Karnataka SBI PNB Bank Boycott Circular Withdrawal Update - कर्नाटक सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) बैंक को बायकॉट करने का फैसला वापस ले लिया है।
दोनों बैंकों ने गवर्नमेंट को 23 करोड़ चुकाए; सरकारी पैसे के गलत इस्तेमाल का आरोप थाकर्नाटक सरकार ने 12 अगस्त को सभी विभागों को SBI और PNB के साथ कोई कामकाज नहीं करने का निर्देश जारी किया था। कर्नाटक सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक बैंक को बायकॉट करने का फैसला वापस ले लिया है। सरकार ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। SBI और PNB ने सरकार को एक साल के ब्याज के साथ गबन किए गए 22.
67 करोड़ का भुगतान कर दिया है। इसके बाद सरकार ने 12 अगस्त को जारी किया अपना सर्कुलर वापस ले लिया। सरकार का आरोप था कि SBI और PNB ने सरकारी धन का गलत इस्तेमाल किया है। हालांकि, दोनों बैंकों की अपील के बाद सरकार ने 16 अगस्त को अपने सर्कुलर पर 15 दिनों के लिए रोक लगाई थी।कर्नाटक सरकार ने 12 अगस्त को सर्कुलर में सभी सरकारी विभागों को दोनों बैंकों के साथ कामकाज बंद करने का निर्देश दिया था। इन बैंकों से अपना पैसा निकालने और अकाउंट को बंद करने को कहा गया था। साथ ही सार्वजनिक उपक्रमों, निगमों और स्थानीय निकायों को इन बैंकों से अपना पैसा निकालने का आदेश दिया गया था। यूनिवर्सिटी और दूसरे सरकारी संस्थानों को भी इन बैंकों में अपने खाते बंद करने के निर्देश दिए गए थे। इन बैंकों में कोई और जमा या निवेश नहीं करने का ऑर्डर था।राज्य सरकार ने 12 अगस्त को अपने सर्कुलर में बताया कि कर्नाटक इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट बोर्ड ने सितंबर 2011 में PNB के राजाजीनगर ब्रांच में फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में 25 करोड़ रुपए रखे थे। इसमें 13 करोड़ की एक FD के पैसे निकाले गए थे। हालांकि, बैंक ने अपने अधिकारियों की तरफ से की गई अनियमितताओं का हवाला देते हुए सरकार को दूसरी FD के 12 करोड़ रुपए नहीं लौटाए। दूसरा मामला SBI के एवेन्यू रोड ब्रांच से जुड़ा है। कर्नाटक स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने अगस्त 2013 में 10 करोड़ की FD खोली थी। हालांकि, बैंक ने FD मैच्योर होने से पहले ही इसे बंद कर दिया। बैंक ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर इन पैसों को एक प्राइवेट कंपनी के लोन अकाउंट के साथ एडजस्ट किया था।सर्कुलर में कहा गया कि दोनों बैंकों के साथ इस मुद्दे पर बातचीत को लेकर कई मीटिंग्स हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। 2012-2013 से मामले अनसुलझे हैं। मामला अदालत में भी है। सूत्रों के अनुसार, बुधवार को SBI ने एक साल के ब्याज KS साथ सरकार को 9.67 करोड़ रुपए वापस किए। PNB ने ब्याज के साथ 13 करोड़ वापस कर दिए हैं। वित्त विभाग ने ब्याज की वसूली के लिए बैंकों से संपर्क जारी रखने का फैसला किया है।SBI देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 7.17 लाख करोड़ रुपए है। SBI में केंद्र सरकार की 56.92% हिस्सेदारी है। पंजाब नेशनल बैंक दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। इसकी मार्केट वैल्यू 1.25 लाख करोड़ रुपए है। राज्य सरकार के कर्मचारियों की पेंशन हो या फिर अन्य फाइनेंशियल काम आमतौर पर इन्हीं दोनों बैंकों में किए जाते हैं। कर्नाटक में सरकारी विभागों के ज्यादातर फाइनेंशियल काम-काज इन्हीं दो बैंकों के साथ होते हैं।SEBI चीफ पर 3 जगह से लाभ लेने का आरोप: कांग्रेस बोली- ICICI से ₹16.80 करोड़ सैलरी ली; बैंक ने कहा- सिर्फ रिटायरमेंट बेनिफिट्स लिए सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया की चीफ माधबी पुरी बुच कांग्रेस के निशाने पर हैं। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर माधवी पर SEBI से जुड़े होने के दौरान ICICI बैंक समेत 3 जगहों से सैलरी लेने का आरोप लगाया। खेड़ा ने कहा, 'माधबी पुरी बुच 5 अप्रैल, 2017 से 4 अक्टूबर, 2021 तक SEBI में पूर्णकालिक सदस्य थीं। फिर 2 मार्च, 2022 को माधबी पुरी बुच SEBI की चेयरपर्सन बनीं। SEBI की चेयरपर्सन को नियुक्त करने वाली कैबिनेट में PM मोदी और अमित शाह शामिल हैं।'डेडबॉडी सौंपते वक्त अधिकारी ने पैसे ऑफर किए; केंद्रीय मंत्री बोले- ममता इस्तीफा देंपूर्व CM नाबालिग से यौन शोषण के आरोपी; पीड़ित के भाई ने जून में नई याचिका लगाईपूर्व मंत्री पतंगराव कदम के स्टैच्यू का इनॉगरेशन करेंगे; सांगली में जनसभा को संबोधित करेंगेMP-राजस्थान समेत 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट; हरियाणा में 3 बच्चों की मौत; गुजरात में अबतक 49 मौतेंचेहरे पर मक्के का आटा लगाने के 8 अचूकचेहरे पर मक्के का आटा लगाने के 8 अचूक..10 हर्बल तेलों में छुपा खूबसूरती का राज17 तरीकों से होता है मलयालम एक्ट्रेसेजआगरा में 24 घंटे में 124 MM बारिश8 सितंबर तक भारी बारिश नहींपंजाब-चंडीगढ़ में फिर सुस्त हुआ मानसूनलखनऊ में 6 साल की बच्ची बारिश में बही
Karnataka Government State Bank Of India Punjab National Bank Siddaramaiah Government Circular
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Breaking: हरियाणा में 1.20 लाख कर्मचारियों की नौकरी होगी पक्की, कैबिनेट की मुहर के बाद CM नायब सैनी ने किया ऐलानHaryana Cabinet Meeting: हरियाणा में नायब सैनी सरकार ने विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने प्रदेश के विभिन्न विभागों में कॉट्रैक्ट पर कार्यरत 1.
Read more »
SBI-PNB के साथ सभी लेन-देन पर लगी रोक, सरकारी धन का हो रहा था दुरुपयोग? कर्नाटक सरकार ने लिया फैसलाकर्नाटक सरकार ने SBI- PNB के साथ सभी लेन-देन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाए जाने का आदेश दिया है। इस निर्णय के बाद राज्य विभागों को इन बैंकों में अपने अकाउंट को बंद करने और अपनी सेविंग निकालने का निर्देश दिया है। कर्नाटक सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि SBI-PNB में कोई सेविंग या निवेश नहीं...
Read more »
SBI और PNB से लेनदेन नहीं करने के आदेश पर कर्नाटक सरकार ने लगाई रोक, जानिए क्या है वजहKarnataka News: 12 अगस्त को कर्नाटक सरकार ने एक सर्कुलर जारी कर एसबीआई और पीएनबी के साथ सभी तरह का सरकारी लेनदेन बंद करने का आदेश दिया था.
Read more »
SBI और PNB से जुड़े ट्रांजेक्शन को लेकर कर्नाटक सरकार का यूटर्न, 15 दिनों के लिए फैसला टाला, जानें क्या है पूरा मामलाKarnataka Government on SBI and PNB: कर्नाटक सरकार ने एसबीआई और पीएनबी में लेनदेन पर लगाई रोक को फिलहाल टाल दिया है। राज्य सरकार का कहना है कि यह फैसला बैंकों के अनुरोध पर लिया गया है। इससे बैंकों और सरकार दोनों को मामला सुलझाने में पर्याप्त समय मिलेगा। जानें, क्या है पूरा...
Read more »
महाराष्ट्र चुनाव से पहले शरद पवार को मिली Z प्लस सुरक्षा, CRPF की सिक्योरिटी में रहेंगे NCP (SP) प्रमुखSharad Pawar Z Plus Security: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को मोदी सरकार ने जेड प्लस सुरक्षा देने का फैसला लिया है.
Read more »
Karnataka: जिन्हें कभी बनवाया था CM, अब उन्हीं कुमारस्वामी के खिलाफ मुकदमा चलवाने की तैयारी में कांग्रेस सरकारकर्नाटक के मंत्रिमंडल ने केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी और भाजपा के तीन पूर्व मंत्रियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी के लिए राज्यपाल थावरचंद गहलोत को 'सलाह' देने का फैसला किया है।
Read more »
