Sharad Pawar Z Plus Security: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को मोदी सरकार ने जेड प्लस सुरक्षा देने का फैसला लिया है.
Sharad Pawar Z Plus Security : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख शरद पवार को मोदी सरकार ने जेड प्लस सुरक्षा देने का फैसला लिया है. केंद्र सरकार ने ये फैसला केंद्रीय एजेंसियों की सुरक्षा समीक्षा के बाद की गई सिफारिश के आधार पर लिया है.
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले, केंद्र की मोदी सरकार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार को 'जेड प्लस' सुरक्षा देने का फैसला किया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय एजेंसियों द्वारा खतरे के आकलन की समीक्षा के बाद ये फैसला लिया गया है. समीक्षा के बाद 83 वर्षीय शरद पवार को सशस्त्र वीआईपी सुरक्षा कवर की उच्चतम श्रेणी की सिफारिश की गई. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को पवार की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा है.इस काम के लिए 55 सशस्त्र सीआरपीएफ कर्मियों की एक टीम को नियुक्त किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, केंद्र ने उन्हें सीआरपीएफ वीआईपी सुरक्षा विंग द्वारा सुरक्षा के लिए जेड प्लस कवर दिया है, उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ की एक टीम इस कार्य को संभालने के लिए पहले से ही महाराष्ट्र में है.The Central government has accorded 'Z+' category Central Reserve Police Force armed VIP security cover to NCP chief Sharad Pawar.बता दें कि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा खतरे के आकलन की समीक्षा में पवार को मजबूत सुरक्षा कवर देने की सिफारिश की गई है. सूत्रों ने कहा कि इसके बाद केंद्र ने उन्हें सीआरपीएफ वीआईपी सुरक्षा विंग द्वारा सुरक्षा के लिए जेड प्लस कवर दिया है. इस सुरक्षा व्यवस्था को लागू करने के लिए सीआरपीएफ की एक टीम पहले ही महाराष्ट्र आ चुकी है. वीआईपी सुरक्षा कवर को उच्चतम स्तर, Z+, उसके बाद Z, Y+, Y और X में वर्गीकृत किया गया है. भारत आए मलेशियाई PM ने कश्मीर पर दिया ऐसा बयान, प्रधानमंत्री मोदी की हुई कूटनीतिक जीत, जल-भुन जाएगा पाकिस्तान!राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संस्थापक और अध्यक्ष शरद पवार ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की. उसके बाद वह सरकार में कई प्रमुख पदों पर रहे. उनका राजनीतिक करियर 1967 में शुरू हुआ, जब वह पहली बार महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए. विधायक के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई मंत्रालयों में मंत्री के रूप में कार्य किया. साल 1978 में वह पहली बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने.वह अपने पूरे करियर में तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे. इसके साथ ही वह छह बार लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंच चुके हैं. उन्होंने पीवी नरसिम्हा राव सरकार में रक्षा मंत्रालय समेत कई पदों पर काम किया है. साल 1999 में उन्हों कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया, उसके बाद उन्होंने अपनी खुद की पार्टी एनसीपी का गठन किया.
Z Plus Security Sharad Pawar NCP Maharashtra Assembly Election
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में गठबंधन पर ये क्या कह गए शरद पवार? जानेंमहाराष्ट्र के राजनीति के दिग्गज और एनसीपी (SP) प्रमुख शरद पवार ने शनिवार (27 जुलाई) को केंद्र सरकार और विधानसभा चुनाव जैसे महत्वपूर्ण मसलों पर अपने विचार साझा किए.
Read more »
शरद पवार ने महाराष्ट्र के सीएम व केंद्र के पाले में डाली मराठा आरक्षण की गेंदशरद पवार ने महाराष्ट्र के सीएम व केंद्र के पाले में डाली मराठा आरक्षण की गेंद
Read more »
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले चाचा शरद पवार के साथ हाथ मिला सकते हैं अजित पवार!Ajit Pawar join hands with uncle Sharad Pawar: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरण बदलते हुए नजर आ रहे हैं. अजित पवार अपने चाचा शरद पवार से हाथ मिला सकते हैं.
Read more »
Explainer: महाराष्ट्र में सियासी खींचतान तेज, CM चेहरे पर MVA में रार! क्या चुनाव से पहले टूट जाएगा गठबंधन?एक्सप्लेनर: सीएम के नाम के ऐलान की हुंकार भर उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस और शरद पवार को अल्टीमेटम दे दिया है, तो क्या महाराष्ट्र चुनाव से पहले MVA गठबंधन टूट जाएगा?
Read more »
शरद पवार को मिलेगी Z प्लस सिक्योरिटी, महाराष्ट्र चुनाव से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसलामहाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. केंद्र ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-एसपी) के प्रमुख शरद पवार को Z प्लस सिक्योरिटी प्रदान की है.
Read more »
केंद्र सरकार ने शरद पवार को Z+ सिक्योरिटी दी: राज्य में आरक्षण को लेकर विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा बढ़ाई गईCentral government gave Z+ security to Sharad Pawar| केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र में आरक्षण विरोधी प्रदर्शनों को देखते हुए NCP (SP) प्रमुख शरद पवार की सुरक्षा में इजाफा किया है। केंद्र ने उन्हें Z+ सिक्योरिटी दी है। पवार को पहले से ही राज्य सरकार की Z+ सुरक्षा मिली हुई है। केंद्र के...
Read more »
