जेट एयरवेज के CFO ने दिया इस्तीफा
आर्थिक संकट से जूझ रही एयरलाइन जेट एयरवेज को एक और झटका लगा है. दरअसल, जेट एयरवेज के मुख्य वित्तीय अधिकारी अमित अग्रवाल से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अमित अग्रवाल ने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है.
अमित का इस्तीफा 13 मई से प्रभावी है. अमित अग्रवाल के इस्तीफे के बाद पिछले एक महीने में 4 लोग कंपनी छोड़कर जा चुके हैं. इससे पहले निदेश गौरंग शेट्टी के अलावा स्वतंत्र निदेशक राजश्री पाथी और गैर - कार्यकारी निदेशक नसीम जैदी ने इस्तीफा दिया था. नसीम जैदी मुख्य निर्वाचन आयुक्त रह चुके हैं. Jet Airways Deputy Chief Executive Officer and Chief Financial Officer, Amit Agrawal has resigned due to personal reasons with immediate effect. pic.twitter.com/mJmfzk8Dgr — ANI May 14, 2019आखिरी इस्तीफा गौरंग शेट्टी का अमित अग्रवाल से पहले हाल ही में गौरंग शेट्टी ने व्यक्तिगत कारणों से जेट एयरवेज के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया था. शेट्टी ने 23 अप्रैल को निजी कारणों को वजह बताते हुए इस्तीफा दिया था. वह पिछले कई सालों में एयरलाइन में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं. जेट एयरवेज के निदेशक मंडल में अब केवल तीन निदेशक रॉबिन कामारक, अशोक चावला और शरद शर्मा रह गए हैं. बता दें कि जेट एयरवेज के प्रमोटर व संस्थापक नरेश गोयल और उनकी पत्नी ने बीते मार्च में बोर्ड मीटिंग के दौरान ही इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई में कर्जदाताओं ने कंपनी का प्रबंधन अपने हाथों में ले लिया. वर्तमान में जेट एयरवेज पर कुल 8,000 करोड़ रुपये का कर्ज है. इस वजह से कंपनी के करीब 20 हजार से ज्यादा कर्मचारी सैलरी संकट से जूझ रहे हैं. इस बीच जेट एयरवेज की विमान सेवाएं अप्रैल में अस्थायी तौर पर बंद कर दी गई हैं. वहीं कर्मचारी दूसरी कंपनियों की ओर रुख कर रहे हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जेट कर्मचारियों की मांग, नरेश गोयल और इन लोगों का जब्त किया जाए पासपोर्ट– News18 हिंदीइस बीच ऑल इंडिया जेट एयरवेज के ऑफिसर्स और स्टाफ असोसिएशन ने मुंबई पुलिस से मांग की है कि जेट एयरवेज के प्रमोटर नरेश गोयल, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स व कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधन के पासपोर्ट जब्त कर लिए जाएं ताकि वे देश छोड़कर न भाग सकें.
Read more »
जेट एयरवेज के कर्मचारियों की मांग- गोयल और निदेशकों के पासपोर्ट जब्त किए जाएंएफआईआर दर्ज कराने के लिए कर्मचारी यूनियन के नेता पुलिस कमिश्नर से मिले पायलट यूनियन सुप्रीम कोर्ट पहुंची, फंड जारी करने के लिए बैंकों को निर्देश देने की मांग | Pilots of grounded Jet Airways move SC seeking interim funding from SBI
Read more »
जेट एयरवेज़ के कर्मचारियों की मांग, नरेश गोयल और कंपनी के शीर्ष अधिकारियों के पासपोर्ट ज़ब्त होंऑल इंडिया जेट एयरवेज़ ऑफिसर्स एंड स्टाफ एसोसिएशन ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को सौंपे गए एक पत्र में कहा है कि किंगफिशर और कंबाटा एविएशन के मालिक अपने ख़िलाफ़ संभावित कार्रवाई से बचने के लिए देश छोड़कर भाग गए. इससे बचने के लिए जेट एयरवेज़ के शीर्ष अधिकारियों के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए.
Read more »
दिल्ली के साथ यूपी के नोएडा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेवर तक चलेगी मेट्रोकमाई के लिहाज से घाटे का सौदा होने के बावजूद दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने जेवर एयरपोर्ट मेट्रो के लिए संस्तुति की है।
Read more »
बकाया वसूली के लिए जेट एयरवेज के दफ्तर को नीलाम करेगा एचडीएफसीमकान, दुकान और जमीन के लिए कर्ज देने वाली एचडीएफसी (HDFC) ने संकट में फंसी जेट एयरवेज (Jet Airways) के दफ्तर को बिक्री के लिये रखा है. इसके लिये आरक्षित मूल्य 245 करोड़ रुपये रखा गया है.
Read more »
फडणवीस से मिले जेट के कर्मचारी, कहा- हम कम वेतन पर काम करने को तैयार, लेकिन कंपनी वापस आएमुख्यमंत्री फडणवीस ने कर्मचारियों से कहा- सरकार 23 मई के बाद इस मामले में हस्तक्षेप करेगी प्रधानमंत्री मोदी से भी जेट को बचाने की अपील कर चुके हैं कर्मचारी एविएशन इंडस्ट्री के सूत्र ने न्यूज एजेंसी से कहा- नीलामी में बोली लगाने वाले गंभीर नहीं | जेट एयरवेज के कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिला। उन्होंने सीएम से कहा, ' हम कम वेतन पर काम करने के लिए तैयार हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि जेट एयरवेज वापस आए।
Read more »
जेट में निवेश के लिए तैयार हुआ एतिहाद, आखिरी वक्त में जमा की बोलीजेट में निवेश के लिए तैयार हुआ एतिहाद, आखिरी वक्त में जमा की बोली JetAirways JetAirwaysCrisis jetairwaystrouble etihad
Read more »
जेट के जमीन पर आने के बाद कर्मचारियों, कर्जदाताओं, यात्रियों में काफी नाराजगीजेट एयरवेज के अचानक बंद हो जाने से इसके कर्मचारियों, कर्जदाताओं यहां तक कि यात्रियों में भी काफी नाराजगी है। jetairways JetBlue jobalert job Airlines
Read more »
Jet Airways। Jet airways के लिए सिर्फ Etihad Airways ने लगाई बोलीमुंबई। वित्तीय संकट के कारण फिलहाल ठप पड़ी निजी विमान सेवा कंपनी जेट एयरवेज की हिस्सेदारी खरीदने के लिए सिर्फ एक खरीददार एतिहाद एयरवेज सामने आया है।
Read more »
जेट एयरवेज के लिए जगी उम्मीद, खाड़ी देश की एतिहाद ने लगाई बोलीअस्थायी तौर पर बंद हो चुकी एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज के लिए खाड़ी देश की एतिहाद एयरवेज ने बोली लगाई है.
Read more »
