New CJI Justice B.R.Gavai: जस्टिस गवई के CJI बनने पर मां ने कहा- 'बेटे को न्याय के रास्ते से कोई..'
भारत के मुख्य न्यायाधीश की शपथ ग्रहण करने के तुरंत बाद जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई ने जब अपनी मां कमल ताई गवई के पैर छुए, तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. राष्ट्रपति भवन में हुए सीजेआई के शपथ ग्रहण समारोह में जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई अपनी मां के साथ पहुंचे.
जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई की मां कमल ताई गवई सफेद साड़ी में समारोह हॉल में पहली पंक्ति में बैठी थीं. उनके चेहरे पर गर्व के भाव साफ नजर आ रहे थे. उनका बेटा भारत का मुख्य न्यायाधीश बनने जा रहा था. मां उस अहसास को शब्दों में बयां नहीं कर सकती, जब उसका बेटा कोई उपलब्धि हासिल करता है, तो उसे कैसे महससू होता है. वह सिर्फ अपने बेटे के सिर पर हाथ रखती है और उसे गले से लगा लेती है. कमल ताई गवई ने भी ऐसा ही किया. सीजेआई बन जब बेटा पैरे छूने आया और उन्होंने सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया. लेकिन अगले ही पल CJI के पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए मां ने हाथ जोड़ लिये. बेटे सीजेआई को हाथ जोड़ और सिर झुकाकर नमस्कार किया. ये अद्भुत पल था.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;}); बेटे के सीजेआई के रूप में शपथ लेने से पहले एनडीटीवी से एक खास बातचीत में कमल ताई गवई ने बताया कि मेरे बेटे बेहद साफ दिल का है. वह दिल में जो होगा, वही करेगा. न्याय के रास्ते में उसे कोई नहीं झुका सकता है. इसलिए वह एक अच्छा सीजेआई साबित होगा. वैसे भी वह एक डेयरडेविल है. उसके पिछले फैसले उठा कर देख लीजिए. वह न्याय के रास्ते पर चलते ही बिल्कुल भी घबराता नहीं है. कमल ताई गवई बताती हैं कि अगर कभी भूषण को घर में कोई मिलेगा, तो हैरान रह जाएगा. वह बहुत डाउन-टू-अर्थ है. घर पर लगता ही नहीं कि वह इतना बड़ा जज है. आज भी अगर घर में वो अकेले होता है, तो मेहमान को खुद से पानी लेकर देता है. इसमें उसे कोई शर्म महसूस नहीं होती है. वह हमेशा कहता है कि जब कुर्सी पर होता हूं, तब जज हूं... नहीं तो आम आदमी. सीजेआई की मां बताती हैं कि सेवा की भावना उसने अपने पिता से सीखी है. जब पिताजी के साथ मुंबई में सामाजिक कार्यकर्ता की तरह काम करता था, उस वक़्त जमीन पर चादर बिछाकर भी सोता था. मुझे यकीन वो देश के लोगों को इंसाफ देगा. ये भी पढ़ें:- एक दिन तुम मुख्य न्यायाधीश बनोगे, लेकिन...: जस्टिस गवई के पिता ने उनसे क्या कहा था
Ustice BR Gavai Mother 52Nd Chief Justice Of India CJI सीजेआई बीआर गवई
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जब हीरो को ऐश्वर्या ने किया KISS, फैंस ने किया बवाल, भेजे थे लीगल नोटिस, फिर...'धूम 2' से पहले ऐश्वर्या को कभी ऐसे रूप में नहीं देखा गया था और न ही उन्होंने पर्दे पर पहले कभी इंटीमेट सीन्स दिए थे. साल 2012 के इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि इससे उनके फैंस नाराज थे.
Read more »
New CJI Gavai: नोटबंदी, आर्टिकल 370, इलेक्टोरल बॉन्ड...नए CJI जस्टिस गवई के 5 बड़े फैसले, जो इतिहास में द...New CJI Justice BR Gavai: देश के नए प्रधान न्यायाधीश (CJI) जस्टिस बीआर गवई ने वकील से लेकर सुप्रीम कोर्ट के जज तक का सफर तय किया है. अब वह देश के 52वें CJI बने हैं. पूर्व सीजेआई केजी बालाकृष्णन के बाद जस्टिस गवई सुप्रीम कोर्ट के दूसरे दलित CJI हैं. वे कई ऐसे हाईप्रोफाइल मामलों की सुनवाई में शामिल रहे हैं, जो न्यायिक इतिहास में दर्ज हैं.
Read more »
New CJI Justice B.R.Gavai: जस्टिस गवई के CJI बनने पर मां ने कहा- 'बेटे को न्याय के रास्ते से कोई..'New CJI Justice B.R.Gavai: जस्टिस बीआर गवई की मां ने NDTV से खास बातचीत में कहा कि उनके बेटे को न्याय के रास्ते से कोई डिगा नहीं सकता. उन्होंने ये भी कहा कि उनका बेटा सादगी की मिसाल है.
Read more »
'उसे कोई नहीं झुका सकता...' मां ने जस्टिस बी आर गवई को बताया डेयरडेविलNew CJI Justice B.R.Gavai: जस्टिस गवई के CJI बनने पर मां ने कहा- 'बेटे को न्याय के रास्ते से कोई..'
Read more »
New CJI Justice BR Gavai Oath Ceremony: देश के 52वें CJI बने जस्टिस बी आर गवईNew CJI Justice BR Gavai Oath Ceremony: जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई ने आज सुप्रीम कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ले ली है. वह सुप्रीम कोर्ट के 52वें सीजेआई बन गए हैं. देश के इस अहम पद पर बैठने से पहले उन्होंने अपनी मां का आशीर्वाद लिया. CJI पद की शपथ लेते ही सबसे पहले उन्होंने अपनी मां कमलताई गवई के पैर छुए.
Read more »
CJI BR Gavai News: चीफ जस्टिस बीआर गवई ने शपथ के बाद मां कमलताई गवई का लिया आशीर्वाद, देखें वीडियोCJI BR Gavai Mother Kamaltai Gavai: चीफ जस्टिस बीआर गवई ने आज मुख्य न्यायधीश के रूप में शपथ लेने के बाद मां का आशीर्वाद लिया। चीफ जस्टिस की मां कमलताई गवई ने उन्होंने भविष्य के लिए शुभाशीष दी।
Read more »
