हम जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं- राहुल गांधी BJP4India ChouhanShivraj RahulGandhi INCIndia INCMP BJP4MP
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीना में सागर सीट से पार्टी प्रत्याशी प्रभु सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. राहुल गांधी ने यहां कर्ज़माफी और शिवराज सिंह चौहान के परिवार का ज़िक्र किया. राहुल गांधी ने कहा वह मोदी नहीं हैं, इसलिए झूठ नहीं बोलते.
हम जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं. राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में अपने वादे के मुताबिक किसानों का कर्ज़ माफ़ किया. विपक्ष में बैठे लोग कहते थे कि कर्ज़माफी के लिए पैसा कहां से आएगा, लेकिन हमने सिर्फ मध्य प्रदेश ही नहीं राजस्थान छत्तीसगढ़ में भी किसानों का कर्ज़ माफ कर दिया. मध्य प्रदेश में तो हमने प्यार से शिवराज सिंह चौहान के परिवार का कर्ज़ माफ कर दिया.मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने बहुत झूठ बोला. राहुल बोले कि मोदी ने किसानों का कर्ज़ माफ करने, युवाओं को रोजगार देने, अकाउंट में 15 लाख पहुंचाने जैसे वादे किए थे. लेकिन, उन्होंने सिर्फ झूठ ही बोला. सबसे ज्यादा बेरोज़गारी देश में मोदी सरकार में ही आई. नोटबंदी का नुक़सान लोगों ने उठाया और ऊपर से गब्बर सिंह टैक्स वसूला गया. राहुल गांधी ने कांग्रेस की न्याय योजना का ज़िक्र करते हुए कहा अब हम जनता के बैंक अकाउंट में न्याय योजना के ज़रिए पैसा भेजेंगे. उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था पर सर्जिकल स्ट्राइक की. लेकिन कांग्रेस, ग़रीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक करने जा रही है.महिलाओं के खातों में पैसा जाएगा. 5करोड़ महिलाओं को तीन हज़ार रुपए महीना मिलेगा.राहुल गांधी ने कहा ये हमारी कालेधन के खिलाफ लड़ाई है.कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अब नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार की बात नहीं करते, क्योंकि राफेल खरीद मामले में घोटाला किया है. मोदी सरकार की नीतियों की वजह से देश में बेरोज़गारी बढ़ी है. देश में सरकारी विभागों में 22 लाख पद खाली पड़े हैं. राहुल गांधी ने वादा किया कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो 1 साल में खाली पद भर दिए जाएंगे. मोदी जी अब बस बीते समय की बात करते हैं, जबकि लोग जानना चाहते हैं कि 5 साल में उन्होंने क्या किया और आने वाले 5 साल में वह क्या करेंगे. राहुल ने कहा कि मोदी जी अब गुड बाय का वक्त आ गया है.कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, 'किसानों के कर्जमाफी के साथ अभी और भी बहुत काम बाकी है. मैं आपके दिल से डर मिटाना चाहता हूं. अगर कांग्रेस सरकार में आई तो 2019 के बाद किसी भी किसान को कर्ज़ नहीं लौटाने पर जेल नहीं भेजा जाएगा. सदन में किसान बैठेंगे. एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के किसान बैठेंगे. एक व्यक्ति देश को नहीं चलाता है. देश का हर व्यक्ति देश चलाता है. नरेंद्र मोदी को लगता है कि देश वह चलाते है. मैं सच बोलता हूँ. मै मोदी नहीं हूं. मैं झूठ नहीं बोलता हूं.'
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पीएम मोदी को बहस की चुनौती पर भाजपा का पलटवार- इस काबिल नहीं हैं राहुल गांधीभाजपा ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पीएम मोदी के साथ बहस करने के काबिल नहीं हैं। BJP4India RahulGandhi LokSabhaElections2019 Mahasangram
Read more »
राहुल गांधी 'पप्पू' नहीं, वे बहुत पढ़े-लिखे और समझदार इंसान हैं- सैम पित्रोदापित्रोदा का मोदी पर तंज- भारत को मॉडर्न दिमाग की जरूरत, जुमलों से भरे दिमाग की नहीं भाजपा ने 10 साल में राहुल के बारे में जो कहा, वे उससे बिल्कुल उलट हैं- पित्रोदा | Lok sabha election updates 5th may pragya thakur arvind kejriwal news
Read more »
यूपी में राहुल गांधी के तीन ही मकसद, भांप गई हैं सपा और बसपाElection 2019: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उनका लक्ष्य बीजेपी-आरएसएस गुट को हराना, कांग्रेस की विचारधारा को बचाना और यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव (2022) को जीतना है।
Read more »
सैम पित्रोदा बोले- 'पप्पू' नहीं, बल्कि पढ़े-लिखे और बुद्धिजीवी हैं राहुल गांधीभारतीय ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी) के अध्यक्ष सैम पित्रोदा का कहना है कि राहुल गांधी 'पप्पू' नहीं, बल्कि पढ़े-लिखे हैं। उन्होंने
Read more »
Exclusive: अखिलेश यादव बोले-प्रियंका कन्फ्यूज हैं, राहुल गांधी दे रहे विरोधाभासी बयानअखिलेश यादव पूरे इंटरव्यू के दौरान कांग्रेस के खिलाफ हमलावर दिखे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा एक जैसी ही हैं. पहली बार खुलकर बोलते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने धोखा दिया. कांग्रेस ने देश को धोखा दिया. हमें धोखा दिया. कांग्रेस ने ही नेता जी के खिलाफ सीबीआई की जांच बैठाई. कांग्रेस ने ही डिंपल के खिलाफ सीबीआई जांच बैठाई.
Read more »
स्मृति ने लगाया आयुष्मान कार्ड धारक का इलाज नहीं करने का आरोप, अस्पताल ने दी सफाईस्मृति ने लगाया आयुष्मान कार्ड धारक का इलाज नहीं करने का आरोप, अस्पताल ने दी सफाई AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »
राहुल करेंगे चांदनी चौक के व्यापारियों से बात, बताएंगे कितना हुआ व्यापार का नुकसानसोमवार से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दिल्ली में कांग्रेस के चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। RahulGandhi priyankagandhi INCIndia IYC LoksabhaElection LokSabhaElection2019 VoteKaro
Read more »
'कुछ भी हों, पप्पू नहीं हैं राहुल गांधी', जानें क्या बोले सैम पित्रोदापित्रोदा ने कहा कि देश को ऐसे नेता की जरूरत है जो तकनीक को लेकर कुशल हो। ऐसे नेता की जरूरत नहीं जो जुमलों से भरा पड़ा हो।
Read more »