केंद्रीय बजट 2026-27: रेलवे को बड़ी सौगात, 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का ऐलान
"नई दिल्ली, 1 फरवरी । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्र सरकार के तीसरे कार्यकाल का तीसरा और अपना लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं। बजट 2026 -27 में सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया है। रेलवे, विमानन और जल परिवहन क्षेत्रों के लिए कई बड़ी और दूरगामी घोषणाएं की गई हैं, जिनका उद्देश्य कनेक्टिविटी बढ़ाना, लॉजिस्टिक्स लागत कम करना और आर्थिक विकास को गति देना है।Advertisment केंद्रीय बजट 2026 में रेलवे को लेकर एक अहम फैसला लेते हुए सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण की घोषणा की गई है। इन कॉरिडोरों के जरिए देश के प्रमुख औद्योगिक और आर्थिक केंद्रों को तेज और आधुनिक रेल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर इस प्रकार हैं– मुंबई-पुणे, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-बेंगलुरु, हैदराबाद-चेन्नई, चेन्नई-बेंगलुरु, दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने घोषणा की कि अगले पांच वर्षों में 20 नए जलमार्ग चालू किए जाएंगे। इसकी शुरुआत ओडिशा के नेशनल वॉटरवे-5 से होगी, जो तालचेर और अंगुल जैसे खनिज-समृद्ध क्षेत्रों को कलिंगनगर औद्योगिक केंद्र और पारादीप व धमरा बंदरगाहों से जोड़ेगा। इससे पर्यावरण के अनुकूल और कम लागत वाले कार्गो मूवमेंट को बढ़ावा मिलेगा। अंतर्देशीय जलमार्गों को मजबूत करने के लिए वाराणसी और पटना में शिप रिपेयर और मेंटेनेंस से जुड़ा एक आधुनिक इकोसिस्टम विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही समुद्री विमान के लिए वायबिलिटी गैप फंडिंग योजना शुरू करने की भी घोषणा की गई है। बजट 2026 में छोटे और मझोले उद्योगों के लिए सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपए का ग्रोथ फंड लाने का ऐलान किया है। इससे उद्यमियों को अपने कारोबार के विस्तार में मदद मिलेगी। इसके अलावा, टेक्सटाइल सेक्टर को भी विशेष प्रोत्साहन देने की बात कही गई है, जिससे रोजगार और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि इंफ्रा रिस्क गारंटी फंड बनाया जाएगा और कोस्टल कार्गो प्रमोशन स्कीम लॉन्च की जाएगी। साथ ही, जलमार्ग क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए युवाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि इस सेक्टर में कुशल मानव संसाधन तैयार किया जा सके। --आईएएनएस डीबीपी/ डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."
व्यापार राष्ट्रीय केंद्रीय बजट 2026-27: रेलवे को बड़ी सौगात 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का ऐलान न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Union Budget 2026: రేపే పార్లమెంట్లో బడ్జెట్! అందరి చూపు వాటిపైనే..మంత్రి స్పీచ్లో ఏవేవి ఉండొచ్చంటే?Union Budget 2026 Key Things: రేపు (ఫిబ్రవరి 1న) కేంద్ర ఆర్థిక మంత్రి నిర్మలా సీతారామన్ కేంద్ర బడ్జెట్ 2026-27ను పార్లమెంటులో ప్రవేశపెట్టబోతున్నారు.
Read more »
Budget 2026: நிர்மலா சீதாராமன் பட்ஜெட் உரையை நேரலையில் எப்போது, எப்படி பார்ப்பது?2026-27 நிதியாண்டுக்கான மத்திய பட்ஜெட்டை மத்திய நிதி அமைச்சர் நிர்மலா சீதாராமன் நாளை தாக்கல் செய்ய உள்ளார். இதன் நேரலை எப்போது, எப்படி பார்ப்பது?
Read more »
LPG Cylinder Price: बजट से पहले महंगाई का तड़का, महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडरBudget 2026-27 Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में फाइनेंशियल ईयर 2026-27 का बजट पेश करेंगी। उनका बजट भाषण लोकसभा में सुबह 11.
Read more »
தற்சார்பு இந்தியா: பட்ஜெட் 2026-ல் எதிர்பார்க்கப்படும் 7 முக்கிய அம்சங்கள் இவைதான்!2026-27 மத்திய பட்ஜெட்டின் முக்கிய அம்சங்கள், வருமான வரிச் சலுகைகள் மற்றும் பொருளாதார வளர்ச்சி குறித்த முழுமையான விவரங்கள் இங்கே.
Read more »
Budget 2026: आजादी के कितने दिन बाद पेश हुआ था पहला बजट, कौन था भारत का पहला वित्त मंत्री?history of budget, Budget 2026 Updates, Budget History: आज 1 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में यूनियन बजट 2026-27 पेश कर रही हैं.
Read more »
Budget 2026 Speech Live Streaming : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण LiveUnion Budget 2026 Live Stream : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में आम बजट 2026-27 पेश कर रही हैं। ये बजट मोदी सरकार 3.
Read more »
