ऑपरेशन सिंदूर से डरा पाकिस्तान, बॉर्डर पार करने वाले BSF जवान पीके साहू को वापस सौंपा

Purnam Sahu News

ऑपरेशन सिंदूर से डरा पाकिस्तान, बॉर्डर पार करने वाले BSF जवान पीके साहू को वापस सौंपा
Operation SindoorIndia Pakistan ConflictBSF Soldier Detained By Pakistan
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 104 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 66%
  • Publisher: 63%

BSF के जवान पूर्णम साहू 20 दिन से अधिक पाकिस्तान के कब्जे में रहने के बाद अटारी बॉर्डर के रास्ते भारत वापस आ गए हैं.

भारत के एक्शन के सामने पाकिस्तान बैकफुट पर आ गया है. पाकिस्तान ने अपनी हिरासत में लिए बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवान पूर्णम साहू को वापस कर दिया है. 20 दिन से अधिक पाकिस्तान के कब्जे में रहने के बाद पूर्णम साहू अटारी बॉर्डर के रास्ते भारत वापस आ गए हैं.

पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकावादी हमले के एक दिन बाद उन्हें हिरासत में लिया था और उसके बाद से दोनों देशों में तनाव चरम पर था. भारत ने पाकिस्तान के आतंकवाद के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर चलाया था. इन सबके बीच पूर्णम साहू का परिवार उनकी वापसी की राह देख रहा था. BSF ने एक बयान में कहा, "आज BSF जवान पूर्णम कुमार साह, जो 23 अप्रैल 2025 से पाकिस्तान रेंजर्स की हिरासत में थे, को संयुक्त चेक पोस्ट अटारी, अमृतसर के माध्यम से लगभग 10.30 बजे भारत को सौंप दिया गया. हैंडओवर शांतिपूर्ण और स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार किया गया."40 साल के पूर्णम साहू 23 अप्रैल को अनजाने में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गए थे और बाद में उन्हें ‘पाकिस्तान रेंजर्स' ने हिरासत में ले लिया था. पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में बीएसएफ की 182वीं बटालियन में तैनात पूर्णम साहू वर्दी में थे और उनके पास उनका सर्विस राइफल भी था. बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब साहू सीमा के पास किसानों के एक समूह की रक्षा के लिए उनके साथ थे. वह एक पेड़ के नीचे आराम करने के लिए चले गए और अनजाने में पाकिस्तानी क्षेत्र में प्रवेश कर गए. उन्हें तुरंत पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});BSF जवान पीके साहू ने फिरोजपुर बॉर्डर गलती से पार कर लिया था. 23 अप्रैल को पाकिस्तान रेंजर्स ने उनको हिरासत में लिया था14 मई को पाकिस्तान ने भारतीय जवान को वापस सौंप दिया है.भारत के ऑपरेशन सिंदूर से डरकर बैकफुट पर आया पाकिस्तानपाकिस्तानी रेंजर्स खुद BSF जवान साहू को सीमा पर सौंपने आए. सूत्रों के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के दवाब में झुका पाकपूर्णम साहू का परिवार पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रिशरा में रहता है और उनके हिरासत में जाने के बाद से ही वो चिंतित और व्याकुल था. उनका सात वर्षीय बेटा, स्थिति की गंभीरता से अनजान, लगातार पूछ रहा था कि उसके पिता कब लौटेंगे. अब उनके लौटने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है.गौरतलब है कि BSF को जम्मू-कश्मीर से गुजरात तक 3,323 किलोमीटर लंबी भारत-पाकिस्तान सीमा की सुरक्षा का काम सौंपा गया है. गश्त के दौरान BSF जवानों के गलती से सीमा पार करने की घटनाएं आम हैं और इन्हें आमतौर पर फ्लैग मीटिंग के जरिए सुलझा लिया जाता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Operation Sindoor India Pakistan Conflict BSF Soldier Detained By Pakistan पूर्णम साहू पूर्णम साहू भारत लौट पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान को हिरासत में लिया

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

BSF जवान बॉर्डर पार, पाक का रिहाई से इनकार, रेंजर्स की बैठक में नहीं निकल पाया नतीजाBSF जवान बॉर्डर पार, पाक का रिहाई से इनकार, रेंजर्स की बैठक में नहीं निकल पाया नतीजाBSF Jawan Detained Row: जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद गलती से बॉर्डर पार करने वाले बीएसएफ जवान को पाकिस्तान ने छोड़ने से इंकार कर दिया है। बीएसएफ जवान पंजाब से लगी सीमा के फिरोजपुर सेक्टर में गलती से बॉर्डर को पार कर गए थे। इसके बाद भारत पाकिस्तान के रेंजर्स की मीटिंग भी हुई...
Read more »

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान में रेड अलर्ट, पीएम शहबाज शरीफ करेंगे देश को संबोधित‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान में रेड अलर्ट, पीएम शहबाज शरीफ करेंगे देश को संबोधित‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान में रेड अलर्ट, पीएम शहबाज शरीफ करेंगे देश को संबोधित
Read more »

मोदी सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, ऑपरेशन सिंदूर की दी जाएगी जानकारीमोदी सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, ऑपरेशन सिंदूर की दी जाएगी जानकारीमोदी सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में पाकिस्तान औऱ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर सेना के सफल ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जानकारी दी जाएगी।
Read more »

Operation Sindoor: ATM-UPI को लेकर वित्त मंत्रालय के कड़े निर्देश, RBI और बैंको को इन कामों को तुरंत देना होगा अंजामOperation Sindoor: ATM-UPI को लेकर वित्त मंत्रालय के कड़े निर्देश, RBI और बैंको को इन कामों को तुरंत देना होगा अंजामऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने RBI और NPCI को साइबर सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।
Read more »

Operation Sindoor: पाकिस्तान की रस्सी जल गई बल नहीं गया... आतंकी पालने वाला अब डेफिनेटली मरेगाOperation Sindoor: पाकिस्तान की रस्सी जल गई बल नहीं गया... आतंकी पालने वाला अब डेफिनेटली मरेगापाकिस्तान ने आखिरकार कबूल कर लिया कि भारत की ओर से लॉन्च किए गए ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) में पाकिस्तानी सेना के 11 जवान ढेर हुए हैं जबकि 78 जवान जख्मी हैं.
Read more »

Bharat-Pakistan Ceasefire: ऑपरेशन सिंदूर से कांपा पाकिस्‍तान, आसिम मुनीर की सेना ने BSF जवान को 20 दिन बाद ...Bharat-Pakistan Ceasefire: ऑपरेशन सिंदूर से कांपा पाकिस्‍तान, आसिम मुनीर की सेना ने BSF जवान को 20 दिन बाद ...Bharat-Pakistan Ceasefire News: ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्‍तान इस तरह डरा हुआ है कि अब उसने गलती से सीमा पार करने वाले बीएसएफ जवान पीके साहू को वापस लौटा दिया है. भारतीय जवान को 20 दिन के बाद लौटाया गया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:15:54