कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने सत्ता-साझाकरण गतिरोध समाप्त करने के लिए हाई कमान के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को कल सुबह नाश्ते पर बुलाया है. सिद्दारमैया ने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व का हर फैसला मानेंगे.
कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार शनिवार सुबह 9:30 बजे सीएम आवास ‘कावेरी’ में ब्रेकफ़ास्ट मीटिंग करेंगे. यह मुलाकात पार्टी हाईकमान के निर्देशों के बाद हो रही है.
.stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंइस बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि हाईकमान जो भी फैसला लेगा, वह उसे मानेंगे. उन्होंने कहा कि गतिरोध को समाप्त करने के उद्देश्य से हाईकमान ने उन्हें और शिवकुमार को कल सुबह एक साथ बैठकर मामले पर चर्चा करने के लिए कहा है.मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक ट्वीट करते हुए कहा, "मैं अपने रुख पर कायम हूं. मैंने पहले ही बता दिया है कि मैं पार्टी के वरिष्ठों के कहे अनुसार काम करूंगा. अभी भी और कल भी, मैं यही कहूंगा. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मुझे और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को बुलाया है और मिलने का निर्देश दिया है. इसलिए, मैंने उन्हें लंच के लिए आमंत्रित किया है, जहां हम चर्चा करेंगे. डी.के. शिवकुमार भी कह चुके हैं कि वह हाईकमान के कहे को स्वीकार करेंगे. अगर हाईकमान मुझे नई दिल्ली बुलाता है, तो मैं जाऊंगा." Advertisement यह भी पढ़ें: '… तो कर्नाटक सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे', खींचतान के बीच पूर्व CM बसवराज बोम्मई का बयानडीके का सिद्धारमैया पर निशानादोनों नेता कल सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आधिकारिक आवास 'कावेरी' पर मुलाकात करेंगे. हाल के दिनों में शिवकुमार और उनके समर्थक लगातार यह मांग कर रहे हैं कि 2023 के चुनाव में जीत के बाद पार्टी हाईकमान द्वारा किए गए वादे के अनुसार उन्हें सीएम पद दिया जाए.वहीं, सिद्धारमैया और उनके वफादारों का दावा है कि ऐसा कोई समझौता नहीं हुआ था, और वह पूरे कार्यकाल तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे. इससे पहले सिद्धारमैया और शिवकुमार ने एकता दिखाने के लिए एक सरकारी कार्यक्रम में मंच साझा किया. हालांकि, शिवकुमार ने 2004 के लोकसभा चुनाव के बाद सोनिया गांधी के 'त्याग' की प्रशंसा करते हुए सिद्धारमैया पर कटाक्ष किया था.इस बीच, सूत्रों ने बताया है कि कांग्रेस हाईकमान कर्नाटक में संभावित नेतृत्व परिवर्तन के नफे-नुकसान का आकलन कर रहा है. अगर सिद्धारमैया को बदला जाता है, तो शिवकुमार सबसे संभावित उत्तराधिकारी होंगे. सिद्धारमैया को SC-ST, मुस्लिम और OBC समुदायों में मजबूत समर्थन प्राप्त है, जबकि शिवकुमार अपनी संगठन क्षमता और चुनाव प्रबंधन के कारण हाईकमान के लिए उपयोगी माने जाते हैं.यह भी पढ़ें: 'कर्नाटक में सत्ता संघर्ष के लिए कांग्रेस आलाकमान जिम्मेदार', सिद्धारमैया vs शिवकुमार मामले में बोले वीरप्पा मोइली Advertisement अटकलों के बीच अन्य घटनाक्रमइस बीच शिवकुमार समर्थक कई विधायक दिल्ली जाकर उन्हें सीएम बनाए जाने की मांग उठा चुके हैं, जिससे विवाद और तीखा हो गया है. कथित "2.5 साल रोटेशनल डील" पर भी हाईकमान पुनर्विचार कर रहा है, जिसे सिद्धारमैया खेमे ने सिरे से खारिज किया है. शिवकुमार समर्थक विधायकों का एक धड़ा दिल्ली भी गया था.गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने हाई कमान की इच्छा पर शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने का समर्थन किया, जबकि सिद्धारमैया के वफादार ज़मीर अहमद खान ने तुरंत इसका खंडन किया.कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह मामला सार्वजनिक चर्चा के लिए नहीं है. सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया ने नेतृत्व परिवर्तन के किसी भी निर्देश से इनकार किया और अटकलों को मीडिया भ्रम बताया.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Power Tussle Siddaramaiah DK Shivakumar Congress High Command Karnataka Politics Siddaramaiah Tweet DK Shivakumar Congress Leadership Crisis
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Imran Khan Death News: ইমরান ইস্যুতে বড় আপডেট! মৃত্যু হয়নি জেল জানালেও এবার বিক্ষোভে সামিল আফ্রিদি...KP CM Afridi Tehreek e Insaf supporters gather outside Adiala Jail amid concerns over Imran Khan health
Read more »
No… I Am Not In Rush For Anything: Shivakumar Amid Karnataka DramaDK Shivakumar dismissed rumours of discussions on replacing Karnataka’s CM, saying he hasn’t met senior Congress leaders and is not seeking the post, calling his Mumbai visit purely personal.
Read more »
Arjun Singh aur Jagannath Mishra ko CM pad se hataya gaya: Congress High Command ki kamzor hoti pakad?Karnataka mein CM Siddaramaiah aur DK Shivakumar ke beech takraav ke beech, Congress High Command ki kamzor hoti pakad ka andaza lagaya jaa raha hai. Lekin ek samay aisa bhi tha jab Congress High Command bade hi asani se CM ko badal deti thi. Madhya Pradesh mein Arjun Singh aur Jagannath Mishra jaise netaon ko CM pad se hataane ke udaharan is baat ki gawah hai.
Read more »
हम लोग महिलाओं को छोड़ेंगे नहीं, 2 लाख तक देंगे जी...CM नीतीश की बड़ी घोषणाMukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार की 10 लाख महिलाओं के बैंक खातों में ₹10,000 की सहायता राशि सीधे ट्रांसफर की. इस अवसर पर, सीएम नीतीश ने महिला उद्यमियों को निरंतर समर्थन देने का आश्वासन दिया और कहा कि सरकार उन्हें बीच में नहीं छोड़ेगी.
Read more »
CM सिद्धारमैया और डिप्टी CM शिवकुमार के बीच चले 'शब्द' बाण, karnataka में फिर गर्माई सियासतWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »
UP Govt: लखनऊ में सीएम योगी ने राष्ट्रपति मुर्मू का किया स्वागत, इस कार्यक्रम में हुए शामिलUP Govt: लखनऊ में सीएम योगी ने राष्ट्रपति मुर्मू का किया स्वागत, इस कार्यक्रम में हुए शामिल CM yogi welcomes President Draupadi murmu in Lucknow राज्य | उत्तर प्रदेश
Read more »
