दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. वीडियो में धमाके के बाद मची अफरातफरी साफ दिख रही है. पुलिस ने इलाके के सभी कैमरों की जांच शुरू कर दी है.
"दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब मिल गया है, जिससे जांच एजेंसियों को अहम सुराग मिलने की उम्मीद है. यह इलाका बेहद भीड़भाड़ वाला है, जहां बाजार, धार्मिक स्थल और कई पर्यटक स्थल मौजूद हैं.
इस वजह से आसपास की सड़कों और गलियों में बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं. आपको बता दें कि इस हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि 25 से 30 लोग घायल हैं.Advertisment CCTV फूटेज की हो रही जांच सूत्रों के अनुसार, धमाके के तुरंत बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एकत्रित करनी शुरू कर दी थी. जिस जगह धमाका हुआ, वह लाल किला गेट के पास रेड लाइट क्षेत्र है, जहां कई दुकानें और वाहन खड़े रहते हैं. वहां लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग को खंगाला जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमाके से पहले या बाद में कोई संदिग्ध व्यक्ति या वाहन वहां से गुजरा था या नहीं. स्थानीय दुकानदारों से भी उनके निजी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मांगी गई है. पुलिस का कहना है कि हर दिशा से कैमरों की जांच की जा रही है ताकि कोई भी छोटी से छोटी जानकारी भी नजरअंदाज न हो. इस फुटेज के जरिए यह भी पता लगाया जा रहा है कि धमाका जिस कार में हुआ, वह किस रास्ते से आई थी और उसमें कौन-कौन लोग सवार थे. धमाके के बाद कार के परखच्चे उड़ जाने से गाड़ी का नंबर प्लेट पहचानना बेहद मुश्किल हो गया था. ऐसे में नंबर प्लेट को दोबारा पहचानने के लिए भी सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है. जांच एजेंसियों का मानना है कि यह फुटेज पूरे मामले में एक मुख्य सबूत साबित हो सकता है, जिससे घटना के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक टीमें मौके पर जुटी हैं और हर दिशा में जांच जारी है. उम्मीद की जा रही है कि सीसीटीवी की मदद से जल्द ही इस धमाके की असल वजह और जिम्मेदार लोगों का पता चल जाएगा. यह भी पढ़ें- जांच में हो सकते हैं बड़े खुलासे, दिल्ली धमाके बाद दो कश्मीरी डॉक्टरों से पूछताछ शुरू यह भी पढ़ें- हो गया खुलासा, किसके नाम पर थी कार और कैसे हुआ धमाका"
Delhi Red Fort Blast Red Fort Blast Blast Near Red Fort Delhi News Today In Hindi National News In Hindi National News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Delhi Red Fort blast: লালকেল্লার কাছে ভয়াবহ বিস্ফোরণ! রক্তাক্ত রাজধানীতে মৃত কমপক্ষে ৮delhi red fort blast major explosion near lal quila in Chandni Chowk
Read more »
Delhi Red Fort Blast: गाड्यांचा चुरा, 8 मृत्यू, हाय-अलर्ट; स्फोटात आतापर्यंत काय काय घडलं? मुद्द्यांमध्ये सविस्तरपणे जाणून घ्याDelhi Red Fort Blast: लाल किल्ल्याजवळ झालेल्या स्फोटामुळे दिल्ली हादरली आहे. एका कारमध्ये झालेल्या या स्फोटानंतर आग लागली.
Read more »
Delhi Red Fort Blast: সিরিয়াল বিস্ফোরণে মৃত্যুপুরী দিল্লি! দেখুন ভয়াবহ মুহূর্তের ভয়ংকর সব ছবি... শিউরে উঠবেন...13 dead several injured after explosion outside Red Fort metro station Delhi
Read more »
Delhi Lal Qila Blast: दिल्लीमधील स्फोटानंतर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाहांची पहिली प्रतिक्रिया, म्हणाले 'एका i20 हुंडाईने...'Amit Shah on Delhi Red Fort Blast: दिल्लीमधील लाल किल्ला येथे झालेल्या स्फोटानंतर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यांनी नेमकं काय घडलं आहे याची सविस्तर माहिती दिली आहे.
Read more »
Delhi Red Fort Blast Live Updates: ದೆಹಲಿಯ ಕೆಂಪುಕೋಟೆ ಬಳಿ ಕಾರು ಸ್ಫೋಟ: ಕರ್ನಾಟಕದಲ್ಲೂ ಹೈಅಲರ್ಟ್ ಘೋಷಣೆDelhi Red Fort Blast Live Updates: ದೆಹಲಿಯ ಕೆಂಪುಕೋಟೆ ಬಳಿ ಕಾರು ಸ್ಫೋಟ: ಕರ್ನಾಟಕದಲ್ಲೂ ಹೈಅಲರ್ಟ್ ಘೋಷಣೆ
Read more »
Delhi Red Fort Blast: Several States Are On Alert, CISF Says...Delhi Red Fort Blast: The CISF issued the alert across the nation, including airports, Delhi Metro, heritage sites, government buildings, and other key installations under its security cover.
Read more »
