सुनील ग्रोवर जिस किरदार को चुनते हैं, उसमें पूरी जान डाल देते हैं। हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के ग्रैंड फिनाले में सिंगर ने खुद को अभिनेता कादर खान के रूप में ट्रांसफॉर्म किया। उन्होंने जैसे किरदार पकड़ा, उसे देखकर डेविड धवन भी हैरान रह गए।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुनील ग्रोवर क्या नहीं कर सकते? यह सवाल अब फैंस खुद से भी पूछते हैं। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' की जान सुनील ग्रोवर न सिर्फ अलग-अलग किरदार निभाते हैं, बल्कि वे उसमें इस कदर रम जाते हैं, मानो सामने वही शख्स खड़ा हो। सलमान खान से लेकर आमिर खान और नवजोत सिंह सिद्धू से लेकर गुलजार साहब तक, सुनील ग्रोवर ने शो में कई अलग-अलग और बेहतरीन एक्टर्स की मिमिक की। हालांकि, इस बार उन्होंने दिग्गज अभिनेता कादर खान का जो किरदार पकड़ा, उसे देखकर खुद डायरेक्टर डेविड धवन भी हैरान रह गए। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का इस शनिवार होगा फिनाले हाल ही में नेटफ्लिक्स ने अपने यूट्यूब अकाउंट पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के ग्रैंड फिनाले का एक प्रोमो शेयर किया है। इस ग्रैंड फिनाले के खास मौके पर शो में पिता-बेटे यानी डेविड धवन और वरुण धवन की जोड़ी नजर आई। कपिल शर्मा से बातचीत के दौरान वरुण धवन और डायरेक्टर डेविड धवन ने एक-दूसरे की खूब पोल-खोल की। यह भी पढ़ें- पैप्स पर Jaya Bachchan के कमेंट को लेकर Sunil Grover ने कसा तंज? कॉमेडियन ने कह दी ऐसी बात; वीडियो वायरल गुत्थी और डॉ.
मशहूर गुलाटी जैसे आइकॉनिक किरदार निभा चुके सुनील ग्रोवर, फिनाले एपिसोड में कादर खान के गेटअप में नजर आए। उन्होंने कादर खान की फिल्म के एक मशहूर सीन 'इधर आओ' को भी रिक्रिएट किया। जिस तरह से सुनील ग्रोवर ने कादर खान को अपने अंदर उतारा और उनकी तरह मिमिक्री करते हुए एक्ट किया, उससे डेविड धवन भी काफी इम्प्रेस हो गए। उन्होंने सुनील ग्रोवर की तारीफ करते हुए कहा, कादर याद आ गया भाई। सुनील ग्रोवर को कादर खान के रूप में देख फैंस हुए सरप्राइज कादर खान बने सुनील ग्रोवर के इस छोटे से प्रोमो ने फैंस की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, सुनील ग्रोवर दिन-ब-दिन AI से भी ज्यादा खतरनाक होते जा रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, लुक्स और बॉडी लैंग्वेज के साथ आवाज भी कितनी परफेक्ट साउंड कर रही है। ऐसा लग रहा है मानो कादर साहब ही बोल रहे हैं। सुनील ग्रोवर सच में बहुत टैलेंटेड हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, सुनील ग्रोवर भी कादर खान की तरह ही एक दिग्गज अभिनेता हैं। ये सुनील ग्रोवर नहीं, बल्कि 'AI ग्रोवर' बन चुके हैं। बता दें कि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का ग्रैंड फिनाले 14 मार्च 2026 को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। यह भी पढ़ें- Dhurandhar में होती 'मशहूर गुलाटी' की एंट्री, इस किरदार के लिए सुनील ग्रोवर थे पहली पसंद
The Great Indian Kapil Show Kader Khan Mimicry Netflix Show Finale David Dhawan Reaction Sunil Grover Sunil Grover Kader Khan Act The Great Indian Kapil Show Finale Episode Sunil Grover Acting Talent
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
6,000mAh बैटरी वाले सस्ते फोन की सेल आज से, 50MP कैमरा और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर भीAi Pulse 2 स्मार्टफोन की सेल आज 11 मार्च से शुरू हो रही है। यह एक बजट फोन है जिसमें 6,000mAh बैटरी, 50MP डुअल AI कैमरा, 6.745-इंच HD 120Hz डिस्प्ले और Unisoc T7250 प्रोसेसर मिलता है। 4GB64GB वेरिएंट की कीमत ₹5,999 है।
Read more »
झाड़ू-पोछा-बर्तन... खुद से सब कुछ करता है ये नया AI रोबोट; लौटेंगे तो चमकता मिलेगा घर!AI की दखल अब लगभग हर फील्ड में देखी जा रही है। हालांकि, घर के काम करने जैसी चीजों को भी AI कर पाएगा ऐसा सोचना थोड़ा मुश्किल था। लेकिन, ह्यूमनॉइड रोबोट, Helix 02 AI की मदद से घर के भी काम कर सकता है।
Read more »
CM सरमा ने असम के हाईवे की F1 ट्रैक से की तुलना, इंटरनेट पर AI वीडियो के दावे, कांग्रेस भी आक्रामकHimanta Sarma Highway Video: असम में विधानसभा चुनावों के ऐलान से पहले राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा 'जन आशीर्वाद यात्रा' पर हैं। उन्होंने एक दिन पहले यानी 10 मार्च को एक हाईवे का वीडियो साझा किया था। इंटरनेट पर इसके AI वीडियो होने के दावे से विवाद खड़ा हो गया है, हालांकि राज्य के मुख्यमंत्री AI होने की आरोपों को नकार दिया...
Read more »
AI AC या स्टैंडर्ड AC: कौन है आपके लिए बेहतर?आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस AC और स्टैंडर्ड AC के बीच तुलना। AI AC बेहतर कूलिंग, पावर सेविंग और यूजर बिहेवियर को समझने में मदद करता है। जानें दोनों के फायदे और नुकसान, साथ ही कीमत की जानकारी।
Read more »
'टर्मिनेटर जैसी बन जाएगी दुनिया', क्या अब युद्ध में होगा AI हथियारों का इस्तेमाल? अमेरिका को चीन का अलर्टचीन ने अमेरिका को सेना में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI के बढ़ते इस्तेमाल पर कड़ी चेतावनी दी है। चीन का कहना है कि AI का असीमित सैन्य उपयोग दुनिया को 'टर्मिनेटर' जैसी भयावह स्थिति में धकेल सकता है।
Read more »
अब AI स्मार्ट मास्क करेगा रियल-टाइम AQI मॉनिटर, खतरे पर तुरंत देगा चेतावनी, पांच-लेयर फिल्ट्रेशन की सुरक्षा...AI smart mask: भारत की स्टार्टअप कंपनी अडेवायर ने भारत में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए एक AI-पावर्ड स्मार्ट मास्क बनाया है, जिसका नाम उन्होंने सेक्यूरियो रखा है. यह मास्क केवल आपको सिर्फ प्रदूषण से बचाने का काम ही नहीं, बल्कि आसपास की AQI भी यह मास्क आपको रियल-टाइम में मॉनिटर करके बताता रहता है. वहीं यह मास्क PM2.
Read more »
