एक हफ्ते के भीतर हो जाएगा जेट एयरवेज के भविष्य पर फैसला?
अगर सबकुछ ठीक रहा तो एक हफ्ते के भीतर जेट एयरवेज के भविष्य पर फैसला हो सकता है. भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष रजनीश कुमार ने उम्मीद जताते हुए कहा, ''विभिन्न विकल्पों का मूल्यांकन किया जा रहा है. कानूनी राय भी ली जा रही है.
कई निवेशकों ने दिलचस्पी दिखाई है. हमें यह देखना है कि क्या उनके पास पैसे और साधन हैं. मेरा मानना है कि एक सप्ताह के भीतर तस्वीर साफ हो जाएगी." रजनीश कुमार का कहना है कि कुछ और भी निवेशकों ने भी पेशकश की है लेकिन उनकी गंभीरता परखनी होगी.एसबीआई की अगुवाई में जेट एयरवेज के कर्जदाता इस समय अपने 8,400 करोड़ रुपये के बकाये की वसूली के लिए एयरलाइन को बेचने की प्रक्रिया में जुटे हैं. इस नीलामी की प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए प्राइवेट इक्विटी फर्म टीपीजी कैपिटल, इंडिगो पाटर्नर्स, नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड और एतिहाद एयरवेज की संक्षिप्त सूची बनाई गई थी. इन कंपनियों ने अपने एक्सप्रेशन ऑफ इंटेरेस्ट पेश किए लेकिन अंतिम तिथि 10 मई को सिर्फ एतिहाद ने अपनी निविदा की पेशकश की.इस बीच, जेट के अधिकांश शीर्ष स्तर के एग्जिक्यूटिव ने अपना इस्तीफा दे दिया है. निजी कारणों का जिक्र करते हुए इस्तीफा देने वालों में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी , मुख्य वित्तीय अधिकारी और कंपनी सेक्रेटरी शामिल हैं. इसके अलावा जेट एयरवेज के बोर्ड सदस्य यूएई स्थित एतिहाद एयरवेज के प्रतिनिधि रॉबिन कामार्क ने भी इस्तीफा दे दिया है. उनका इस्तीफा 16 मई, 2019 से प्रभावी है. पैसों की कमी की वजह से जेट एयरवेज ने 17 अप्रैल को अपने परिचालन को अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया था. इसके बाद सैकड़ों कर्मचारी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों में शामिल हो गए. जेट के विमान भी धीरे-धीरे दूसरी कंपनियां खरीदने लगी हैं. इन घटनाओं ने एयरलाइन के दोबारा से शुरू होने के बारे में अनिश्चितताओं को बढ़ा दिया है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जेट एयरवेज के लिए जगी उम्मीद, खाड़ी देश की एतिहाद ने लगाई बोलीअस्थायी तौर पर बंद हो चुकी एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज के लिए खाड़ी देश की एतिहाद एयरवेज ने बोली लगाई है.
Read more »
जेट एयरवेज के CFO ने दिया इस्तीफा, एक माह के भीतर लगे 4 झटकेजेट एयरवेज के सीएफओ अमित अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया है. यह एक महीने के भीतर चौथा बड़ा इस्तीफा है.
Read more »
राहुल ने कहा- सिख दंगों पर पित्रोदा का बयान शर्मनाक, मोदी ने पूछा- गुरु को डांटने का दिखावा किसलिए?राहुल ने लुधियाना और मोदी ने बठिंडा में चुनावी रैली की राहुल ने कहा- मैंने पित्रोदा से फोन पर कहा था, ऐसी टिप्पणी के लिए आपको शर्म आनी चाहिए पित्रोदा ने 84 के दंगों पर कहा था- जो हुआ, सो हुआ, विवाद बढ़ने के बाद माफी मांगी थी | Congress president Rahul Gandhi addressed Rallies at Hoshiarpur and Khanna पित्रोदा के बयान को शर्मनाक बताया राहुल गांधी ने, बोले-फोन कर कहा माफी मांगने के लिए
Read more »
जेट एयरवेज पर एक और संकट, कंपनी के फाइनेंशल ऑफिसर ने दिया इस्तीफाजेट एयरवेज के डिप्टी चीफ एग्जिक्यूटिव और चीफ फाइनेंशल ऑफिसर (CFO) अमित अग्रवाल ने मंगलवार को कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। JetAirways AmitAgarwal
Read more »
जेट एयरवेज के CEO विनय दुबे ने अपने पद से दिया इस्तीफा, बताई यह वजह...जेट एयरवेज (Jet Airways) के सीईओ विनय दूबे (Vinay Dube) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है. इससे पहले आज ही जेट एयरवेज के उप सीईओ एवं सीएफओ अमित अग्रवाल ने भी इस्तीफा दे दिया था.
Read more »
CFO के बाद CEO का भी इस्तीफा, और गहराया जेट एयरवेज का संकटJet Airways CEO Resigns: उन्होंने इस्तीफे की वजह को निजी बताया है। इससे एक दिन पहले कंपनी के सीएफओ ने पद से इस्तीफा दे दिया था।
Read more »
जानें कौन हैं ईश्वरचंद्र विद्यासागर, जिनकी मूर्ति के टूटने के बाद बंगाल में हो रहा विरोधईश्वरचंद्र के कोशिशों से 1856 में विधवा-पुनर्विवाह कानून पारित हुआ. इन्हें सुधारक के रूप में राजा राममोहन राय का उत्तराधिकारी माना जाता है.
Read more »
आज इन राशि वालों की इनकम बढ़ने की है संभावना, जानें यहांHoroscope Today, May 16, 2019 (आज का राशिफल): मकर राशिफल: किसी करीबी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया काम शुरु कर सकते हैं। नौकरी करने वालों का आज कार्यस्थल पर झगड़ा होने की संभावना है।
Read more »
मायावती के पूर्व सहयोगी का दावा, '23 मई के बाद BJP में शामिल हो जाएंगी बहनजी'उन्होंने कहा कि बसपा के सहयोगी दल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व राष्ट्रीय लोकदल ने कभी भी यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा कि वह मायावती के प्रधानमंत्री पद की दावेदारी का समर्थन करते हैं.
Read more »
धोनी के रनआउट पर कमेंट करने के कारण 'बीमार' हो गया ये क्रिकेटर– News18 हिंदीIPL2019 फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी के रन आउट होने का मामला अब तक ठंडा नहीं पड़ा है, इस बहस को एक अलग मोड़ दे दिया गया है
Read more »
