ऐमजॉन पर ऑर्डर की सीएम कुर्सी ऑउट ऑफ स्टॉक... AI वीडियो किया पोस्ट, कर्नाटक BJP ने डीके शिवकुमार के लिए मजे

Karnataka Cm Change Speculation News

ऐमजॉन पर ऑर्डर की सीएम कुर्सी ऑउट ऑफ स्टॉक... AI वीडियो किया पोस्ट, कर्नाटक BJP ने डीके शिवकुमार के लिए मजे
कर्नाटक कांग्रेसकर्नाटक न्यूजKarnataka Cm News
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 99 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 74%
  • Publisher: 51%

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का मज़ाक उड़ाया है। उनका एक एआई वीडियो बनाकर एक्स पर पोस्ट किया है। जिसके बाद कांग्रेस सरकार में संभावित नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें फिर और तेज़ हो गई हैं। वहीं कांग्रेस समर्थकों ने बीजेपी पर एक्शन की मांग की...

बेंगलुरु : कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान तेज हो गया है। कहा जा रहा है कि ढाई साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद डीके शिवकुमार को सीएम बनाए जाने की डील हुई थी, लेकिन अब सिद्धारमैया पांच साल का पूरा कार्यकाल करने पर अड़ गए हैं। इस बीच डीके शिवकुमार सीएम बनने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। मुकाबला सिद्धारमैया बनाम डीके शिवकुमार हो गया है। शिवकुमार ने पहली बार इस विषय पर खुलकर बोला और यह साफ किया कि दिल्ली में इसकी सीक्रेट डील हुई थी। अब डीके शिवकुमार के सीएम बनने के सपने पर पानी फिरता देख भारतीय जनता पार्टी ने भी मजे लिए हैं। कर्नाटक बीजेपी ने शिवकुमार का एक एआई वीडियो बनाया है जो खूब शेयर हो रहा है।कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का मजाक उड़ाते हुए बीजेपी ने एक एआई वीडियो बनाया है। इसमें डीके शिवकुमार को एक वेबसाइट से सीएम की कुर्सी ऑर्डर करते हुए दिखाया गया है, लेकिन जैसे ही वह ऑर्डर करते हैं, उस पर आउट ऑफ स्टॉक आ जाता है।कर्नाटक बीजेपी की पोस्ट में क्याभाजपा की कर्नाटक इकाई ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर यह क्लिप पोस्ट की है, जिसमें दिख रहा है कि डीके शिवकुमार बेहद खुश नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में एक लैपटॉप है। वह हंसते हुए इस लैपटॉप को खोलते हैं और ऐमजॉन वेबसाइट खोलते हैं। इस पर वह कुछ सर्च करते हैं। फिर सामने सीएम की कुर्सी बनकर आती है। हंसते-मुस्कुराते शिवकुमार जैसे ही इस कुर्सी को ऑर्डर करने के लिए क्लिक करते हैं, इस पर ऑउट ऑफ स्टॉक लिखकर आ जाता है। इस पोस्ट के शीर्षक में बीजेपी ने लिखा, डीके शिवकुमार अभी.

..।कांग्रेस समर्थकों ने भी किया पलटवारइस वीडियो पर कांग्रेस के एक समर्थक ने येदुरप्पा की वह तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह रो रहे हैं। यह तस्वीर उस समय की है, जब उन्हें हटाकर कुमारस्वामी को सीएम बनाया गया था। कांग्रेस के एक दूसरे समर्थक ने डीके शिवकुमार को टैग करते हुए बीजेपी पर मानहानी का केस करने को कहा। वहीं राम प्रसाद नाम के शख्स ने कहा कि दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांककर देखो।कर्नाटक में हलचल तेजयह वीडियो ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस सरकार अपने पांच साल के कार्यकाल का आधा कार्यकाल पूरा कर रही है और शिवकुमार के समर्थक उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग फिर से कर रहे हैं। रामनगर विधायक इकबाल हुसैन ने शिवकुमार की संभावनाओं पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा अपने इस बयान पर कायम हूं... 200 प्रतिशत, वह जल्द ही मुख्यमंत्री बनेंगे। आलाकमान फैसला करेगा। जैसा कि हमारे नेता ने कहा, सत्ता हस्तांतरण पांच-छह पार्टी नेताओं के बीच एक गुप्त समझौता है, और ये पांच-छह लोग ही फैसला करेंगे।'2023 में हुआ था समझौता2023 के विधानसभा चुनाव के बाद, कांग्रेस ने शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार करने के लिए मना लिया था। कर्नाटक कांग्रेस के विधायकों का एक समूह मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलने नई दिल्ली गया और कहा कि आलाकमान ही शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने पर अंतिम फैसला लेगा। खबरों के अनुसार, कम से कम 15 विधायक और लगभग एक दर्जन विधान पार्षद दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं ताकि पार्टी नेतृत्व पर शिवकुमार को अगला मुख्यमंत्री बनाने के लिए दबाव बनाया जा सके।हालांकि, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने संकेत दिया है कि उनका पद छोड़ने का कोई इरादा नहीं है, और नेतृत्व की चुप्पी को अपने पद के लिए मौन समर्थन मान रहे हैं। दिल्ली में विधायकों और विधान पार्षदों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि क्या आलाकमान ने इस पर बात की है? हम इसमें कुछ नहीं कर सकते। पहले भी कुछ लोग इस पर चर्चा कर रहे थे, और अब वे शायद चले गए होंगे। आखिरकार, शिवकुमार और मुझे आलाकमान की बात माननी ही होगी। यह पूछे जाने पर कि क्या वह अगले दो राज्य बजट पेश करेंगे, सिद्धारमैया ने पलटकर कहा कि आप यह क्यों पूछ रहे हैं? हां, मैं जारी रखूंगा। मैं भविष्य में भी बजट पेश करूंगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

कर्नाटक कांग्रेस कर्नाटक न्यूज Karnataka Cm News Karnataka Cm Change News Karnataka Cm Change Row Karnataka Cm Change Buzz Karnataka Cm DK Shivakumar Karnataka BJP On Dk Shivakumar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

West Bengal Assembly Election 2026: বিধানসভার বড় পরীক্ষার আগেই ২ জেলায় বড় জয় হাসিল তৃণমূলের! বেকায়দায় বিজেপি...West Bengal Assembly Election 2026: বিধানসভার বড় পরীক্ষার আগেই ২ জেলায় বড় জয় হাসিল তৃণমূলের! বেকায়দায় বিজেপি...West Bengal Assembly Election 2026: Massive party shift in Suvendu Adhikari district, BJP workers join TMC and TMC wins Co-operative Election
Read more »

सम्राट चौधरी के लिए बुलडोजर चलाना मुश्किल क्यों: नीतीश ने पद छोड़ा है; पावर नहीं, क्या बिहार में लागू होगा ...सम्राट चौधरी के लिए बुलडोजर चलाना मुश्किल क्यों: नीतीश ने पद छोड़ा है; पावर नहीं, क्या बिहार में लागू होगा ...Bihar Home Minister Samrat Choudhary Powers Analysis Explained; Follow Nitish Kumar Cabinet, BJP JDU Powers And UP Bulldozer Model Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »

BMC चुनाव: उद्धव ठाकरे के सामने किला बचाने की चुनौती, BJP की नज़र मुंबई परBMC चुनाव: उद्धव ठाकरे के सामने किला बचाने की चुनौती, BJP की नज़र मुंबई परमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद अब सबकी नज़र 74 हज़ार करोड़ रुपए के बजट वाली बीएमसी चुनाव पर है। सभी दलों ने आरक्षण प्रक्रिया के बाद चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। 1996 से शिवसेना का कब्ज़ा बीएमसी पर है, ऐसे में उद्धव ठाकरे के सामने किला बचाने की चुनौती है, वहीं बीजेपी की नज़र मुंबई पर है।
Read more »

Mamata Banerjees Blistering Attack On BJP: Dont Try To Play With Me, You Cant CompeteMamata Banerjees Blistering Attack On BJP: Dont Try To Play With Me, You Cant CompeteMamatas remarks came in the context of the ongoing controversy over the Special Investigation Report (SIR) and accusations of the BJP using central agencies against opposition-ruled states. Her comments reflect escalating tensions between the Trinamo
Read more »

कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद: कुत्ते की फोटो RSS जैसे दिखने वाले अक्षर के साथ छपवाई; भाजपा बोली...कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद: कुत्ते की फोटो RSS जैसे दिखने वाले अक्षर के साथ छपवाई; भाजपा बोली...Comedian Kunal Kamra Viral T-Shirt Controversy Update; Follow Maharashtra Politics, Kunal Kamra Vs BJP Shiv Sena Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »

'उद्धव ठाकरेंसोबत आघाडी करायची असल्यानं...', 'यू-टर्न घेणारे राज' असा उल्लेख करत BJP नं सुनावलं'उद्धव ठाकरेंसोबत आघाडी करायची असल्यानं...', 'यू-टर्न घेणारे राज' असा उल्लेख करत BJP नं सुनावलंMumbai Vs Bombay BJP Slams Raj Thackeray: ...म्हणूनच गुजरातचा बोगस बागुलबुवा पुढे करून भीतीचं राजकारण केलं जात आहे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:53:01