कालिंदी होती बर्निंग ट्रेन: साजिश ऐसी…एक चिंगारी थी काफी, ट्रैक से कई ज्वलनशील चीजें बरामद, पढ़ें पूरा खुलासा

Kalindi Express News

कालिंदी होती बर्निंग ट्रेन: साजिश ऐसी…एक चिंगारी थी काफी, ट्रैक से कई ज्वलनशील चीजें बरामद, पढ़ें पूरा खुलासा
Train Accident ConspiracyKanpur Train AccidentUp Train Accident Conspiracy
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 39 sec. here
  • 19 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 78%
  • Publisher: 51%

पाकिस्तान से चलाए जा रहे रेल जिहाद की चर्चाओं के बीच कानपुर-फर्रुखाबाद रेलरूट के बर्राजपुर-उत्तरीपुरा स्टेशन के मध्य मुड़ेरी क्रासिंग पर साजिश कर्ताओं ने फुलप्रूफ इंतजाम किए थे।

पाकिस्तान से चलाए जा रहे रेल जिहाद की चर्चाओं के बीच कानपुर-फर्रुखाबाद रेलरूट के बर्राजपुर-उत्तरीपुरा स्टेशन के मध्य मुड़ेरी क्रासिंग पर साजिश कर्ताओं ने फुलप्रूफ इंतजाम किए थे। साजिश कर्ताओं ने ज्वलनशील तरल, पाउडर व गैस सिलेंडर से कालिंदी एक्सप्रेस को डिरेल कर बड़ी वारदात की प्लानिंग की थी। पूरे दिन एनआईए, एटीएस और रेल अधिकारियों को रेलपथ के आसपास से कई ज्वलनशील चीजें बरामद हुई हैं। मुड़ेरी पहुंची जांच अधिकारियों की टीम रविवार आठ सितंबर की शाम सूरज ढलने के बाद साजिश करने वालों की कार्यशैली को लेकर भी सक्रिय हैं। साजिश कर्ता रेलपथ के पिलर नंबर 3717-3718 के मध्य झाड़ियों पर कैसे पहुंचे। आने के कितने रास्ते हैं, कैसे आए, ज्वलनशील पदार्थ कैसे लाए की भी मॉक डील कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। घटना के खुलासे के लिए यूपी पुलिस के कई होनहार सेवानिवृत्त अधिकारियों को भी लगाया गया है, जो आसपास के गांवों-इलाकों में आम आदमी बनकर साक्ष्य जुटा रहे हैं। जांच अधिकारियों का आशंका है साजिशकर्ताओं ने रेललाइन पर पड़े बोल्डर को हटाकर करीब पांच से 10 इंज गड्ढा खोद उसमें गैस सिलेंडर रखा था, जबकि आसपास रेलवे ट्रैक पर ज्वलनशील तरह और पाउंडर का छिड़काव किया था। बारिश होने से साक्ष्य पड़े कमजोर रेल कर्मियों की मानें, तो बर्राजपुर रेलवे स्टेशन से कालिंदी एक्सप्रेस छूटने के बाद करीब 80 से 100 किमी प्रति घंटे की रफतार में रही। इससे गैस सिलेंडर रेल इंजन के आयरन गार्ड से टकराता हुआ, रेलपथ की गहरी झाड़ियों में जा गिरा और बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। डीसीपी राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार को हुई जांच पड़ताल में डॉग स्क्वायड टीम रेलपथ पर जहां ज्वलनशील चीजें मिले हैं। उससे कई मीटर दूर तक स्मेल आने पर पहुंची थी,लेकिन बारिश होने और लोगों के आवागमन गमन के साक्ष्य कमजोर पड़ गए। बोतल में पेट्रोल देना वर्जित, कई पंपों संदेह के घेरे में शिवराजपुर में मुड़ेरी रेल क्रासिंग के करीब आधा किमी दूर पूर्व दिशा में जबकि करीब दो किमी दूर पश्चिम दिशा में एक पेट्रोल पंप भी है, यहां बीते एक सप्ताह के सीसीटीवी फुटेज जांच अधिकारी देख रहे हैं कि डिलीवरी मैन द्वारा किसको बोतल या फिर या किसी पात्र में पेट्रोल डीजल बिक्री किया गया। बिल्हौर रेलवे स्टेशन पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे कानपुर-फर्रुखाबाद रेलरूट पर आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए अब इज्जत नगर मंडल के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। कानपुर-फर्रुखाबाद रेलरूट के कई प्रमुख रेलवे स्टेशन पर 4-4 सीसीटीवी कैमरे लगने का काम आरंभ हो गया है। रेल अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के बर्राजपुर, बिल्हौर, अरौल मकनपुर व चौबेपुर में वरीयता के आधार पर सीसीटीवी कैमरे लगने की प्रक्रिया आरंभ हुई है, अभीसीसीटीवी कैमरे शुरू नहीं हुए हैं। घटनास्थल से मिला सामान बड़ी साजिश की ओर कर रहा इशारा कालिंदी एक्सप्रेस को गैस सिलेंडर रखकर पलटाने की साजिश की जांच के बीच मंगलवार को एडीजी जीआरपी प्रकाश डी और डीआईजी राहुल राज मुंडेरी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद वह सिविल पुलिस और इज्जतनगर मंडल के अफसरों संग उन स्थलों पर गए जहां पुलिस और आरपीएफ का डॉग स्क्वायड गया था। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर उसे तत्काल अन्य एजेंसियों या जांच टीमों के साथ साझा करने के लिए कहा। बोले- हर पहलू पर हो रही जांच घटनास्थल का दौरा करने के बाद अधिकारियों ने साजिश से इन्कार नहीं किया है। अधिकारियों ने कहा कि सिलेंडर के साध जो वस्तुएं मिली हैं वह सोची समझी साजिश की ओर इशारा कर रही हैं। जांच एजेंसियां और स्थानीय पुलिस प्रकरण की जांच रही हैं। कहा कि हर पहलू की गंभीरता से जांच हो रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। 40 मिनट तक रेलवे अधिकारियों ने की चर्चा निरीक्षण के बाद एडीजी ने इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार श्रीवास्तव, सहायक सुरक्षा आयुक्त मो.

सादिक व कन्नौज आरपीएफ प्रभारी संग लगभग 40 मिनट तक चर्चा की। इस दौरान रेलवे कर्मियों के ट्रैक के निरीक्षण करने को लेकर अबतक की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सभी को संयुक्त रूप से निगरानी और जांच में एक दूसरे का सहयोग करने के निर्देश दिए। नहीं मिला सुराग, आरपीएफ का डॉग स्क्वॉयड लौटा घटना के बाद सिविल पुलिस और आरपीएफ ने अपने अपने डॉग स्क्वॉयड मौके पर बुलाए थे। दो दिन तक आरपीएफ का डॉग स्क्वॉयड घटनास्थल और झाड़ियों के बीच लगातार सुराग की तलाश में जुटा रहा, लेकिन कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी। आरपीएफ कन्नौज प्रभारी ओम प्रकाश मीणा ने बताया घटना के बाद मौके पर इलाकाई लोगों की भीड़ आ गई थी। ट्रेन रुकने पर यात्री भी नीचे उतर आए थे। ऐसे में डॉग स्क्वॉयड से कोई विशेष मदद नहीं मिल सकी है जिसके चलते मंगलवार सुबह स्क्वॉयड को वापस भेज दिया गया है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Train Accident Conspiracy Kanpur Train Accident Up Train Accident Conspiracy Kanpur Train Accident Conspiracy Kanpur News Kanpur Attempt Derail Train Kanpur Kalindi Express Kalindi Express Hit By Lpg Cylinder कानपुर न्यूज कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन हादसा की साजिश कानपुर ट्रेन हादसा यूपी ट्रेन हादसा साजिश कानपुर ट्रेन हादसा साजिश कानपुर में ट्रेन पलटाने की साजिश कालिंदी एक्सप्रेस एलपीजी सिलेंडर से टकराई कानपूर समाचार

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

उत्तराखंड से लौटते वक्त जरूर लाएं ये 8 चीजें, पूरा घर हो जाएंगा खुशउत्तराखंड से लौटते वक्त जरूर लाएं ये 8 चीजें, पूरा घर हो जाएंगा खुशउत्तराखंड से लौटते वक्त जरूर लाएं ये 8 चीजें, पूरा घर हो जाएंगा खुश
Read more »

इस एक्ट्रेस ने अपने से 12 साल छोटे मुस्लिम लड़के से की शादी, किसी को नहीं होने दी भनक, बाद में हो गया तलाकइस एक्ट्रेस ने अपने से 12 साल छोटे मुस्लिम लड़के से की शादी, किसी को नहीं होने दी भनक, बाद में हो गया तलाकबॉलीवुड में ऐसी कई कहानियां हैं जिनमें अभिनेत्रियों ने अपने से कई साल छोटे लड़के से शादी की और खुशी-खुशी एक-दूसरे के साथ घर बसा लिया.
Read more »

एक्सपायरी डेट के बाद का खाना खाना सुरक्षित है या नहीं? जानिए इसके खतरेएक्सपायरी डेट के बाद का खाना खाना सुरक्षित है या नहीं? जानिए इसके खतरेहम में से कई लोग खाने-पीने की चीजें खरीदते समय एक्सपायरी डेट पर ध्यान नहीं देते या फिर कभी-कभी ऐसी चीजें खा लेते हैं जिनकी डेट निकल चुकी होती है.
Read more »

कानपुर में कालिंदी एक्‍सप्रेस पलटाने की साजिश, पटरी पर रखे गैस सिलेंडर से टकराई ट्रेनकानपुर में कालिंदी एक्‍सप्रेस पलटाने की साजिश, पटरी पर रखे गैस सिलेंडर से टकराई ट्रेनकालिंदी एक्‍सप्रेस ट्रेन को आधा घंटा रोकने के बाद रवाना कर दिया गया। पुलिस को रेलवे पटरी के पास एक गैस सिलेंडर, पेट्रोल की बोतल और माचिस बरामद हुई है। शिवराजपुर थाना क्षेत्र के मुड़ेरी गांव के पास की यह घटना है।
Read more »

कालिंदी एक्सप्रेस को बर्निंग ट्रेन बनाने की साजिश थी: सिलेंडर लगाकर 20 मीटर तक पेट्रोल छिड़का, बारूद बिछाया,...कालिंदी एक्सप्रेस को बर्निंग ट्रेन बनाने की साजिश थी: सिलेंडर लगाकर 20 मीटर तक पेट्रोल छिड़का, बारूद बिछाया,...कानपुर शिवराजपुर के नेवादा टोल प्लाजा के पास कालिंदी एक्सप्रेस को उड़ाने की साजिश रची गई थी। इसके साक्ष्य जांच एजेंसियों को मिल गए हैं। सिलेंडर से विस्फोट करके ट्रेन को उड़ाने और फिर पेट्रोल बम से ट्रेन को फूंकने का इरादा था। तीसरी बार
Read more »

Kanpur के पास एक महीने में दो दो ट्रेन हादसों ने कैसे बड़ी साजिश का खुलासा किया है?Kanpur के पास एक महीने में दो दो ट्रेन हादसों ने कैसे बड़ी साजिश का खुलासा किया है?केवल राजस्थान ही नहीं यूपी में भी पिछले दिनों ट्रेन के ट्रैक पर कई ऐसी चीजें मिली हैं जो बड़ी साज़िश की आशंका को जन्म देती हैं. 8 सितंबर की देर शाम कानपुर में अनवरगंज-कासगंज रूट पर जो हुआ उसे हल्के में नहीं लिया जा सकता. कालिंदी एक्सप्रेस ट्रैक पर रखे हुए भरे सिलेंडर से टकराई मौके से सिलेंडर के अलावा कुछ और संदिग्ध सामान मिला है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:28:38