एम्स में आग: ट्रॉमा सेंटर में एक महीने तक रुक सकती है मरीजों की भर्ती-Navbharat Times

United States News News

एम्स में आग: ट्रॉमा सेंटर में एक महीने तक रुक सकती है मरीजों की भर्ती-Navbharat Times
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 15 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 9%
  • Publisher: 51%

aएम्स: ट्रॉमा सेंटर में एक महीने तक रुक सकती है मरीजों की भर्ती

नई दिल्ली एम्स के ट्रॉमा सेंटर के आपातकालीन विभाग में मरीजों की भर्ती को लगभग एक महीने तक रोके जाने की संभावना है। यह कदम रविवार को लगी आग के कारण उठाया जा रहा है। अस्पताल सूत्रों ने सोमवार को बताया कि एम्स के ट्रॉमा सेंटर में रविवार को आग लगने से वहां का ऑपरेशन थियेटर प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि ओटी के काम नहीं करने के कारण सोमवार को होने वाली कई सर्जरी को स्थगित कर दिया गया है। जय प्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में पांच प्रमुख ऑपरेशन थियेटरों में प्रतिदिन औसतन 25-30 आपात सर्जरी होती है। सूत्रों ने बताया, 'ओटी परिसर में कामकाज नहीं होने के कारण नए दाखिले नहीं हो सकते है। दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल लोग यहां आते हैं और ये आपात मामले होते हैं, जिनमें ज्यादातर सर्जरी की आवश्यकता होती है।' सूत्रों ने बताया, 'सोमवार को होने वाली चार से पांच आपात सर्जरी मुख्य एम्स परिसर में हुई। अन्य सर्जरी प्राथमिकता के आधार पर अगले कुछ दिनों में की जाएगी।' इस बीच इस घटना से अनजान कई मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे और उन्हें या तो वापस भेज दिया गया या सफदरजंग और आरएमएल अस्पतालों के लिए रेफर कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि एम्स के ट्रॉमा सेंटर के एक ऑपरेशन थियेटर के निकट रविवार को आग लग गई थी। एम्स प्रशासन ने आग के कारण का पता लगाने के लिए इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। एम्स ने एक बयान में कहा था कि रविवार की शाम लगभग 5 .

45 बजे भूतल पर ओटी से सटे एक स्टोर में धुआं निकलते देखा गया। अस्पताल के डाक्टरों और कर्मचारियों की सजगता से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया और अस्पताल की अग्नि सुरक्षा टीम और दमकल ने तुरंत कार्रवाई की। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

नीदरलैंड में ट्राम में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, आतंकवादी हमले की आशंकानीदरलैंड में ट्राम में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, आतंकवादी हमले की आशंकागोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये. अधिकारी इस घटना को संभावित आतंकवादी हमले के तौर पर देख रहे हैं.
Read more »

LIVE: दो साल में UP में एक भी दंगा नहीं हुआ, 73 अपराधी हुए ढेर: योगीLIVE: दो साल में UP में एक भी दंगा नहीं हुआ, 73 अपराधी हुए ढेर: योगीदो साल में नहीं हुआ कोई भी दंगा: myogiadityanath
Read more »

जम्मू-कश्मीर: अवंतीपोरा में एनआईए की हिरासत में एक संदिग्ध की मौत- Amarujalaजम्मू-कश्मीर: अवंतीपोरा में एनआईए की हिरासत में एक संदिग्ध की मौत- Amarujalaजम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में एनआईए की हिरासत में एक संदिग्ध की मौत हो गई है। संदिग्ध की पहचान अवंतीपुरा, पुलवामा निवासी
Read more »

दुनिया में 400 करोड़ लोग पानी से दूर, इनमें एक चौथाई भारत में: रिपोर्टदुनिया में 400 करोड़ लोग पानी से दूर, इनमें एक चौथाई भारत में: रिपोर्टBhaskar\'s special on World Water Day | नई दिल्ली. होली के अगले दिन (22 मार्च) ‘वर्ल्ड वाटर डे’ है। पर बिना पानी होेली सूनी है, उधर देश का 50% हिस्सा सूखे की चपेट में है।
Read more »

AIIMS के ट्रॉमा सेंटर में लगी आग, दमकल की 4 गाड़ियां मौके परAIIMS के ट्रॉमा सेंटर में लगी आग, दमकल की 4 गाड़ियां मौके परAIIMS के ट्रॉमा सेंटर में आग लगने की खबर है. सूचना मिलने के बाद दमकल की 4 गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर भेजी गईं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
Read more »

एम्स ट्रॉमा सेंटर के ऑपरेशन थिएटर और लिफ्ट में लगी आग, कई मरीज फंसेएम्स ट्रॉमा सेंटर के ऑपरेशन थिएटर और लिफ्ट में लगी आग, कई मरीज फंसेएम्स के ट्रॉमा सेंटर के ऑपरेशन थिएटर और लिफ्ट में रविवार शाम को आग लग गई। आग को बुझाने के लिए फायर बिग्रेड का 20 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:28:28