मैकडॉनल्ड्स के कर्मचारी पर गर्म कॉफी फेंकने वाली महिला का वीडियो वायरल होने के बाद, पुलिस को 100 से ज्यादा टिप्स मिले और उसकी पहचान कुछ ही मिनटों में हो गई.
अमेरिका के मिशिगन में एक महिला ऑनलाइन ऑर्डर को लेकर इतना गुस्सा हो गई कि उसने उबलती हुई कॉफी सीधे मैकडॉनल्ड्स के मैनेजर पर फेंक दी. यह घटना मंगलवार सुबह फास्ट-फूड चेन के सैगिनॉ ब्रांच में हुई. जैसे ही CCTV फुटेज सामने आया, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
ब्यूना विस्टा पुलिस ने फुटेज शेयर कर लोगों से जानकारी मांगी, जिसके बाद कुछ ही देर में महिला की पहचान कर ली गई. .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंकैमरे में कैद पूरा विवादपुलिस के मुताबिक आरोपी महिला का नाम 48 साल की कैशेरा ब्राउन है. फुटेज में वह मैनेजर पर जोर-जोर से चिल्लाते हुए दिखाई देती है और दावा करती है कि वह अपने ऑनलाइन ऑर्डर के लिए एक घंटे से ज्यादा इंतजार कर रही थी. साथ ही वह रिफंड की मांग कर रही थी.फुटेज में ब्राउन बार-बार मैनेजर को झूठाकहते हुए नजर आती है, जबकि मैनेजर शांत रहकर रिफंड प्रक्रिया समझाने की कोशिश करती है.जब मैनेजर ने कहा-आपको कॉफी मिल चुकी है, बस उसी का चार्ज लगा है. रिफंड आने में 48 घंटे लगेंगे. तो ब्राउन अचानक कॉफी का ढक्कन खोलती है, काउंटर के ऊपर झुककर गर्म कॉफी सीधे मैनेजर की पीठ पर फेंक देती है. कॉफी लगते ही मैनेजर चीख पड़ती है, जबकि महिला गालियां देते हुए बाहर निकल जाती है. पुलिस के अनुसार, मैनेजर को हल्की चोटें आईं लेकिन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी. Advertisement देखें वायरल वीडियो View this post on Instagram A post shared by USA Updates 🇺🇸 पब्लिक की मदद से मिली पहचान, गिरफ्तारी वारंट जारीसोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट होते ही पुलिस को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला.डिटेक्टिव रस् पेसन ने बताया कि मुझे करीब 100 टिप्स मिलीं, और महिला की पहचान दो मिनट के अंदर हो गई.पुलिस को पता है कि ब्राउन कहां रहती है, लेकिन वह अभी तक पकड़ में नहीं आई है. उनके खिलाफ असॉल्ट का मामला दर्ज करने की सिफारिश की गई है और गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी है.पुलिस यह भी बता रही है कि ब्राउन ने McDonald’s ऐप पर ऑर्डर देते समय नाम और पेमेंट डिटेल ही नहीं भरी थीं, जिसकी वजह से उनका ऑर्डर पूरा नहीं हुआ. मैनेजर ने स्थिति शांत करने के लिए उन्हें कॉफी दी, लेकिन मामला उलटा बिगड़ गया.पुराना मशहूर मामला भी आया चर्चा मेंयह घटना सामने आने के बाद लोगों को 1994 का मशहूर केस याद आ गया, जिसमें स्टैला लिएबेक को McDonald’s की गर्म कॉफी से तीसरी डिग्री के जलने का गंभीर केस हुआ था. उस मामले में उन्हें 1,60,000 डॉलर का मुआवजा मिला था और जज ने 2.7 मिलियन डॉलर के दंडात्मक जुर्माने को घटाकर 4,80,000 डॉलर कर दिया था.पुलिस का कहना है कि वे ब्राउन को खोजने के प्रयास जारी रखे हुए हैं.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Michigan Viral Video Woman Throws Hot Coffee Mcdonald’S Manager Assault Saginaw Mcdonald’S Incident Online Order Dispute Hot Coffee Viral Case Buena Vista Police Update US Restaurant Attack Video Mcdonald’S Customer Rage
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
समस्तीपुर के स्ट्रॉंग रूम में CCTV कैमरा बंद, राजद ने लगाए गंभीर आरोपWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »
समस्तीपुर VVPAT पर्ची केस: JDU समर्थकों ने जारी किया CCTV फुटेज, RJD पर लगाए गंभीर आरोपसमस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में वीवीपैट पर्ची फेंके जाने के मामले में नया मोड़ आया है. जेडीयू प्रत्याशी और मंत्री विजय चौधरी के समर्थकों ने एक सीसीटीवी फुटेज जारी कर आरजेडी पर आरोप लगाया है कि नगर पंचायत सरायरंजन के एक सफाईकर्मी ने मॉक पोल की वीवीपैट पर्चियां चोरी कीं.
Read more »
'घटना की हर एंगल से जांच, सारे CCTV खंगाले जा रहे', दिल्ली ब्लास्ट पर अमित शाहगृहमंत्री अमित शाह ने कहा- कुछ लोगों की जान चली गई है. धमाके की सूचना मिलने के 10 मिनट के अंदर ही दिल्ली क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं. एनएसजी और एनआईए की टीमें, साथ ही एफएसएल ने अब गहन जांच शुरू कर दी है.
Read more »
Delhi Red Fort Blast: दिल्ली ब्लास्ट का CCTV फुटेज आया सामने, देखिए क्या हुआ था?दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. वीडियो में धमाके के बाद मची अफरातफरी साफ दिख रही है. पुलिस ने इलाके के सभी कैमरों की जांच शुरू कर दी है.
Read more »
Delhi Blast: ब्लास्ट से पहले सुनहरी मस्जिद के पास दिखी i20 कार, फिर लिया यूटर्न... CCTV फुटेज में दिल्ली धमाके पर बड़ा खुलासाDelhi Blast News: 11 नवंबर 2025 को दिल्ली के लाल किले इलाके में हुए धमाके ने पूरे शहर को हिला दिया है. 10 नवंबर शाम करीब 6:52 बजे चांदनी चौक के पास नेहरू सुभाष मार्ग पर एक सफेद रंग की हुंडई i20 कार में जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा घायल हुए है.
Read more »
दिल्ली विस्फोट: फिदायीन डॉक्टर उमर का कटा हाथ मिला, जानें दहशतगर्द की कुंडली!दिल्ली विस्फोट: फिदायीन डॉक्टर उमर का कटा हाथ मिला, CCTV से खुला राज, क्या मर गया आतंकी, जानें दहशतगर्द की कुंडली!
Read more »
