ऑपरेशन केल्लर: जम्मू-कश्मीर में सेना को बड़ी कामयाबी, शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी ढेर

Operation Keller News

ऑपरेशन केल्लर: जम्मू-कश्मीर में सेना को बड़ी कामयाबी, शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी ढेर
Operation SindoorEncounter In KashmirPahalgam Terror Attack
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 101 sec. here
  • 25 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 121%
  • Publisher: 63%

Jammu Kashmir Breaking: Shopian में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए हैं. आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ केल्लर के शुकरू वन क्षेत्र में हुई है.

एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद केल्लर के जंगलों में सुरक्षा बलों द्वारा व्यापक घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया था. जैसे ही पुलिस और सेना की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया, तो जंगलों में छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षा बलों ने जवाब दिया. इस गोलीबारी के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए.अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय इंडियन आर्मी के एक्स हैंडल से एक पोस्ट शेयर कर आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की गई है. उन्होंने एक्स पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें ‘ऑपरेशन केल्लर' लिखा हुआ है.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});OPERATION KELLEROn 13 May 2025, based on specific intelligence of a #RashtriyasRifles Unit, about presence of terrorists in general area Shoekal Keller, #Shopian, #IndianArmy launched a search and destroy Operation. During the operation, terrorists opened heavy fire and fierce… pic.twitter.com/KZwIkEGiLF— ADG PI - INDIAN ARMY May 13, 2025एक्स पर पोस्ट में बताया गया, "ऑपरेशन केल्लर, 13 मई 2025 को राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट की विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर शोपियां के शोकल केल्लर क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली. भारतीय सेना ने तलाशी और विनाश ऑपरेशन शुरू किया. इस ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी की, जिसके बाद तीव्र मुठभेड़ हुई और इसमें तीन आतंकवादी मारे गए. फिलहाल ऑपरेशन अभी जारी है."उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारतीय सेना लगातार आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान के कई आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाकर भारी नुकसान पहुंचाया है.इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने 6-7 मई की रात पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया. इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए और पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह कर दिए गए. इस कार्रवाई से पाकिस्तान को भारी सैन्य और आर्थिक नुकसान हुआ. इसके बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर की घोषणा हुई.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Operation Sindoor Encounter In Kashmir Pahalgam Terror Attack India Airstrikes Pakistan Operation Sindoor Update Operation Sindoor Highlights Op Sindoor India Pakistan Attack India Pak Terror Attack India Pakistan Ceasefire India PM Pakistan PM PM Modi Indian Army Operation Sindoor Latest Updates India Operation Sindoor पहलगाम आतंकी हमला ऑपरेशन सिंदूर भारत ने पाकिस्तान पर हवाई हमला किया ऑपरेशन सिंदूर अपडेट ऑपरेशन सिंदूर हाइलाइट्स भारत पाकिस्तान हमला

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मूसा, तल्हा, ठोकर.. पहलगाम हमले में शामिल तीन में से दो आतंकी पाकिस्तानी, तीनों लश्कर से जुड़ेमूसा, तल्हा, ठोकर.. पहलगाम हमले में शामिल तीन में से दो आतंकी पाकिस्तानी, तीनों लश्कर से जुड़ेPahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार ये तीनों ही लश्कर ए तैयबा के आतंकी है और इनमें से दो पाकिस्तान के हैं.
Read more »

जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों के घर ढहाए गएजम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों के घर ढहाए गएजम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों के घर ढहाए गए
Read more »

जम्मू कश्मीर में सेना ने लश्कर के आतंकियों को घेरा, एक ढेर, मुठभेड़ जारीजम्मू कश्मीर में सेना ने लश्कर के आतंकियों को घेरा, एक ढेर, मुठभेड़ जारीजम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों को घेर लिया है. शोपियां के जम्पाथरी में जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है.
Read more »

Jammu and Kashmir : सेना का आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज, शोपियां में लश्कर का एक आतंकी ढेरJammu and Kashmir : सेना का आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज, शोपियां में लश्कर का एक आतंकी ढेरJammu and Kashmir: Security forces killed a Lashkar-e-Taiba terrorist in Shopian, जम्मू-कश्मीर में सेना का आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज, शोपियां एक लश्कर आतंकी ढेर
Read more »

जम्मू-कश्मीर: सीजफायर के बाद शोपियां में सेना की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर में लश्कर के तीन आतंकी ढेरजम्मू-कश्मीर: सीजफायर के बाद शोपियां में सेना की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर में लश्कर के तीन आतंकी ढेरJammu Kashmir Encounter दक्षिण कश्मीर के शोपियां में शुकरू केलर इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने जंगल में कई आतंकियों को घेर लिया। इस मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी...
Read more »

Jammu-Kashmir Encounter: शोपियां मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकवादी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबीJammu-Kashmir Encounter: शोपियां मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकवादी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबीपहलगाम हमले के बाद सुरक्षा बलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के तीन आतंकियों को मार गिराया है। मंगलवार को शोपियां में सेना
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:43:18