एमजीएम अस्पताल में Cancer Unit शुरू, आयुष्मान कार्ड पर होगा इलाज, बायोप्सी व कीमो की सुविधा

MGM Hospital Jamshedpur News

एमजीएम अस्पताल में Cancer Unit शुरू, आयुष्मान कार्ड पर होगा इलाज, बायोप्सी व कीमो की सुविधा
Cancer UnitAyushman Card TreatmentFree Cancer Treatment
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 79 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 80%
  • Publisher: 53%

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में 12 बेड की नई कैंसर यूनिट शुरू हुई है। आयुष्मान कार्ड धारकों को यहां बायोप्सी, कीमोथेरेपी और सर्जरी सहित मुफ्त इलाज मिलेगा। यह सुविधा कोल्हान और पड़ोसी राज्यों के आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए वरदान साबित होगी, जिन्हें अब रांची या अन्य शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। अस्पताल में जल्द ही हार्ट, न्यूरो और किडनी...

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। कोल्हान प्रमंडल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कैंसर के मरीजों के लिए एक नए युग की शुरुआत हुई है। गुरुवार को अस्पताल परिसर में नई कैंसर यूनिट का उद्घाटन किया गया। अब गंभीर बीमारियों से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को निजी अस्पतालों या दूसरे शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यहां आयुष्‍मान कार्ड पर निश्‍शुल्‍क इलाज होगा। 12 बेड की अत्याधुनिक यूनिट और आयुष्मान का सहारा एमजीएम की इस नई कैंसर यूनिट में फिलहाल 12 बेड की व्यवस्था की गई है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यहां आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को पूरी तरह मुफ्त इलाज मिलेगा। अब तक सरकारी स्तर पर इस सुविधा के अभाव में मरीजों को रांची रेफर किया जाता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। जांच से लेकर कीमोथेरेपी तक सब एक ही छत के नीचे अस्पताल अधीक्षक डॉ.

बलराम झा ने जानकारी दी कि अब एमजीएम में कैंसर का संपूर्ण इलाज संभव होगा। यूनिट की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं: निदान : बायोप्सी और पैथोलॉजी जांच की सुविधा यहीं उपलब्ध होगी। उपचार: मरीजों को कीमोथेरेपी दी जाएगी और जटिल कैंसर सर्जरी भी की जाएगी। विशेषज्ञ टीम: यूनिट की कमान विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. गुंजेश कुमार को सौंपी गई है, जिनके साथ 8 प्रशिक्षित नर्सों की टीम तैनात रहेगी। सर्जरी के लिए महिला एवं प्रसूति विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा। ओडिशा और बंगाल के मरीजों को भी मिलेगा लाभ एमजीएम अस्पताल में न केवल पूर्वी सिंहभूम, बल्कि सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पड़ोसी राज्यों ओडिशा व पश्चिम बंगाल से भी बड़ी संख्या में मरीज आते हैं। एक अनुमान के अनुसार, कोल्हान क्षेत्र में हर वर्ष लगभग 3,000 नए कैंसर के मामले सामने आते हैं। सुपर स्पेशियलिटी के लिए हार्ट और न्यूरो यूनिट भी जल्द ऐसे में यह यूनिट इन हजारों परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर उभरी है। उद्घाटन समारोह के दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संजय कुमार ने अस्पताल के भविष्य के रोडमैप पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि एमजीएम को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। हार्ट यूनिट: कैथ लैब की स्थापना के साथ हृदय रोगों का इलाज जल्द शुरू होगा। न्यूरो यूनिट: मस्तिष्क संबंधी बीमारियों के लिए अलग इकाई बनाई जा रही है। किडनी यूनिट: वर्तमान में डायलिसिस पीपीपी मोड पर है, लेकिन अस्पताल जल्द ही अपनी स्थायी डायलिसिस यूनिट स्थापित करेगा। यूनिट का उद्घाटन प्रिंसिपल डॉ. संजय कुमार और अधीक्षक डॉ. बलराम झा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर पूर्व उपाधीक्षक डॉ. नकुल प्रसाद चौधरी, डॉ. शिखा रानी, डॉ. उमाशंकर सिंह, डॉ. विभूति भूषण सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित थे।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Cancer Unit Ayushman Card Treatment Free Cancer Treatment Chemotherapy Jamshedpur Cancer Surgery Jharkhand MGM Medical College Hospital Dr. Balram Jha Jharkhand Healthcare Jamshedpur News Jamshedpur News Jamshedpur Latest News Jamshedpur News In Hindi Jamshedpur Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Horoscope Today: ফটকা আয় হবার সম্ভাবনা মকরের, কাছের মানুষের সঙ্গে চরম বিবাদের আশঙ্কা মিথুনের...Horoscope Today: ফটকা আয় হবার সম্ভাবনা মকরের, কাছের মানুষের সঙ্গে চরম বিবাদের আশঙ্কা মিথুনের...Horoscope 2025 May 12: Astrology aries taurus gemini cancer leo virgo libra scorpio sagittarius capricorn aquarius pisce
Read more »

Horoscope Today: মেষের সম্মানহানি, ঝুঁকি নিলে ডুববে মিথুন, তবে শিবরাত্রির পর কপাল খুলছে এইসব রাশিরHoroscope Today: মেষের সম্মানহানি, ঝুঁকি নিলে ডুববে মিথুন, তবে শিবরাত্রির পর কপাল খুলছে এইসব রাশিরHoroscope 2026 February 18: Astrology aries taurus gemini cancer leo virgo libra scorpio sagittarius capricorn aquarius pisce
Read more »

Horoscope Today: ধৈর্য হারালেই খেলা শেষ মেষের, অহংকার ডোবাবে সিংহকে, কুম্ভের উচিত...Horoscope Today: ধৈর্য হারালেই খেলা শেষ মেষের, অহংকার ডোবাবে সিংহকে, কুম্ভের উচিত...Horoscope 2026 February 18: Astrology aries taurus gemini cancer leo virgo libra scorpio sagittarius capricorn aquarius pisce
Read more »

Cancer Causes: हेडफोन में 'कैंसर' का अलर्ट! 81 मॉडल की जांच में 98% में मिला BPACancer Causes: हेडफोन में 'कैंसर' का अलर्ट! 81 मॉडल की जांच में 98% में मिला BPACancer Causes: हेडफोन और ईयरफोन का लगातार इस्तेमाल करने वालों के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. कई ब्रांडेड डिवाइसों में कैंसरकारी केमिकल मिले हैं. लाइफ़स्टाइल
Read more »

19 फरवरी का राशिफल: मेष राशि को तनाव से राहत मिलेगी, कर्क राशि वालों नए इनकम सोर्स बनेंगे और तुला राशि वालो...19 फरवरी का राशिफल: मेष राशि को तनाव से राहत मिलेगी, कर्क राशि वालों नए इनकम सोर्स बनेंगे और तुला राशि वालो...Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Thursday (19 February 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
Read more »

Tv actress Rashmi passes away: ফুসফুস প্রতিস্থাপনেও শেষ রক্ষা হল না! ৩৭ বছরেই প্রয়াত জনপ্রিয় অভিনেত্রী রশ্মি...Tv actress Rashmi passes away: ফুসফুস প্রতিস্থাপনেও শেষ রক্ষা হল না! ৩৭ বছরেই প্রয়াত জনপ্রিয় অভিনেত্রী রশ্মি...tv-actress-rashmi-leela-died-lung-transplant-battle-with-cancer-37-years-old
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:24:34