एक लड़की के देह व्यापार के धंधे में फंसने और निकलने की कहानी- ग्राउंड रिपोर्ट
इशारे करती आंखों को देख गाड़ियां अक्सर यहां धीमी हो जाती हैं. काजल भरी आंखें, मेकअप से सजे चेहरे और चटकीले लिबास लपेटे सैकड़ों जिस्म रोज़ाना इन सड़कों पर किसी का इंतज़ार करते हैं. मध्य प्रदेश में मंदसौर से नीमच की ओर बढ़ने वाले हाइवे पर ये नज़ारा आम है.
जिस्मफ़रोशी के इस बाज़ार में रोज़ाना ना जाने कितनी ही लड़कियां चंद सौ रुपयों के लिए अपनी बोली लगाती हैं. हिना भी इनमें से एक थीं, जिन्हें 15 साल की उम्र में वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेल दिया गया. ऐसा करने वाले कोई और नहीं, बल्कि उनके अपने ही थे. हिना ने बचपन से अपने आस-पास की लड़कियों को ये काम करते हुए देखा था मगर सोचा नहीं था कि ऐसा समय भी आएगा कि वो ख़ुद को उन्हीं लड़कियों के साथ सड़क के किनारे पर खड़ा पाएंगी. हिना ने ख़ूब विरोध किया था. जब कहा कि पढ़ना चाहती हूं तो परंपरा की दुहाई दी गई. फिर भी नहीं मानी तो कहा गया कि तुम्हारी नानी और मां ने भी यही काम किया है. आख़िर में दो जून की रोटी का वास्ता दिया गया. हिना की आंखों के सामने अपने छोटे-छोटे भाई-बहनों के चेहरे घूमने लगे और घुटने टेकते हुए समझौता कर लिया.खुद वेश्यावृत्ति के दलदल से निकली, अब दूसरों को भी निकाल रही हैहिना बाछड़ा समुदाय से आती हैं. इस समुदाय की लड़कियों को परंपरा का हवाला देकर छोटी उम्र में ही देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया जाता है. गांव के एक बुज़ुर्ग बाबूलाल का कहना है,"बाछड़ा समुदाय में लड़कियों को वेश्यावृत्ति में भेजना हमारी परंपरा का हिस्सा है और ये सदियों से चला आ रहा है." वे एक किस्सा सुनाते हुए कहते हैं,"पहले हमारे लोग गांव में नहीं रहते थे. वे एक रात कहीं रुकते थे तो दूसरी रात उनका डेरा कुछ और होता था. एक बार कहीं चोरी हो गई और पुलिस ने हमारे लोगों को पकड़ लिया. तब थानेदार की निगाह हमारी एक लड़की पर पड़ी. लड़की बहुत सुंदर थी. उसने बोला कि एक रात मुझे इस लड़की के साथ रहने दो और उसके बाद गांव छोड़कर निकल जाओ." बाबूलाल ने कहा,"उस दिन लड़की ने बाप-दादा की जान बचाई. वो दिन था कि हमारे समाज के लोगों में ये बात बस गई कि लड़कियां जान बचाती हैं. हम लोगों के पुरखों ने चोरी-चकारी जैसा कुछ काम नहीं किया था लेकिन उनपर झूठा आरोप लगा दिया गया. बस वहीं से ये कहावत आ निकली कि लड़की जान बचाती है. समाज को लगने लगा कि लड़की किसी भी समस्या का समाधान निकाल लेती है और तब से इस परंपरा की शुरुआत हो गई."इस समुदाय की लड़कियों को वेश्यावृत्ति से निकालने का काम करने वाले आकाश चौहान बताते हैं कि मध्य प्रदेश के नीमच-मंदसौर-रतलाम में बाछड़ा समुदाय के 72 गांव हैं, जहां 68 गांवों में खुलकर देह व्यापार होता है. उनके मुताबिक,"क़रीब 35 हज़ार आबादी वाले समुदाय में लगभग सात हज़ार महिलाएं वेश्यावृत्ति के काम में लगी हैं, जिनमें से क़रीब दो हज़ार नाबालिग हैं. समुदाय में 10 से 12 साल की बच्चियों को अपने माता-पिता द्वारा जबरन देह व्यापार में डाल दिया जाता है. एक लड़की के पास एक दिन में 10 से 12 ग्राहक आते हैं. वो एक दिन के दो हज़ार रुपये कमा लेती है." हिना भी इन्हीं परिस्थितियों से गुज़र रही थीं. उनका दम घुट रहा था और इसी बीच उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया. इसी के बाद हिना ने ठान लिया था कि वो अपनी बेटी को अब इस पेशे में नहीं आने देंगी. वे बताती है, "गुस्सा आता था. ग़लत लगता था. तक़लीफ़ होती थी शरीर में. लेकिन मज़बूरी के कारण करना पड़ता था. नहीं करते तो खाते क्या. बहुत सारी ऐसी लड़कियां थीं जिन्हें बीमारी भी लग गई." "ये भी डर लगा रहता था कि कहीं गर्भवती न हो जाएं. इसके बावजूद कई लड़कियों के कम उम्र में बच्चे भी हो गए.'' हिना कहती हैं कि इसी दौरान उन्हें एक ग़ैर-सरकारी संस्था 'जन साहस' के बारे में पता चला. ये संस्था लड़कियों को वेश्यावृत्ति से निकलने में मदद करती है. इस संस्था के लोग बाछड़ा समुदाय की लड़कियों से मिलकर उन्हें समझाते हैं. हिना इस संस्था के लोगों से मिलीं और बात की कि वो ये काम नहीं करना चाहतीं. संस्था ने इसमें उनकी मदद की और हिना को अपने यहां नौकरी भी दे दी.अब हिना अपने समुदाय की दूसरी लड़कियों को कुप्रथा के इस दलदल से निकलने में मदद कर रही हैं. वो उनसे मिलती हैं और उन्हें शिक्षा से जोड़ने की कोशिश करती हैं. हिना कहती हैं,"अगर मैं निकली हूं तो दूसरों को भी निकालूंगी. मैं चाहती हूं कि शुरू से ये जो परंपरा चली आ रही है वो बिल्कुल ख़त्म हो जाए."वो बताती हैं,"हम इस काम में लगी लड़कियों के घर जाते हैं. हम सीधे ये नहीं बोलते कि ये काम छोड़ दो क्योंकि इससे उनके घर वाले हमारा विरोध करते हैं. ये काम मुश्किल होता है, बार-बार उनके घर जाते हैं. हम उन्हें फिर से पढ़ाई शुरू करने के लिए कहते हैं. कई लड़कियों को अलग ले जाकर बात भी करते हैं और पूछते हैं कि क्या वो ये काम छोड़ना चाहती हैं. वो छोड़ने की इच्छा जताती हैं तो उन्हें साथ देने का भरोसा देते हैं. उन्हें बताते हैं कि आप और भी काम कर सकती हैं." हिना की कोशिशों से समुदाय की कुछ लड़कियां इस कुचक्र से बाहर आ गई हैं लेकिन अब भी कई लड़कियां हैं जो इसमें फंसी हुई हैं. इस कुप्रथा को खत्म करने की कोशिशों के तहत मध्य प्रदेश सरकार ने इनके पुर्नवास के लिए 1993 में जबाली योजना शुरू करने का ऐलान किया गया था. इस योजना के तहत समुदाय के लोगों को जागरूक किया जाना, उन्हें शिक्षा से जोड़ना, कोई काम करने के लिए ट्रेनिंग देना शामिल है. लेकिन हिना का कहना है कि समुदाय की लड़कियों को कुछ रोज़गार मिल जाए तो वो इस सबसे बाहर निकल सकती हैं. वो कहती हैं,"कमाने के लिए कुछ है भी नहीं. इसीलिए तो मजबूरी में उन्हें वही काम करना पड़ता है. वो चाहती भी हैं कि निकल जाएं लेकिन निकल नहीं पाती हैं. दूसरा कोई रास्ता नहीं है न उनके पास." लेकिन हैरानी की बात है कि सरकारी ऐलान के 25 साल बीत जाने के बाद भी अबतक ये योजना ज़मीन पर लागू नहीं हो पाई है. जब इसकी वजह जानने के लिए हम मंदसौर के बाल एवं महिला विकास मंत्रालय के अधिकारी राजेंद्र महाजन से मिले. उन्होंने बताया कि इस योजना को किसी एनजीओ के ज़रिए लागू किया जाना है, लेकिन हमें अबतक कोई एनजीओ नहीं मिला है. महाजन ने कहा,"जबाली योजना को एनजीओ के माध्यम से संचालित किया जाना है और इसके लिए अख़बार के ज़रिए आवेदन हम मंगाते हैं, लेकिन कोई एनजीओ इसमें आगे नहीं आया. जो आए वो सिलेक्ट नहीं हो पाए. इस साल भी आवेदन आए हैं, हम उसमें से अध्ययन करके प्रपोज़ल शासन को भेजेंगे. एनजीओ के जो आवेदन आए हैं, उनकी तुलना होगी. गाइडलाइन्स पात्रता देखी जाएगी."लेकिन क्या वजह है कि अबतक कोई एनजीओ इस योजना के लिए सिलेक्ट नहीं हो पाया? इस सवाल के जवाब में महाजन कहते हैं कि विज्ञापन निकाले जाते हैं तो एनजीओ भी आगे आने चाहिए. इसमें शासन कुछ कर नहीं सकता. उन्होंने बताया कि एनजीओ के लिए क्राइटीरिया ये है कि उसने इस फ़ील्ड में काम किया हो. उन्होंने कहा,"एनजीओ आवेदन तो दे देते हैं लेकिन एक्शन प्लान नहीं देते कि वो किस तरह काम करेंगे और पैसा किस तरह खर्च करेंगे. एनजीओ को फ़ंड का प्रपोज़ल भी देना पड़ता है. जितने पैसे का एनजीओ प्रपोज़ल देगा, उतना फ़ंड मिल जाएगा. एक बार एक एनजीओ सिलेक्ट हुआ था लेकिन फिर उसने फ़ंड का प्रपोज़ल नहीं दिया."लेकिन हिना का कहना है कि इस कुप्रथा के न रुक पाने की एक वजह पुलिस और प्रशासन की नाकामी भी है. उनका आरोप है कि नाबालिग लड़कियां हाइवे पर खुलेआम वेश्यावृत्ति के लिए बैठी रहती हैं लेकिन पुलिस और प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है. हिना का आरोप है कि 'पुलिस इन लड़कियों से हफ़्ता वसूल करती है और ठोस कार्रवाई नहीं करती. अगर कभी करती भी है तो पैसा लेकर छोड़ देती है.'हम मंदसौर के एसपी मनोज कुमार सिंह से मिले और पूछा कि पुलिस इस कुप्रथा को रोकने के लिए क्या कर रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस वक्त-वक्त पर कार्रवाई करती है."कुछ लड़कियों को यहां ट्रैफ़िक करके भी लाया जा रहा है. उनमें से कईयों को भी पुलिस ने छुड़वाया है." उनका कहना है कि"समुदाय के लोग ह्यूमन ट्रैफ़िकिंग में भी लड़कियां ख़रीदते थे. पिछले समय में हम लोगों ने लगभग 40 से 50 लड़कियों को रेस्क्यू किया है. हाल में ट्रैफ़िक करके लाई गई एक दो साल की बच्ची को बचाया है. पकड़े जाने वालों पर इमोरल ट्रैफ़िक एक्ट की धारा लगती है. माइनर का रेप माना जाता है उसमें पॉस्को की धाराएं लगती हैं." "ये सभी धाराएं संज्ञेय हैं और ग़ैर-ज़मानती अपराध हैं. हम गिरफ़्तार करके इन्हें कोर्ट में पेश कर देते हैं. कोर्ट की प्रक्रिया के तहत ही उन्हें ज़मानत मिलती है."
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्लीः देर रात जिम में हुई फायरिंग और गोलीबारी, बालकनी से झांक रहे 6 साल के मासूम को लगी गोलीदिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में शनिवार रात दो गुटों के बीच झगड़े में फायरिंग हो गई. इस फायरिंग की चपेट में एक 6 साल का मासूम आ गया जिसकी मौत हो गई है.
Read more »
आकाश अंबानी की शादी में जुटे देश-विदेश के दिग्गज, देखें फोटोदेश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र आकाश हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। आकाश की शाही शादी में शामिल होने के लिए दुनियाभर के मेहमान भारत पहुंच चुके हैं। इन मेहमानों में कॉर्पोरेट, बॉलीवुड, राजनीति और खेल जगत की प्रसिद्ध हस्तियां पहुंचीं। अंबानी परिवार की खुशियों में शामिल होने के लिए संयुक्त राष्ट्र के पूर्व प्रमुख बान की मून और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, भारतीय क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी पहुंचे। सभी दिग्गजों ने शादी के दौरान निभाई जाने वाले रस्मों का आनंद लिया और बाराती बनकर जमकर थिरके भी। बारात आज जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचेगी, जहां पर आकाश और श्लोका की शादी संपन्न होगी।
Read more »
Ind vs Aus: 358 रन बनाकर भी टीम इंडिया चार विकेट से हारी, ऑस्ट्रेलिया ने किया कमालInd vs Aus भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में चौथा वनडे मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने धवन के शतक के दम पर 50 ओवर में 9 विकेट पर 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए मिले 359 रन के विशाल लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने हैंड्सकौंब के शतक और टर्नर के अर्धशतक के दम पर आसानी से चार विकेट से जीत लिया। पांच वनडे मैचों की सीरीज में अब दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर आ गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 47.5 ओवर में छह विकेट पर 359 रन बना लिए। चौथे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम के अंतिम ग्यारह में चार बदलाव किए गए। धौनी को आखिरी दो वनडे मैच के लिए आराम दिया गया है और उनकी जगह टीम में रिषभ पंत को शामिल किया गया। रवींद्र जडेजा को इस मैच के लिए अंतिम ग्यारह में जगह नहीं दी गई और उनकी जगह चहल को शामिल किया गया। वहीं शमी की जगह भुवनेश्वर और अंबाती रायुडू की जगह लोकेश राहुल मोहाली वनडे में खेले।
Read more »
शहरी और ग्रामीण आबादी के बीच 'फंसा' नोएडा, जानिए कितना खरे उतरे सांसदउत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र की पहचान नोएडा और ग्रेटर नोएडा से है। ये दोनों औद्योगिक महानगर ना केवल देश, बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। औद्योगिक महानगरों से इतर इस इलाके की पहचान बेहतरीन खेती के क्षेत्र के रूप में भी है। दो नदी हिंडन और यमुना के बीच बसे इलाके की अधिकांश जमीन उपजाऊ है। जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की मंजूरी मिलने के बाद से इलाके में संपर्क मार्गों समेत विकासीय परियोजनाओं पर तेजी से काम हुआ है। दिल्ली के बाहर एनसीआर में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मेट्रो का सबसे बड़ा नेटवर्क है।
Read more »
एक लड़की के देह व्यापार के धंधे में फंसने और निकलने की कहानी1993 में बाछड़ा समुदाय के पुनर्वास के लिए जबाली योजना शुरू करने का ऐलान किया गया, लेकिन आज तक ये योजना लागू नहीं हो पाई.
Read more »
