करण ओबेरॉय पर रेप के आरोप पर पूजा बेदी बोलीं, हम जल्द ही पुरुषों के हित में एक आंदोलन की शुरुआत करेंगे

United States News News

करण ओबेरॉय पर रेप के आरोप पर पूजा बेदी बोलीं, हम जल्द ही पुरुषों के हित में एक आंदोलन की शुरुआत करेंगे
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 83 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 37%
  • Publisher: 51%

बयान /करण ओबेरॉय पर रेप के आरोप पर पूजा बेदी बोलीं, हम जल्द ही पुरुषों के हित में एक आंदोलन की शुरुआत करेंगे poojabeditweets KaranOberoi MeToo Metooindia

हाल ही में करण ओबेरॉय को रेप के आरोप में अंधेरी कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत के लिए भेज दिया है। 90 के दशक के फेमस म्यूजिकल बैंड 'बैंड ऑफ बॉयज' फेम करण पर 6 मई को एक फैशन डिजाइनर-कम-एस्ट्रोलॉजर ने रेप और जबरन वसूली का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद करण को गिरफ्तार कर लिया गया था। करण को बीते दिनों अंधेरी कोर्ट में पेश किया गया और यह इस मामले में उनकी तीसरी सुनवाई थी। फिल्हाल उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जब दैनिक भास्कर ने करण की अच्छी दोस्त एक्ट्रेस पूजा बेदी से इस बारे में बात की तो उन्होंने खुशी जताते हुए कहा, ‘हम खुश हैं कि उसे न्यायपालिका हिरासत दी गई है। यह अब सही दिशा में जा रहा है। वह अब जेल चला गया है। हम आज जमानत के लिए आवेदन करने जा रहे हैं और हमारी पूरी कोशिश है कि हम उन्हें बेल दिलवा दें।’ पूजा का कहना है कि जून में हाई कोर्ट खुलने के बाद वे करण के खिलाफ इस केस को रद्द करने के लिए कोशिश करेंगे। इस बारे में वे कहती हैं, ‘हम करण के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के लिए महिला पर मुकदमा चलाने की दिशा में काम करेंगे। कानूनी मार्ग से, हम सभी सबूतों को इकट्ठा करके और इसे न्यायाधीश के सामने पेश करके आरोप को रद्द करने के लिए आवेदन करेंगे। इसके साथ, हम पुरुषों के हित के लिए एक नए आंदोलन की शुरुआत करेंगे जो उन पुरुषों के समर्थन में काम करता है जो महिलाओं के जरिए दायर किए गए ऐसे झूठे मामलों में फंस गए हैं। करण एक निर्दोष व्यक्ति हैं।’ कुछ दिनों पहले पूजा ने मुंबई में अपने घर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। इस कार्यक्रम में, करण के दोस्तों ने अभिनेता के लिए समर्थन दिखाया था। पूजा, करण को 15 सालों से जानती हैं। उनका कहना है कि लड़की 2016 में करण से एक डेटिंग ऐप पर मिली थी और अब उसने अपनी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है। इस तरह के झूठे मामले की वजह से करण का परिवार काफी तकलीफ से गुजर रहा है।.

हाल ही में करण ओबेरॉय को रेप के आरोप में अंधेरी कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत के लिए भेज दिया है। 90 के दशक के फेमस म्यूजिकल बैंड 'बैंड ऑफ बॉयज' फेम करण पर 6 मई को एक फैशन डिजाइनर-कम-एस्ट्रोलॉजर ने रेप और जबरन वसूली का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद करण को गिरफ्तार कर लिया गया था। करण को बीते दिनों अंधेरी कोर्ट में पेश किया गया और यह इस मामले में उनकी तीसरी सुनवाई थी। फिल्हाल उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जब दैनिक भास्कर ने करण की अच्छी दोस्त एक्ट्रेस पूजा बेदी से इस बारे में बात की तो उन्होंने खुशी जताते हुए कहा, ‘हम खुश हैं कि उसे न्यायपालिका हिरासत दी गई है। यह अब सही दिशा में जा रहा है। वह अब जेल चला गया है। हम आज जमानत के लिए आवेदन करने जा रहे हैं और हमारी पूरी कोशिश है कि हम उन्हें बेल दिलवा दें।’ पूजा का कहना है कि जून में हाई कोर्ट खुलने के बाद वे करण के खिलाफ इस केस को रद्द करने के लिए कोशिश करेंगे। इस बारे में वे कहती हैं, ‘हम करण के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के लिए महिला पर मुकदमा चलाने की दिशा में काम करेंगे। कानूनी मार्ग से, हम सभी सबूतों को इकट्ठा करके और इसे न्यायाधीश के सामने पेश करके आरोप को रद्द करने के लिए आवेदन करेंगे। इसके साथ, हम पुरुषों के हित के लिए एक नए आंदोलन की शुरुआत करेंगे जो उन पुरुषों के समर्थन में काम करता है जो महिलाओं के जरिए दायर किए गए ऐसे झूठे मामलों में फंस गए हैं। करण एक निर्दोष व्यक्ति हैं।’ कुछ दिनों पहले पूजा ने मुंबई में अपने घर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। इस कार्यक्रम में, करण के दोस्तों ने अभिनेता के लिए समर्थन दिखाया था। पूजा, करण को 15 सालों से जानती हैं। उनका कहना है कि लड़की 2016 में करण से एक डेटिंग ऐप पर मिली थी और अब उसने अपनी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है। इस तरह के झूठे मामले की वजह से करण का परिवार काफी तकलीफ से गुजर रहा है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

प्रिया रमानी के खिलाफ केस में एमजे अकबर से वकील ने कोर्ट में पूछे दो सवाल तो बोले- मुझे याद नहींप्रिया रमानी के खिलाफ केस में एमजे अकबर से वकील ने कोर्ट में पूछे दो सवाल तो बोले- मुझे याद नहींअंग्रेजी अखबार एशियन एज में नौकरी के सिलसिले में रमानी के अकबर से मिलने के ब्यौरे के बारे में वरिष्ठ अधिवक्ता रेबेका जॉन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री से जिरह की. हालांकि, इसके जवाब में अकबर ने कहा कि उन्हें याद नहीं है. जॉन ने पूछा कि क्या रमानी एशियन एज, मुंबई में नौकरी तलाशते समय दिसंबर 1993 में उनके कार्यालय में उनसे मिली थी और क्या उन्होंने रमानी से नरीमन प्वाइंट के ओबराय होटल में मिलने को कहा था. दोनों सवालों के जवाब में अकबर ने कहा, ‘मुझे याद नहीं है.’
Read more »

मायावती ने किया खुलासा: SP-BSP गठबंधन ने कांग्रेस के लिए क्यों छोड़ी अमेठी और रायबरेली सीटमायावती ने किया खुलासा: SP-BSP गठबंधन ने कांग्रेस के लिए क्यों छोड़ी अमेठी और रायबरेली सीटमायावती ने शनिवार को कांग्रेस पर मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट के बसपा उम्मीदवार को डरा-धमकाकर और खरीद-फरोख्त के जरिये अपने पक्ष में करने का आरोप लगाते हुए उनकी पार्टी में तोड़फोड़ न करने की चेतावनी दी थी. मुरैना के मेला ग्राउंड में मुरैना लोकसभा क्षेत्र से बसपा उम्मीदवार और हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए मायावती ने आरोप लगाया, ‘हाल ही में मध्य प्रदेश के गुना संसदीय क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी को कांग्रेस ने डरा धमकाकर और खरीद फरोख्त के जरिये अपने पक्ष में किया है, जो एक बड़ा धोखा है.’
Read more »

Phase 5 Voting: क्या BJP दोहरा पाएगी 2014 जैसा प्रदर्शन, 51 में से जीती थी 39 सीटें, 2 पर सिमटी थी कांग्रेस, 10 बड़ी बातेंPhase 5 Voting: क्या BJP दोहरा पाएगी 2014 जैसा प्रदर्शन, 51 में से जीती थी 39 सीटें, 2 पर सिमटी थी कांग्रेस, 10 बड़ी बातेंकेंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) सहित 674 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला आज सात राज्यों में 51 सीटों पर होने वाले चुनावों में करीब नौ करोड़ मतदाता करेंगे. सत्तारूढ़ भाजपा (BJP) और इसके सहयोगियों के लिए काफी कुछ दांव पर लगा हुआ है क्योंकि 2014 के चुनावों में इसने इनमें से 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी और दो सीटों पर कांग्रेस (Congress) ने जीत हासिल की थी जबकि शेष पर अन्य विपक्षी दलों ने जीत हासिल की. उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, राजस्थान में 12 सीटों, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश में सात- सात सीटों पर चुनाव होंगे जबकि बिहार में पांच और झारखंड में चार सीटों के लिए चुनाव होना है. जम्मू-कश्मीर के लद्दाख सीट और अनंतनाग सीट के लिए पुलवामा और शोपियां जिलों में चुनाव होना है. चुनाव आयोग (Election Commission) ने 94 हजार मतदान केंद्रों का निर्माण किया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं. पांचवें और सबसे छोटे चरण में 8.75 करोड़ मतदाता 674 उम्मीदवारों के भविष्य तय करेंगे. इस चरण के साथ ही 424 सीटों पर चुनाव खत्म हो जाएंगे और शेष 118 सीटों पर 12 मई और 19 मई को चुनाव होंगे.
Read more »

बंगाल में भाजपा उम्मीदवार के साथ मारपीट, तृणमूल पर आरोपबंगाल में भाजपा उम्मीदवार के साथ मारपीट, तृणमूल पर आरोपLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रत्याशी के साथ मारपीट व भाजपा समर्थक के घर पर टीएमसी कार्यकर्ताओं की तरफ से तोड़फोड़ करने की खबर है। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उत्तम मंडल के भाजपा का पोलिंग एजेंट बनने की सूचना के बाद कथित रूप से यह तोड़फोड़ की।
Read more »

मतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंमतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 63.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के सभी चरणों में सबसे कम है. चुनाव आयोग ने यह आंकड़ा जारी किया है. आयोग के मतदाता एंड्रॉयड एप्लिकेशन के अनुसार, सोमवार को रात के 9 बजे तक मतदान 63.5 प्रतिशत रहा. इस चुनाव में अब तक मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. पहले चरण में 69.50 फीसदी मतदान हुआ था, जो अब तक के पांच चरण में सबसे अधिक है. दूसरे चरण में मतदान 69.44 प्रतिशत हुआ था, तीसरे चरण में 68.40 और चौथे चरण में 65.51 प्रतिशत मतदान हुआ था. वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 2014 की तुलना में पहले चार चरणों (सोमवार के पांचवें चरण को छोड़कर) में 7.85 करोड़ अधिक मतदाता हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों के पहले चार चरणों की तुलना में इसके पहले चार चरणों में छह करोड़ अधिक मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया. सक्सेना ने बताया कि झारखंड, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल में मतदान बाधित करने की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा. उन्होंने बताया कि पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश और बिहार में मतदान का स्तर पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ा है.
Read more »

भोपाल में सुपहिट मुकाबला : प्रज्ञा के 'प्रखर हिंदुत्व' का मुकाबला अब 'हठयोग' से, दिग्विजय सिंह पूजा में बैठेभोपाल में सुपहिट मुकाबला : प्रज्ञा के 'प्रखर हिंदुत्व' का मुकाबला अब 'हठयोग' से, दिग्विजय सिंह पूजा में बैठेमध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह  और बीजेपी की प्रज्ञा ठाकुर के बीच मुकाबला इतने चरम पर पहुंच गया है. इसी बीच दिग्विजय सिंह कंप्यूटर बाबा के साथ पूजा की है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिग्विजय सिंह उस जगह पर पूजा करने बैठे जहां पर कम्यूटर बाबा हजारों साधुओं के साथ दिग्विजय सिंह के लिए हठयोग करेंगे. आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में कंप्यूटर बाबा को शिवराज सिंह चौहान की सरकार में मंत्री का दर्जा मिला हुआ था लेकिन बाद में मनमुटाव के चलते सरकार से बाहर आ गए थे.
Read more »

...जब नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया क्यों वह बोलते हैं BJP के खिलाफ Revealed! Why Navjot Singh Sidhu speaks against BJP - Lok Sabha Election 2019 AajTak...जब नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया क्यों वह बोलते हैं BJP के खिलाफ Revealed! Why Navjot Singh Sidhu speaks against BJP - Lok Sabha Election 2019 AajTakआज वोट का सवाल है में हम बात करेंगे पूर्व क्रिकेटर और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू से. आज के इस एपिसोड में हम बात करेंगे नवजोत सिंह सिद्धू से उनकी चुनावी रणनीति के बारे में. सिद्धू के बारे में कहा जाता है कि वह जिस टीम में होते हैं, वहां पर वह विस्फोटक पारी खेलते हैं और उनके निशाने पर होते हैं विरोधी टीम के कप्तान. एक समय में जब वह बीजेपी में थे तो राहुल गांधी सिद्धू के निशाने पर हुआ करते थे. लेकिन, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही ज्यादातर उनके निशाने पर होते हैं और चाहे वह रोड शो हो, चाहे रैली हो सिद्धू का जुदा अंदाज होता है और सबसे पहले नवजोत सिंह सिद्धू प्रधानमंत्री मोदी पर ही अपना निशाना साधते हैं. देखें वीडियो. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »

दिग्विजय के समर्थन में कंप्यूटर बाबा के धूनी रमाने पर जांच के आदेश– News18 हिंदीदिग्विजय के समर्थन में कंप्यूटर बाबा के धूनी रमाने पर जांच के आदेश– News18 हिंदीमध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में धूनी रमाने वाले कंप्यूटर बाबा मुश्किल में पड़ते नजर आ रहे हैं. दरअसल, बीजेपी की शिकायत पर निर्वाचन आयोग ने कंप्यूटर बाबा के खिलाफ हठ योग और धूनी रमाने के मामले की जांच शुरू कर दी है
Read more »

क्या धोनी से पार पा पाएंगे ऋषभ पंत, इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी रहेगी नजरक्या धोनी से पार पा पाएंगे ऋषभ पंत, इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी रहेगी नजरआईपीएल के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में बेहतरीन फॉर्म में चल रही दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा। जो टीम इस मुकाबले को जीतेगी, फाइनल में उसका सामना मुंबई इंडियंस से होगा। इस मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दिल्ली के विकेटकीपर ऋषभ पंत के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। ऋषभ पं‍त ने पिछले मैच में दिल्ली को जीत दिलाने में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं धोनी भी इस समय बेहतरीन लय में हैं। इन दोनों के साथ ही इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें होगी...
Read more »

उत्तर प्रदेश में ये फार्मूला तय करेगा किसकी होगी जीत !– News18 हिंदीउत्तर प्रदेश में ये फार्मूला तय करेगा किसकी होगी जीत !– News18 हिंदीउत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में जिन 13 सीटों पर वोट डाले जाने हैं, ये तेरह की तेरह सीटें वर्ष 2014 में बीजेपी और उसके सहयोगी अपना दल के पाले में थीं. अब 2019 में हालात बदले हुए हैं , एसपी-बीएसपी के गठबंधन के बाद चुनाव अहम मुद्दों के बजाय जाति पर टिका हुआ है. ऐसे में एसपी-बीएसपी गठबंधन जहां बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश कर रहा है, वहीं बीजेपी की नजर इस पर टिकी है कि गठबंधन को वोट ट्रांसफर न होने पाए. बीजेपी के स्टार प्रचारक इसीलिए यहां विकास और राष्ट्रवाद पर ज्यादा जोर देते हैं. हालांकि, सभी दलों ने इन सीटों पर टिकट बांटने में जातीय समीकरण का ख़ासा ध्यान रखा है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:54:19