National News | National News in Hindi | DRDO | VSHORADS | VSHORADS Missile | VSHORADS missile features | VSHORADS missile successful test | Odisha News | Odisha | Defense Minsiter Rajnath Singh | What is VSHORADS | Rajnath SIngh | देश
"रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रटेड टेस्ट रेंज से बहुत कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली VSHORADS के लगातार तीन सफल उड़ान परीक्षण किए हैं. इन परीक्षणों का उद्देश्य यह साबित करना था कि यह मिसाइल अलग-अलग ऊंचाई, दूरी और तेज रफ्तार से आने वाले हवाई खतरों को सटीक तरीके से नष्ट कर सकती है.
तो आइए जानते हैं वीएसएचओआरएडीएस मिसाइल और इसकी खासियत के बारे में.Advertisment रक्षा मंत्रालय ने मिसाइल परीक्षण को लेकर दी ये जानकारी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, तीनों परीक्षण पूरी तरह सफल रहे. इस दौरान मिसाइल ने दुश्मन के लड़ाकू विमान जैसी परिस्थितियों में तैयार किए गए हाई-स्पीड हवाई लक्ष्यों को हवा में ही इंटरसेप्ट कर मार गिराया. खास बात यह रही कि परीक्षण अंतिम तैनाती कॉन्फिगरेशन में किए गए, जहां फील्ड ऑपरेटरों ने खुद लक्ष्य की पहचान की और मिसाइल दागी. The @DRDO_India has successfully conducted three successive flight trials of Very Short-Range Air Defence System from Integrated Test Range , Chandipur off the coast of Odisha. These tests were carried out to revalidate the capability of VSHORADS missile system… pic.twitter.com/5dtAb45MHG — रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India February 27, 2026 क्या है VSHORADS? VSHORADS एक मैन-पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम है, जिसे सैनिक अपने कंधे पर रखकर दाग सकते हैं. इसे खासतौर पर दुश्मन के हेलीकॉप्टर, ड्रोन और कम ऊंचाई पर उड़ने वाले फाइटर जेट को निशाना बनाने के लिए तैयार किया गया है. यह पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से विकसित प्रणाली है. इसका विकास रिसर्च सेंटर इमारत ने DRDO की अन्य प्रयोगशालाओं और भारतीय उद्योग साझेदारों के साथ मिलकर किया है. Raksha Mantri Shri @rajnathsingh has congratulated @DRDO_India, Armed Forces and the industries for the successful flight tests of the system and stated that three consecutive successive flight trails of VSHORADS is a great success and thus system can soon be inducted into armed… https://t.co/uarDq3BP0V — रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India February 27, 2026 परीक्षण के दौरान टेलीमेट्री, रडार और इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम से डेटा रिकॉर्ड किया गया. इस डेटा से साबित हुआ कि मिसाइल हर प्रकार के हवाई खतरे से निपटने में सक्षम है. इन यूजर वैलिडेशन ट्रायल्स में तीनों सेनाओं- थलसेना, नौसेना और वायुसेना के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफलता पर DRDO, सशस्त्र बलों और उद्योगों को बधाई दी. वहीं DRDO के चेयरमैन डॉ. समीर वी. कामत ने भी इसे बड़ी उपलब्धि बताया. माना जा रहा है कि यह प्रणाली जल्द ही भारतीय सेनाओं में शामिल की जा सकती है. यह भी पढ़ें- Pralay Missile: ये हैं प्रलय मिसाइल की रेंज और खासियतें, जो पाकिस्तान के कई शहरों में मचा सकती है तबाही"
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पलक झपकते ही ढेर होंगे दुश्मन के विमान-ड्रोन! DRDO की नई मिसाइल VSHORADS के बैक-टू-बैक तीन टेस्ट सफलDRDO ने ओडिशा के चांदीपुर में स्वदेशी VSHORADS मिसाइल सिस्टम के तीन सफल टेस्ट किए हैं. यह मैन पोर्टेबल सिस्टम दुश्मन के हाई-स्पीड विमानों और ड्रोन को पलक झपकते ही तबाह करने में सक्षम है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस कामयाबी पर टीम को बधाई दी है. जल्द ही इसे सेना में शामिल किया जाएगा.
Read more »
डीआरडीओ के स्वदेशी VSHORADS मिसाइल का सफल परीक्षण, रक्षा मंत्री ने टीम को दी बधाईडीआरडीओ ने चांदीपुर में स्वदेशी मैन-पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम VSHORADS का सफल परीक्षण किया।
Read more »
ओडिशा के आसमान में DRDO का पराक्रम, दुश्मन के विमानों का काल बनेगी यह स्वदेशी मिसाइलओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से डीआरडीओ ने एक बार फिर अपनी ताकत का लोहा मनवाया है। 27 फरवरी, 2026 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने VSHORADS वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम के तीन सफल परीक्षण पूरे किए।
Read more »
DRDO: दुश्मन के सभी हमलों को नाकाम करेगा VSHORADS मिसाइल सिस्टम; परीक्षण में उच्च गति के लक्ष्य को भेदारक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि ओडिशा के चांदीपुर तट से तीन &39;वेरी शॉर्ट-रेंज एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम&39; का सफल उड़ान परीक्षण किया गया है। बता दें कि, ये परीक्षण ओडिशा के तट पर स्थित
Read more »
भारत को मिल गया देसी बेबी S-400, तुर्की के दम पर पाकिस्तान का इतराना बनेगा काल, ऑपरेशन सिंदूर में रह गई थी ...India Desi Baby S-400: भारत ने DRDO और रिसर्च सेंटर इमारत द्वारा विकसित VSHORADS का सफल परीक्षण किया है. यह भारत का अपना देसी बेबी एस-400 डिफेंस मिसाइल सिस्टम है. इससे भारत की वो कमी पूरी हो गई है जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान थोड़ी दिखी थी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस परीक्षण पर सेना और डीआरडीओ को बधाई दी है.
Read more »
प्रधानमंत्री मोदी का दौरा, मिसाइल परीक्षण सफल, नेपाल में चुनाव, क्रिकेट अपडेटप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान, गुजरात और तमिलनाडु में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। DRDO ने VSHORADS मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया। नेपाल में चुनाव नजदीक, और क्रिकेट विश्व कप में इंग्लैंड की जीत।
Read more »
