Himanta Sarma Highway Video: असम में विधानसभा चुनावों के ऐलान से पहले राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा 'जन आशीर्वाद यात्रा' पर हैं। उन्होंने एक दिन पहले यानी 10 मार्च को एक हाईवे का वीडियो साझा किया था। इंटरनेट पर इसके AI वीडियो होने के दावे से विवाद खड़ा हो गया है, हालांकि राज्य के मुख्यमंत्री AI होने की आरोपों को नकार दिया...
गुवाहाटी: पूर्वोत्तर राज्य असम में चार अन्य राज्यों के साथ विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य के लोगों को फिर से आशीर्वाद लेने के लिए मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने प्रदेश की यात्रा पर हैं लेकिन सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की वीडियो वाली एक्स पोस्ट पर राज्य में AI बनाम इंफ्रास्ट्रक्चर पर बहस छिड़ गई है। दरअसल, सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने 10 मार्च को सुबह 8:30 बजे एक वीडियो साझा किया था। इसमें उन्होंने राज्य में हाईवे की स्थिति बेहतर होने का श्रेय लेते हुए लिखा था कि यह एफ-1 ट्रैक नहीं है बल्कि असम की सड़कें हैं। इस वीडियो को विपक्ष ने AI करार दिया था। इसके बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने फिर से एक वीडियो साझा किया है। इसमें लिखा है कि ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस नहीं बल्कि यह असम का इंफ्रास्ट्रक्चर है। कुछ यूजर्स एक्स के एआई ग्रोक से हाईवे के वीडियो का सच भी पूछ रहे है। सरमा के वीडियो को 11 मार्च की शाम तक 32 लाख से अधिक बार देखा जा चुका था। कांग्रेस और विपक्ष का क्या है दावा?सोशल मीडिया पर यह विवाद तब और बढ़ा जब कुछ यूजर ने सीएम सरमा द्वारा साझा किए गए वीडियो को AI कहना शुरू किया। 26 सेकेंड के वीडियो में हाईवे पर ट्रैफिक को दौड़ते हुए दिखाया गया है। कांग्रेस प्रवक्ता रीतम सिंह ने कहा कि BJP IT सेल को नकली AI वीडियो बनाते समय यह याद रखना चाहिए कि नेशनल हाईवे पर गलत साइड में गाड़ी चलाने पर 5,000 रुपये का जुर्माना है। जैसा कि CM ने दावा किया है, गलत साइड में गाड़ी चलाना पूरी F1 स्पीड से है। सिंह ने कहा कि सीएम का सड़कों में सुधार को दिखाने के लिए मनगढ़ंत AI वीडियो पर भरोसा करना शर्मनाक है, खासकर तब जब तिनसुकिया में सड़कें इतनी खराब हैं कि बीजेपी असम को लोगों के गुस्से के बीच एक लोकल रोड शो कैंसिल करना पड़ा।मंत्री और नेता बचाव में कूदे असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने अपनी वीडियो के एआई होने की संभावना को नकार दिया है, तो वहीं दूसरी तरफ से यह मुद्दा सोशल मीडिया पर तूल पकडे़ हुए है। सीएम सरमा की ताजा पोस्ट के बाद उनकी पार्टी के नेता और मंत्री बचाव में आगे गए हैं। असम के खाद्य मंत्री कौशिक राय ने आलोचना पर पलटवार करते हुए कहा कि यह डेवलपमेंट इतना असली है कि कुछ कांग्रेस समर्थक इसे AI कह रहे हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि डेवलपमेंट इतना असली है कि कुछ कांग्रेस समर्थक इसे AI कह रहे हैं। आर्काइव से असली रॉ फुटेज देखें। जल संसाधन मंत्री पीयूष हजारिका ने लिखा है कि राहुल और गौरव गोगोई जैसे नेगेटिव IQ लेवल वाले आलोचक असम में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की रफ़्तार को स्वीकार नहीं कर पा रहे थे। इसलिए उन्होंने ऐसे विज़ुअल्स को AI से बना हुआ बताया।.
गुवाहाटी: पूर्वोत्तर राज्य असम में चार अन्य राज्यों के साथ विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य के लोगों को फिर से आशीर्वाद लेने के लिए मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने प्रदेश की यात्रा पर हैं लेकिन सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की वीडियो वाली एक्स पोस्ट पर राज्य में AI बनाम इंफ्रास्ट्रक्चर पर बहस छिड़ गई है। दरअसल, सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने 10 मार्च को सुबह 8:30 बजे एक वीडियो साझा किया था। इसमें उन्होंने राज्य में हाईवे की स्थिति बेहतर होने का श्रेय लेते हुए लिखा था कि यह एफ-1 ट्रैक नहीं है बल्कि असम की सड़कें हैं। इस वीडियो को विपक्ष ने AI करार दिया था। इसके बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने फिर से एक वीडियो साझा किया है। इसमें लिखा है कि ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस नहीं बल्कि यह असम का इंफ्रास्ट्रक्चर है। कुछ यूजर्स एक्स के एआई ग्रोक से हाईवे के वीडियो का सच भी पूछ रहे है। सरमा के वीडियो को 11 मार्च की शाम तक 32 लाख से अधिक बार देखा जा चुका था। कांग्रेस और विपक्ष का क्या है दावा?सोशल मीडिया पर यह विवाद तब और बढ़ा जब कुछ यूजर ने सीएम सरमा द्वारा साझा किए गए वीडियो को AI कहना शुरू किया। 26 सेकेंड के वीडियो में हाईवे पर ट्रैफिक को दौड़ते हुए दिखाया गया है। कांग्रेस प्रवक्ता रीतम सिंह ने कहा कि BJP IT सेल को नकली AI वीडियो बनाते समय यह याद रखना चाहिए कि नेशनल हाईवे पर गलत साइड में गाड़ी चलाने पर 5,000 रुपये का जुर्माना है। जैसा कि CM ने दावा किया है, गलत साइड में गाड़ी चलाना पूरी F1 स्पीड से है। सिंह ने कहा कि सीएम का सड़कों में सुधार को दिखाने के लिए मनगढ़ंत AI वीडियो पर भरोसा करना शर्मनाक है, खासकर तब जब तिनसुकिया में सड़कें इतनी खराब हैं कि बीजेपी असम को लोगों के गुस्से के बीच एक लोकल रोड शो कैंसिल करना पड़ा।मंत्री और नेता बचाव में कूदेअसम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने अपनी वीडियो के एआई होने की संभावना को नकार दिया है, तो वहीं दूसरी तरफ से यह मुद्दा सोशल मीडिया पर तूल पकडे़ हुए है। सीएम सरमा की ताजा पोस्ट के बाद उनकी पार्टी के नेता और मंत्री बचाव में आगे गए हैं। असम के खाद्य मंत्री कौशिक राय ने आलोचना पर पलटवार करते हुए कहा कि यह डेवलपमेंट इतना असली है कि कुछ कांग्रेस समर्थक इसे AI कह रहे हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि डेवलपमेंट इतना असली है कि कुछ कांग्रेस समर्थक इसे AI कह रहे हैं। आर्काइव से असली रॉ फुटेज देखें। जल संसाधन मंत्री पीयूष हजारिका ने लिखा है कि राहुल और गौरव गोगोई जैसे नेगेटिव IQ लेवल वाले आलोचक असम में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की रफ़्तार को स्वीकार नहीं कर पा रहे थे। इसलिए उन्होंने ऐसे विज़ुअल्स को AI से बना हुआ बताया।
असम विधानसभ चुनाव 2026 हिमंता बिस्वा सरमा न्यूज Assam Assembly News Assam Highway To F1 Track Sarma Rejected AI-Generated Claim Assam Chief Minister Highway Video Row Artificial Intelligence Vs Assam Highway असम में हाईवे वीडियो विवाद असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूपी के 12,200 गांव तक पहुंचेगी बस: CM ग्राम परिवहन योजना लागू होगी, कल कैबिनेट मीटिंग में 27 प्रस्ताव पास ...Uttar Pradesh CM Gram Parivahan Yojana 2026 launch for 12,200 villages. Follow Latest Updates.
Read more »
'योगी की मां हमारी माता, अपमान असहनीय'; मौलाना अब्दुल सलीम पर भड़के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंदSwami Avimukteshwarananda on CM Yogi Mother: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर दिए गए बयान मामले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का कड़ा बयान आया है।
Read more »
यूपी में अब जमीन की फर्जी रजिस्ट्री नहीं हो पाएगी: ओला-उबर पर भी सरकार का कंट्रोल होगा, योगी कैबिनेट से 30 ...UP CM Yogi Adityanath Cabinet Decision on Land Registry Fraud & Ola Uber Control: यूपी में अब जमीन की फर्जी रजिस्ट्री नहीं होगी। ओला-उबर पर भी सरकार का कंट्रोल होगा।
Read more »
AI एनालिसिस कर सकता है, तो अब कंपनियों में MBAs को किस लिए हायर किया जा रहा है?इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में, जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ने बताया कि कैसे AI अलग-अलग सेक्टर में MBA और रिक्रूटर की उम्मीदों को नया रूप दे रहा है।
Read more »
बागपत: रुकावाया था अपना बाल विवाह; 13 वर्षीय पायल को मिला मुख्यमंत्री सम्मान, लेकिन सपनों का क्याBaghpat Payal CM Award: बागपत की पायल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया है। 13 वर्षीय पायल ने अपना बाल विवाह रुकवा कर सबका ध्यान खींचा था।
Read more »
सीएम बोले प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का कहीं भी अभाव नहीं: त्योहारों, पुलिस भर्ती परीक्षा और कानून व्यवस्था को...Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath reviews festivals, police recruitment, law & order. Follow Latest Updates.
Read more »
