उत्तर भारत समेत पूरे देश में मौसम का उलटफेर लगातार जारी है। आईएमडी के मुताबिक 11 राज्यों में बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है। इस दौरान आंधी भी चल सकती है। लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। वहीं देश के कुछ ऐसे राज्य हैं जहां गर्मी अब अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया...
कल का मौसम 23 फरवरी 2026: देश के अधिकांश राज्यों में गर्मी ने जहां दस्तक दे दी है, वहीं अब बारिश ने लोगों की टेंशन बढ़ाकर रख दी है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से 23 फरवरी के लिए 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी कर दी है। इस बारिश के दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी भी चल सकती है। किसानों को इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है। फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। इस बार बारिश केवल उत्तर भारत ही नहीं, पूर्वी भारत और पश्चिमी भारत में भी होने वाली है। वाहन चलाते समय बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। तो चलिए जानते हैं कल आपके राज्यों के जिलों में मौसम का हाल कैसा रहेगा.
..देश के 11 राज्यों में बारिश बढ़ाएगी टेंशनमौसम विभाग के मुताबिक 23 फरवरी से देश के 11 राज्यों में बारिश मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। जिन राज्यों में बारिश की चेतावनी है, उनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश,तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और अंडमान निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं। इस दौरान तेज आंधी चलने की भी संभावना है। 23 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और 23 और 24 फरवरी को उत्तराखंड में छिटपुट बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 23 फरवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है। इसके अलावा 23 और 24 फरवरी को असम और मेघालय, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में गरज और बिजली गिरने की संभावना है। 23 से 26 फरवरी के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ बारिश की चेतावनी है।दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगाआईएमडी के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 23 फरवरी को बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं रहेगी। सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी जिससे प्रदूषण से राहत मिलेगी और एक्यूआई 150 से नीचे जा सकता है। हालांकि, दिन में गर्मी का ऐहसास होगा। कल यानी 23 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।यूपी में कल मौसम कैसा रहेगामौसम विभाग के मुताबिक यूपी में कल मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। बारिश की किसी तरह की संभावना नहीं है। वहीं, कई जिलों में तापमान बढ़ने वाला है। जिन जिलों में गर्मी बढ़ेगी उनमें गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या, अमेठी, अमरोहा, आजमगढ़, बलिया, बागपत, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बांदा, बदायूं, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, जौनपुर, झांसी, मैनपुरी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ और गौतम बुद्ध नगर शामिल हैं। लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।बिहार में कल मौसम कैसा रहेगाआईएमडी के मुताबिक बिहार में फिलहाल बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं है। अब तापमान तेजी से चढ़ने वाला है। कई जिलों में गर्मी बढ़ने वाली है। बिहार के जिन जिलों में गर्मी बढ़ने वाली है उनमें पटना, गया, औरंगाबाद, किशनगंज, कैमूर, गोपालगंज, जमुई, नवादा, नालंदा, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, बक्सर, बांका, भागलपुर, मधेपुरा, मुंगेर , दरभंगा और भागलपुर शामिल हैं। पटना में कल अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगामौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में 23 और 24 फरवरी को बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, उत्तरकाशी और चमोली शामिल हैं। इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। वहीं, इस बारिश के चलते ठंड भी बढ़ सकती है। कल यानी 23 फरवरी को देहरादून में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगाआईएमडी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में भी 23 फरवरी को बारिश की संभावना है। जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, सिरमौर, धर्मशाला शामिल हैं। वहीं, मनाली के आसपास के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना है। वहीं कल यानी 23 फरवरी को मनाली में अधिकतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा।गुजरात में कल मौसम कैसा रहेगाआईएमडी के मुताबिक गुजरात के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अहमदाबाद में आज और कल मौसम साफ रहेगा। गुजरात के कुछ जिलों में तापमान तेजी से बढ़ने वाला है। अहमदाबाद में कल अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, गांधीनगर की बात करें तो अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान दिल्ली 28°C 14°C मुंबई 30°C 23°C कोलकाता 32°C 21°C चेन्नई 29°C 23°C लखनऊ 28°C 14°C पटना 29°C 16°C रांची 28°C 16°C भोपाल 30°C 17°C जयपुर 27°C 16°C नैनीताल 19°C 10°C शिमला 17°C 07°C राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगामौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के अधिकतर जिलों अगले सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 23 और 24 फरवरी को राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं कुछ जिलों में गर्मी बढ़ने वाली है। जिन जिलों में गर्मी बढ़ेगी उनमें जयपुर, उदयपुर, भरतपुर, जोधपुर, भरतपुर, डीडवाना, सीकर, फलौदी और गंगापुर सिटी शामिल हैं। तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगामौसम विभाग के मुताबिक 23 फरवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना है। जिन जिलों में बारिश का अलर्ट है उनमें रीवा, सतना, शहडोल, मंडला, बालाघाट, कटनी और जबलपुर शामिल हैं। लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। इस बारिश के चलते इन जिलों में तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की कमी आ सकती है। भोपाल में कल यानी 23 फरवरी को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।पश्चिम बंगाल के कई जिलों में बुधवार को बारिश का अनुमानमौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में बुधवार के लिए हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी के मुताबिक बुधवार को दक्षिण बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, हुगली, दक्षिण और उत्तर 24 परगना, पूर्व एवं पश्चिम मेदिनीपुर तथा झारग्राम जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार और बुधवार को दार्जिलिंग, , जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग और अलीपुरद्वार में भी हल्की बारिश हो सकती है।
Rain Alert 23 February Weather Update Weather Warning Delhi Weather Up Weather Bihar Weather कल का मौसम कल का तापमान मौसम 23 फरवरी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पंजाब की नई औद्योगिक नीति 23 फरवरी को होगी जारी, उद्योगपतियों को मिलेंगे कई बड़े फायदेपंजाब की नई औद्योगिक नीति 23 फरवरी को कैबिनेट में पेश होगी, जहां इसे मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसमें राज्य जीएसटी प्रतिधारण, पूंजी सब्सिडी, श्रमिक प्रोत्साहन और बिजली शुल्क माफी जैसे प्रावधान शामिल हैं।
Read more »
Jharkhand Nikay Chunav: आज थमेगा प्रचार, 23 फरवरी को मतदान, 27 फरवरी को होगी मतगणनाJharkhand News | Jharkhand News in Hindi | Jharkhand | Jharkhand Nikay Chunav | Jharkhand Municipal Elections | Jharkhand Nikay Chunav Date | Jharkhand Nikay Chunav News | Jharkhand Municipal Elections 2026 | Jharkhand Elections | झारखंड
Read more »
IND vs SA Super 8: இந்திய அணியின் பிளேயிங் 11.. ஒரே ஒரு மாற்றம்! உள்ளே வரும் முக்கிய வீரர்IND vs SA Super 8: இந்தியாவின் உத்தேச பிளேயிங் 11 இங்கே.
Read more »
धनबाद मेयर चुनाव: रैली-रोड शो से गूंजा शहर, 23 फरवरी को जनता देगी जनादेशDhanbad Mayor Election Campaign Ends: धनबाद नगर निगम चुनाव-2026 के लिए प्रचार अभियान 21 फरवरी को समाप्त हो गया। अंतिम दिन मेयर पद के 29 और 55 वार्डों के लिए 450 प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंकी।
Read more »
मौत के 1 दिन बाद वायरल हुआ एक्टर का फाइनल इंटरव्यू, 50 मिनट के एपिसोड में खोल दिए राज, बोले- ‘ये मेरे शरीर…’मौत के 1 दिन बाद वायरल हुआ एक्टर का फाइनल इंटरव्यू, 50 मिनट के एपिसोड में खोल दिए राज, बोले- ‘ये मेरे शरीर…’
Read more »
Air India cancels New York, Newark flights for Feb 23 due to severe winter storm warningThe airline announced that heavy snowfall in New York, New Jersey, and surrounding areas on February 22–23 may cause major flight disruptions, leading to precautionary cancellations.
Read more »
