जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों को घेर लिया है. शोपियां के जम्पाथरी में जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है.
पहलगाम हमले के बाद सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिये पाकिस्तान के आतंकी कैंपों पर हमले कर उन्हें तबाह कर दिया था. ऑपरेशन सिंदूर के तहत सीमा पार के आतंकी शिविरों पर एक्शन के बाद सुरक्षाबलों ने अब सरहद के भीतर यानी जम्मू कश्मीर में आतंक के खिलाफ सैन्य अभियान को तेज कर दिया है.
शोपियां समेत अलग-अलग इलाकों में आतंकियों की तलाश के लिए सेना अभियान चला रही है. Advertisementमंगलवार की सुबह ऐसे ही एक अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों को घेर लिया है. आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है. शोपियां के जम्पाथरी में मुठभेड़ जारी है. मौके पर अभी भी कम से कम दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. दोनों तरफ से फायरिंग चल रही है.यह मुठभेड़ ऐसे समय हुई है, जब पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों के पोस्टर शोपियां के कई इलाकों में लगाए गए थे. सुरक्षाबलों ने आतंकियों की सूचना देने वाले को 20 लाख रुपये इनाम देने का भी ऐलान कर रखा है. सेना ने पहलगाम में मासूम पर्यटकों की मौत के गुनहगार तीन पाकिस्तानी आतंकियों की तलाश तेज कर दी है.सुरक्षाबलों की ओर से सार्वजनिक स्थलों पर जगह-जगहपोस्टर लगाए गए हैं. इन आतंकियों की तस्वीर एजेंसियों ने पहले ही जारी कर दी थी. गौरतलब है कि पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला बोल दिया था. इस कायराना आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी और 14 लोग घायल हुए थे. मृतकों में एक नेपाली नागरिक भी शामिल था. इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े द रेजिस्टेंस फ्रंट ने ली थी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला, 5-6 घायल और 1 मौतजम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक बार फिर आतंकियों ने कायराना हरकत को अंजाम दिया है. आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया है.
Read more »
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीदउधमपुर में सेना और मुठभेड़ जारी है. इलाक में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. सेना इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चला रही है.
Read more »
Jammu Kashmir BREAKING: Udhampur में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीदJammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. आतंकियों के साथ चल रहे इस मुठभेड़ में सेना के एक जावन के भी शहीद होने की बात सामने आ रही है. सेना और आतंकियों के बीच ये मुठभेड़ उधमपुर के वसंतगढ़ में हो रहा है. सेना से जुड़े सूत्रों के अनुसार इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है.
Read more »
जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों के घर ढहाए गएजम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों के घर ढहाए गए
Read more »
Operation Sindoor पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सेना के शौर्य को किया सल्यूट- जय हिंद! जय हिंद की सेना!Operation Sindoor: जम्मू और कश्मीर स्थित पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का भारतीय सेना ने करारा बदला लिया है। सेना ने आतंकियों के 9 ठिकानों पर स्ट्राइक की है।
Read more »
जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ नाकाम, सुरक्षा बलों ने सात आतंकियों को किया ढेर, वीडियो किया जारीबीएसएफ जम्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में पुष्टि करते हुए लिखा, '8 मई 2025 को लगभग 2300 बजे, बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।'
Read more »
