाला नहीं दिख रहा है. टि्वटर पर वीडियो शेयर करते हुए कई लोगों ने चुनाव आयोग को टैग किया और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की. एक नेता को जिताने के लिए ये तरीका सही नहीं है! ! ये संविधान, कानून और नैतिकता के खिलाफ भी है! ! ! गाँव असावटी पलवल pic.twitter.com/m2euOOBkf2लोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातें चुनाव आयोग से एजेंट के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश मिलने के बाद फरीदाबाद निर्वाचन विभाग ने ट्वीट किया, 'तुरंत कार्रवाई की गई. एफआईआर दर्ज की गई. एक युवक को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया. पर्यवेक्षक ने मामले की व्यक्तिगत रूप से पूछताछ की. और पाया की तीन महिलाओं को प्रभावित करने के अलावा और किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई है.' The person in the video is the Polling agent who has been arrested in the afternoon itself. FIR lodged. He was trying to effect at least 3 lady voters. Observer & ARO with teams visited the booth at Asawati in prithala constituency. He is satisfied that voting was never vitiated कांग्रेस को झटका: प्रियंका गांधी पर लगाया अपमान करने का आरोप, फिर नेताओं ने दिया पार्टी से इस्तीफा बता दें, हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीटों पर रविवार को 69.50 प्रतिशत मतदान हुआ. यहां दो केन्द्रीय मंत्रियों और एक पूर्व मुख्यमंत्री समेत 223 उम्मीदवार मैदान में थे. हरियाणा में 2014 के आम चुनाव में 71.86 प्रतिशत मतदान हुआ था. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि रात 11 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार 69.50 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया. उन्होंने कहा कि राज्य में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और मतदान शांतिपूर्ण रहा. टिप्पणियांराज्य में कुल 1.80 करोड़ लोग मतदान के योग्य थे. सबसे अधिक मतदान प्रतिशत सिरसा संसदीय क्षेत्र में दर्ज किया गया. उसके बाद कुरुक्षेत्र , हिसार , अंबाला , भिवानी-महेंद्रगढ़ , रोहतक , सोनीपत, और गुड़गांव का नंबर आता है. फरीदाबाद और करनाल में तुलनात्मक रूप से कम मतदान दर्ज किया गया.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

तूफान फानी से निपटने के लिए ओडिशा सरकार की तारीफ में बोले पीएम मोदी- नवीन बाबू ने बहुत अच्छा काम किया हैतूफान फानी से निपटने के लिए ओडिशा सरकार की तारीफ में बोले पीएम मोदी- नवीन बाबू ने बहुत अच्छा काम किया हैप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने तूफान फानी से निपटने के लिए ओडिशा सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की जमकर तारीफ की है. पीएम मोदी ने कहा कि नवीन बाबू ने बहुत अच्चा काम किया है. राज्य और केंद्र सरकार के बीच संवाद बहुत अच्छा था. मैं खुद भी निगरानी कर रहा था. जिस तरह से ओडिशा के लोगों ने सरकार के हर निर्देश का पालन किया है, वे भी तारीफ के काबिल हैं. पीएम मोदी ने ऐलान करते हुए कहा कि भारत सरकार ओडिशा की मदद के लिए तुरंत 381 करोड़ रुपए की मदद का करती है. इसके आगे 1000 करोड़ रुपया और भी दिया जाएगा.  इससे पहले पीएम मोदी ने राज्यपाल गनेशी लाल जोशी, सीएम नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ तूफान प्रभावित इलाके का हवाई सर्वेक्षण भी किया. इस दौरान पीएम मोदी और सीएम पटनायक और अधिकारियों ने हालात की समीक्षा भी की.
Read more »

क्या पाकिस्तान के बलूचिस्तान की महिलाओं ने मोदी के लिए जीत की दुआ मांगी...जानिए सच...क्या पाकिस्तान के बलूचिस्तान की महिलाओं ने मोदी के लिए जीत की दुआ मांगी...जानिए सच...वीडियो में बुरका पहनी महिलाएं भाजपा के झंडों के साथ प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में नारे लगाती और लोकगीत गाती नजर आ रही हैं।
Read more »

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने महाकाल के दर्शन किए, बोले- बाबा से अच्छी बारिश की कामना कीमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने महाकाल के दर्शन किए, बोले- बाबा से अच्छी बारिश की कामना कीदेवेंद्र फडणवीस इंदौर में भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी के समर्थन में प्रचार करने आए थे | mp news ujjain maharashtra cm offered prayers to mahakaal ujjain and wish country to have good rains
Read more »

बेटी की शादी के लिए जैन मंदिर से की भगवान के आभूषणों की चोरी, गिरफ्तारबेटी की शादी के लिए जैन मंदिर से की भगवान के आभूषणों की चोरी, गिरफ्तारवर्धमान नगर के जैन मंदिर की मूर्ति से स्वर्ण पत्र की चोरी का खुलासा सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान, वाराणसी का है निवासी | Accused Arrested for stealing gold foil from jain derasar in rajkot
Read more »

फर्जी एसीबी अफसर ने मांगे 50 हजार, महिला ने चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरलफर्जी एसीबी अफसर ने मांगे 50 हजार, महिला ने चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरलजमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर में खुद को एसीबी अधिकारी बताकर महिला से रिश्वत मांगना खासा महंगा पड़ गया। महिला ने पहले तो उसे चप्पलों से जमकर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Read more »

सपना चौधरी के बहुत पास पहुंच कर की बेहूदा हरकत, गुस्से में सपना ने रोका डांससपना चौधरी के बहुत पास पहुंच कर की बेहूदा हरकत, गुस्से में सपना ने रोका डांसडांसर सपना चौधरी लोकप्रियता के मामले में कई बॉलीवुड स्टार्स से आगे हैं। बच्चे से लेकर बूढ़े तक उनकी फैंस लिस्ट में शामिल हैं। सपना के डांस ने लोगों को दीवाना बना रखा है और आए दिन उनके डांस के वीडियोज़ वायरल होते रहते हैं। इसी लोकप्रियता के बल पर सपना रियलिटी शो 'बिग बॉस' में भी नजर आई थीं।
Read more »

देशतक: PM नरेंद्र मोदी को 'दिल्ली की लड़की' प्रियंका की चुनौती Delhi girl, Priyanka Gandhi challenges PM Modi! - Desh Tak AajTakदेशतक: PM नरेंद्र मोदी को 'दिल्ली की लड़की' प्रियंका की चुनौती Delhi girl, Priyanka Gandhi challenges PM Modi! - Desh Tak AajTakलोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के साथ रोड़ शो करने के लिए लिए दिल्ली पहुंची. दिल्ली में चुनाव से पहले जनता का पक्ष कांग्रेस की ओर करने के लिए प्रियंका गांधी ने यह रोड़ शो किया है.प्रियंका गांधी की एक झलक पाने के लिए भारी मात्रा में कार्यकर्ताओं की भीड़ इकट्ठा हुई और उनहोनें प्रियंका पर फूलों से वर्षो भी की. प्रियंका गांधी ने रोड़ शो के दौरान प्रधाननमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए खुदको दिल्ली की बेटी बताया. प्रियंका गांधी ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा की, आप सब अपने हक के लिए लड़िए.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »

वोट का सवाल है: कितने सक्रिय हैं MP में मामा शिवराज सिंह? Vote Ka Sawal hai with Mama Shivraj Singh Chouhan - Lok Sabha Election 2019 AajTakवोट का सवाल है: कितने सक्रिय हैं MP में मामा शिवराज सिंह? Vote Ka Sawal hai with Mama Shivraj Singh Chouhan - Lok Sabha Election 2019 AajTakवोट का सवाल है में आज श्वेता सिंह के साथ हैं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान. मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान को यहां की जनता मामा बुलाती है. मामा ने मध्यप्रदेश में 2005 से 2018 तक मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य की सेवा की. राज्य की जनता ने इस बार शिवराज की जगह कमलनाथ का हाथ थामा है. शिवराज ने कहा कि वह भले ही अब सीएम न रहे हों लेकिन अभी भी मध्यप्रदेश में पहले से ज्यादा सक्रिय हैं. मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में शिकस्त पर मामा ने कहा कि वह अटल जी के मार्ग पर चलने वाले हैं, उन्होंने हार स्वीकार की है मगर हार नहीं मानी है. इतना ही नहीं शिवराज ने कहा कि सत्ता में न होने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

Exclusive : रवीश कुमार से बोले राहुल गांधी- पीएम मोदी की भाषण कला का कोई जोड़ नहींExclusive : रवीश कुमार से बोले राहुल गांधी- पीएम मोदी की भाषण कला का कोई जोड़ नहींपीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बीच आपने बयानबाजी तो खूब सुनी होगी लेकिन एनडीटीवी के मैनेजिंग एडिटर रवीश कुमार से खास बातचीत में उन्होंने कहा है कि वह पीएम मोदी की कम्युनिकेशन स्किल यानी भाषण देने की कला की मुरीद हैं. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह नफरत से भरे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि इस देश में जो भी हुआ है, वह प्यार की भावना की वजह से आई है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से मैं कई निजी कार्यक्रमों में भी मिलता हूं, लेकिन वे ढंग से रिस्पॉन्स नहीं करते हैं. राहुल गांधी ने कहा कि पांच साल पहले लोग कहते थे कि नरेंद्र मोदी से लड़े कौन, उनसे कांग्रेस लड़ी. यह कोई आसान काम नहीं था, लेकिन हम हर जगह लड़े.  आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के शाजापुर में रैली को संबोधित करने के बाद यह बातचीत की है. पहले तो उन्होंने समय का हवाला दिया गया लेकिन बाद में आधा घंटे तक रवीश कुमार के सवालों का जवाब दिया.
Read more »

जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर की हत्या के दोषियों की उम्रक़ैद की सज़ा बरक़रारजेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर की हत्या के दोषियों की उम्रक़ैद की सज़ा बरक़रारजेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर की हत्या के दोषियों की उम्रक़ैद की सज़ा बरक़रार JNU Chandrashekhar PatnaHighCourt जेएनयू चंद्रशेखर पटनाहाईकोर्ट
Read more »

दलित की बारात रोकने के लिए ऊंची जाति के लोगों ने किया रोड जाम, सड़क पर करने लगे भजन और यज्ञदलित की बारात रोकने के लिए ऊंची जाति के लोगों ने किया रोड जाम, सड़क पर करने लगे भजन और यज्ञवहीं एक अन्य घटना के मुताबिक गुजरात के साबरकांठा जिले के एक गांव में एक दलित दूल्हे की बारात को रविवार को उस वक्त पुलिस सुरक्षा मुहैया करानी पड़ी, जब ठाकोर समुदाय के सदस्यों ने उसके एक स्थानीय मंदिर में पूजा करने पर आपत्ति जताई. हालांकि, पुलिस ने कहा कि बारात शांतिपूर्ण तरीके से गुजर गई. ग्रामीण भीखाभाई वानिया ने कहा कि अनिल राठौड़ के परिवार ने उस वक्त पुलिस सुरक्षा की मांग की, जब सितवडा गांव के ठाकोर समुदाय के सदस्यों ने शनिवार को बारात के गांव से गुजरने और दूल्हे के मंदिर में पूजा करने की योजना पर आपत्ति जताई.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:36:24