दूसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 7 विकेट से मात देकर टी-20 सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है TarunSinghVerm1
बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए दूसरे और निर्णायक टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 7 विकेट से मात देकर दो मैचों की टी-20 सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है. कंगारू टीम ने भारत को विशाखापत्तनम में खेले गए पहले टी-20 मैच में 3 विकेट से शिकस्त दी थी.
इसके बाद अब मेहमान टीम ने बेंगलुरु में खेले गए निर्णायक टी-20 मैच में भारत को 7 विकेट से हरा कर पहली बार इस देश में टी-20 सीरीज जीती है. बता दें कि टीम इंडिया आखिरी बार अपनी ही धरती पर टी-20 सीरीज 4 साल पहले हारी थी. 2015 में साउथ अफ्रीका ने भारत को तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 से शिकस्त दी थी. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया ने 11 साल बाद भारत को किसी बाइलैटरल टी-20 सीरीज में शिकस्त दी है. कंगारू टीम ने आखिरी बार भारत को 2008 में ऑस्ट्रेलिया में हुई एक मैच की टी-20 सीरीज में 1-0 से मात दी थी. दोनों देशों के बीच खेली गई 8 बाइलैटरल टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की यह दूसरी टी-20 सीरीज जीत है. 8 बाइलैटरल टी-20 सीरीज में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टी-20 सीरीज में जीत मिली है. वहीं 3 सीरीज ड्रॉ रहीं. अब तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई टी-20 सीरीज के नतीजे 1. ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा - 1 मैच की टी20 सीरीज 2007 - भारत 1-0 से जीता 2. भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा - 1 मैच की टी20 सीरीज 2008 - ऑस्ट्रेलिया 1-0 से जीता 3. भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा - 2 मैचों की टी20 सीरीज 2011 - सीरीज 1-1 से ड्रॉ 4. ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा - 1 मैच की टी20 सीरीज 2013 - भारत 1-0 से जीता 5. भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा - 3 मैचों की टी20 सीरीज 2016 - भारत 3-0 से जीता 6. ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा - 3 मैच की टी-20 सीरीज 2017 - सीरीज 1-1 से ड्रॉ 7. भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा - 3 मैच की टी-20 सीरीज 2018 - सीरीज 1-1 से ड्रॉ 8. ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा - 2 मैच की टी-20 सीरीज 2019 - ऑस्ट्रेलिया 2-0 से जीता
