दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद अरविंद केजरीवाल के एक पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसमें वो प्रधानमंत्री मोदी को यह चुनौती दे रहे हैं कि उन्हें इस जन्म में नहीं हरा पाएंगे। भाजपा की जीत के बाद सोशल मीडिया पर यूजर केजरीवाल के वीडियो को शेयर करके मजे ले रहे हैं।
नई दिल्ली में दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) ने आम आदमी पार्टी (आप) को बुरी तरह हराया है। चुनाव में भाजपा को 70 में से 48 सीटें मिलीं, जबकि आप सिर्फ़ 22 सीटों पर ही बस पाई। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल तक अपनी सीट नहीं बचा पाए। केजरीवाल के अलावा मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और सौरभ भारद्वाज जैसे आप के प्रमुख नेता भी चुनाव हार गए। इस बीच सोशल मीडिया पर अरविंद केजरीवाल का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी को चुनौती देते हैं कि उन्हें इस जन्म में नहीं हरा पाएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव से पहले एक रैली में प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि आम आदमी पार्टी को हराने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को दूसरा जन्म लेना पड़ेगा। यही नहीं केजरीवाल कहते नजर आए थे कि 2050 तक आप को दिल्ली से कोई नहीं हटा सकता है। अब सोशल मीडिया पर यूजर ये वीडियो शेयर करके केजरीवाल के मजे ले रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर इस वीडियो को शेयर करते हुए कमेंट कर रहे हैं कि मोदी ने दूसरा जन्म ले लिया है। एक यूजर ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, जिसने मोदी को चुनौती दी, वह मिट्टी में मिल गया। तुम भी हारे, आम आदमी पार्टी भी हारी। एक यूजर ने लिखा, 'इस अहंकारी को तो मोदी ने इसी जन्म में हरा दिया। अब क्या कहेगा ये।' एक यूजर ने लिखा, 'घमंड तो रावण का भी नहीं टिका, तो तुम क्या हो'। आप सांसद स्वाति मालीवाल ने भी केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'घमंड किसी का ज्यादा देर तक नहीं टिकता। रावण का भी घमंड चूर चूर हो गया था, ये तो अरविंद केजरीवाल है। आज दिल्ली पूरी तरह कूड़ादान बन गई है। सड़कें टूटी पड़ी हैं, लोगों को पानी नहीं मिल रहा। वायु प्रदूषण चरम पर है। यमुना साफ नहीं हुई। लोगों ने इन मुद्दों से त्रस्त होकर ये जनादेश दिया है।'
अरविंद केजरीवाल नरेंद्र मोदी दिल्ली चुनाव भाजपा आम आदमी पार्टी सोशल मीडिया
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राजस्थान में दबंग गर्ल ने छेड़छाड़ करने वाले युवक को जमकर पिटाई दीराजस्थान के भरतपुर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ने छेड़छाड़ करने वाले युवक को जमकर पिटाई दी है।
Read more »
धर्मेंद्र का हमशक्ल सोशल मीडिया पर वायरलधर्मेंद्र के हमशक्ल पाखी इकबाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Read more »
पहलवान बाबा: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फिटनेस वीडियोजसोशल मीडिया पर पहलवान बाबा के फिटनेस वीडियो वायरल हो रहे हैं। पुश अप, हैंडस्टैंड और चक्रीदंड जैसे वर्कआउट के वीडियो देखकर लोग हैरान हो रहे हैं।
Read more »
शादी के बाद दुल्हन की हरकत देख चौंक गया दूल्हाएक शादी से जुड़ा मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हे की दुल्हन के दांतों को देखकर हुई प्रतिक्रिया देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.
Read more »
रैपर रफ्तार गुपचुप तरीके से दूसरी बार शादी करने जा रहे हैंलोकप्रिय रैपर रफ्तार गुपचुप तरीके से दूसरी बार शादी कर रहे हैं। उनके शादी से पहले के समारोहों की कई वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो चुकी हैं।
Read more »
उफ्फ तेरी अदा' गाने पर चचा ने लहराते हुए किया अजब-गजब डांस, वीडियो देख लोग बोले 'इंडियन माइकल जैक्सन'सोशल मीडिया पर एक चचा का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Read more »
